Posts

Showing posts from February, 2025

स्वर्गीय श्याम भैया सिर्फ नाम नहीं, किसान हितैषी विचारधारा की अमिट पहचान! सिंचाई क्रांति के सूत्रधार, जिन्होंने हर बूंद पानी को अन्नदाता की शक्ति बनाया, आज भी प्रदेश की मिट्टी उनकी दूरदृष्टि की गवाही देती है – शहर अध्यक्ष सोनवानी

Image
स्वर्गीय श्याम भैया सिर्फ नाम नहीं, किसान हितैषी विचारधारा की अमिट पहचान! सिंचाई क्रांति के सूत्रधार, जिन्होंने हर बूंद पानी को अन्नदाता की शक्ति बनाया, आज भी प्रदेश की मिट्टी उनकी दूरदृष्टि की गवाही देती है – शहर अध्यक्ष सोनवानी गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं सिंचाई प्रबंधन के कुशल विशेषज्ञ स्व. पं. श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती को “कृषक दिवस” के रूप में मनाने का फैसला किया। आज 27 फरवरी 2025 को पूरे प्रदेश में जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में भव्य आयोजन कर श्याम भैया को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने शुक्ल जी के योगदान को याद करते हुए किसान हितैषी नीतियों और सिंचाई परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा, “श्याम भैया सिर्फ नाम नहीं, बल्कि किसानों के मसीहा थे। उनकी दूरदर्शी नीतियों ने प्रदेश की कृषि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। गंगरेल, शिकासेर, ...

गरियाबंद में गूंजा “हर-हर महादेव”, निकली बाबा भूतेश्वरनाथ की भव्य पालकी उज्जैन महाकाल के तर्ज पर सजी भोले की बारात, भूत-पिशाच संग बाराती झूमे शिवभक्तों के जयकारों से गूंजा नगर, भक्ति के रंग में रंगा भूतेश्वर धाम

Image
गरियाबंद में गूंजा “हर-हर महादेव”, निकली बाबा भूतेश्वरनाथ की भव्य पालकी उज्जैन महाकाल के तर्ज पर सजी भोले की बारात, भूत-पिशाच संग बाराती झूमे शिवभक्तों के जयकारों से गूंजा नगर, भक्ति के रंग में रंगा भूतेश्वर धाम गरियाबंद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गरियाबंद में अद्भुत और अलौकिक नजारा देखने को मिला। विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव से भोलेनाथ की पालकी को भव्य तरीके से नगर भ्रमण कराया गया। उज्जैन महाकाल की तर्ज पर निकली इस बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शिव-पार्वती के स्वरूप धारण किए कलकार के साथ भोलेनाथ की इस बारात में भूत-पिशाच, अघोरी साधु, श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने। भक्ति धुन पर शिवभक्त झूमते दिखे, तो वहीं बाबा की पालकी को कंधा लगाने के लिए हर गली-मोहल्ले में श्रद्धालुओं की होड़ मच गई। पालकी जैसे ही किसी वार्ड से गुजरती, वहां का माहौल भक्तिरस में सराबोर हो जाता। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी का स्वागत किया। इस दौरान बाबा भूतेश्वरनाथ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बोल बम सेवा समिति  के बाउंसर तैनात...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में राजिम कुंभ कल्प का होगा समापन उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद विधायक समेत साधु-संत होंगे शामिल

Image
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में राजिम कुंभ कल्प का होगा समापन उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद विधायक समेत साधु-संत होंगे शामिल गरियाबंद 25 फरवरी 2025/    माघ पूर्णिमा 12 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में राजिम कुंभ कल्प का होगा समापन उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद विधायक समेत साधु-संत होंगे शामिल

Image
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में राजिम कुंभ कल्प का होगा समापन उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद विधायक समेत साधु-संत होंगे शामिल गरियाबंद 25 फरवरी 2025/    माघ पूर्णिमा 12 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी...

जिला पंचायत सदस्य भाजपा मय बीजेपी से जीते 11 में आठ8 प्रत्याशी

गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव मे भाजपा प्रत्याशीयो जीत से यह कहना गलत नहीं की जनता बहुत चतुर और चालक हो गई है पता है कि बीजेपी राज्य में भी और केंद्र में भी है तो विकास होना तो तय है अब यह साफ हो गया है कि गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ सभापति कि टीम भाजपा से होंगी गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य के कुल 11 सीटो के चुनाव मे 08 सीट पर भाजपा प्रत्याशीयो कि जीत हुई है वही एक सीट पर कांग्रेस व 02 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल कि भाजपा की इस प्रचंड जीत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी पार्टी का दावा मजबूत हो गया है जिला पंचायत चुनाव मे मतदाताओ ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की ताकत और जनता के विश्वास की जीत बताया है। गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य चुनाव मे क्षेत्र क्रमांक 01 भाजपा प्रत्याशी नंदनी कोमल ढीढी क्षेत्र क्रमांक 02 भाजपा प्रत्याशी नंदनी ओमकार साहू, क्षेत्र क्रमांक 03 निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रजीत महाडीक, क्षेत्र क्रमांक 04 भाजपा प्रत्याशी लेखर...

राजिम कुंभ कल्प में प्रसिद्ध गायिका ऐश्वर्या पंडित के सुपर हिट गीतों की होगी प्रस्तुति

Image
राजिम कुंभ कल्प में प्रसिद्ध गायिका ऐश्वर्या पंडित के सुपर हिट गीतों की होगी प्रस्तुति राजिम। राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर 23 फरवरी रविवार को प्रसिद्ध गायिका ऐश्वर्या पंडित द्वारा सुपर हिट गीतों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम की कड़ी में गोविन्द साहू की टीम लोक कलामंच की शानदार प्रस्तुति देंगे। द्रोपती बाई निषाद की टीम जसगीत के माध्यम से भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देंगे। शकुन साहू की टीम छत्तीसगढी लोक नृत्य सुवा, शिल्पा सिंग-मॉ कत्यानी की टीम कत्थक नृत्य से अपनी प्रस्तुति देंगी। रामदास कुर्रे की टीम लोककला मंच की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
Image
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 छुरा विकासखंड में कुल 82.85 प्रतिशत हुआ मतदान कलेक्टर के मार्गदर्शन में द्वितीय चरण के निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न हुआ संपन्न गरियाबंद 21 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत जिले के छुरा विकासखंड में गुरूवार 20 फरवरी को हुए मतदान के लिए मतदाताओं में अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। छुरा विकासखंड के कुल 74 ग्राम पंचायतों के मतदान केन्द्रों में वोटिंग सम्पन्न हुआ। छुरा विकासखंड में कुल 82.85 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के छुरा विकासखंड के कुल 89 हजार 635 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 36 हजार 241 पुरूष, 38 हजार 17 महिला एवं एक अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत हुए मतदान दिवस में सुबह से ही लोगों में मतदान के लिए काफी उत्साह रहा, जो मतदान समाप्ति तक बना रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में द्वितीय चरण के त्रि-स्तरीय पंचायत मतदान कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ। वोटिंग के लिए लोग उत्साहित रहे। सभी वर्गाे के लो...

राजनीति में नई मिसाल: पति-पत्नी दोनों बने सरपंच! जनता का भरोसा, एक परिवार से दो नेता, गांवों में जश्न। अब मायका-ससुराल दोनों के विकास की बड़ी जिम्मेदारी।

Image
राजनीति में नई मिसाल: पति-पत्नी दोनों बने सरपंच! जनता का भरोसा, एक परिवार से दो नेता, गांवों में जश्न। अब मायका-ससुराल दोनों के विकास की बड़ी जिम्मेदारी। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के दौरान एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना घटी, जब एक ही परिवार के दो सदस्य—पति-पत्नी ने अलग-अलग गांवों से सरपंच पद पर जीत हासिल की। मुंडा गांव से हलमन सिंह ध्रुवा और दाबरीगुड़ा से उनकी पत्नी ललिता ध्रुवा ने शानदार जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया  मैनपुर विकासखंड के मुड़ागांव पंचायत से भाजपा के कद्दावर नेता हलमन ध्रुवा ने अपने प्रतिद्वंदी को 277 वोटों से हरा कर तीसरी बार सरपंच बने हैं तो वहीं उनके पत्नी ललिता ध्रुवा ने अपने प्रतिद्वंदी को 119 मतों से हरा कर ग्राम पंचायत दाबरीगुड़ा में पहली बार सरपंच चुनाव जीत गई है। यह पहली बार है जब राज्य में किसी दंपति को एक साथ सरपंच बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अनोखी जीत के बाद दोनों गांवों में खुशी और उत्साह का माहौल है। जहां ललिता ध्रुवा अपने मायके गांव की सेवा करेंगी, वहीं हलमन सिंह ध्रुवा अपने पैतृक गांव का नेतृत्व करेंगे। -हलमन सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ ने...
Image
नगर पंचायत फिंगेश्वर में कांग्रेस का परचम लहराया बने अध्यक्ष धनराज राजेंद्र सूर्यवंशी  वही 7निर्दलीय पार्षद पद पर तो 5बीजेपी और 3, कांग्रेस प्रत्याशी जीते  नगर पंचायत फिंगेश्वर:-  नगर पंचायत फिंगेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सूर्यवंशी ने जीत हासिल किया ,बीजेपी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर उत्तम राजवंशी  वही तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी दूज लाल बंजारे रहे , अध्यक्ष पद हेतु राजेंद्र धनराज सूर्यवंशी कांग्रेस को कुल2606 वोट मिले तो बीजेपी उत्तम राजवंशी को 2066 वोट मिले राजेंद्र सूर्यवंशी 544वोटो से जीते वही पार्षद चुनाव में वार्ड 01 रामाधीन साहू निर्दलीय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वेदराम साहू बीजेपी से16 वोट से जीते वार्ड 02 हेमनारायण महिलांग निर्दलीयअपने निकटतम प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश बघेल निर्दलीय से 1वोट से जीते  वार्ड 03 चंचल कमलेश यदु कांग्रेस से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीरा निषाद बीजेपी से 47वोट से जीते वार्ड 04 कुसुम गोंड  कांग्रेस निकटतम प्रतिद्वंदी वीणा निषाद बीजेपी से 9 वोट से जीते वार्ड 05 पद्मा यदु भाजपा  निकटतम प्रतिद्वंदी लक्ष्मी शुभम जैन निर्दलीय से 03 वोट से जीती वार्ड ...

नगर पंचायत फिंगेश्वर में कांग्रेस का परचम लहराया बने अध्यक्ष धनराज राजेंद्र सूर्यवंशी

Image
नगर पंचायत फिंगेश्वर में कांग्रेस का परचम लहराया बने अध्यक्ष धनराज राजेंद्र सूर्यवंशी  वही 7निर्दलीय पार्षद पद पर तो 5बीजेपी और 3, कांग्रेस प्रत्याशी जीते  नगर पंचायत फिंगेश्वर:-  नगर पंचायत फिंगेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सूर्यवंशी ने जीत हासिल किया ,बीजेपी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर उत्तम राजवंशी  वही तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी दूज लाल बंजारे रहे  नीचे देखिए लिस्ट  अध्यक्ष- राजेंद्र धनराज सूर्यवंशी कांग्रेस वार्ड 01 रामाधीन साहू निर्दलीय वार्ड 02 हेमनारायण महिलांग निर्दलीय वार्ड 03 चंचल यदु कांग्रेस वार्ड 04 कुसुम गोंड  कांग्रेस  वार्ड 05 पद्मा यदु भाजपा वार्ड 06 दीपक श्रीवास भाजपा वार्ड 07 अनिल चंद्राकर कांग्रेस वार्ड 08 जगदीश यदु भाजपा वार्ड 09 शांति कोसरे भाजपा वार्ड 10 रमलू टांडेकर निर्दलीय वार्ड 11  नरेंद्र रात्रे निर्दलीय वार्ड 12 अभिषेक सोनी निर्दलीय वार्ड 13 चांदनी कमलेश कश्यप भाजपा वार्ड 14 डॉ.हरीश हरित निर्दलीय वार्ड 15 टिकाचंद ध्रूव निर्दलीय

मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य

मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य   गरियाबंद 10  फरवरी 2025/ नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025  के लिए मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया जिसमें क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किये मतदाता पहचान पत्र, बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र (पेन कार्ड), आधार कार्ड, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा...

जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कलेक्टर ने मतदान दलों को मंगल भवन परिसर से किया रवाना सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की दी शुभकामनाएं

Image
जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कलेक्टर ने मतदान दलों को मंगल भवन परिसर से किया रवाना सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की दी शुभकामनाएं गरियाबंद 10  फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 11 फरवरी को जिले के 6 नगरीय निकायों के कुल 90 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। इसमें 41 हजार 207 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने गरियाबंद के मंगल भवन परिसर में गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र के मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया। कलेक्टर ने मतदान दलों से मुलाकात कर उन्हें सफलतापूर्वक अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही लोकतंत्र के इस पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। मतदान अधिकारीगण निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन के लिए उत्साहित नजर आए। इससे पहले मंगल भवन परिसर में कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण का जायजा लिया...

12 से 26 फरवरी को चौबेबांधा मार्ग से नवापारा पुल तक भारी वाहनों का प्रवेश एवं आवागमन केवल रात्रि 12 बजे से प्रातः 06 बजे के मध्य किया जायेगा

12 से 26 फरवरी को चौबेबांधा मार्ग से नवापारा पुल तक भारी वाहनों का प्रवेश एवं आवागमन केवल रात्रि 12 बजे से प्रातः 06 बजे के मध्य किया जायेगा गरियाबंद 09 फरवरी 2025/ गरियाबंद जिले के अनुविभाग राजिम अंतर्गत 12 से 26 फरवरी 2025 तक राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में राजिम के अनुविभागीय अधिकारी श्री विशाल महाराणा ने 8 फरवरी 2025 को आदेश जारी करते हुए कहा है कि राजिम कुंभ कल्प मेला के लिए प्रस्तावित स्थल ग्राम राजिम एवं चौबेबांधा की सीमा से लगी होने के कारण मेला आयोजन 12 से 26 फरवरी 2025 तक राजिम - चौबेबांधा मार्ग से नवापारा पुल तक भारी वाहनों का प्रवेश-आवागमन केवल रात्रि 12 बजे से प्रातः 06 बजे के मध्य किया जायेगा। साथ ही 12, 21 एवं 26 फरवरी 2025 को उक्त मार्गो में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित एवं प्रतिबंधित किया है।