Posts

Showing posts from November, 2024

पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Image
पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन ग्रामीणों के समस्याओं से संबंधित 351 आवेदन हुए प्राप्त अधिकांश आवेदनों का किया गया निराकरण शिविर में विधायक श्री रोहित साहू एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल हुए शामिल शिविर मे हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण गरियाबंद 29 नवम्बर 2024/ जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पोखरा में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, क्रेडा, वन, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण उद्योग, आयुर्वेद सहित अन्य विभागों द्वारा आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में लोगों के समस्याओं से संबंधित 351 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। लंबी प्रक्रियाओं वाले एवं उच्च कार्यालयों के मार्गदर्शन से संबंधित आवेदनों के निराकरण के बारे में आवेदकों को अवगत कराया गया। शिविर में जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक हो...

पारंपरिक नृत्य,राउत नाचा,गड़वा बाजा, मुरली की तान और दोहों की गूंज: दीपावली मिलन समारोह में पहुँचे पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

Image
पारंपरिक नृत्य,राउत नाचा,गड़वा बाजा, मुरली की तान और दोहों की गूंज: दीपावली मिलन समारोह में पहुँचे पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत गरियाबंद - आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा दिया l राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल के द्वारा आज गरियाबंद विश्राम भवन में दिवाली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया था , पूर्व विद्यायक अमितेश शुक्ल का स्वागत कांग्रेसियों ने बड़े धूमधाम से आतिशबाजी गाजे बाजे और राउत नाचा के साथ किया इस समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि और आम जनता के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। जब घुमरी पहन कर पूर्व विद्यायक के साथ झुमें कांग्रेसी ख़ुद को थिरकने से रोक नहीं पाए शुक्ल छत्तीसगढ़ में देवारी (दीपावली) सबसे प्रमुख त्योहारो में से एक माना जाता है और इस त्योहार में राउत नाचा का विशेष महत्व है और जब आज विश्राम ग्रह में कांग्रसियों में पूर्व विधायक को घुमरी पहनाकर दोहा गया तो ख़ुद को पारंपरिक नृत्य की धुन में थिरकने से नहीं रोक पाए पूर्व ...

फिंगेश्वर तीसरी बार बने व्यापारी संघ के अध्यक्ष युवराज सिंहा।।

Image
फिंगेश्वर तीसरी बार बने व्यापारी संघ के अध्यक्ष युवराज सिंहा।। फिंगेश्वर ।।फिंगेश्वर धाम से करीब 3 किलोमीटर में स्थित बाबाकूपी धाम में श्री द्वार सिवनी  व्यापारी विकास संघ नगर फिंगेश्वर का बड़े हर्ष उल्लास के साथ बैठक संपन्न हुआ ।।जिसमें संरक्षकों के द्वारा मंदिर में जाकर पूजा पाठ कर बैठक को प्रारंभ किया गया।। साथ ही वार्षिक आय व्यय यात्रा संबंधित चर्चा व चुनाव किया ।।जिसमें पूर्व में अध्यक्ष रहे युवराज सिंहा को पुनः तीसरी बार व्यापारी संघ फिंगेश्वर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।। साथ ही कार्यकारिणी के नए सदस्यों का गठन कर सभी व्यापारी बंधुओ का चंदन बंधन गुलाल लगाकर ,फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया ।।साथ ही संबोधित कर युवराज सिंहा ने कहा कि आप सभी व्यापारी बंधुओ ने मुझे तीसरी बार सैकड़ो की संख्या में आशीर्वाद के रूप में मुझे अध्यक्ष बनाया हम सभी मिलकर एक कड़ी में चलते हुए व्यापारी भाइयों की चाहे छोटी से बड़ी समस्या हो उसका हर संभव हल निकालने का प्रयास करेंगे ।।चाहे वह फुटकर व्यापारी क्यों ना हो चाहे वह बड़ा व्यापारी क्यों ना हो ।।आप सभी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे ।।आप लोगों...
Image
जिले में अवैध धान पर हो रही लगातार कार्यवाही  अब तक 3080 कट्टा धान किया गया जप्त नागरिकगण अवैध धान परिवहन - भंडारण की जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 07706-296344 पर दे सकते हैं  कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अवैध धान पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश गरियाबंद 16 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले के सीमावर्ती इलाकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके फलस्वरुप अब तक 3080 कट्टा धान जप्त किया जा चुका है। इसके अंतर्गत देवभोग क्षेत्र से 620, मैनपुर क्षेत्र से 1710 एवं छुरा क्षेत्र से 750 कट्टा धान जप्त किया गया है। साथ ही एक ट्रैक्टर एवं दो पिकअप गाड़ियों को भी जप्त किया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लगातार चौकसी कर अवैध धान पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नोडल अधिकारी एवं उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्ट के माध्यम से कड़ी निगरानी की जा रही है। दूसरी ओर उड़नदस्ता दल भी क्षेत्र का दौरा कर धान के परि...

जिले में पहले दिन 53 हजार क्विंटल से अधिक धान की होगी खरीदी पहले दिन के लिए 1339 टोकन किये गये जारी 14 नवम्बर से धान खरीदी का होगा शुभारंभ

Image
जिले में पहले दिन 53 हजार क्विंटल से अधिक धान की होगी खरीदी पहले दिन के लिए 1339 टोकन किये गये जारी 14 नवम्बर से धान खरीदी का होगा शुभारंभ गरियाबंद 13 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के चलते प्रदेश भर के किसानों में भारी खुशी की लहर है। गरियाबंद जिले में इस बार 90 हजार 771 पंजीकृत कृषकों ने अपने 1 लाख 11 हजार 371 हेक्टेयर कृषि भूमि का पंजीयन कराया है। जिसमें 4341 नए कृषक भी शामिल है। धान खरीदी का महाअभियान जिले में 14 नवंबर से प्रारंभ होगा। इस किसान त्यौहार के लिये जिले के सभी 67 समितिया के 90 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। पहले दिन जिले के 86 उपार्जन केन्द्रों के 1 हजार 386 किसानों के 53 हजार 620 क्विंटल धान खरीदने टोकन जारी किया गया है। पहले दिन के लिए कुल 1 हजार 339 टोकन काटे गये है। इनमें स्वयं किसानों द्वारा 831 एवं खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 508 टोकन काटा गया है। खरीदी केन्द्रों में प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। कृषकों के लिए सुविधाएं - धा...

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीयन 20 नवम्बर तक मेरिट में आये विद्यार्थी कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

Image
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीयन 20 नवम्बर तक मेरिट में आये विद्यार्थी कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन गरियाबंद 13 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2024-25 हेतु विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन हेतु पोर्टल पर पंजीयन 20 नवम्बर 2024 तक जारी है। राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट स्कूलस्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2024-25 का प्रावधान उपलब्ध कराया गया है। यहां से मेरिट के विद्यार्थियों की सूची भी देखी जा सकती है। बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग कर विद्यार्थी स्वयं पंजीयन कर आवश्यक प्रमाण पत्र स्थायी जाति एवं मूल निवासी के एआरएन नंबर का उपयोग कर पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। 12वीं कक्षा की स्थिति में योजना की शर्तों के तहत महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत होना आवश्यक है। इस हेतु पोर्टल पर उपलब्ध बोनाफाइड प्रमाण पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर संबंधित संस्था से प्रमाणित कर महाविद्यालयीन संस्था की फीस की रसीद के साथ पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे, तथा बैंक खातों की जानकारी भरेंगे। पोर्टल में प्राप्त आवेदनों...

कलेक्टर ने ली गौशाला संचालकों की बैठक

कलेक्टर ने ली गौशाला संचालकों की बैठक गरियाबंद 08 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में संचालित गौशाला संचालकों की बैठक ली गई। इस दौरान पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक डॉ. ओ.पी तिवारी, गौशाला संचालक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी गौशाला संचालकों से घुमंतू पशुधन को गौशालाओं में रखने के निर्देश दिए, ताकि सड़कों पर होने वाले अनावश्यक दुर्घटनाओं से बचा जा सके, साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त चारा की व्यवस्था गौशाला में करने के लिए कहा। जिस पर गौशाला संचालकों ने उपलब्ध क्षमता के अनुसार घुमंतू पशुओं को रखने की सहमति जातई। डॉ. तिवारी ने बताया कि जिले में शासकीय अनुदान प्राप्त तथा छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग से मान्यता प्राप्त 11 गौशालाएं संचालित हैं। जिमसें विकासखंड फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर तथा देवभोग में दो-दो गौशालाएं एवं गरियाबंद विकासखंड में तीन गौशालाएं संचालित हैं। इस दौरान गौशाला संचालकों ने आग्रह किया कि उन्हें रिक्त पड़े शासकीय भूमि को लीज पर उपलब्ध कराये। जहां वे मवेशियों के लिए चारागाह रोपणी की व्यवस्था की जा सके...

एक्शन मोड़ में विद्यायक रोहित साहू आधी रात को औचक निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंचे, अधिकारियों में मचा अफरा तफरी, अव्यवस्था देखकर भड़क गए, बोले जिम्मेदारो पर होगी कार्यवाई

Image
एक्शन मोड़ में विद्यायक रोहित साहू आधी रात को औचक निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंचे, अधिकारियों में मचा अफरा तफरी, अव्यवस्था देखकर भड़क गए, बोले जिम्मेदारो पर होगी कार्यवाई गरियाबंद : विधायक रोहित साहू देर रात 11:15 को अचानक जिला अस्पताल पहुंचे वही अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। रात के 11:15 बजे अचानक हुए इस निरीक्षण ने अस्पताल में व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। जिला अस्पताल में गंदगी का आलम था।की विधायक रोहित साहू अस्पताल में गंदगी देखकर आग बबूला हो गए।जहां उन्होने सभी मरीजों का हाल चाल जाना इतनी देर रात विधायक को अस्पताल में देख कर्मचारियों अधिकारियों में खलबली मच गई। विद्यायक रोहित साहू ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। सभी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और मरीजों के साथ सही व्यवहार रखें हॉस्पिटल मैनेजमेंट को लगाई फटकार अस्पताल प्रबंधन और सफाई कर्मियों क...

गरियाबंद बनेगा उत्कृष्ट जिला, तरक्की की राह में बढ़ेगा आगे - विधायक श्री धर्मजीत सिंह ’राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण

Image
 गरियाबंद बनेगा उत्कृष्ट जिला, तरक्की की राह में बढ़ेगा आगे - विधायक श्री धर्मजीत सिंह   ’राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण बिहान बाजार के माध्यम से लोगों को मिला छत्तीसगढ़ी सामानों और व्यंजनों का स्वाद ’सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी रही शाम गरियाबंद 05 नवम्बर 2024/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन गरियाबंद के गांधी मैदान में किया गया। राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह शामिल हुए। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का विकास हो रहा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि नये सरकार के अस्तित्व में आते ही सबसे पहले किसानों का धान का बकाया बोनस राशि प्रदान किया गया। साथ ही धान का दाम 3100 रूपए प्रति क्विंटल कर प्रद...