फिंगेश्वर के शिविर मे 25 मिनट मे बना कर दिया गया राशन कार्ड
गरियाबंद फिंगेश्वर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से शुरू हुए शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। 10 अगस्त तक चलने वाली शिविर में नागरिकों के विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने सभी नगरीय निकायों में शिविर का आयोजन कर नागरिकों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में नागरिकों को शिविर स्थल में ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के शिविर में वार्ड क्रमांक 6 की निवासी उषा बाई चोपड़ा का तत्काल राशन कार्ड बनाकर उन्हे लाभान्वित किया गया। श्री चोपडा ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जगदीश यदु सियोंमो एवं कर्मचारी एवं वॉर्ड वाशी मौजूद थे इसी प्रकार जिले के सभी नगरीय निकायों में भी नागरिकों के आवेदनों का त्वरित निराकरण कर उन्हे सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श...