Posts

Showing posts from April, 2021

होम आईसोलेशन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिए निर्देश

होम आईसोलेशन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी ,  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिए निर्देश   •              होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को रेमेडेसिवीर इंजेक्शन इस्तेमाल नहीं करने की सलाह •              मरीज की देखभाल करने वालों को भी सतर्क रहने की जरूरत •              सांस लेने में दिक्कत ,  छाती में दर्द एवं ऑक्सीजन स्तर 94 से कम होने पर ही अस्पताल जाने की सलाह •              कम से कम 10 दिन होम आईसोलेशन में रहना जरुरी •              मास्क के भींगने पर तुरंत बदल लें मास्क ,  आठ घंटे से अधिक नहीं करें इस्तेमाल   रायपुर / 29 ,  अप्रैल: पिछले साल 2 जुलाई को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 के माइल्ड ( हल्के)  एवं बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए होम आईसोलेशन की सलाह दी थी एवं इसको लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किया था. इस वर्ष पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण संक्रमण के स्वरुप में काफ़ी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने होम आईसोलेशन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किया है ,  जिसमें ह...
Image
           10 किलो 120 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹50000 के साथ दो आरोपी गिरफ्तार  लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का कर रहे थे परिवहन # राजिम पुलिस टीम की सक्रियता से तस्करी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल   गरियाबंद राजिम  विवरण श्रीमान पुलिस महा निरीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय गरियाबंद श्री भोज राम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के पर्यवेक्षण में वर्तमान समय में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से नशीली पदार्थों का परिवहन  करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ था जिसके परिपालन में सीमावर्ती क्षेत्र पर नाकाबंदी हेतु ग्राम चौबे बांधा पुल के पास फिक्स चेकिंग पॉइंट ड्यूटी लगाकर आने-जाने वालों पर सतत निगाह रखी जा रही थी कि दिनांक 29.04. 2021 को ड्यूटी के दौरान चौबे बांधों की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल हौंडा ड्रीम युगा क्रमांक सीजी 05 एबी 2705 के सवार दो व्यक्ति को...

गौशाला की पूर्व व वर्तमान उपाध्यक्ष 1 सप्ताह में कोरोना के शिकार हो गए भाव भरी श्रद्धांजलि दी गई

Image
गौशाला की पूर्व व वर्तमान उपाध्यक्ष 1 सप्ताह में कोरोना के शिकार हो गए भाव भरी श्रद्धांजलि दी गई फिंगेश्वर -   दिनांक 28/4/2021 पंचकोशी धाम आदर्श गौशाला फिंगेश्वर की आकस्मिक बैठक गौशाला अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर हरित जी की अध्यक्षता में  गौशाला प्रांगण में सायं 5:00 बजे रखी गई थी जिसमें 1 सप्ताह में ही गौशाला के निर्वाचित वर्तमान उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री जनार्दन चंद्राकर व निवर्तमान पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री फेरू राम यादव जी को उनके आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।            श्रद्धांजलि सभा में संस्था के दोनों सदस्यों के त्याग एवं सेवा पूर्ण समर्पित जीवन पर उपस्थित कई सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष डॉ हरित जी ने अपने विचार रखते हुए बताया कि दोनों ही स्वर्गीय आत्माएं सेवा समर्पण की मूर्ति थे।  संरक्षक पंडित त्रिभुवन महाराज भागवताचार्य जनार्दन चंद्राकर जी को गौशाला एवं जैविक कृषि के लिए समर्पित व्यक्तित्व के धनी बताया तो भागवत हरित जी ने जनार्दन जी को अपना अभिन्न मित्र बताते हुए उन्हें गौशाला एवं स्वयं का शुभचिंतक व निस्वार्थ काया बताया।       ...

युवाओं से की रक्त प्लाज्मा दान करने की अपील:-रूपसिंग साहू

Image
युवाओं से की रक्त प्लाज्मा दान करने की अपील:-रूपसिंग साहू गरियाबंद रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिलेवासियों के सभी गैर राजनीतिक पार्टियों के नव निर्वाचित एवं मनोनीत जनप्रतिनिधियों व समाज के प्रमुख जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी संगठनों से जुड़ी हुई आप सब से अपील एवं आग्रह किया कि रक्त प्लाज्मा दान करने के लिए अपने पार्टी युवा संगठन कार्यकर्ता व समाज के जागरूक नवयुवकों को आप सब मिलकर कोरोना महामारी से पीड़ित मरीजों के लिए आगे आकर आप सभी को रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकते है हम सब मिलकर कोरोना बीमारी पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा राजनीतिक करण छोड़कर हम सब एकजुट होकर बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरित करेंगे एवं कोरोना बीमारी को हराने में कामयाब होंगे श्री साहू ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी कोविड-19 रोग के ईलाज में कितनी असरदार है कोरोना नाम की इस महामारी के केंद्र चीन में प्लाज्मा थेरेपी की मदद से ईलाज में सकारात्मक नतीजे देखे गए हैं माना जा रहा है कि प्लाज...

योग प्राणायाम कोई खेला या मजाक नहीं बल्कि कोरोना काल में जीवन रक्षक शस्त्र है डॉ हरित

Image
योग प्राणायाम कोई खेला या मजाक नहीं बल्कि कोरोना काल में जीवन रक्षक शस्त्र है डॉ हरित   फिंगेश्वर -  प्राणायम कोई बच्चों का खेल या मजाक नहीं है कोरोना के संकटकाल में कोरोना से लड़ने के लिए सशक्त सुरक्षा कवच व अमो अस्त्र है जिसके नियमित अभ्यास से कोरोना वायरस के आक्रमण के विरुद्ध लड़ने के लिए शरीर के बाहर एवं अंदर एक सशक्त सुरक्षा कवच का निर्माण होता है फेफड़े एवं स्वास यंत्र मजबूत होते हैं और बिना कोई पैसे खर्च किए शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता जिसे अंग्रेजी में इम्यूनिटी पावर कहते हैं स्वयमेव मजबूत होते जाता है ऐसे किसी भी व्यक्ति को कोरोना जैसा घातक दुश्मन परास्त नहीं कर सकता यानी कोरोना का संक्रमण ऐसे जागरूक व्यक्ति में नहीं हो सकता ।               उक्त उद्गार यहां पंचकोशी गौशाला एवं स्थानीय श्री राम मानस भवन में हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर हिंदू नव वर्ष में गत 15 दिनों से चल रहे नियमित सुंदरकांड पाठ का हवन पूजन के साथ समापन बेला में उपस्थित हनुमान एवं गौ भक्तों को योग प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए समाजसेवी डॉ चंद्रशेखर हरित जी ने अपने उद्बोधन में व्यक्त किए उन्होंने अपने संक्षिप्त...

दो अलग-अलग प्रकरण में महुआ शराब बिक्रेता के विरूद्ध दर्ज अपराध

Image
दो अलग-अलग प्रकरण में महुआ शराब बिक्रेता के विरूद्ध दर्ज अपराध। अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से करता था महुआ शराब का बिक़ी महुआ शराब विक्रेताओं से कुल 23 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।   गरियाबंद – जिला गरियाबंद थाना फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर द्वारा थाना क्षेत्र में चल रहे कच्चा महुआ शराब तस्करी बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु दो टीम गठित कर दिनांक 26.04.2021 को रेड कार्यवाही करने भेजा गया था तभी दो अलग अलग स्थानों पर रेड़ कार्यवाही करने पर आरोपी शिव यादव पिता स्व. रतन यादव उम्र 32 वर्ष साकिन फुलझर थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छ.ग.) अपने बाड़ी ग्राम फुलझर में कच्ची महुआ शराब विक्री हेतु एक प्लास्टिक की 05 लीटर वाली जरकीन में करीवन 03 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना फिंगेश्वर में अपराध करमांक 87/21 धारा 34(1)(ए) छ.ग. आब. एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी :शिव यादव पिता स्व. रतन यादव उम्र 32 वर्ष साकिन फुलझर थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छ.ग.) का निवासी है मामले में दूसरे प्रकरण में कमलेश चक्रधारी पिता कन्हैया चक्रधारी उम्र 21 वर्ष...

घनाराम साहू लोकपाल नियुक्त किया गया लोगों में हर्ष

Image
फिंगेश्वर मनरेगा कार्यों में होने वाले अनियमितताओं की शिकायतों का निराकरण करने के लिए सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार के कार्यों में पारदर्शिता लाने लोकपाल की नियुक्ति की गई है जिसमें राजिम के जाने-माने वकील घना राम साहू को लोकपाल नियुक्त किया गया है बारुला निवासी वर्तमान में राजिम निवासी सरल सहज और न्यायप्रद व्यक्ति हैं उनका मुख्यालय धमतरी होगा और सह मुख्यालय गरियाबंद जिला रहेगा उनके इस नियुक्ति से नगर वासियों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई सभी लोगों से संबंध होने के कारण सभी पार्टियों के और सभी लोगों ने उनको बधाई दिए हैं प्रमुख रूप से सरपंच संघ के अध्यक्ष होमन लाल साहू, सुखदेव साहू, गफूर खान, बिसौहा हरित, शरद चतुर्वेदी, राजू साहू, मनीष हरित ,जनपद सदस्य आसाराम साहू सरपंच बोडकी रामजी साहू ,खोमनसाहू ,जनक श्रीवास गजेश्वर सिन्हा ,पूरन साहू मोती बहुत से लोगों ने उनको बधाई दिये है।

रोहित को क्षेत्र की जनता की अपेक्षा कांग्रेस के अंदरूनी मामलों में अधिक रूचि - रुपेश साहू

Image
रोहित को क्षेत्र की जनता की अपेक्षा कांग्रेस के अंदरूनी मामलों में अधिक रूचि - रुपेश साहू फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुपेश साहू ने पून: जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के ब्यान पर कड़ी आपत्ति करते हुये ब्यान जारी किया की रोहित साहू  को जब से राजिम विधानसभा की जनता ने विधानसभा चुनाव में नकार कर माननीय अमितेश शुक्ल जी को जिताया है तब से सुबह शाम रोहित साहू विधायक के खिलाफ भ्रामक व गुमराह करने का काम करते रहता है  , माननीय विधायक अमितेश शुक्ल जी की लोकप्रियता से उनके राजनीतिक विरोधी घबराऐ रहते है व उनके खिलाफ तथ्य हीन बात करते रहते है रोहित साहू भी उन्ही लोगों मे एक है , रोहित साहू जो खुद विधानसभा चुनाव हार चुका है वो कांग्रेस कमेटी मे किसी को टिकट देने पर उसको चुनाव जीताऊगा कहने वाला होता कौन है , वो दुसरे राजनीतिक पार्टी का आदमी है वो अपनी पार्टी व अपने नेताओं की चिंता करें,  राजिम विधानसभा से रायपुर की दुरी बताये जाने पर कांग्रेस के नेता रुपेश साहू ने कहा कि रोहित जिस पार्टी से जुड़े हैं व जिनको अपना आका मानते है वो कहाँ रहते हैं,  व रायपुर से उनके निर्वाचन क्षेत्र की दुरी ...

सहायक जनसंपर्क अधिकारी पोषण साहू अपनी प्रशासनिक सेवाओं में समय निकालकर कलमकार श्री पोषण साहू हमेशा कुछ न कुछ सामाजिक आर्थिक एवं राष्ट्रीय लेख लिखते है

Image
गरियाबंद जिला मे जनसंपर्क विभाग मे पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी पोषण साहू अपनी   प्रशासनिक सेवाओं में समय निकालकर कलमकार श्री पोषण साहू हमेशा कुछ न कुछ सामाजिक आर्थिक एवं राष्ट्रीय लेख लिखते है फिर उन्होंने देश हित में  सुंदर लेख लिखकर कविता के माध्यम कोरोना महामारी के खतरों से अवगत कराकर बचने की कर रहे जागरूक   पढ़िए उनके द्वारा लिखी कविता बाहर न जानाबाहर कोरोना का खतरा बिटिया कहे,अम्मा बाहर न जाना,बाहर कोरोना का खतरा ! घर मे पोछा लगाउंगी ,आंगन में झाड़ू लगाउंगी  ।सब्जी भी बना लूंगी,पढ़ाई भी कर लूंगी  बस किचन में हाथ बटाना । अम्मा, बाहर न जाना । बाहर कोरोना का खतरा।  ! बेटा कहे, पापा बाहर न जाना। बाहर कोरोना का खतरा ! घर मे ही ऑफिस का काम निपटाना। किसी से मिलना नही , बस फोन से ही बतियाना । कुछ मुझसे भी काम कराना । गर गलती करूँ तो समझाना  पापा, बाहर न जाना । बाहर कोरोना का खतरा! अम्मा कहे बिटिया बाहर न जाना, बाहर कोरोना का खतरा ! तेरी गुड़िया को साड़ी पहनाऊँगी,बिंदी लगा,  बाल भी सवारूँगी । तुमको अब नही डाटूंगी । बस सहेली को घर न बुलाना । बिटिया बाहर न जाना । बाहर कोरोना का खतरा ! पापा...

भगवान हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं:-रूपसिंग साहू*

Image
*भगवान हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं:-रूपसिंग साहू* गरियाबंद रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने हनुमान जन्मोत्सव के मंगल अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है श्री साहू ने शुभकामनाएं संदेश देते हुए कहा है कि दिन मंगलवार दिनांक 27 अप्रैल 2021 को कोरोना महामारी को देखते हुए हनुमान जन्मोत्सव अपने घर में ही पूजा अर्चना कर मनाएं मंदिर में भीड़ इकट्ठा ना हो सार्वजनिक स्थल में न मनाएं साथ ही खुद सुरक्षित रहे और अपने परिवार को सुरक्षित रखें और भगवान हनुमान जी से पूजा पाठ करते हुए भारत जैसे देश एवं प्रदेश में कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी के रूप में विकराल स्थिति संकट से उभरने के लिए हम सब मिलकर हनुमान जी से आराधना करेंगे हमें शक्ति दे कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए भक्ति शक्ति समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पावन पुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने प्रेरणा देता है भगवान शिव के अवतार हनुमान जी जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि क...

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना पीड़ित बल्दी बाई के बेहतर से बेहतर उपचार करने दिए निर्देश फिलहाल मेकाहारा रायपुर में उपचार जारी कल उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था

Image
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना पीड़ित बल्दी बाई के बेहतर से बेहतर उपचार करने दिए निर्देश फिलहाल मेकाहारा रायपुर में उपचार जारी कल  उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था गरियाबंद 26 अप्रैल 2021/ गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुल्हाड़ीघाट की रहने वाली 92 वर्षीय बल्दी बाई का कल रात एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आया था। इसके पूर्व उन्हें सामान्य सर्दी बुखार का लक्षण दिखाई दे रहा था। कुल्हाड़ीघाट के स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा इसकी तत्काल जानकारी दी गई और कल रात्रि ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में एडमिट किया गया। यहां एंटीजन टेस्ट और प्रारंभिक उपचार के पश्चात उन्हें रात में ही कोविड अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया। कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ नवरत्न ने कोविड-19 के बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया। वर्तमान में उनका रायपुर में ही उपचार जारी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संज्ञान में आते ही उन्होंने वरिष्ठ डॉक्टरों को तत्काल निर्देशित किया कि बल्दी बाई को बेहतर से बेहतर चिकित्सा मुहैया कराई जाए। उन्होंने...
Image
लक्षणात्मक व्यक्तियों को बिना दवा पर्ची के मिलेगी मेडिकल स्टोर्स से दवाई कलेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स संचालकों को दिये निर्देश गरियाबंद 26 अप्रैल 2021 /कोविड-19 जांच रिपोर्ट में विलंब की दशा में लक्षणात्मक व्यक्तियों को बिना दवा पर्ची के मेडिकल स्टोर्स से दवाई मिलेगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने कोविड-19 के लक्षणात्मक व्यक्तियों के कोविड जांच रिपोर्ट विलंब से प्राप्त होने की दशा में जिले के समस्त मेडिकल स्टोर्स संचालकों को राज्य स्तरीय ट्रीटमेंट समिति द्वारा प्रस्तावित दवाईयां को बिना दवा पर्ची के जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। राज्य स्तरीय ट्रीटमेंट समिति द्वारा प्रस्तावित दवाईयों में टेबलेट आइवरमेक्टिन 12 एमजी, टैबलेट डॉक्सीसाइक्लिन  100 एमजी, टेबलेट पेरासिटामोल  650 एमजी, टैबलेट विटामिन सी 500 एमजी और टैबलेट जिंक 50 एमजी  शामिल है। लक्षणात्मक व्यक्तियों को प्रतिदिन 3 से 4 लीटर गुनगुना पानी पीने, दिन में तीन बार भाप लेने, आठ घंटे सोने, 45 मिनट व्यायाम या टहलने तथा ऑक्सीजन सैचुरेशन की नियमित निगरानी एवं 94 प्रतिशत से कम होने अथवा सांस लेने में तकलीफ होने ...

2 माह का राशन मुक्त देने का फैसला गरीबों को राहत - टिकेश साहू __

Image
2 माह का राशन मुक्त देने का फैसला गरीबों को राहत - टिकेश साहू __ _______________________ फिंगेश्वर गरीब व जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में 2 महीने का चावल मिलेगा - युवा नेता टिकेश साहू प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। श्री साहू ने बताया कि कोरोना संकट काल में प्रदेश सरकार ने अंत्योदय गरीब, निराश्रित एवं प्राथमिकता श्रेणी वाले परिवार को 2 माह का चावल निशुल्क दिए जाने का फैसला किया है इससे राज्य के 58 लाख 29 हजार 371 राशन कार्ड धारी परिवारों को लाभ मिलेगा मई और जून महीने का राशन उपभोक्ताओं को एक साथ मिलेगा उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गरीब तबके के लोगों को राहत मिल सकेगी पिछले साल भी प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड धारियों को निशुल्क राशन वितरित किया था।युवा नेता टीकेश साहू ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं। चिकित्सालयों मे जरूरी संसाधन मुहैया कराने के साथ ही राज्य में 296 नए डॉक्टरों की पदस्थापना की है।इस बार अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।लिहाजा इसमें बचाओ ही सुरक्षा है। इलाज में देरी से संक्रमण बढ़ता है। और यह जानलेवा हो ...

आदर्श शिक्षक रहे श्री सरोज कश्यप-सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू*

Image
*आदर्श शिक्षक रहे श्री सरोज कश्यप-सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू*    फिंगेश्वर  प्राथमिक विद्यालय पसौद में पदस्त प्रधान पाठक शिक्षक श्री सरोज कश्यप जी का 25-04-021 को आकश्मिक निधन हो गया  कश्यप जी का जन्म स्थान सडौली (गरियाबंद) है  फिरहाल ब्लाक मुख्यालय फिंगेश्वर से पसौद आना जाना कर रहे थे कश्यप जी का स्वभाव काफी सरल सहज व मृदुभाषी प्रवित्ति के थे विद्यार्थियों के काफी चहेते शिक्षक रहे  कश्यप जी क्लास में जाने से पहले जूता चप्पल व प्रणाम कर कक्षा में प्रवेश करते थे  साथ ही प्रति दिन गणवेश में विद्यालय आया करते थे  विद्यालय समय सुबह 9.30 को सबसे पहले आ जाते थे   जैसे ही गांव में पता चला सन्नाटा सा व सभी अश्रुपूरित श्रद्धान्जलि  अर्पित किये  खबर मिलते ही जनपद सभापति  अर्चना डॉ दिलीप साहू ने फोन से परिजन से बात कर दुखत घड़ी में  समम्बल प्रदान कर अश्रुपूरित श्रद्धान्जलि अर्पित की  वही ग्राम पंचायत पसौद के सरपँच श्रीमती मीना सन्तोष साहू  उप सरपंच जीवन पटेल , पूर्व सरपंच सन्तराम , पंच राजेश यादव ,   ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्री हेमन्त साहू हाई स्कूल प्राचार्य नरेंद्र यदु  पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्...

गरियाबंद जिले में कंटेंटमेंट जोन की अवधि 5 मई प्रातः 6:00 बजे तक बढ़ाई गई*

Image
  गरियाबंद जिले में कंटेंटमेंट जोन की अवधि 5 मई प्रातः 6:00 बजे तक बढ़ाई गई* *होम डिलीवरी प्रातः 06 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक* *गोडाउन में लोडिंग/अन-लोडिंग की अनुमति रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 04 बजे तक* *शासकीय उचित मूल्य दुकानों को प्रातः 10:30 बजे से सायं 04:30 बजे तक खुलने की अनुमति होगी* *होटलों एवं रेस्टोरेंट इत्यादि से प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक ही होम डिलीवरी* *सभी बैंक-शाखाएँ प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक ही संचालित होगी* गरियाबंद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा  आज दोपहर  इस आशय का आदेश प्रसारित किया गया है कि गरियाबंद जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र 05 मई 2021 प्रातः 06 बजे तक पूर्ववत् कंटेनमेंट जोन रहेगा। उपरोक्त दर्शित अवधि में गरियाबंद जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेगी। उपरोक्त अवधि में सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लिनिक एवं पशु-चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी। मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे। शासकीय उचित मूल्य दुकानों को प्रातः 10:30 बजे से सायं 04:30 बजे तक खुलने...

एक दिवसीय प्रतीकात्मक वर्चुअल धरना प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए पूरे करोना संक्रमण

Image
फिंगेश्वर (गरियाबंद) भाजपा के छत्तीसगढ़ स्तरीय भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ एक दिवसीय प्रतीकात्मक वर्चुअल धरना प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए पूरे करोना संक्रमण के मामले की अपनी जिम्मेदारी से बचने केंद्र की मोदी की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ सहित अन्य गैर भाजपाई राज्य सरकारों पर थोपने का प्रयास करते हुए,ऐसी आपदा के समय में बहुत गैर जिम्मेदाराना हरकत बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के उपाध्यक्ष राकेशतिवारी ने भाजपा के इस कृत्य की निंदा की है और कहा कि सबसे पहले कोविड 19 के भारत में आने और फैलने की चूक केन्द्र की मोदी सरकार की अज्ञानता और गैर जिम्मेदाराना आत्मघाती कदमों के उठाने की वजह से हुई है,देश में सबसे  करोना संक्रमित की पहचान 30 जनवरी 2020 को हुई, तब से केन्द्र सरकार ने करोना से बचाव के लिए कोई सकारात्मक और युक्तियुक्त पहल नहीं की और बिना किसी तैयारी के अचानक लाकडाउन के रूप में देश के लिए आत्मघाती कदम उठा लिए जिसमें असंख्य लोग मौत के मुंह में चले गए और बेघर हो अपने रोजगारों से हाथ हाथ धो बैठे,इसी बीच देश की जनता की सूझबूझ से करोना संक्रमितों और मौतों की संख्या में कमी आने लग...
Image
फिंगेश्वर शनिवार 24, 4, 2021 को फेरुराम यादव जी का निधन हो गया  यादव जी बिजली विभाग में कर्मचारी थे और रिटायर होकर अपने घर  रह रहे थे उनके निज निवास फिंगेश्वर था वह हलवा पारा में रहते थे उनके एक लड़की और दो लड़का जिसमें छोटे लड़का पहले से ही स्वर्गवास हो गया है वह  बड़ा लड़का सनी यादव  उनके साथ में रहता था। उनके जाने से नगर वासियों में गहरा दुख व्यक्त किया है उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में श्री राकेश तिवारी , बिसोह हरित, गफूर खान  नगर अध्यक्ष जगदीश यदू पंकज शर्मा ,महेंद्र यदू मयंक यदु, रवि तिवारी करीम खान रफीक वारसी , कमलेश यदू आदि बहुत से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया हैl

ग्राम स्तर पर आयोजित विवाह की निगरानी होगी

Image
ग्राम स्तर पर आयोजित विवाह की निगरानी होगी गरियाबंद 23 अप्रैल 2021 / जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को 26 अप्रैल  प्रातः 06 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अधिकतम 10 लोगों की अनुमति दी गई है। इस आदेश के पालन हेतु ग्राम स्तर पर संबंधित ग्राम के हल्का पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्राम कोटवार को प्राधिकृत किया जाता है। संबंधित कर्मचारियों का यह दायित्व होगा कि वह अपने क्षेत्र में होने वाले विवाह समारोह में इस नियम का कड़ाई से पालन कराये तथा उल्लंघन किये जाने की स्थिति में त्वरित रूप से अपने उच्चाधिकारी को इसकी सूचना दे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। टीकाकरण अभियान की आमलोग भी कर रहे है सराहना सरपंच घर-घर जाकर कर रहे है प्रेरित जागरूकता के लिए दीवाल लेखन भी गरियाबंद 23 अप्रैल 2021/ टीकाकरण के पश्चात कईयों के मन में जो भ्रांति फैली है उसे ग्राम पंचायत के सरपंच घर-घर जाकर प्रेरित कर रहे हैं और उनका हाल जान रहे है।ग्रामीण व्यक्ति भी टीकाकरण के पश्चात स्वस्थ्य और सहज महसूस कर रहे है। राज्य शासन के टीकाकरण अभियान की सराहना आम लोग भी क...

45 वर्ष से ऊपर वाले अवश्य लगवाए कोविड टिका -अर्चना डॉ दिलीप साहू*

Image
फिंगेश्वर 45 वर्ष से ऊपर वाले अवश्य लगवाए कोविड टिका -अर्चना डॉ दिलीप साहू*  वर्तमान समय मे पूरा भारत कोरोना वाइरस के चपेट में है जिससे आप सभी अवगत है  छत्तीसगढ़ की स्थिति बहुत की गम्भीर है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा     कोरोना से निजाद पाने सभी जिला में  धारा 144 व लॉक डाउन (जनता कर्फ्यू )  किया गया है  जो कुछ हद तक कारगर साबित हो रहा है  कोरोना का चैनल  हम सिर्फ लॉक डाउन से अपने अपने घर मे रह कर तोड़ सकते हैं साथियो 1 वर्ष शोध के बाद हमारे भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा  कोविड का टीका तैयार किया गया है  जिसके लगने से हम बच सकते वर्तमान में  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 30 अप्रैल तक 45 वर्ष से ऊपर के हर व्यक्ति  महिला -पुरूष को टिका लगाने का लक्ष्य रखा     मैं अर्चना -डॉ दिलीप साहू सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर 45 वर्ष के ऊपर सभी नागरिकों  से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि  टिका करण  केंद्र में जा कर जरूर टिका लगवाए , दो गज दूरी अपनाए , समय समय मे साबुन से हाथ धोए , भीड़ में न जाए  , मास्क व सेनेटाइजर का   निरन्तर उपयोग करे  यही वर्तमान में सच्ची  देश भक्ति  होगा   हम सबने ठाना है कोरोना को हराना है ।

आज फिंगेश्वर में फिंगेश्वर निवासी गुलाम मुस्तफा अशरफी रब्बानी साहब का इंतकाल हो गया

Image
  फिंगेश्वर आज फिंगेश्वर में फिंगेश्वर  निवासी गुलाम मुस्तफा अशरफी रब्बानी साहब का इंतकाल हो गया वे घड़ी साज का काम करते थे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर  चले गए उनके चार लड़का एक लड़की है, अब्दुल सत्तार  साबिर ताहिर मेराज और छोटी लड़की  सायमा बानो को छोड़ कर चले गए गुलाम मुस्तफा जो पूर्व में मुस्लिम समाज  फिंगेश्वर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और बहुत ही वह मृदुभाषी एवं सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे आज फिंगेश्वर कब्रिस्तान मैं सुपुर्द ए खाक किया गया। मुस्लिम समाज और सभी समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

गुलाम मुस्तफा का इंतकाल हो गया

फिंगेश्वर आज फिंगेश्वर में फिंगेश्वर निवासी गुलाम मुस्तफा अशरफी रब्बानी साहब का इंतकाल हो गया वे घड़ी साज का काम करते थे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए उनके चार लड़का एक लड़की है, अब्दुल सत्तार साबिर ताहिर मेराज और छोटी लड़की सायमा बानो को छोड़ कर चले गए गुलाम मुस्तफा जो पूर्व में मुस्लिम समाज फिंगेश्वर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और बहुत ही वह मृदुभाषी एवं सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे आज  न्कक सुपुर्द्द ए खाक की  मुस्लिम समाज और सभी समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फ्री वैक्सीन लगाने का कांग्रेसियों ने किया स्वागत एवं आभार व्यक्त

Image
फिंगेश्वर आज करोना महामारी से पूरा प्रदेश पूरा देश अछूता नहीं है सभी जगह हाहाकार मांचा हुआ है इसका एक विकल्प भारत सरकार ने वैक्सिंग के रूप में निकाला है जिसमें प्रथम 60 साल औरऊपर वाले को लगाया को गया फिर 45 साल से 60 साल तक लगाया गया अब 18 साल और ऊपरलोगों को लगना है लेकिन यह वैक्सीन की कीमत सरकार ने मार्केट में 400 निर्धारित किया है लेकिन आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सभी को फ्री में टीका लगवाने घोषणा की है इस प्रकार के फैसले से जनता में खुशी की लहर दौड़ गई इस प्रकार के फैसले जनता के लिए राहत की खबर है और इस करोना महामारी में लड़ने के लिए सभी को वैक्सीन लगाना चाहिए बातें कांग्रेस के फिंगेश्वर के नेतागण ने की इनका कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फैसला आम जनों के लिए राहत की खबर है यह सरकार आम आदमी गरीब आदमी सबको लेकर चलने वाली सरकार है फ्री में भूपेश सरकार का वैक्सीनेशन लगाने का फैसला बहुत ही तारीफ के काबिल हैं उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा पढ़ाई व्यवसाय नौकरी सहित परिवारिक दायित्व का निर्वहन के काम के लिए बाहर निकलना पड़ता है और ऐसे सम...