सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने दी 45 साल से अधूरी पड़ी पिपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने की मंजूरी*
*सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने दी 45 साल से अधूरी पड़ी पिपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने की मंजूरी* *दस से अधिक गाँवों के पाँच हज़ार से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ* *मडेली में मुख्यमंत्री की एक और घोषणा, लोगों ने ज़िंदाबाद कर जताया आभार* गरियाबंद 9 मई 2025/ जिले के सुदूर मड़ेली और आसपास के 10 से अधिक गांवों के निवासियों का 45 साल का इंतज़ार आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ख़त्म कर दिया। मुख्यमंत्री ने आज मड़ेली के सुशासन समाधान शिविर में इलाक़े की 45 साल से अधूरी पड़ी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने की मंज़ूरी दे दी। इस योजना को पूरा करने के लिए क्षेत्र के किसानों ने सुशासन तिहार के दौरान आवेदन दिया था और आज मुख्यमंत्री के मडेली पहुंचने पर समक्ष में भी उनसे इसकी स्वीकृति की मांग की। मुख्यमंत्री ने लोगों की भावनाओं और इलाके के विकास के लिए इस योजना को पूरा करने की स्वीकृति दी। मीडिया से बात करते हुए जब श्री साय ने इसकी घोषणा की तो उपस्थित लोगों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए और श्री साय का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि गरियाबंद जिले( तत्कालीन ...