Posts

Showing posts from December, 2024

खाद्य विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही अवैध धान-चावल खरीदने वालों पर गिरी गाज

Image
खाद्य विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही अवैध धान-चावल खरीदने वालों पर गिरी गाज गरियाबंद 26 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में  अवैध धान-चावल खरीदी बिक्री करने वालों पर खाद्य विभाग लगातार छापेमार कार्यवाही कर रहा है। सहायक खाद्य अध्ािकारी सोनाली ठाकुर ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए निर्मल धान खरीदी केन्द्र राजिम से 60 बोरी पी.डी.एस. चावल वजन 30.00 क्विंटल एवं 139 बोरी धान वजन लगभग 55.6 क्विंटल तथा कृष्णा धान खरीदी केन्द्र राजिम से पी.डी.एस. का चावल 13 बोरी वजन 5.77 क्विंटल व 100 बोरी धान वजन लगभग 40 क्विंटल अवैध खरीदी एवं एक समय पर क्रय क्षमता से अधिक क्रय करने, एक से अधिक जींस के क्रय करने के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण सामग्री को जप्त कर लिया है। वही दूसरी ओर देवभोग खाद्य निरीक्षक श्री मिनकेतन राणा द्वारा भी मनीष किराना स्टोर्स देवभोग से 7 बोरियों में 3.20 क्विंटल पी.डी.एस. के अवैध चावल खरीदी करने पर जप्ती की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त खाद्य निरीक्षक गरियाबंद सुश्री रीतु मौर्य द्वारा भी धान के क्रय क्षमता से अधिक क्...

अवैध धान, चावल खरीदी करने वालो पर हुई कार्यवाही

Image
अवैध धान, चावल खरीदी करने वालो पर हुई कार्यवाही गरियाबंद 24 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थलों के चावल का अवैध खरीदी करने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही की गयी है। इसी तारतम्य में खाद्य निरीक्षक रितु मौर्य ने देवांगन ट्रेडर्स नागाबुड़ा में दबिश देकर पी. डी. एस. के हितग्राहियों से खरीदे गये 35 बोरी वजन 17.5 क्विंटल अवैध चावल एवम् 49 बोरी धान वजन लगभग 19.6 क्विंटल को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत जप्त किया गया है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनिज पर हो रही लगातार कार्यवाही खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए 10 वाहन जप्त

Image
कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनिज पर हो रही लगातार कार्यवाही खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए 10 वाहन जप्त गरियाबंद 23 दिसम्बर 2024/कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, भण्डार एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 19 एवं 20 दिसम्बर 2024 को खनिज अमला द्वारा फिंगेश्वर सूखानदी) क्षेत्र से खनिज रेत की अवैध परिवहन करते हुए 03 हाईवा सीजी 07 एलएल 1579 एवं हाईवा सीजी 07 सीएल 1578 मालिक श्री सादाब अहमद निवासी कोहका थाना व जिला दुर्ग तथा सीजी 04 एनएच 8332 मालिक श्री बंसत निषाद निवासी पारागांव आरंग को जप्तकर पुलिस थाना फिंगेश्वर की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार चौबेबांधा (पैरीनदी) से रेत के अवैध परिवहन करते हुए 02 हाईवा सीजी 04 पीपी 2650 मालिक श्री क्रांतिकुमार ताम्रकार निवासी गंडई, सीजी 04 पीएक्स 8515 मालिक श्री देवेन्द्र साहु निवासी नंदिनी खुंदिनी को जप्तकर राजिम पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज एवं वन अमला द्वारा संयुक्त रूप से अवैध परिवहन करते चूनापत्थर के 04 कमल विहार रायपुर, सीजी 04 हाईवा सीजी 04 जेड डी 8873 मालिक नरेश सा...

वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशनकार्डो का ई केवायसी कैम्प का आयोजन 27 दिसम्बर को गरियाबंद तहसील के सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में होगा ई केवायसी कैम्प

Image
वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशनकार्डो का ई केवायसी कैम्प का आयोजन 27 दिसम्बर को गरियाबंद तहसील के सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में होगा ई केवायसी कैम्प गरियाबंद 19 दिसम्बर 2024/ वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशनकार्ड के मुखिया एवं समस्त सदस्यों का अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से ईकेवायसी किया जाना है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद ने बताया कि इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 को तहसील गरियाबंद के समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में ईकेवायसी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिन सदस्यों का ईकेवायसी नहीं हुआ है, वे 27 दिसम्बर 2024 को अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से ई केवायसी अनिवार्य रूप से करवाए।

अमितेश शुक्ल ने कहा राजिम विधानसभा का पानी नहीं लें जाने देंगे

Image
अमितेश शुक्ल ने कहा राजिम विधानसभा का पानी नहीं लें जाने देंगे फिंगेश्वर  आज रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर अमितेश शुक्ल ने कहा जो शिकासेर बाँध है उसका पानी महासमुंद जिला में कोडार डेम से जोड़ने की जों काम (इंटर लिंकिंग) किया जा रहा है वो गलत है जबकि बीजेपी के घोषणा पत्र मे इंटर्लिकिंग की  जिक्र नहीं है वर्तमान मे खुद शिकासेर  बाँध का पानी सभी गांव तक नहीं पहुंच पाता है ऐसे में उसका पानी को बाहर लेजाना  उचित  नहीं है कोई प्रोजेक्ट  एशा बनाये की गरियाबंद जिला के किसानों के इसको फायदा मिल सके यहां के किसानों का हित मार के  ये कदम सही नहीं है हम भी चाहते हैं कि महासमुंद जिले की किसानों को भी उत्थान हो और वहां के विधायकऔर सांसद मिलकर वहां के किसानो के लिए प्रोजेक्ट बनाये वंहा भी बहुत से बाँध है जिससे किसानो की समस्या दूर हो सकती है ऐशी कोई भी योजना नहीं बननी चाहिए जिसमे किसानो का आहित हो वर्तमान मे शिकासेर बाँध मे खुद पानी प्राप्त मात्रा मे नहीं हो पता किसानो को रवि फसल नहीं मिल पा रहा है यदि दूसरे जगह पानी लें जाने की बात होंगी और श्याम भैया के विकसित किसानो का सपना उन्होंने संजोया था उसको...

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पीएमईजीपी योजना के तहत श्रीमती शीबा खान को सौपी मिनी बस की चाबी योजना के तहत हितग्राही को मिलेगा 35 प्रतिशत का अनुदान

Image
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पीएमईजीपी योजना के तहत श्रीमती शीबा खान को सौपी मिनी बस की चाबी योजना के तहत हितग्राही को मिलेगा 35 प्रतिशत का अनुदान   गरियाबंद 17 दिसम्बर 2024/ जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस अंतर्गत मिनी बस की चाबी हितग्राही श्रीमती शीबा खान को सौपी। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक संचालक श्री के.पी. श्रीवास ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत हितग्राही श्रीमती शीबा खान द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस अंतर्गत आवेदन किया गया था। उनके आवेदन का परीक्षण करने उपरांत उनके प्रकरण को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा गरियाबंद को प्रेषित किया गया। जिस पर योजना के तहत सेवा उद्योग के लिए 20 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया। जिसमें योजना के तहत हितग्राही को 35 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा। इस दौरान श्रीमती शीबा खान ने बताया कि उन्हें किसी परिचित के माध्यम से जानकारी मिली कि खादी ग्रामोद्योग द्वारा संच...

सरकार गठन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होंगी विविध गतिविधियां विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को जनहितकारी योजनाओं की दी जायेगी जानकारी 20 दिसम्बर तक होगा गतिविधियों का आयोजन

Image
एनएसएस)। जिला पंचायत द्वारा अमृत सरोवरों पर ’’एक पेड़ मां के नाम‘‘ के तहत वृक्षारोपण, सभी ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से स्वच्छता पखवाड़ा, बिहान की दीदियों द्वारा सुशासन का संकल्प चक्र, विकासखण्ड मुख्यालयों पर सुशासन रंगोली, सुशासन चौपाल का आयोजन किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड डोनेशन केम्प (रेड क्रॉस के सहयोग से), मितानीन सम्मलेन, प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेगा। सहकारिता विभाग द्वारा प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में किसान सम्मान कार्यक्रम,  आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्रत्येक हॉस्टल में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्वीज, जनजातीय वीरों पर आधारित कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन के लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान, आंगनबाड़ी में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, कृषि विभाग द्वारा कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों का सम्मान, उन्नत कृषकों का सम्मान, कृषक संगोष्ठी,  समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग कलाकारों, खिलाड़ियों, प्रतिभाओं का सम्मान, वरिष्ठ नागरिकों क...

ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर में कांग्रेसियों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किसानों के साथ अब कोई भी छल सहन नहीं किया जाएगा- रूपेश साहू*

Image
*ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर में कांग्रेसियों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किसानों के साथ अब कोई भी छल सहन नहीं किया जाएगा- रूपेश साहू* फिंगेश्वर/10 दिसंबर 2024 ब्लॉक कांग्रेस फिंगेश्वर के नेतृत्व में आज एक-दिवासी धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य धान खरीदी केंद्रों में फैली अवस्था और किसानों की परेशानियों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करना था धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा किसानों की स्थिति अब बर्दाश्त करने योग्य नहीं रही प्रदेश सरकार ने चुनावी वादों के बाद भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया धान खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी टोकन वितरण में अवस्था और इलेक्ट्रॉनिक कांटों में 1.5से2.5 किलो तक की तौलाई में कमी ने किसानों के सामने और भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं यह भाजपा सरकार की निष्क्रियता का परिणाम है और हम किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।  जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू, हरिशंकर श्रीवास्तव सुघरमल आड़े,ओमप्रकाश बंछोर, गैंदराम यादव, योगेश साहू,हेमलता सिंन्हा,ने कहा धान खरीदी के मुद्दे पर ...

धीवर समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 08 दिसंबर को नवांगाव मंदिर हसौद में आयोजित!*

Image
*धीवर समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 08 दिसंबर को नवांगाव मंदिर हसौद में आयोजित!*  *प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रदेश भर के युवक-युवतीयों को एक ही स्थान पर एकत्र करके आपस में सुगमता से परिचय कराने के लिए मंदिर हसौद के ग्राम नवागांव क्रिकेट स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 08 दिसंबर को आहूत किया गया है।*      *छत्तीसगढ़ महासभा धीवर समाज महासभा के प्रदेश सह सचिव खेलन तारक ने कहा कि योग्य वर-वधु की तलाश में परिजनों का बहुत साधन एवं कीमती समय बर्बाद हो जाता है। सामूहिक आयोजन होने से समाज की बहुत अधिक बचत होती है।आयोजन के समय परिजनों को एक दूसरे से मिलने का दुर्लभ अवसर प्राप्त होता है, जिससे सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने समस्त परिजनों से अनुरोध किया कि अपने विवाह योग्य बेटा-बेटी को परिचय हेतु लाये।* *राजिम परगना के अध्यक्ष रामु राम तारक ने समस्त परगना पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि अपने राजिम परगना के अधिक से अधिक संख्या में योग्य बेटा-बेटीयों को परिचय सम्मेलन में जाने प्रेरित करें एवं स्वयं भी अपने परगना के सभी प्रकोष्ठ के  पदाधिकारीयों स...