राजिम कुंभ कल्प मेला में जैविक कृषि सम्मेलन का हुआ आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त की जारी जिले के हजारों किसान हुए लाभान्वित
राजिम कुंभ कल्प मेला में जैविक कृषि सम्मेलन का हुआ आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त की जारी जिले के हजारों किसान हुए लाभान्वित गरियाबंद 28 फरवरी 2024/ राजिम कुंभ कल्प 2024 के पांचवे दिन कुलेश्वर मंदिर के पास बने डोम में जैविक कृषि सम्मेलन का आयोजन किया गया।आज किसान दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के यवतमाल से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त की राशि जारी करते हुए उपस्थित किसानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित भी किया। जिसमें किसानों ने पूरे ध्यान से सुनते हुए जैविक खेती को अपनाने के लिए संकल्पित हुए। किसान सम्मान निधि की राशि जारी होने से जिले के हजारों किसान लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर एवं जगदीश साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक खेती करने के लिए जोर देते हुए जैविक खेती के फायदे बताए। जिससे किसान कम लागत में जैविक पद्धति से अधिक फसल उत्पादन करके अधिक लाभ कमा सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि जैविक ख...