Posts

Showing posts from July, 2023

जिला संगठन मंत्री बने।। युवराज सिन्हा ।।

Image
जिला संगठन मंत्री बने।। युवराज सिन्हा  ।।फिंगेश्वर ।।स्थानीय सिन्हा भवन नगर पंचायत फिंगेश्वर  जिला गरियाबंद सिन्हा समाज भवन में जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित किया गया ।।बैठक में युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा, महामंत्री  तेखन सिन्हा के निर्देश पर समाज के जिलाध्यक्ष अवध राम सिन्हा की अनुमति से कलार समाज युवा मंच जिला कार्यकारिणी का गठन युवा मंच जिलाध्यक्ष वंश गोपाल सिन्हा द्वारा किया गया ।।कार्यकारिणी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिन्हा ,पीलेश्वर सिन्हा राजीम ,जिला मंत्री मोहेंद्र सिन्हा छुरा,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिन्हा देवभोग ,प्रचार मंत्री यूगेंद्र सिन्हा गरियाबंद,जिला संगठन मंत्री युवराज सिन्हा को गरियाबंद  पदाधिकारी बनाया गया ।।जिसमें सिन्हा समाज भवन फिंगेश्वर मंडलेश्वर श्री ओम प्रकाश सिन्हा, हुकुम लाल सिन्हा सरपंच प्रतिनिधि ,नीरज गजेंद्र जिलाध्यक्ष महासमुंद सिन्हा समाज ,मनोज सिन्हा पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य छुई खदान, उमेश न शीनें महासमुंद समाजसेवी ने युवराज सिन्हा फिंगेश्वर को पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर प्रशस्ति पत्र सम्मान दिया गया।। जिसमें युवा नेता सामाजिक कार्यकर्ता युवराज ...

थाना फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्यवाही • नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा गया

• थाना फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्यवाही • नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल • पीड़िता को बहला फुसलाकर करता रहा दुष्कर्म उमनि० / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान अमित तुकाराम कांबले के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवचरण पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा अपराध क्र० 192/2023 धारा 363, 366, 376(3) भादवि, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी सनत कुमार वर्मा पिता पीलू राम वर्मा उम्र 25 वर्ष ग्राम सोनेसरार थाना धमधा जिला दुर्ग छ0ग0 को आज दिनांक 30.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 07.07.2023 को प्रार्थी थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.07.2023 के सुबह करीबन 10:00 बजे इसकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताये कहीं चली गई है कि रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर में गुम इंसान कमांक 38 / 2023 कायम किया, कि पीड़िता नाबालिक होने से अपराध कमांक 192/2023 धारा 363 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहृता के पतासा...

राजीम विधानसभा के विधायक श्री अमितेश शुक्ला जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में क्षेत्र के गांव में विकास कार्य प्रगतिशील है।

Image
राजीम विधानसभा के विधायक श्री अमितेश शुक्ला जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में क्षेत्र के गांव में विकास कार्य प्रगतिशील है। हमारे फिंगेश्वर ब्लॉक के गांव में कोई भी छोटी-बड़ी समस्याओं से अवगत होकर आदरणीय विधायक अमितेश शुक्ला भैया जी की प्रेरणा अनुशंसा से हमारी दीदी प्रियंका शुक्ला जी ने जामगांव के पिछले दौरे में क्लस्टर अध्यक्ष भुनेश्वरी दीदी शालो और महीनों से जूझ रहे पानी की समस्या की जानकारी देकर पानी टंकी और पाइप लाइन लाइन की मांग किए। जानकारी मिलते ही क्लस्टर भवन में पानी की पाइप लाइन डलवाया और सोसाइटी के पास पानी टंकी की मांग को पूर्ण किया। जिससे खुश होकर बिहान समूह की सभी महिलाएं सहायिका श्यामा बाई अत्यंत खुश होकर आदरणीय विधायक भैया अमितेश शुक्ल जी को आभार और धन्यवाद दिया बोर की मांग को भी बहुत जल्द पूर्ण करेगी ।दौरे की वापसी में बासीन बिहान ग्राम संगठन के भवन के काम  को पर्सनली देखा और जहां-जहां सुधार आना है उसके लिए भी बात की । ढाई साल कोरोनावायरस होने के कारण बहुत सारे काम नहीं हो पाए थे जिन को जल्द से जल्द पूरा करने का जिम्मा उठाया। यह सब कार्य हमारे विधायक के कारण और प्रियंका ...

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित के नेतृत्व में सैकड़ों के संख्या में बोल बम मोटर सायकल यात्रा निकाली*

Image
*किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित के नेतृत्व में सैकड़ों के संख्या में बोल बम मोटर सायकल यात्रा निकाली* पवित्र श्रवण मास में लोग शिव जी की आराधना में लीन है ,, इसी क्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष हरित ने सैकड़ों की संख्या में यूवाओ के साथ मोटर सायकल यात्रा नगर के फणिकेश्वर नाथ महादेव से प्रारंभ कर राजिम के कुलेश्वर नाथ महादेव कोपरा के कोपेश्चर नाथ महादेव होते हुए गरियाबंद के विश्वप्रसिद्ध भूतेश्वर नाथ महादेव तक जा कर सम्पन्न हुई,, इस रैली में बाइक परबिराजे स्वय शिव रूप लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा,,यूवाओ का उत्साह डी जे की धुन पर  शिव भक्ति में लोगो का उत्साह बढ़ाते दिखा,,इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनीष हरित जी ने यूवाओ एवम् आम जन को संबोधित करते हुए कहा की,, पवित्र श्रावण मास में शिव जी की आराधना में हर हिंदू लिन है,, यूवाओ में भी आज महादेव के प्रति गहरी आस्था है,, जिसे युवा अपने तरीके से प्रदर्शित करे और उत्साह गांव गांव पहुंचे धर्म, आस्था का प्रचार हो इस उद्देश्य से  हर वर्ष यह पंचकोषी धाम यात्रा निकाली जाती है,, रैली में प्रमुख रूप से श्री भुनेश्वर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष साहू सं...

रोजगार मेला 28 जुलाई को फिंगेश्वर में

रोजगार मेला 28 जुलाई को फिंगेश्वर में   557 रिक्त पदों पर की जायेगी भर्ती गरियाबंद 26 जुलाई 2023/ जिला कौशल विकास प्राधिकरण गरियाबंद तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद के तत्वाधान मे शासकीय आईटीआई फिंगेश्वर में 28 जुलाई को जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि सुबह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले मे 09 निजी कंपनियों के द्वारा कुल 557 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। इसके लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हितग्राही जिनकी योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर है, उन्हें शैक्षणिक/तकनीकी योग्यतानुसार चयन किया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ 28 जुलाई को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

श्रधालुओ के लिये बड़ी ख़बर -भगवान राजीवलोचन कुलेश्वर की पवित्र धरा प्रयागराज राजिम में कल बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से बाबा उमा महेश्वर की पालकी पहुँचेगी

Image
श्रधालुओ के लिये बड़ी ख़बर -भगवान राजीवलोचन कुलेश्वर की पवित्र धरा  राजिम में कल बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से बाबा उमा महेश्वर की पालकी पहुँचेगी राजिम भगवान राजीवलोचन कुलेश्वर की पवित्र धरा  राजिम में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से बाबा उमा महेश्वर की पालकी राजिम में आने वाली है ,  सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में नित प्रतिदिन शिव परिवार की पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में शिव परिवार की पूजा उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।पालकी यात्रा को ले कर  श्री  मनीष दुबे जी ने बताया सभी शिव भक्त दिनांक 27 तारीख को मनीष पद्मा दुबे जी के  निवास में बाबा पूरे दिन दर्शन देंगे और शाम 4 बजे बाबा की पालकी शोभायात्रा बाबा गरीबनाथ मन्दिर से निकले गी वहाँ से गायत्री मन्दिर चौक पंडित सुंदर लाल शर्मा चौक होते हुये मनीष दुबे जी के निजनिवास में रात्रि विश्राम करेगी सभी भक्तगण धर्मनगरी राजिम में बाबा का दर्शन लाभ ले सकते है सावन महीने में रोज करें उमा महेश्वर स्तोत्र का पाठ, प्...

गरियाबंद में सावन के तीसरे सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में लगा भक्तों का तांता, जलाभिषेक करने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब,भक्तों को रुद्राक्ष और भभूति का किया वितरण

Image
गरियाबंद में सावन के तीसरे सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में लगा भक्तों का तांता, जलाभिषेक करने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब,भक्तों को रुद्राक्ष और भभूति का किया वितरण गरियाबंद में सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों का सुबह से ही तांता लग गया। सिविल लाइन स्थित गौरीशंकर मंदिर में हजारों की संख्या में दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। कहते हैं कि सावन सोमवार में किसी भी पहर अगर भोले बाबा की आराधना की जाए, तो मां पार्वती और भोले त्रिपुरारी दिल खोलकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आज सुबह से ही गौरीशंकर मंदिर  में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को सुबह से ही तांता लगा हुआ है। इसके अलावा बेलपत्र, धतुरा, भांग, बेल, फल-फूल आदि अर्पित कर पूजा की जा रही है। इस दौरान हर-हर महादेव, बोल बम आदि जयघोष गुंजायमान हो रहा हैं। शिवभक्त भक्ति के रंग में सराबोर देखे जा रहे हैं। गौरीशंकर मंदिर में काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं पूजा कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। दादा जी की याद में बनाई गई 12 ज्योतिलिंग स्थापित गौरीशंकर मंदिर में लगा भक्तों का तांता गरिया...

अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के दो बेटियों एवं 3 दिव्यांग बेटों को गोद लेकर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण होरा ने समाज के लिए मिसाल पेश की

Image
Hora set an example for the society- अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के दो बेटियों एवं 3 दिव्यांग बेटों को गोद लेकर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण होरा ने समाज के लिए मिसाल पेश की रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर स्थित अर्पण दिव्यांग स्कूल में मुख्य अतिथि ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दिव्यांग बच्चों को तीसरे सत्र के लिए तिलक लगाकर शाला प्रवेश करवाया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे और पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश शर्मा और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों के कार्यों की सराहना की। इसके साथ चेयरमैन होरा ने दिव्यांग बच्चों को कॉपी और उपहार भेंट कर पांच बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्चा वहन करने की घोषणा की। प्रदेश भर के मूक-बधिर बच्चों के जीवन में उनकी ही शैली और सांकेतिक भाषा में शिक्षा के साथ ज्ञान का उजियारा फैलाने न्यू राजेंद्र नगर में अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस स्कूल को प्रमोद दुबे समेत अन्य लोग संचालित कर रहे है। स्कूल के तीसरे शिक्षा सत्र के लिए मुख्य अतिथि के रूप में ग्रैंड ग्रुप के चे...

श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद द्वारा संस्था के प्राचार्य बलजीत कौर के

Image
श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद द्वारा संस्था के प्राचार्य बलजीत कौर के मार्गदर्शन में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना अभिभावकों एवं प्राचार्य द्वारा की गई । विद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्र संघ को विद्यालय के प्रति उनके कर्तव्यों वह जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया तथा छात्र संघ को कर्तव्यों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने हेतु शपथ दिलाया गया सत्र 2023-24 छात्र संघ के पदाधिकारियों हेड बॉय ऋषभ साहू हेड गर्ल खुशबू सिन्हा खेल सचिव तन्मय निषाद सांस्कृतिक सचिव धानी साहू गुरुकुल हाउस कैप्टन नियति मडामे वॉइस कैप्टन डोमेंद्र निषाद नालंदा हाउस कैप्टन रिद्धि सिन्हा वाइस कैप्टन देविका खरे तक्षशिला हाउस कैप्टन धान्या सोनी वाइस कैप्टन कनिष्का विप्रै विक्रमशिला हाउस कैप्टन तनुजा साहू वॉइस कैप्टन वैष्णवी यादव | इस कार्यक्रम में श्रद्धा पब्लिक स्कूल परिवार का पूर्ण रूप से सहयोग रहा है।

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

Image
  कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन गरियाबंद 19 जुलाई 2023 / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। जारी आदेशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकलांग एवं पुर्नवास, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुचिकित्सा, दुग्ध डेयरी, रेशम विभाग,  हाथकरद्या,  खादीग्रामोद्योग, क्रेडा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, अंत्यावसायी, सहकारिता, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, आयुर्वेद, रेडक्रास, स्वास्थ्य विभाग, जीवनदीप समिति, खूबचंद बघेल योजना,  लाईवलीहुड कॉलेज,  मुख्यमंत्री कौशल विकास प्राधिकार एवं समग्र शिक्षा के प्रभारी अधिकारी होंगी। साथ ही नरवा, गरूवा, घुरूवा बाड़ी एवं जिला खनिज न्यास निधि के नोडल अधिकारी भी होंगी। इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के अवकाश अथवा मुख्यालय में न होने की दशा में कलेक्टर गरियाबंद के ...

विलुप्त होते खेलों को पुनर्जीवित करना मुख्य उद्देश्य।। अमितेश शुक्ल।।

Image
विलुप्त होते खेलों को पुनर्जीवित करना मुख्य उद्देश्य।। अमितेश शुक्ल।।  फिंगेश्वर   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने खेलों का प्रदर्शन किया ।।फिंगेश्वर ।।हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष ए युवराज सिन्हा व अध्यक्ष बी राजऋषि टंडन के नेतृत्व फिंगेश्वर में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हाईस्कूल मैदान पर विलुप्त होती खेलों को पुनः पूर्ण जीवित करने व उन्हें आगे बढ़ाने को लेकर सैकड़ों खिलाड़ियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम में पहुंचे अमितेश शुक्ल राजिम विधानसभा विधायक एवं प्रथम पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों के साथ हुआ ।।अतिथि उद्बोधन से बोलते हुए शुक्ल जी ने कहा आज पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से विलुप्त हो रहे 16 प्रकार के खेलों को पूर्ण जीवित करना मुख्य उद्देश्य है गिल्ली डंडा ,भंवरा बाटी, गेड़ी  बिल्लस ,खो खो ,आदि प्रमुख खेल शामिल हैं इस अवसर पर आपने जो उत्साह पूर्वक भाग लेकर खेलने के ...

लव जिहाद के विरोध पर उतरी इत्तेहाद कमेटी और लिया किन किन मुद्दों पर बड़ा फ़ैसला…l

Image
लव जिहाद के विरोध पर उतरी इत्तेहाद कमेटी और लिया किन किन मुद्दों पर बड़ा फ़ैसला… गरियाबंद जिले में सुन्नी समाज के मुसलमान निवासरत हैं पिछले तीन साल पहले गरियाबंद जिले के सभी मुसलमान एकत्रित होकर समाज में पल रही सभी प्रकार की बुराइयों को दूर करने के लिए और एक संगठित समाज बनाकर गांव, नगर, जिला, प्रदेश व देश के विकास में मुस्लिम समाज अपनी महति भूमिका निभाए इस लिए एक कमेटी गठित की गई जिसका नाम इत्तेहाद कमेटी है अब इस कमेटी ने लव जिहाद मामले को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब जिले में किसी भी इंटरकास्ट मैरिज में मौलाना निकाह नहीं पढ़ाएंगे. हाल ही में जिले के छुरा गांव में हुए घटना की मुस्लिम समाज और इत्तेहाद कमेटी ने निंदा की और यह फैसला लिया है. इसको लेकर समाज के लोगो ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है. इत्तेहाद कमेटी अध्यक्ष अल्तमस सिद्दीकी ने कहा की पीड़ित परिवार के साथ होगा व पीड़ित परिवार का हरसंभव मदद करेगा और पीड़ित परिवार के साथ मिलकर दोषियों को सजा दिलवाएगा। इत्तेहाद कमेटी छत्तीसगढ़ मुस्लिम जमात ने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में छुरा में जो घटना हुई है हम सभी मुस्लिम समाज और इत्तेहाद कमेट...

विलुप्त होते खेलों को पुनर्जीवित करना मुख्य उद्देश्य।। अमितेश शुक्ल।।

Image
विलुप्त होते खेलों को पुनर्जीवित करना मुख्य उद्देश्य।। अमितेश शुक्ल।।  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने खेलों का प्रदर्शन किया ।।फिंगेश्वर ।।हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष ए युवराज सिन्हा व अध्यक्ष बी राजऋषि टंडन के नेतृत्व फिंगेश्वर में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हाईस्कूल मैदान पर विलुप्त होती खेलों को पुनः पूर्ण जीवित करने व उन्हें आगे बढ़ाने को लेकर सैकड़ों खिलाड़ियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम में पहुंचे अमितेश शुक्ल राजिम विधानसभा विधायक एवं प्रथम पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों के साथ हुआ ।।अतिथि उद्बोधन से बोलते हुए शुक्ल जी ने कहा आज पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से विलुप्त हो रहे 16 प्रकार के खेलों को पूर्ण जीवित करना मुख्य उद्देश्य है गिल्ली डंडा ,भंवरा बाटी, गेड़ी  बिल्लस ,खो खो ,आदि प्रमुख खेल शामिल हैं इस अवसर पर आपने जो उत्साह पूर्वक भाग लेकर खेलने के लिए पहुंचे स...

साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के उपाध्यक्ष बने बोधन साहू

Image
साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के उपाध्यक्ष बने बोधन साहू  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष एवं साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षक भुनेश्वर साहू   डॉ रामकुमार साहू रूपेंद्र साहू डॉ महेंद्र साहू रतिराम साहू एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुशंसा पर समिति के अध्यक्ष लाला साहू द्वारा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति की भावी योजनाओं सामाजिक क्रियाकलापों एवं उद्देश्यों को कार्य रूप में परिणित करने के लिए तथा समाज के प्रति कर्मठता जागरूकता एवं वचनबद्धता को देखते हुए राजिम क्षेत्र के  सेवानिवृत्त नगर निरीक्षक बोधन साहू को समिति का  उपाध्यक्ष मनोनीत  कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के उपाध्यक्ष बनने पर सांसद चुन्नीलाल साहू जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू चंद्रशेखर साहू युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू साहू समिति के उपाध्यक्ष नूतन साहू श्रीमती उमा साहू कोषाध्यक्ष भोले साहू महामंत्री रामकुमार साहू डॉ दिलीप साहू महासचिव लोकनाथ साहू सोहन साहू डॉ लीला राम साहू संयुक्त सचिव गोपाल साहू खोमन साहू एवं  समाज के वरिष्ठ जन मेघनाथ साहू प्रेम लाल साहू परदेस...

शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया धूमधाम से अतिथियों ने दिया बच्चों की उज्जवल भविष्य की दुआएं

Image
फिंगेश्वर   शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया धूमधाम से अतिथियों ने दिया बच्चों की उज्जवल भविष्य की दुआएं नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें शाला समिति के अध्यक्ष प्रभा जैन सदस्य एवम पार्षद कमलेश यदु एवं हाई स्कूल के प्राचार्य के आर कंवर  और कन्या शाला के प्राचार्य  के आर निषाद एवं शिक्षक गण एवं सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए उन्होंने बच्चों को पुस्तक वितरण किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद दिया प्रभाजैन ने कहा यही शिक्षा है जो आपकी जीवन में भविष्य में काम आने वाले हैं यहीं से अपना भविष्य निर्धारित कर सकते हैं इसलिए मन लगाके पढ़िए कमलेश यदु ने कहा  शिक्षा वह अस्त्र है जिससे  व्यक्तित्व पूरा होता है आप सभी मन लगाकर पढ़ना चाहिए और अपने भविष्य के लिए एक रास्ता चुनना चाहिए सिक्छा के माध्यम से कोई एक्टर बन सकता है टीचर बन सकता है कलेक्टर, डॉक्टर इंजीनियर प्रधानमंत्री  राष्ट्रपति बन सकता है और वह सभी मुकाम हासिल कर सकता है जो वह पाना चाहते हैं आप सबको शाला प्रवेश उत्सव की बधाई देते हुए  आशीर्वाद दिया ,कार्यक्र...

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, गरियाबंद- स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा 12 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दिया गया ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

Image
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, गरियाबंद- स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा 12 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दिया गया ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण गरियाबंद । जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नम्बर 10 में स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समिती द्वारा ढाई महीने का पार्लर क्लास लगाया गया था जिसमें 12 महिलाओं ने भाग लेकर पार्लर का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षक नेहा जॉन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया।सृजन योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को नव व्यवसाय जल्द शुरू करने के लिए प्रेरित किया।समिति की अध्यक्ष तनु साहू एवम् विशेष अतिथि प्रतिभा ह्यूमने एवम् सदस्यों द्वारा सबको प्रमाण पत्र वितरण किया गया वही गायत्री सिदार एवम् झमेश्वरी कवर द्वारा सेनेटरी नेपकिन स्वच्छता हाइजीन संबंधित और ब्यूटी प्रोडक्ट की जानकारी दी। विकास के लिए महिलाओं में आत्मनिर्भरता जरूरी’-जमीनी स्तर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने क...

जिला चिकित्सालय गरियाबंद में कीमोथेरेपी सेंटर प्रारंभ

Image
जिला चिकित्सालय गरियाबंद में कीमोथेरेपी सेंटर प्रारंभ गरियाबंद 12 जुलाई 2023/ जिला चिकित्सालय गरियाबंद में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करते हुए अब एक और चिकित्सा सुविधा का विस्तार किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले के कैंसर रोगियों को अब जिला चिकित्सालय में कैंसर मरीजों की जांच, समुचित उपचार, देखभाल, स्वास्थ्य शिक्षा तथा जिले में कैंसर की रोगियों को निरंतर फालोअप किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में डॉ. रूपेन्द्र महिलांगे द्वारा कैंसर का उपचार करते हुए जिला कीमोथेरेपी सेन्टर शुरू किया गया। जिला अस्पताल गरियाबंद में कीमोथेरेपी यूनिट शुरू होने से नागरिकों को यह सुविधाएं निः शुल्क प्राप्त होेगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल, हास्पिटल कन्सल्टेन्ट जीवनदीप समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Image
बासीन सरपंच से अभद्र व्यवहार और झूठा आरोप लगाने पर आरोपी को जेल भेजा गया ग्राम बासीन मे हाल ही में सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुआ इसके पहले पूर्व सरपंच शकुन सोनी पूर्व उपसरपंच राजू सोनी को 17 पंचों द्वारा अनियमितता भ्रष्टाचार दूर व्यवहार की वजह से अविश्वास मत पारित कर हटा दिया था कार्यवाहक सरपंच अन्नपूर्णा पटेल को चयन किया था उपचुनाव में अन्नपूर्णा पटेल जनमत से जीतकर सरपंच पद पर नियुक्त हुए अन्नपूर्णा पटेल के साथ सरपंच पद के रूप में प्रत्याशी के रूप में देवला सेवक बंजारे प्रियंका सोनी राजु सोनी  प्रत्याशी थे हारने की वजह से हार बर्दाश्त ना करते हुए चिढ़ में नवनियुक्त सरपंच अन्नपूर्णा पटेल को सेवक बंजारे भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष द्वारा अश्लीलता गंदी गंदी गाली गलौज करके उसका अपमान किया राजू सोनी देवेंद्र साहू आशीष यदु सनत साहू और मंडल अध्यक्ष सेवक बंजारे द्वारा चोरी का भी आरोप लगाया था आमजन के बैठक पर अन्नपूर्णा पटेल पर लगाए गए आरोप निराधार निकला आमजन की भीड़ ने जैसे ही इन लोगों का षड्यंत्र जाना तो बहुत संख्या में रिपोर्ट करते हुए थाना का घेराव कर गिरफ्तारी का मांग किया ...

दिल तो बच्चा है जी, बच्चों के साथ बच्चे बने नज़र आए नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन

Image
दिल तो बच्चा है जी, बच्चों के साथ बच्चे बने नज़र आए नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन गरियाबंद - सिविल लाइन स्थित मैदान में बच्चों कें लिए नगरपालिका द्वारा लगाया गया प्ले किड्स ज़ोन बच्चों को खूब भा रहा है रोज़ सुबह और शाम बच्चे इसका आनंद उठाते नज़र आ रहे ,वही आज रोज़ के दिनचर्या की तरह नगर भ्रमण पर निकले नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन बच्चों को खेलता देख ख़ुद को रोक ना पाये और वो भी बच्चों के साथ किड्स ज़ोन में खेलते नज़र आये साथ ही बच्चों को चोट ना आय इसके लिए उन्होंने ने तत्काल रेत की व्यवस्था करवाई, श्री मेमन ने कहा आज बच्चों को देख मैं ख़ुद का रोक नहीं पाया अपने शहर की पुरानी बस्तियों में बचपन के दिन याद करते हुए कहा बचपन में गरियाबंद गांधी मैदान के पास एक बालवाड़ी हुआ करती थी उसी बालवाड़ी केंद्र में फिसल पट्टी था जहां मैं दोस्तों के साथ फिसल पट्टी का बहुत मज़ा लिया करता था, , नपा अध्यक्ष ने बच्चों के साथ फिसल पट्टी का आनंद उठाया और बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ खेलने-कूदने की भी दी सलाह। मोबाइल के क़ैद से बचपन को दूर रखे परिजन – मोबाइल आज जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है. सुबह से शाम तक हम मो...

शासकीय उच्च माध्य विद्यालय बासीन में मनाया प्रवेश उत्सव एवं गुरु पूर्णिमा का पर्व

Image
शासकीय उच्च माध्य विद्यालय बासीन में मनाया प्रवेश उत्सव एवं गुरु पूर्णिमा का पर्व प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विधायक राजिम माननीय श्री अमितेश शुक्ल जी के दिशा निर्देश से आज शाला प्रबंधन एवं विकास समिति और शाला परिवार के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन में नवप्रवेशीय छात्र छात्राओं का प्रवेश उत्सव एवं गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया इस कार्यक्रम में  छात्र छात्राओं को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया साथ ही साथ अतिथियों द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण कर छात्र-छात्राओं को बधाई दिया इस कार्यक्रम के उद्बोधन में अमितेश शुक्ल जी के कार्यों को याद करते हुए रेवा ओगरे अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने बताया कि जब मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ तब इस विद्यालय में दसवीं कक्षा तक ही क्लास संचालित होता था जैसे ही अमितेश शुक्ल जी सन 2001 में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बने उस समय के पंचायत प्रतिनिधियों ने मंत्री जी के पास हायर सेकेंडरी के रूप में कक्षा 11वीं और 12वीं के समस्त विषयों का मांग किया जिसको अमितेश शुक्...

अवैध खनन पर अमितेश शुक्ल ने दिए कार्यवाही

श्री अमितेश शुक्ल जी, प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा विधायक राजिम ने जिले में चल रहे रेत के अवैध खनन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन के कारण पैरी नदी में लगातार भूमि कटाव हो रहा है, जिसके कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है तथा किसानों को भी रबी एवं खरीफ फसल में भारी नुकसाल उठाना पड़ रहा है। स्व. पं. श्यामाचरण शुक्ल जी ने राजिम क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए पैरी परियोजना के तहत नहरों का जाल बिछाया है, लेकिन रेत माफियाओं द्वारा रेत के अवैध खनन करने के कारण नदी में लगातार भू-क्षरण और भूमि का कटाव होते जा रहा है, जिससे किसानों के भूमि नदी के रेत से पटते जा रहे हैं। श्री अमितेश शुक्ल जी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस सरकार एवं हमारे भूपेश भाई की बड़ी बदनामी हो रही है और शासन-प्रशासन को इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है।