Posts

Showing posts from August, 2020

जनसंघ सेवक मंच ने लफेंदी में कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान साथ में पौधपोपण भी

Image
*जनसंघ सेवक मंच ने लफेंदी में कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान साथ में पौधपोपण भी* * फिंगेश्वर*:- ब्लाक के लफेंदी पावन ग्राम में जनसंघ सेवक मंच द्वारा ग्राम पंचायत भवन में सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि जिला सदस्य क्रमांक (3) चन्द्रशेखर साहु जी विशिष्ट अतिथि जिला सदस्य (2) रोहित साहु ,अध्यक्षता -(जनपद पंचायत सदस्य) कृषि सभापति जगदीश राम साहु जी.ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच महोदया इंद्राणी बाई साहु एवं उपसरपंच नेहरु राम साहु कार्यक्रम के मंच संचालक वेदराम नंदे जी (संगठन महामंत्री) आयोजन कर्ता जिला संगठन मंत्री ( महिला साखा) से सुश्री हेमीन साहु जी जनसंघ सेवक मंच जिला गरियाबंद द्वारा!!   कार्यक्रम के उद्बोधन में जनसंघ सेवक मंच के जिला अध्यक्ष तेजराम साहु जी ने कहा कि जनसंघ सेवक मंच एक भारतीय  स्तरीय सेवा संगठन हैं और संगठन का उद्देश्य यह है कि जनता की सेवा करना और जनता की सेवा करने वालों का सम्मान करना जनसंघ सेवक मंच  भाई बहनों को आपस में भाई  चारे का भाव रखकर चलने का और मानव कल्यान में एकजुटता लाकर सेवा करने की और युवाओ को आगे आकर साथ चलने को बात कही  विशिष्ट अतिथि के...

नगरीय निकायों में रिक्त शासकीय भूमि आबंटन एस.डी.ओ (रा.) कार्यालय से

Image
नगरीय निकायों में रिक्त शासकीय भूमि आबंटन एस.डी.ओ (रा.) कार्यालय से गरियाबंद 27 अगस्त 2020/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों में रिक्त भू-खण्ड के आबंटन एवं अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन और वार्षिक भू-भाटक के निर्धारण/वसूली के संबंध में राजस्व पुस्तक परिपत्र के वर्तमान प्रावधानों में संशोधन किये गये है। जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी अनुसार राज्य शासन से नगरीय क्षेत्रों में 7500 वर्गफीट तक की शासकीय भूमि को तीस वर्षीय पट्टे पर आबंटित करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिले के नगरीय निकायों में रिक्त शासकीय भूमि संबंधित जानकारी अनुविभागीय अधिकारी(रा.)/तहसीलदार द्वारा जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। जिसके आधार पर नगर पालिका परिषद गरियाबंद  के अंतर्गत खसरा न.978/1,2,3 का रकबा 10966, खसरान.893 का रकबा 1250, खसरा न. 893 रकबा 1633, खसरा न. 884/2 रकबा 4288, खसरा न.82 रकबा 860। नगर पंचायत छुरा अंतर्गत खसरा न. 276 का टु. का रकबा 10890, खसरा न. 286़ का टु. का रकबा 4356, खसरा न. 290 का टु. का रकबा 4356, खसरान. 454 का टु. का रकबा 21780, खस...

30 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित देशी-विदेशी मदिरा दुकाने रहेगी बंदनगर पंचायत छुरा तथा ग्राम किरवई,जेंजरा, बारूला के चिन्हित क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित

Image
30 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित  देशी-विदेशी मदिरा दुकाने रहेगी बंद गरियाबंद 27 अगस्त 2020 /कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने मोहर्रमके अवसर पर 30 अगस्त 2020 को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन गरियाबंद जिले के समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानेएवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री डेहरे ने शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भाण्डारण एवं तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण रखने एवं शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने तथा जप्त करने की कार्यवाही हेतु आदेशित किया है।   नगर पंचायत छुरा तथा ग्राम किरवई,जेंजरा, बारूला के चिन्हित क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित  गरियाबंद 27 अगस्त 2020/जिले के नगर पंचायत छुरा के वार्डनम्बर-12 हाॅस्पिटल पारा तथा ग्राम किरवई के वार्ड नम्बर-02 आश्रम चैंक, ग्राम जेंजरा के वार्ड न.-07 और ग्राम बारूला के वार्ड न.-05 गौराचैंक पारा में कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित चैहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कले...

विगत खरीफ वर्ष में पंजीकृत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए पंजीकृत माना जायेगा

Image
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन प्रशिक्षण सम्पन्न विगत खरीफ वर्ष में पंजीकृत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए पंजीकृत माना जायेगा 17 अगस्त से प्रारंभ किसान पंजीयन, 31 अक्टूबर तक किया जायेगा प्रशिक्षण की बारीकियों को गंभीरता से लेंवे अधिकारी - कलेक्टर गरियाबंद 26 अगस्त 2020/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु राजस्व, कृषि, उद्यानिकी, सहाकारिता, नान एवं सीसीबी के अधिकारियों तथा समिति प्रबंधक, उपार्जन केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्युटर आॅपरेटरों की आज प्रशिक्षण आयोजित की गई। जिला पंचायत गरियाबंद के सभाकक्ष में विकासखण्ड गरियाबंद, छुरा एवं फिंगेश्वर तथा कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में विकासखण्ड मैनपुर एवं देवभोग के अधिकारियों को उक्त प्रशिक्षण दी गई। कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों की जानकारी अद्यतन करने, नये किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया, किसान पंजीयन के दौरान ध्यान देने हेतु महत्वपूर्ण बाते और साफ्टवेयर की व्यवस्था आदि के संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों ...

लोकवाणी में इस बार समावेशी विकास, आपकी आस विषय पर होगी बात

लोकवाणी में इस बार समावेशी विकास, आपकी आस विषय पर होगी बात  27 अगस्त तक अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग 13 सितंबर को प्रसारित होगी 10 वीं कड़ी  गरियाबंद 25 अगस्त 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार समावेशी विकास, आपकी आस विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27 अगस्त तक अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं।

अंचल के तात्कालिक सर्वमान्य व्यक्तित्व स्व.जालपा प्रसाद तिवारी की 97 वीं जयंती मनाई गई

Image
फिंगेश्वर - अंचल के तात्कालिक सर्वमान्य व्यक्तित्व स्व.जालपा प्रसाद तिवारी की 97 वीं जयंती 17 अगस्त और 9 वीं पुण्यतिथि 24 अगस्त को उनकी पुण्य स्मृति में एक सप्ताह तक उनके नाम से संचालित जे.पी.फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक व जनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं, किंतु वर्तमान में करोना वायरस की उग्रता के चलते सारे साप्ताहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए,उनकी स्मृति में जन कल्याणार्थ श्री सत्यनारायण कथा पूजा और हवनका आयोजन किया गया, जिसमें जे.पी.फाउंडेशन के संरक्षक राजा महेंद्र बहादुर सिंह,अध्यक्ष राकेश तिवारी सहित रश्मि तिवारी,रवि तिवारी,ऋषिता तिवारी,अंकिता शर्मा, पंकज शर्मा,अभिराम व प्रबल शर्मा, शिव कुमार तिवारी,प्रेम कुमारी तिवारी,विकास मोनिका तिवारी,विनय जागृति तिवारी,आदित्य,काव्या, आराध्या व दिवा तिवारी सहित पं.दिनेश्वर शर्मा उपस्थित थे,जे.पी. फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि वर्तमान में फाउंडेशन के माध्यम और लोगों के सहयोग से करोना वायरस से लड़ने के लिए अंचल में आम जन के बीच जाकर का सार्थक काम करेंगे

तीन आंख वाले बछड़े ने जन्म लिया

Image
फिंगेश्वर  यूं तो कुदरत बीच-बीच में अपना करिश्मा दिखाते रहती है और ऐसा करिश्मा दिखाती है जिसको देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं इसी तरह की घटना हुई है ग्राम भेंडरी में गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया है जिसकी तीन आंखें हैं. नन्हें बछड़े के दाहिने तरफ एक साथ दो आंख है. वहीं बाई तरफ एक आंख सामान्य है. ग्रामीण 3 आंख वाली बछड़े को कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं. मालिक भेंडरी निवासी विष्णु राम सिन्हा ने बताया कि भगवान ने उनके गांव में चमत्कार किया और जन्म लिया है. गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीण बछड़े को देखने पहुंच रहे हैं. राम सिन्हा ने कहा कि बछड़ा अभी स्वस्थ नहीं है. इस कारण वह अपनी मां की दूध से वंचित है. कृषक विशाल सिन्हा बॉटल से निप्पल लगाकर नवजात बछड़े को दूध पिला रहे हैं.

राजिम, छुरा एवं देवभोग के चिन्हित क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित

Image
राजिम, छुरा एवं देवभोग के चिन्हित क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित  गरियाबंद 22 अगस्त 2020/जिले के नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 15 एवं राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम कोपरा, सुरसाबांधा, देवरी, कोमा, लफंदी में एक-एक तथा नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 14 में, ग्राम किरवई, देवरी तथा ग्राम परतेवा में दो-दो कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित क्षेत्र के चैहद्दी कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 09, देवभोग तहसील के ग्राम झाखरपारा, पुरनापानी तथा ग्राम मुड़ागांव में एक-एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित चैहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। उक्त पाये गये सभी पाॅजिटिव मरीजो के आवास के...

गौठानों में हुआ वर्मी खाद बनाने का प्रशिक्षण

Image
गौठानों में हुआ वर्मी खाद बनाने का प्रशिक्षण फिंगेश्वर विकासखण्ड   के गौठान ग्राम कसेरूडीह, सहसपुर, बासीन ,कोपरा ,सेंदर रावड़ में कृषि विज्ञान केन्द्र जिला गरियाबंद एवं कृषि विभाग द्वारा गौठानों में कार्यरत् महिला समूहों को वर्मी कंपोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। गौरतलब है कि अंचल में लगातार हो रहे रसायनिक दवाओं और उर्वरकों के अंधाधुंध छिडकाव से भूमि की दशा काफी बिगडती चली जा रही है एवं कृषकों को सही उपज प्राप्त नहीं हो पा रही है पर्यावरण को भी काफी हानि हो रही है, जो कि एक गंभीर समस्या का विषय है। इस परिपेक्ष्य में सुराजी गांव योजना (नरवा गरवा,घुरवा बाडी) अंतर्गत बने गौठानों में महिला समूहों को आत्मा योजनांतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के वैज्ञानिक ने वर्मी खाद निर्माण की विधि बताई। प्रवीण कुमार जमरे ने बताया कि केंचुआ खाद एक उच्च गुणवत्ता युक्त खाद है जिसमें हर प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते है जो कि पौधों के लिये अत्यंत लाभकारी है। बी.आर.साहू वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी फिंगेश्वर ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के दौरान वर्मी खाद कृषकों के लिये अत्यंत उपयोगी होगी एवं कम कीम...
Image
थाना फिंगेश्वर का श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद द्वारा आकस्मिक निरीक्षण श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर दिनांक 21/08/2020 को श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजय ध्रुव के द्वारा थाना फिंगेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना के लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, रोजनामचा, थाना के मालखाना, जप्ती माल, निगरानी हिस्ट्रीशिट एवं महत्वपुर्ण अभिलेखो का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निकाल करने आदेशित किया गया तथा थाना क्षेत्र के समस्त गांवो में ग्राम रक्षा समिति गठित कर जनता से समंजस्य स्थापित कर आम जनता को अपराध से संबंधित जानकारी देकर जागरूक करने एवं चौक चौराहो पर सीसीटीव्ही कैमरा स्थापित कर अपराध में कमी लाने निर्देशित करते हुये थाना में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से रूबरू होकर विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्या पुछा गया, उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कोई परेशानी एवं समस्या नही होना बताये है।

ग्राम पंचायत कुंडेल में ग्राम सुरक्षा समिति के लोग एवं सरपंच प्रतिनिधि उपसरपंच पंचगण ग्रामवासी द्वारा रात्रि को ग्राम की सुरक्षा के तहत पहरेदारी कर रहे हैं

Image
  फिंगेश्वर ग्राम पंचायत कुंडेल  में ग्राम सुरक्षा समिति के लोग एवं सरपंच प्रतिनिधि उपसरपंच पंचगण ग्रामवासी द्वारा रात्रि को ग्राम की सुरक्षा के तहत  पहरेदारी कर रहे हैं ताकि कोई चोर बदमाश किसी प्रकार से वारदात को आजम ना दे सके  क्योंकि कुछ दिनों पूर्व थाना फिंगेश्वर द्वारा आलर्ट गांव में सूचना दी गई थी कि कुछ अज्ञात लोग द्वारा  ग्रामीण इलाकों में रेकी की जा रही है कभी लेडीस ब न कर तो कभी कुछ दूसरे रूप में लोग कुछ ग्रामों में दिखाई पड़े हैं जंहा ताला तोड़ने की कोशिश भी ग्राम रक्शा में गांव के दुकानों में की है इसी के मद्देनजर ग्राम पंचायत कुंडेल गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेश सिन्हा उपसरपंच एवं ग्रामवासी द्वारा रात को पहरेदारी की जा रही है जिसमें प्रमुख रूप से सरपंच प्रतिनिधि राजेश सिन्हा,उपसरपंच  रेखराम ढिढी , पंचगण मनबोधन गजाधर सिन्हा, गोपाल चक्रधारी ग्रामीण दर्शन यादव पुरुषोत्तम सिन्हा सब्बीर खान गफ्फार खान, रोहित रामलाल जादू यादव जीवन पीताम्बर मानिकपुरी, अरुण दीवान, गोपी सिन्हा व  ग्रामीणजन के द्वारा पारी पारी से पहरेदारी  20 ,20 संख्या में एक साथ रहकर  की जा रही है

छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज द्वारा कोरोना पीड़ितों के सहयोग के लिए 22 हजार रूपये की मदद मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की राशि

Image
छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज द्वारा कोरोना पीड़ितों के सहयोग के लिए 22 हजार रूपये की मदद मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की राशि गरियाबंद, 20 अगस्त 2020/ छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज गरियाबंद के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आज मुख्यमंत्री राहत कोष में कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे के माध्यम से 22 हजार 100 रूपये का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री दीवाराम कुम्भकार ने बताया कि कुम्भकार समाज संकट के इस घड़ी में सदैव शासन-प्रशासन के साथ सहयोग के लिए तत्पर है। इस दौरान प्रतिनिधियों ने कुम्भकार समाज की समस्याओं से भी कलेक्टर को अवगत कराया। अध्यक्ष श्री डी.आर चक्रधारी ने बताया कि कुम्भकार को इलेक्ट्रानिक चाक प्रदान करने, रियायती दर पर जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराने तथा कुम्भकारों के लिए श्रमकार्ड बनवाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं का समाधान करने भरोसा दिलाया है। इस दौरान उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कुम्भकार, कुलेश्वर प्रजापति, गोपीराम चक्रधारी, डोगेन्द्र कुमार पाण्डे एवं संतराम चक्रधारी मौजूद थे।
Image
छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज द्वारा कोरोना पीड़ितों के सहयोग के लिए 22 हजार रूपये की मदद मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की राशि गरियाबंद, 20 अगस्त 2020/ छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज गरियाबंद के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आज मुख्यमंत्री राहत कोष में कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे के माध्यम से 22 हजार 100 रूपये का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री दीवाराम कुम्भकार ने बताया कि कुम्भकार समाज संकट के इस घड़ी में सदैव शासन-प्रशासन के साथ सहयोग के लिए तत्पर है। इस दौरान प्रतिनिधियों ने कुम्भकार समाज की समस्याओं से भी कलेक्टर को अवगत कराया। अध्यक्ष श्री डी.आर चक्रधारी ने बताया कि कुम्भकार को इलेक्ट्रानिक चाक प्रदान करने, रियायती दर पर जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराने तथा कुम्भकारों के लिए श्रमकार्ड बनवाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं का समाधान करने भरोसा दिलाया है। इस दौरान उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कुम्भकार, कुलेश्वर प्रजापति, गोपीराम चक्रधारी, डोगेन्द्र कुमार पाण्डे एवं संतराम चक्रधारी मौजूद थे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 66 हजार 711 किसानों के खाते में द्वितीय किस्त की राशि 53 करोड़ 85 लाख रूपए अंतरित गोधन न्याय योजना से 1713 पशुपालको से 7914 क्विंटल गोबरकी खरीदी

Image
राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 66 हजार 711 किसानों के खाते में द्वितीय किस्त की राशि 53 करोड़ 85 लाख रूपए अंतरित गोधन न्याय योजना से 1713 पशुपालको से 7914 क्विंटल गोबरकी खरीदी 53 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 18 करोड़ रूपये का बोनस गरियाबंद 20 अगस्त 2020/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर जिले के किसान,पशुपालकों और तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खाते में सीधे राशि अंतरित कर वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकालिन स्थिति में भी राहत भरे सौगातांे की बारिश की है। आज का यह दिन किसानो,पशुपालकों और तेंन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए यादगार बन गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने वादे के मुताबिक 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के निर्णय के आधार पर शेष बोनस की राशि की आज द्वितीय किस्त देकर अपना वादा निभाया। द्वितीय किस्त की राशि 53 करोड़ 85 लाख 65 हजार रूपये 66 हजार 711 किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से डाला गया। गरियाबंद जिले के 66 हजार 711 किसानों को कुल 204 करोड़ एक लाख 34 हजार 747 रूपए बोनस की कुल राशि मिलेगी।...

सद्भावना दिवस पर दिलाई गई अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ

Image
सद्भावना दिवस पर दिलाई गई अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ गरियाबंद 20 अगस्त 2020/ संयुक्त जिला कार्यालय सहित जिले के समस्त कार्यालयों में आज पूर्वान्ह 11 बजे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में पूर्वान्ह ठीक 11 बजे अधिकारियों-कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भेदभाव किये बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना हेतु कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इसी तरह जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में कार्यलय प्रमुख अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

फिंगेश्वर शासन द्वारा विद्यार्थियों को दिए जाने वाले पुस्तक ड्रेस का वितरण किया जा रहा है

Image
फिंगेश्वर शासन द्वारा विद्यार्थियों को दिए जाने वाले पुस्तक ड्रेस  का वितरण किया जा रहा है उसी कड़ी में ठाकुर द.सिंह पूर्व उच्च. माध्यमिक शाला फिंगेश्वर में पढ़ने वाले ,6 वी से लेकर आठवीं तक के बच्चों को शासन द्वारा जो मुफ्त में दिया जाने वाले पुस्तक और स्कूल ड्रेस  वितरण किया जा रहा है  पुस्तक और स्कूल ड्रेस मिलने से बच्चों में पढ़ने के प्रति उत्साह जागृत देखा जा रहा है किंतु करोना वायरस बीमारी के चलते अभी स्कूलों को बंद रखा गया है और ऑनलाइन पद्धति से पढ़ाई कराई जा रही है थी जो कि अभी  बंद है आगे स्कूल बच्चों के लिए कब खुलेगा उसकी गाइडलाइन अभी जारी नहीं हुई है पर पुस्तक कॉपी और स्कूल ड्रेस बच्चों को वितरण किया जा रहा है  स्कूल बंद होने से जो खाद्यान्न योजना के तहत बच्चों को भोजन दिया जाता है उसके बदले में उनको सुखा राशन सामग्री वितरण किया जा रहा है सभी बच्चों या  पालक को बुला कर  यह राशन दिया जा रहे हैं स्कूल की प्रधानाध्यापक  बी. एल. सिन्हा , अमृत यदु, शीला दुबे, कमला दलवानी,सावित्री साहू पी. के. साहू कार्य में लगे हुए हैं।

शहीद के परिजनों से कलेक्टर एवं एस.पी. ने की आत्मीय बातचीत जिला प्रशासन को अपना ही परिवार समझे-कलेक्टर

Image
शहीद के परिजनों से कलेक्टर एवं एस.पी. ने की आत्मीय बातचीत जिला प्रशासन को अपना ही परिवार समझे-कलेक्टर गरियाबंद 15 अगस्त 2020/ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज गरियाबंद जिले के शहीद  परिवारों से जिला प्रशासन ने आत्मीयता से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान भी किया । स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे, पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर. पटेल ने जिले के शहीद परिवारों से बातचीत की। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री डेहरे ने कहा कि शहीद परिवार अपने आप को अलग-अलग ना समझें बल्कि अपने परिवार की तरह ही जिला प्रशासन को भी अपना समझें। कलेक्टर श्री डेहरे ने कहा कि हम आपके दुख दर्द में बराबर के सहभागी हैं, कोई भी समस्या होने पर बेझिझक बात कर सकते हैं । पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर पटेल ने कहा कि हम हमेशा देश और समाज के लिए कुर्बान हुए शहीदों के परिवारों के साथ हैं ,हर कदम पर हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या होने पर हमसे तत्काल संपर्क कर सकते हैं । उन्होंने कलेक्टर एवं स्वयं का संपर्क नंबर भी शहीद के परिजनो...
Image
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर करेंगे ध्वजारोहण  गरियाबंद 13 अगस्त 2020/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ध्वजारोहण करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी के प्रदेश की जनता के नाम दिये संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को प्रातः 8.59 बजे कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में मुख्य अतिथि का आगमन होगा, प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण,राष्ट्रगान एवं सलामी ली जायेगी। प्रातः 9ः05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन किया जायेगा। प्रातः 9.20 बजे शांति के प्रतीक कपोत एवं गुब्बारा उड़ाये जायेंगे। प्रातः 9ः25 बजे शहीदों के परिवार का सम्मान एवं प्रातः 9ः40 बजे कोविड-19 के कोरोना वारियर्स का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण तथा प्रातः 9ः50 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।        होंगे सरकारी भवन रोशन    __________________ राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय/...
Image
  गरियाबंद फिंगेश्वर  शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला स्कूल में साईकिल वितरण किया गया  कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए और मुंह में मास्क लगाकर पूर्व  पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजिम विधायक  आमितेश शुक्ल के निर्देशानुसार मार्गदर्शन में कार्यक्रम किया गया  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राकेश तिवारी जी और अध्यक्षता कर रहे हैं ओमप्रकाश बंछोर   मौजूद थे विशेष अतिथि के रूप में प्रभा जैन कमल यदू, रामकृष्ण तिवारी करीम खान रूखमणी मांडले दीपक श्रीवास जितेंद्र शर्मा अजीज खान योगेश ठाकुर , तेजेश यदू,  विनोद ठाकुर , टिकेश साहू, शारदा मांडले , सुनीता श्रीवास,कमला यदू शांता सोनी अनीता शर्मा, जितेंद्र सर्वे ,  राजरिशी टंडन, युवराज सिंहा नेमीचंद बंजारे द्वारका ठाकुर,सुयश सोनी, भरत बंगानी,   बिसे लाल ,रिषभ जैन मौजूद थे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निशुल्क सरस्वती सायकल योजना छात्रों को वितरण किया गया जो छात्र नवी पास कर चुके हैं उन लोगों को यह लेडीस साइकिल वितरण किया गया कन्या शाला के छात्राओं ने उसमें खुशी जाहिर की है कुल 95 लोगों को साईकिल दिया जाना है जिसमें से आज के...

कुछ दिन पूर्व शासकीय राशन के चोरी के तीन आरोपी को पकड़ा गया था उसी कड़ी में आज चोरी के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

Image
गरियाबंद फिंगेश्वर  कुछ दिन पूर्व शासकीय राशन के चोरी के तीन आरोपी को पकड़ा गया था उसी कड़ी में  आज चोरी के फरार आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया  विदित हो कि कुछ दिन पहले पुलिस ने ट्रक मैं माल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था उसी मामले में आज फरार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने अपराध क्रमांक 136/ 2020 धारा 379 ,411 409, 414, 34 भादवी 3 / 7 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रकरण में सम्मिलित अन्य आरोपियों का तलाश करने के निर्देश प्राप्त होने पर लगातार पतासाजी तलाश करने उपरांत अंत्योदय योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरीब राशन कार्ड धारकों को दिए जाने वाले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत होने वाले राशन सामग्री 50 कट्ठा चावल 25 कुंटल जिसकी कीमत ₹ 81900 और चना 100 कट्टा 50किविंटल  जिसकी कीमत 225000  मिलीभगत से चोरी करने के मामले में सम्मिलित अन्य आरोपी जितेंद्र उर्फ यशवंत ध्रुव, विनोद निषाद ,नैनू राम विश्वकर्मा ,गुलशन निषाद, भुनेश्वर ध्रुव के द्वारा अपराध करना कबूल पर उपरोक्त अपराध धारा में गिरफ्तार किया गया है दिनांक 31/7/2020 को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद...

शासन द्वारा विद्यार्थियों को दिए जाने वाले पुस्तक ड्रेस का वितरण किया जा रहा है

Image
फिंगेश्वर  शासन द्वारा विद्यार्थियों को दिए जाने वाले पुस्तक ड्रेस  का वितरण किया जा रहा है उसी कड़ी में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला फिंगेश्वर में पढ़ने वाले ,6 वी से लेकर आठवीं तक के बच्चों को शासन द्वारा जो मुफ्त में दिया जाने वाले पुस्तक और स्कूल ड्रेस  वितरण किया जा रहा है  पुस्तक और स्कूल ड्रेस मिलने से बच्चों में पढ़ने के प्रति उत्साह जागृत देखा जा रहा है किंतु करो ना वायरस बीमारी के चलते अभी स्कूलों को बंद रखा गया है और ऑनलाइन पद्धति से पढ़ाई कराई जा रही है आगे स्कूल बच्चों के लिए कब खुलेगा उसकी गाइडलाइन अभी जारी नहीं हुई है पर पुस्तक कॉपी और स्कूल ड्रेस बच्चों को वितरण किया जा रहा है  स्कूल बंद होने से जो खाद्यान्न योजना के तहत बच्चों को भोजन दिया जाता है उसके बदले में उनको सुखा राशन सामग्री वितरण किया जा रहा है सभी बच्चों के  पालक को बुला कर  यह राशन दिया जा रहे हैं स्कूल की प्रधानाध्यापिका सरोज सूर्यवंशी निर्मला सोनी कल्याणी यादव बीके सिन्हा दिनेश सेन भोज राम साहू जय राम इस कार्य में लगे हुए हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौशाला की आम सभा हुई , गौशाला को स्वावलंबी बनाने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित

Image
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौशाला की आम सभा हुई , गौशाला को स्वावलंबी बनाने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित           फिगेश्वार/ 12 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पंच कोशी धाम आदर्श गौशाला फिंगेश्वर में गौशाला समिति की आम सभा गौशाला अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर हरित जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें गौशाला को स्वावलंबी बनाने का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया । यही नहीं गौशाला के समस्त सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि आम सभा के सभी 26 सदस्य इस योजना के अन्तर्गत कम से कम 1000 रुपए वार्षिक सहयोग राशि गौशाला के बैंक खाते में जमा करेंगे , तथा सभी सदस्यों के प्रयास से कम से कम  100 ऐसे ही गौभक्त वार्षिक दान दाता को इस योजना से जोड़ने का प्रयास करना होगा जो 1000 से अधिक वार्षिक सहयोग दे सके।                गौशाला स्वावलंबन के इस योजना के तहत गौशाला में गोबर केचवे खाद , गोमूत्र अर्क व कीटनियंत्रक निर्माण , गो दंत मंजन , धूप बत्ती निर्माण को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। आम सभा की कार्यवाही गौशाला में स्थित गोपाल मंदिर में पूजा अर्चना व ' आरती कुंज बिहारी की ' के ध...

अभी तक टेल ऐरिया में पानी नही जनपद अध्यक्ष व सभापति पहुचे ज्ञापन सौंपने कार्यालय

Image
अभी तक टेल ऐरिया में पानी नही  जनपद अध्यक्ष व सभापति पहुचे ज्ञापन सौंपने कार्यालय                     फिंगेश्वर 8अगस्त अभी तक टेल एरिया ग्राम पसौद पाली पेंड्रा सिर्री कला पोलकर्रा बसेरा इत्यादि गांव में नहर का पानी नहीं पहुंचा जिससे कृषि कार्य रुक जाने के कगार में है पानी की मांग को लेकर जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू के नेतृत्व में जनपद के सभापति ओं के साथ कार्यालय पहुंचकर शीघ्र पानी पहुंचाने के ज्ञापन सौंपा गया और समझाइश भी दिया गया की निरंतर पेट्रोलिंग करके निचले हिस्सा में पहुंचाने का काम करें तभी नीचे एरिया में पानी पहुंच पाएगा अनावश्यक रूप से ऊपर में जो पानी बह रहा है उसको रोके हेड आफ किया हुआ है लंबे समय से उसे तोड़कर नीचे पानी पहुंचाया जाए     वही जनपत सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू द्वारा 10 दिन पूर्व भी ज्ञापन सौंपा गया पानी के लिए बाकी आज तक ले नहर पानी नहीं पहुंचा जिसका खेद व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द टेल एरिया में पानी पहुंचाने की बात कही एसडीओ श्री अरुण कुमार साहू जी के अनुपस्थिति में मोबाइल के माध्यम से उनसे ब...

पर्व हलषष्ठी परम्परागत तरीके से उत्साह के साथ मनाया गया ।

Image
फिंगेश्वर - नगर सहित अंचल में पारंपरिक पर्व हलषष्ठी परम्परागत तरीके से उत्साह के साथ मनाया गया । संतान प्राप्ति व पुत्र की दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत रखकर माताएं परम्परा अनुसार एकत्रित होकर सगरी ( कुंड) बनाकर भगवान शिव , माता पार्वती , श्री गणेश और कार्तिकेय तथा हलषष्ठी देवी की विधिवत पूजा अर्चना की । व्रत के लिए पसहर का चांवल , छह प्रकार की भांजी , भैंस का दूध व दही , लाई महुआ , श्रीफल , केला , सेब आदि से पूजा अर्चना कर इसी पसहर चांवल का फलाहार भी ग्रहण किया।इस अवसर पर नगर के मानस भवन में सीमा ठाकुर , प्रियंका तिवारी , नेहा यादव , अहिल्या सिन्हा , सुनीता श्रीवास , सुमन श्रीवास , शन्ति कोसरे , सुमन कोसरे , लता सोनी आदि उपस्थित थे।

जिला मुख्यालय में दो अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन आमंत्रित

Image
जिला मुख्यालय में दो अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन आमंत्रित जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय गरियाबंद में दो अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान खोला जाना है। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु इच्छुक समितियां एवं समूह आवेदन कर सकते है। इनमें वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियां, अन्य सहकारी समितियां तथा राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम शामिल होंगे।  आवेदन 21 अगस्त 2020 तक कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर चिवार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप खाद्य शाखा से प्राप्त कर सकते है। निर्धारित आवेदन प्रारूप पूर्ण रूप से भरकर एवं चाही गई जानकारी संलग्न कर कलेक्टर खाद्य शाखा जिला गरियाबंद में जमा करना होगा। उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन ऐसे अन्य सहकारी सतितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को किया जायेगा, जो आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारिीख ...

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 21 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Image
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 21 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत 40 नवीन एवं 169 समर्पित दुकानों का आबंटन होगा   गरियाबंद 07 अगस्त 2020/ युक्तियुक्तकरण के तहत स्वीकृत 40 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों एवं समितियों द्वारा समर्पित 169 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का प्रशासनिक दृष्टि से आबंटन कार्य हेतु समय-सीमा निर्धारित कर आवेदन 21 अगस्त 2020 तक आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 5 सितम्बर तक दावा आपत्ति निराकरण पश्चात आबंटित दुकानों के लिए आदेश जारी कर दिया जायेगा। नवीन उचित मूल्य दुकान हेतु गरियाबंद विकासखण्ड में 4, छुरा विकासखण्ड में 6, देवभोग विकासखण्ड में 5, मैनपुर विकासखण्ड में 13 तथा फिंगेश्वर विकासखण्ड में 12 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान स्वीकृत किया गया है। इसी तरह युक्तियुक्तकरण के तहत गरियाबंद विकासखण्ड में 44, छुरा विकासखण्ड में 36, देवभोग विकासखण्ड में 33, मैनपुर विकासखण्ड में 34 तथा फिंगेश्वर विकासखण्ड में 22 शासकीय उचित मूल्य दुकान समर्पित किया गया है।

राम मंदिर भूमिपूजन अवसर पर गरियाबंद भाजयुमो की भव्य तैयारी

Image
*राम मंदिर भूमिपूजन अवसर पर गरियाबंद भाजयुमो की भव्य तैयारी     गरियाबंद फिंगेश्वर  कल5 अगस्त ऐतिहासिक दिन  राममंदिर भूमिपूजन के अवसर पर भाजयुमो के *जिला महामंत्री राजू साहू व कोषाध्यक्ष मनीष हरित जी* ने यह जानकारी देते हुए कहा कि,,,*यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है,, हमारे प्रभु अराध्य श्री राम चन्द्र जी के भव्य मंदिर निर्माण का भूमिपूजन देश के प्रधानसेवक श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा कल 5 अगस्त को ठीक अपरांन्ह 12 बजे सम्पन्न होगा,,,इस अवसर को उत्सव के रूप में पूरे देश भर में मनाया जा रहा है,, गरियाबंद जिला युवामोर्चा भी इस ऐतिहासिक अवसर पर आज प्रत्येक घर भगवा ध्वज लहरायेगी व कार सेवकों के घर घर जाकर सम्मान करेगी ,,व स्थानीय मंदिरों देवालयों में हनुमान चालीसा का पाठ कर,,सन्ध्या घरों में दीप प्रज्वलित कराने का आव्हान की है,,,,रिकेश साहू, वीरेंद्र साहू,लखन गिरी,रिंकू सचदेव(उपाध्यक्ष न प छुरा),सुयश सोनी(फिंगेश्वर),टिंकू ठाकुर(गरियाबंद),लम्बोदर साहू(गोहरापडर),घनश्याम मरकाम,रूपेश साहू(मैनपुर) एवं सभी भाजयुमो कार्यकर्ता इस पुनित कार्य पर पूरे जोश एवं उत्साह से अपने अपने स्थानों में तैयारी ...

न्यू शिक्षक कॉलोनी से पानी टंकी तक रोड के आस पास गलियों की संपूर्ण स्वछता अभियान चला कर साफ सफाई का कार्य नगर पंचायत के स्वीपरों से सहयोग लेते हुए नालियों का साफ सफाई भी कार्य कराया गया ।

Image
दिनांक 1-8 2020 फिंगेश्वर गरियाबंद नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड नं 13 के पार्षद श्रीमती डॉ मंजुलता हरित के प्रयास से न्यू शिक्षक कॉलोनी के समस्त नागरिको के जन सहयोग से न्यू  शिक्षक कॉलोनी से पानी टंकी तक रोड के आस पास गलियों की संपूर्ण स्वछता अभियान चला कर साफ सफाई का कार्य नगर पंचायत के स्वीपरों से सहयोग लेते हुए नालियों का साफ सफाई भी कार्य कराया गया । पार्षद डॉ मंजुलता हरित   के अनुकरणीय पहल का वार्ड वासियो ने हार्दिक बधाई देते हुए स्वयं पूर्ण सहयोग कर साफ सफाई का कार्य स्वेच्छा से किए जिससे रोड के आसपास गंदगी युक्त वातावरण एवं रोड के साइड में उगे अवांछित पोधों को काटकर रोड को सुसज्जित किआ गया ।उक्त कार्य में अपना पूर्ण सहयोग श्री धनेश मरकाम ,श्री रामगुलाल साहू ,श्री गिरवर यादव,श्री अमर सिंह ध्रुव, श्री जी पी वर्मा,श्री वीरेन्द्र यदु,जीतू वर्मा,रामाधीन ध्रुव, देवेंद्र सिन्हा आदि नागरिको का सहयोग मिला।कॉलोनी वासियो ने पार्षद महोदया का साधुवाद किया एवं भविष्य में भी स्वच्छता अभियान चलाने पर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।