Posts

Showing posts from February, 2021

राजिम पुन्नी मेला के बेहतर आयोजन के लिए कलेक्टर ने ली उच्च अधिकारियों की बैठक

Image
राजिम पुन्नी मेला  के बेहतर आयोजन के लिए कलेक्टर ने ली उच्च अधिकारियों की  बैठक मितव्ययिता और बेहतर प्रबंधन के साथ मेला को सफल बनायें विभागीय स्टाल का किया अवलोकन कृषि और  पँचायत विभाग के स्टाल  लोगों को आकर्षित कर रही है राजिम 28 फरवरी। राजिम माघी पुन्निमेला का आगाज़ कल हो गया । मेले के आयोजन को लेकर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने आज रेस्ट हाउस में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर इसे बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजिम पुन्नी मेला के  बेहतर से बेहतर आयोजन के लिए  दिए गए जिम्मेदारी का निर्वहन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण  तरीके से करने के निर्देश दिए ।  कलेक्टर ने  अधिकारियों को सौंपे गए  दायित्वों की समीक्षा की  और आवश्यक निर्देश दिए । बैठक में जिला पंचायत सीइओ  चंद्रकांत वर्मा, अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे ।बैठक में जिन जिन फर्मों को दायित्व मिला है उनके कार्यो का भी नियमित मूल्यांकन करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने  स्पष्ट कहा कि मेला की जरूरत के अनुरुप ही संसाधनों का उपयोग किया जाए और मितव्ययिता का ध्यान रखें।   *विभागीय स्टाल का ...

आज ममता चंद्राकर का बाजी पुन्नी मेला में प्रोग्राम

Image
राजिम  माघी पुन्नी मेला 2021 का शुभारंभ 27 फरवरी किया गया जिसमें पहले दिन आरू साहू ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी और आज 28 फरवरी को ममता चंद्राकर छत्तीसगढ़ी कोकिला स्वर और पद्मश्री से सम्मानित ममता चंद्राकर जी का आज प्रोग्राम 5:00 बजे से 7:00 बजे रात तक राजिम पुन्नी मेला  आयोजन मंच में होगा संगीत उनका निर्देशन और संचालन प्रेम चंद्राकर जी करेंगे।

किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने -मनीष हरित , कार्यकर्ता उतसाहित*

Image
*किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने -मनीष हरित , कार्यकर्ता उतसाहित* ---------------------------------------------   फिंगेश्वर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय प्रदेश संगठन मंत्री श्री पवन साय प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी जायसवाल के अनुमति एवं गरियाबंद जिला प्रभारी श्री राकेश यादव जिलाध्यक्ष राजेश यादव के सहमति एवं समन्वय समिति के अनुमोदन से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजेश्वर सिन्हा ने युवा मोर्चा के के जिलाकोषाध्यक्ष श्री मनीष हरित जी को किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नियुक्त किया है,, नवीन दायित्व मिलने पर मनीष हरित ने कहा है कि  संगठन ने जिस विश्वास से यह दायित्व सौंपा है उस पर अपना सर्वस्व संगठन के लिए समर्पित करूंगा और और जिले के सभी नेताओ के स्नेह प्यार और मार्गदर्शन के बलबूते संगठन को मजबूत करने व किसानों के हित के लिए संकल्पित रहकर सभी मिलकर कार्य करेंगे,,प्रदेश व जिला संगठन का कोटिशः धन्यवाद     आज देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी किसानों के विषय मे गम्भीरतापूर्वक विचार कर उनको सम्बल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं,, किसान ...

राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने किया शुभारंभ

Image
राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने किया शुभारंभ  प्रेम और सद्भाव से गढ़बो  नवा छत्तीसगढ़  पृथक से बनेगा धर्मस्व संचालनालय राजिम 27 फरवरी   छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के  नाम से सुशोभित राजिम में 15 दिनों तक चलने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भगवान राजीवलोचन की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित और पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की संस्कृति सद्भाव और प्रेम का प्रतीक है इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू विधायक धनेंद्र साहू राजिम विधायक अमितेश शुक्ल और स्थानीय साधु संत जनप्रतिनिधि तथा श्रद्धालु गण मौजूद थे । इस अवसर पर डॉ महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में मिठास प्रेम और सद्भावना राज्य की प्रतीक है। उन्होंने राजिम मेला को  पुरातन संस्कृति और पुन्नी मेला के रूप में स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और धर्मस्व मंत्री का बधाई दिया। डॉ महंत ने कहा कि राज्य में आपसी प्रेम और सद्भाव है से नवा छत्तीसगढ़ गढ़बो। उन्होंने...

छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में माघी पुन्नी मेला 27 फरवरी से

Image
छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में माघी पुन्नी मेला 27 फरवरी से* विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे शुभारंभ* *त्रिवेणी संगम स्नान के लिए तीन विशेष पर्व* गरियाबंद 26 फरवरी 2021/छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला 27 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा। त्रिवेणी संगम स्नान के लिए 27 फरवरी माघ पूर्णिमा, 6 मार्च जानकी जयंती और 11 मार्च महाशिवरात्रि को विशेष पर्व रहेगा। मेले का शुभारंभ 27 फरवरी को शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू एवं श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव सर्वश्री विकास उपाध्याय, चिंतामणि महाराज एवं कुंवर सिंह निषाद, विधायक सर्वश्री धनेन्द्र ...

अतिथि व्याख्याता हेतु आवेदन आमंत्रित

अतिथि व्याख्याता  हेतु आवेदन आमंत्रित   25 फरवरी ,2021/ शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,गरियाबंद के प्राचार्य  डॉ ए आर सी जेम्स ने जानकारी दी कि  महाविद्यालय में अतिथि व्याख्याता हेतु  आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर  के पालन में महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अतिथि व्याख्याता पद पर अध्यापन कार्य हेतु आवेदन पत्र आमत्रित किया जाता है। आवेदक आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर  25 फवरी से 03 मार्च तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। शैक्षणिक योग्यता स्नातक स्तर  एवं स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 50% प्राप्तांक होना अनिवार्य है। अजा, अ.ज.जा. के आवेदको को शासन के नियमानुसार छूट का प्रावधान है। नेट / सेट/पी.एच.डी./एम.फिल. आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। चयनित आवेदको को प्रति व्याख्यान 200/- रू. जो प्रति दिवस 800/- रू तथा प्रति माह अधिकतम 20800/- रु. का भुगतान किया जायेगा। कार्यरत अतिथि व्याख्याता की सेवायें भविष्य में नियमितीकरण का आधार नहीं बनेगी न ही वरीयता बर्ताव (Preferential Treatment) के हकदार होगें। रिक्त पद पर नियमित प्राध्यापक/ सहायक प...

सामान्य सभा की बैठक में विधायक प्रतिनिधि जनपद करीम खान ने अधिकारियों को फटकार लगाई

Image
सामान्य सभा की बैठक में विधायक प्रतिनिधि जनपद करीम खान ने अधिकारियों को  फटकार लगाई फिंगेश्वर_______ जनपद कार्यालय फिंगेश्वर में सामान्य सभा की बैठक रखी गई थी जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिए गए , सामान्य सभा की बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि जनपद कार्यालय करीम खान ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और काम को समय से करने पर जोर दिया नहर लाइनिंग के काम के संबंध में संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि काम में किसी प्रकार से भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और माननीय विधायक महोदय के प्रयास से आज सरकड़ा नहर और भी नहर का काम उनकी देन है करीम खान ने कहा कि 2008 से नहर का कार्य चालू नहीं हुआ था  प्रथम पंचायत मंत्री वर्तमान विधायक अमितेश शुक्ल जी के अथक प्रयासों से फिर से काम चालू हुआ है  जो आज चल रहा है उनके ऊपर किसी प्रकार से भी छींटाकशी यह शब्द नहीं आना चाहिए कि काम की गुणवत्ता में कोई कमी हुई है संबंधित ठेकेदार और अधिकारी कर्मचारियों को साफ निर्देशित करने को विधायक महोदय ने कहा है किसी प्रकार...

25 फरवरी को प्लेसमेन्ट कैम्प आयोजित चयनित होने पर प्रशिक्षण अवधि में आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था

25 फरवरी को प्लेसमेन्ट कैम्प आयोजित चयनित होने पर प्रशिक्षण अवधि में आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था गरियाबंद 22 फरवरी 2021/ भारत सरकार एवं सुजुकी मोटर्स, बेचराजी, जिला अहमदाबाद (गुजरात) के संयुक्त तत्वाधान में कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए न्यूनतम 55  प्रतिशत अंक के साथ 10वीं उत्तीर्ण एवं उम्र 18 से 20 वर्ष के आवेदक पात्र होंगे। प्रशिक्षण की अवधि 2 वर्ष की होगी। प्रशिक्षण अवधि में प्रतिमाह 11 हजार रूपये छात्रवृत्ति के साथ एन.सी.वी.टी. का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।  प्रशिक्षण अवधि में आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी एवं आने-जाने के लिए साईकल प्रदाय की जायेगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री के.एन साहू ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक 25 फरवरी 2021 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद में अपनी जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं। अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं छायाप्रति सहित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, में 25 फरवरी 2021 को प्रातः 11.00 बजे से 3 बजे तक...

आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल एथलेटिक्स में 12, तीरंदाजी में 06 एवं हाॅकी में 10 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयन ट्रायल में भाग लेंगे

Image
आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल एथलेटिक्स में 12, तीरंदाजी में 06 एवं हाॅकी में 10 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयन ट्रायल में भाग लेंगे गरियाबंद 22 फरवरी 2021/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर व रायपुर में आवासीय खेल अकादमी आरंभ की जा रही है। यह एक आवासीय खेल अकादमी होगी, जिसमें हाॅकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक-बालिका खिलाड़ियों को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। अकादमी में प्रवेश के लिए सर्वप्रथम राज्य के सभी जिलों में जिला सतर पर चयन ट्रायल का अयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला गरियाबंद के तत्वावधान में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का अयोजन 18 व 19 फरवरी 2021 को एथलेटिक्स खेल का चयन ट्रायल खेल मैदान पाण्डुका में, हाॅकी का चयन ट्रायल क्रीड़ा परिसर मैदान गरियाबंद में तथा तीरंदाजी खेल का चयन ट्रायल शा.उ.मा.वि. परिसर फुलकर्रा में किया गया। जिला खेल अधिकारी श्री दीनू पटेल  ने बताया कि जिला के सभी विकासखण्डों से आये हुए सैकड़ों खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।...

स्वयंसेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण 23 एवं 24 फरवरी को

स्वयंसेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण 23 एवं 24 फरवरी को गरियाबंद 22 फरवरी 2021/जिले के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए चिन्हांकित किए गये स्वयंसेवी शिक्षकों को 02 दिवसीय आॅनलाईन प्रशिक्षण 23-24 फरवरी को दिया जाएगा। अभियान को पुरा करने के लिए 31 मार्च का समय निर्धारित किया गया है। केन्द्र परिवर्तित योजना पढ़ना लिखना अभियान के लिए गरियाबंद जिले में 800 स्वंयसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन किया गया है। गरियाबंद जिले में 8000 असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य एस.एल.एम.ए  से प्राप्त हुआ है। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायों में चयन प्रशिक्षण स्थल और सुविधायें आदि को जिले में 02 माह पहले से तैयारी हो गई थी। लेकिन राज्य मुख्यालय से दिशा निर्देश नही आने की वजह से प्रशिक्षण रूका हुआ था। राज्य के सभी जिलों में अभियान को संचालित करने के लिए टेलीग्राम एप्स बनाया गया है। गरियाबंद जिले के सभी जिला स्त्रोत व्यक्ति, जिला कुशल प्रशिक्षक, सभी ग्राम प्रभारी, सभी वार्ड प्रभारी और सभी अनुदेशकों को एप्स में जोड़ा गया है। ताकि राज्य स्तरीय आॅनलाईन प्रशिक्षण क...

गरियाबंद फिंगेश्वर करोना संक्रमित लोगो की संख्या

Image
गरियाबंद फिंगेश्वर करोना संक्रमित लोगो की संख्या रोज गरियाबंद जिले में मिल रहे है गरियाबंद जिला में लगातार मिल रहे हैं करोना मरीज ,अभी भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं बार-बार शासन द्वारा बताया जा रहा है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करिए सैनिटाइजर पर ध्यान दीजिए मास्क लगाइए बहुत से लोग इस चीज को ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण लगातार करोना मरीज बड रहे है बड़ी दुख की बात है आज हम सब देशवासियों को मिलकर शासन प्रशासन के नियम को पालन करना चाहिए तभी जाकर हम करोना बीमारी के फैलाव को कम कर पाएंगे, जब तक कि वैक्सीन सभी को लग नहीं जाती तब तक शासन की तरफ से हरी झंडी नहीं मिल जाती तब तक करो ना से बजाओ की जवाबदारी सभी नागरिकों की है हमें सावधानी बरतने की जरूरत है टोटल गरियाबंद 22 फरवरी जिले में 5 लोग मिले पॉजिटिव  ।

नाबालिक को अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Image
नाबालिक को अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार। • नाबालिक को अपने प्रेम प्रसंग में फंसाकर किया दुष्कर्म।   गरियाबंद   दिनांक 17.02.2021 को प्रार्थी ने थाना फिंगेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की को दिनांक 16.02.2021 को कोई अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 46/21 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर अति0पुलिसअधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री टी0आर0 कंवर के मार्गदर्शन पर अपहरण की बड़ती अपराध को देखते हुये त्वरित कार्यवाही हेतु फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर के नेतृत्व में उपरोक्त प्रकरण की अपहृता की पतासाजी दौरान, अपहृता को आरोपी योगेन्द्र निषाद पिता नारायण निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन पुरैना थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छ.ग.) के कब्जे से ग्राम पुरैना चौक से बरामद किया गया। मामले की जांच में पाया गया कि, आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को दो वर्ष पूर्व से अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी...

दिव्यांश को प्रथम स्थान आने पर सम्मान करने पहुंचे-:रूपसिंग*

Image
*दिव्यांश को प्रथम स्थान आने पर सम्मान करने पहुंचे-:रूपसिंग* गरियाबंद फिंगेश्वर   ग्राम  किरवई में रुपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने ग्राम के ही डीगेश्वर साहू के पुत्र दिव्यांश साहू ने भारत देश में ओलंपियाड ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड इलेक्ट्रॉनिकअल्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2020 गणित विषय पर प्रथम स्थान पाने पर श्री साहू जी ने पहुंचकर श्रीफल साल और मिठाई खिलाकर सम्मान किया साथ ही डीगेश्वर साहू के पूरे परिवार को हमेशा अच्छा संस्कार मेहनत लगन से अपने बच्चों को पढ़ाने में लगन व मेहनत से समाज का गौरव एवं अहम योगदान मिलता रहेगा इससे आने वाली पीढ़ी की बच्चों का हौसला बढ़ाया जा सकता है प्रथम स्थान पाकर छत्तीसगढ़ का गौरव एवं विश्वास बढ़ाया है यह हमारे समाज वह राज्य के लिए बड़ा सौभाग्य शाली है जो कि समाज के बच्चों को हमेशा निरंतर आगे बढ़ने पर अहम भूमिका की ओर तत्परता के साथ रहेगा यह सब माता-पिता एवं गुरुजनों का मेहनत एवं सम्मान पूर्ण जगह पर रहकर मेहनत लगन से बच्चों के प्रति अभी भी कोरोन...

शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस बनी सुनीता श्रीवास

Image
सुनीता पुष्पेंद्र श्रीवास बनी शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस  गरियाबंद फिंगेश्वर राजीम विधायक अमितेश शुक्ल के सहमति से और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता सेन, प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम की अनुशंसा पर जिला महिला कांग्रेस  अध्यक्ष ममता राठौर ने फिंगेश्वर से शहर अध्यक्ष सुनीता पुष्पेंद्र श्रीवास को बनाया है उनकी इस पद में बनने से हर्ष व्याप्त है सुनीता श्रीवास ने विधायक और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया है कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनीता श्रीवास को बधाई दी है उन्हें बधाई देने वाले में ओमप्रकाश बंछोर, करीम खान ,रामकृष्ण तिवारी ,प्रभा जैन , कमला यदु,अतुल श्रीवास्तव कमलेश यदू ,तेजस यदु , टीकेस साहू सहित अनेक नेताओं ने एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग अंचल प्रवास पर*

Image
*सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग अंचल प्रवास पर* फिंगेश्वर सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा गरियाबंद जिला विकासखंड फिंगेश्वर व छुरा के विभिन्न ग्रामों का रविवार को दौरा करेंगे विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रात 9:30 बजे से ग्राम देवगांव से ग्राम किरवाई प्रातः 10:30 बजे किरवाई आगमन पश्चात डिगेश्वर साहू के पुत्र दिव्यांश ने भारत देश में ओलंपियाड ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड इलेक्ट्रॉनिक्लस एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2020 में गणित विषय पर प्रथम स्थान पाने पर श्री साहू जी द्वारा दिव्यांशु को साल एवं श्रीफल से सम्मान करेंगे एवं परिवारिक सदस्य से मुलाकात कर हाल चाल जानेंगे दोपहर 12:00 बजे ग्राम टेवारी (खुड़सा) में आगमन के पश्चात श्री वेदव्यास बरदे बाबा आश्रम में यज्ञ करता श्री बाल व्यास व्यास (बालक दास) ओंकार दास जी के सानिध्य में श्रीमद् गीता ज्ञान महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे दोपहर 1:30 बजे ग्राम मडे़ली (खड़मा) के आगमन के पश्चात श्रीमती पुष्पा ध्रुव जी के यहां शोक कार्यक्रम में शामिल होंगे द...

दो दिवसीय किसान पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Image
फिंगेश्वर दो दिवसीय किसान पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशअनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर व राजिम विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक माननीय अमितेश शुक्ल जी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के नेतृत्व में  ग्राम सरगोड से सोनेसिली, लचकेरा, कोसमखुटा, जामगांव तक दो दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में आज दिनांक 19/ 2 /2021 दिन शुक्रवार को संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रुप से जिला पंचायत सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे जिला सेवादल अध्यक्ष शुघरमल आड़े विधायक प्रतिनिधि  ज.पं करीम खान ब्लॉक महामंत्री, गेंद राम यादव जाकिर खान पूर्व सभापति  ज.पं अतुल श्रीवास्तव अध्यक्ष नगर सेवादल, तेजेश यदू अध्यक्ष ब्लॉक सेवादल,टिकेश साहू युवा कांग्रेश,युवराज सिंन्हा उपाध्यक्ष, केदार ध्रुव खेमू साहू एवं युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।रूपेश साहू ने कहा कि जिस प्रकार से  किसानों को परेशान कर रही केंद्र सरकार,  केन्द्र  सरकार  के खिलाफ में हमें अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है करीम खान विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित विधेयक कृषको के अ...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर बनाए गए शब्बीर खान

Image
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर बनाए गए शब्बीर खान  फिंगेश्वर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक आरिफ मेमन के सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू  की अनुशंसा से जिला अध्यक्ष  अल्पसंख्यक  मोर्चा  के आसिफ मेमन ने जिला कार्यकारिणी सदस्य  मंडल अध्यक्ष की घोषणा की है जिसमें फिंगेश्वर से शब्बीर खान को अल्पसंख्यक  मोर्चा  का फिंगेश्वर मंडल अध्यक्ष बनाया गया,  शब्बीर खान ने प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक  मोर्चा के अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया है अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर शब्बीर खान को बधाई  मिल रही है ,भाजपा के नेताओं ने  एवम् कार्यकर्ताओं ने उनको बधाइयां दी हैं विदित हो कि शब्बीर खान भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही सक्रिय हैं ,और नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड नंबर 09 से पार्षद भी रह चुके हैं और वर्तमान में फिंगेश्वर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष  के पद पर हैं मुस्लिम समाज के लोगों ने   भी मुबारकबाद दी हैं।

गौ तस्करी करने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध राजीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Image
    गौ तस्करी करने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध राजीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई   राजिम आरोपियों के द्वारा कुल 105 नग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक तस्करी कर कत्लखाना ले जाने की कर रहे थे तैयारी * विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गरियाबंद श्री भोज राम पटेल के आदेश अनुसार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुखनंदन राठौड़ एवं श्री संतोष महतो ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री टी आर कंवर महोदय के निर्देशन में जिला गरियाबंद में अपराधिक गतिविधियों पर लगातार लगाम कसने निरंतर कार्रवाई किया जा रहा है उसी तारतम्य में आज दिनांक 13.02.2021 को थाना राजिम पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पोखरा गांव के दिलीप सोनवानी ,आनंद घोगरे, प्रकाश सोनवानी एवं सुंदरू टंडन गाय बैल बछड़ा कुल 105 नग मवेशी को क्रूरता पूर्वक बिना चारा पानी दिए छोटा हाथी क्रमांक सीजी 04 एलके 6763 से परिवहन कर उड़ीसा कत्लखाना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी राजिम विकास बघेल द्वारा अपने पुलिस टीम को लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया तथा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया थाना ...

रायपुर रेंज IG आनंद छाबड़ा ने आज राजिम पहुंचकर पहले माघी पुन्नी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए

Image
गरियाबंद। रायपुर रेंज IG आनंद छाबड़ा ने आज राजिम पहुंचकर पहले माघी पुन्नी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए उसके बाद विभागीय बैठक ली और अंत मे बेहतर पुलिसिंग के लिए 75 पुलिस कर्मियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। 27 फरवरी से शुरू हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर IG आनंद छाबड़ा ने आज राजिम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राजिम मेला स्थल का निरीक्षण किया और मेले के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। IG ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को सुरक्षा व्यवस्था दूरस्थ रखने आदेशित किया। IG श्री छाबड़ा ने झूला का उपयोग मेला के दौरान नही करने, त्रिवेणी क्षेत्र में टावर लाइट लगाने, प्रयाप्त पार्किंग स्थल बनाने, जाम की स्थिति निर्मित नही होने देने और पर्याप्त मात्रा में महिला स्टाफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद IG आनंद छाबड़ा ने जिला अधिकारियों की विभागीय बैठक ली। जिसमे थाना पहुंचने वाले प्रार्थियो की समस्याओं का संवेदनशीलता से निपटारा करने निर्देशित किया। यही नही उन्होंने स्टॉफ की समस्याओं को भी गम्भीरता स...

पोखरा उद्यानिकी व कृषि विश्वविद्यालय को विकसित किया जाए - *सभापति अर्चना डॉ*दिलीप साहू

Image
पोखरा उद्यानिकी व कृषि विश्वविद्यालय को विकसित किया जाए - *सभापति अर्चना डॉ*दिलीप साहू     फिंगेश्वर   11-02-21 को संचालक कृषि (कृषि विभाग छत्तीसगढ़ शासन )श्री  जी आर  निर्माम  सर  जी और उपसंचालक क़ृषि विभाग गरियाबंद श्री कश्यप जी  आगमन ग्राम पंचायत पसौद में हुआ ग्राम पसौद में टर्फ़ा योजना के अंतर्गत 50 हेक्टेयर में मूंगफली व  रागी का खेती लगा हुआ है  संचालक कृषि श्री निर्माम सर जी का पुष्प गुच्छ से जनपद सभापति अर्चना डॉ दिलीप ने स्वागत किया साथ ही उपसंचालक  गरियाबंद  श्री कश्यप जी का स्वागत  डॉ दिलीप साहू (कृषक)द्वारा किया गया   निर्माम सर जी  फल्ली की खेती को ग्रीष्म कालीन खेती के लिये बेहतरीन विकल्प  बताया  साथ ही यह भी कहा कि हमे मेड़ो में क्यारी में जरूर सूरजमुखी की खेती करना चाहिए  भविष्य में हम चना व मटर की खेती की ओर  भी ध्यान देंगे  कृषि गोडाउन व कृषि यंत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी    सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू ने  कृषि विश्वविद्यालय व उद्यानिकी विभाग  पोखरा  को क्ष्रेत्र के  गौरव का  विषय बताया    जिस हिसाब से अनुसन्धान केंद्र  व उद्यानिकी विभाग को डब्लब होना चाहिए नही ह...

ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू और सेवा दल के नगर अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव का किया गया भव्य स्वागत

Image
फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर - राजिम के अध्यक्ष रुपेश साहू व फिंगेश्वर नगर सेवादल के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव जी का प्रथम नगर आगमन पर रानी श्याम कुमारी चौक मे युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के नेतृत्व में पटाको व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया जिसमें युवा कांग्रेस नेता टीकेश साहू ,तेजेश यदू अध्यक्ष सेवादल फिंगेश्वर, युवराज सिन्हा, ऋषभ जैन शारदा मंडले, राज ऋषि टंडन, रिखी यादव ,भुनेश्वर यादव, मनोहर साहू ,कुंजी लाल यादव जितेश सर्वे ,लक्ष्मण मांडले, घनश्याम ध्रुव, एल्डरमैन प्रभा जैन सुनीता श्रीवास पार्षद, रानी निषाद ,कमला यदू ,नीरा ध्रुव, बुधियारीन ध्रुव आशा निर्मलकर जागृति साहू, द्रोपति साहू दुकलहीन ध्रुव ,रानी तारक, यशोदा निर्मलकर आदि युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोगों और श्रद्धालुओं की सहूलियत का रखा जाएगा पूरा ध्यान विभागीय प्रदर्शनी नही लगाए जाएंगे

Image
लोगों और श्रद्धालुओं की सहूलियत का रखा जाएगा पूरा ध्यान विभागीय प्रदर्शनी नही लगाए जाएंगे गरियाबंद 8 जनवरी 2021/ राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा दिये गए निर्देश पर राजिम नगर पंचायत के मंगल भवन में  कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।  बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई मंचीय आयोजन नहीं किए जाएंगे और ना ही आयोजन शासकीय होंगे लेकिन श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगे। बेरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी । बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला सीईओ श्री चंद्रकांत वर्मा, डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चैरसिया एवं जिला अधिकारी मौजूद थे । कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला ...

गणेशपुर ने जीता फाइनल मैच

Image
फिंगेश्वर क्रिकेट बोर्ड नगर पंचायत-फिंगेश्वर ने बताया की नगर पंचायत में फिंगेश्वर किक्रेट बोर्ड के तत्वाधान में 14 दिवसीय राज्य स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका फाईनल मैच एवं समापन समारोह दिनांक 07-02-2021, रखा गया था जिसमें प्रथम स्थान पर गणेशपुर की टीम आई और दुतिय फिंगेश्वर क्रिकेट बोर्ड की टीम तीसरे स्थान पे जे. सी. सी. क्रिकेट क्लब फिंगेश्वर ने विजय हासिल की जिसमें पुरस्कार वितरण किया गया इसके मुख्य अतिथि राजा श्री निलेंद्र बहादुर सिंह और विशिष्ट अतिथि में बिसौहा हरित, ओमप्रकाश बंछोरऔर जनपद के सीईओ हरिराम सिदार जी डोंगर मरकाम, साहु जी के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया  राज्य स्तरीय क्रिकेट बोर्ड का आयोजन फिंगेश्वर क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया गया था जिसमें 32 टीम ने भाग लिया जिसमें फाइनल मैच में गणेशपुर ने एफ. सी. बी. को 56 रन से मात दी और ट्राफी अपने नाम किया  गणेशपुर कप्तान कृष और  f.c.b.  के कप्तान असीम श्याम हरित और j.c.c.  क्रिकेट टीम के कप्तान कमलेश थे 7 फरवरी  खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने  खेल में भाग लेकर अपने टीम का साथ दिया प्रथम द्वितीय और तीसरे स्थान ...

फाईनल मैच एवं समापन समारोह दिनांक 07-02-2021,

Image
फिंगेश्वर क्रिकेट बोर्ड नगर पंचायत-फिंगेश्वर  ने बताया की नगर पंचायत में फिंगेश्वर किक्रेट बोर्ड के तत्वाधान में 14 दिवसीय राज्य स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका फाईनल मैच एवं समापन समारोह दिनांक 07-02-2021, समय: संध्या 05 बजे रखा गया है  पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- माननीय श्री निलेश कुमार क्षीरसागर जी (जिलाधीश, गरियाबंद) माननीय श्री भोजराम पटेल जी  (पुलिस अधीक्षक गरियाबंद) मुख्यवक्ता एवं विशिष्ट अतिथि श्री चंद्रकांत वर्मा जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद) श्री मयंक अग्रवाल जी  (वन मंडलाधिकारी, गरियाबंद) की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न    होगा।