Posts

Showing posts from May, 2020

आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित मानसून को देखते हुए आदेश जारी

बाढ़ आपदा प्रबंधन/नियंत्रण कक्ष स्थापित दूरभाष नम्बर-07706-241288 गरियाबंद 30 मई 2020/ गरियाबंद जिले में आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 30 में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन/नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर-07706-241288 है। यह कन्ट्रोल रूम 01 जून से चैबीस घंटे कार्यरत रहेगा। कन्ट्रोल रूम प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री ख्याति कंवर और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रवीण कुमार पोतै होंगे। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कन्ट्रोल रूम में तीन पालियों में क्रमशः प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक व अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। क्रमांक - 953/सोरी

जोगी जी के देहांत होने से दुःखीत हुए कार्यकर्ता

Image
  गरियाबंद ____जोगी जी के निधन से हुए गरियाबंद जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता आहत राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी के स्वर्गवास हो जाने से गरियाबंद जिला के जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता ने दुख व्यक्त किया है और ईश्वर खुदा से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को शांति दे उनकी रूह को सुकून पहुंचे विदित हो कि श्री अजीत जोगी जी का लगाओ महासमुंद लोकसभा क्षेत्र और खासकर राजिम विधानसभा में रहा है उनके कार्यकर्ता हर गांव में देखने को मिल जाएंगे उनके स्वर्गवास होने पर दुख व्यक्त करने वालों में नथमल शर्मा जी, बिसोह हरित ,गफूर खान , रोहित साहू, मुन्नाकुर्रे, मनोज सोनवानी ने दुख व्यक्त किया है उनके परिवार के दुख की घड़ी में सहनशीलता प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है कल सुबह जोगी जी के अंतिम दर्शन के लिए उनके कार्यकर्ताा जाएंगे 

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने हेतु रोजगार संगी ऐप राज्य शासन द्वारा बनाया गया

Image
गरियाबंद 29 मई 2020/मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा रोजगार संगी एप्प जारी किया गया है। यह एप्प प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवाओं और रोजगार प्र्रदाय करने वाले उद्योग एवं संस्थाओं के बीच अहम कड़ी के रूप में कार्य करेगी जिसमें मांग एवं पूर्ति के आधार पर कार्य किया जा सकेगा। प्रशिक्षित युवा इस एप्प में पंजीयन कर रोजगार प्राप्त करने के अलावा जिले एवं । राज्य में पंजीकृत शासकीय एवं निजी संस्थाओं का विवरण एवं जानकारी ले सकते है, साथ ही यह एप्प नियोक्ता एवं हुनरमंद कुशल कामगारों को एक प्लेटफाॅर्म में लाने की भूमिका निभा सकता है। इस एप्प को अपने मोबाईल के गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्प के जरिए कारखाना, उद्योग, संस्थान, फर्म, एजेंसी, दुकान नियोक्ता भी अपना पंजीयन कर सकते है। इसमें वे आवश्यकता के आधार पर अपनी संस्था के लिए जरूरत के हिसाब से श्रमिक/कर्मचारी का विवरण दे सकते है। साथ ही राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कम्प्यूटर, सेक्यूरिटी आदि सेक्टर के आधार पर आवश्यक प्रशिक्षित हुनरमं...

गरियाबंद जिला कलेक्टर छतर सिंह देहरे ने दिए निर्देश

Image
  गरियाबंद जिला __ सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू, खैनी इत्यादि न चबाएं और न ही थूकें, सार्वजनिक स्थानों पर न्यूनतम 1 मीटर (3-फीट) की भौतिक/ शारीरिक दूरी बनाए रखें, श्वसन और हाथ की स्वच्छता सहित व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें, हाथ से बने एवं पुनः उपयोग में लाये जा सकने वाले मास्क से हर समय चेहरा ढके, मास्क न होने पर साफ-सुथरे कपड़े/गमछे से चेहरा ढके,आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें,छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को ढके, अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं, साबुन और पानी उपलब्ध न हो तो, कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल-आधारित हैंड सेनिटाइजर का उपयोग करें,घर के अंदर या बाहर स्वच्छता नियमित रखें और स्पर्श वाली सतहों को कीटाणुरहित करें, अनावश्यक यात्रा से बचे,कोरोना को हराने वालों या उससे लड़ने वालों को स्वीकार करें, उनका तिरस्कार न करें, सामाजिक आयोजनों और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें, बिना हाथ मिलाये और गले मिले, हाथ जोड़कर अभिवादन करें और स्वीकारें। कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने प्रत्येक सप्ताह महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत कार्य प्रारंभ करने के पूर्व कार्यस्थल पर उपरोक्त संदेशों का ...

मनरेगा कार्य से मिल रहे लोगों को रोजगार करोना संकट में बन रहा है बड़ी सहायता

Image
कोरोना संकट में मनरेगा बना श्रमिकों का सहारा एक ही दिन में 1.06 लाख श्रमिकों को मिला रोजगार गरियाबंद 29 मई 2020/ कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के समय उत्पन्न परिस्थिति में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ने आज एक नया कीर्तिमान रचा है। मजदूरों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराने में सबसे बड़ी भूमिका अदा करने वाली योजना मनरेगा के तहत आज जिला गरियाबंद के कुल 313 ग्राम पंचायतों में चल रहे 1882 कार्य में 1 लाख 6 हजार 856 श्रमिक कार्यरत है, जिला गठन के बाद पहली बार एक ही दिन में एक लाख से अधिक मजदूर कार्य कर रहे हंै। कार्य स्थल में सोशल डिस्टेंसिंग और एक मीटर की दूरी के नियमों का पालन भी किया जा रहा है। कोरोना के संकट में शासन द्वारा मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार के प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप जिले में रोजगार का सृजन किया जा रहा है। इससे मजदूरों को काम के साथ-साथ आमदनी भी मिल रहा है। संकट के इस दौर में मनरेगा ग्रामीण मजदूरों के लिए सहारा बना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय लंगेह ने बता...

पुराने तहसीलदार फिर फिंगेश्वर उप तहसील में वापस हुए

Image
नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत उप तहसील फिंगेश्वर में बहुत दिनों से कोई तहसीलदार नहीं थे  जिसका कार्यभार राजिम तहसीलदार वर्मा जी संभाल रहे थे डिप्टी कलेक्टर ने आदेश जारी कर गरियाबंद में पदस्थ  सूश्री रजनी भगत को छुरा पदस्थ किया है और छुरा में तहसीलदार रहे प्रेमु लाल साहू को फिंगेश्वर उप तहसील में पद स्थापना की गई है विदित हो कि नायब तहसीलदार प्रेमू लाल साहू जी जोकि उप तहसील फिंगेश्वर में थे जो  जिनका ट्रांसफर  छुरा हो गया था वह पुनः आगामी आदेश तक  फिंगेश्वर का चार्ज उप तहसील का संभालेंगे   

पान दुकान, सैलून खोलने की मिली इजाजत नियम और शर्तों के साथ

Image
जिला गरियाबंद। गरियाबंद जिला से एक खबर दुकानदारों के लिए आई है कि अब पान दुकान और नाई की दुकान खोल सकते हैं बीच में नई दुकान को खोलने के बाद शासन ने बंद कर दिया  था लेकिन फिर से एक नया आदेश नोबेल करोना वायरस को देखते हुए जिला कलेक्टर  श्याम धावड़े जारी किया है जिसके अंतर्गत पान दुकान के लिए दुकानदार को साबुन से हाथ धोने के लिए पानी या सैनिटाइजर का सामान सामने रखना पड़ेगा और कोई  गुटका गुड़ाखू बीड़ी सिगरेट का इस्तेमाल पान दुकान पर नहीं करेगा और वहां पर किसी प्रकार से गंदगी ग्राहक द्वारा नहीं फैलाया जाएगा किसी प्रकार से नियम की आवेलना होने पर  और अप्रिय घटना घटने पर दुकानदार पर कार्यवाही की जायेगी इसी प्रकार से नाईदुकान के  लिए भी नियम कायदे बनाए गए हैं जिसकेे अंतर्गत सभी को मास्क का उपयोग जरूरी है सैलून दुकानदार को हाथ धोनेे के लिए साबुन  और पानी सैनिटाइजर रखनाा होग और एक बार कैची उस्तरा कंगी  ब्लेड का इस्तेमाल करने पर सैनिटाइजर से साफ करना अनिवार्य है और कुर्सी को भी सैनिटाइजर से हर बार साफ करना है और  एक से जायदा कुर्सी को  नहीं रखना है तोलिया कपड़ा ग्राहक को खुद लाना होगा किसी प्रका...

झीरम घाटी के शहीदों को किया नमन

Image
 *गरियाबंद   ___ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने प्रेस विज्ञप्ति कर बताया की प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आदेशानुसार, माननीय अमितेश शुक्ला जी प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक विधान सभा(राजिम) के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद एवं जिला कांग्रेस सेवादल गरियाबंद द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक 25 मई 2020 दिन सोमवार को झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस पार्टी के कर्णधार नेताओं को उनके शहादत दिवस पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भाव सिंह साहू जी, महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ममता राठौर जी, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र देवांगन जी, कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा जी,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सरकार जी, ब्लॉक अध्यक्ष वीरू भाई यादव जी, कोषाध्यक्ष ओम राठौर जी, रामकुमार वर्मा जी, पूर्व इंटक कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष राजेश साहू जी, मनोज यदु जी, गेंद लाल यादव जी, एल्डरमैन रमेश मेश्राम जी, एल्डरमैन हरीश भाई ठक्कर जी, एल्डरमैन हरमेश चावड़ा जी, एल्डरमैन श्रीमती सविता गिरी गोस्वामी ...

पुलिस विभाग के कर्मवीर योद्धाओं का हुआ सम्मान पुलिस जिंदाबाद के नारे गूंजे

Image
कर्मवीर योद्धाओं का नगर पंचायत फिंगेश्वर थाना में हुआ अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान, व्यापारी संघ के द्वारा यह सम्मान आज करोना योद्धाओं को दिया गया जिसमें गरियाबंद जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर जी और थाना प्रभारी बसंत बघेल एवं उनके पूरे स्टाफ को सम्मानित किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया कि भयंकर महामारी वायरस जो कि जरा सी लापरवाही में फैल सकता है उस स्थिति में आज करोना वीर योद्धा पुलिस बल पूरी लगी हुई है जो दिन रात अपने फर्ज निभा रहे हैं ज्ञात हो कि गरियाबंद जिला में भी बहुत से मजदूर बाहर राज्यों से आए हुए हैं जिनको क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाकर हर गांव में रखा गया हैं उनकी देखरेख जवाबदारी पुलिस महकमे को भी दिया गया है जोकि अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने फर्ज ड्यूटी निभा रहे हैं ,ऐसे लोगों के लिए व्यापारी संघ आगे आया है पहले चरण में नगर पंचायत के कर्मचारियों का दूसरे चरण में स्वास्थ विभाग का उसके बाद आज पुलिस थाना के कर्म वीर योद्धाओं को सम्मान किया गया इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर गरियाबंद से आए हुए थे उनको प्रशस्ति पत्र श्रीफल और मोमेंटम देकर...

*जंगलों में छापामारी कर पुलिस ने गाड़ियों सहित जुआडियो को पकड़ा*

Image
जुआ खेलते पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा ग्राम खुुड्सा के जंगलों में जुआ खेलने की खबर लगातार आ रही थी जिसकी पुलिस द्वारा  पत्ता साजी कर मौके पर जुआरियों को  धर दबोचा हैं  जो छुुुरा के आसपास के रहने वाले हैं जिनके पास से जप्ती इस प्रकार से है तास के 52 पत्ती सहित नगदी 11050 रुपये,चार मोबाइल सेट व चार दोपहिया मोटर सायकल बरामद किए है।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी आकाश पांडेय उम्र 20 वर्स निवासी साजापाली छुरा, जगत राम सोनवानी उम्र 25 वर्ष नििवासी पर सदाकला,ओमप्रकाश साहू उम्र 45 वर्ष निवाशी गोंडलाबाहरा छुरा, दीनबंधु साहू उम्र 28 वर्ष निवाशी फिंगेस्वर बिरोड़ा के खिलाफ अपराध क्रमांक 94/2020 धारा 13 जुवा एक्ट ,188,34 भादवी कायम कर चारो आरोपियो को न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इस पूरे कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंत बघेल ने कहा कि जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल व सुखनन्दन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,   असमाजिक तत्वो पर नकेल कसने की कार्यवाही करने के साथ ही जुवा सट्टा व अवैध शराब में शक्ति से पाबंदी लगाने फरमान जारी किए है।जिसके चलते छेत्र में फिंगेस्वर पुलिस के द्वारा...

करोना के कर्मवीर योद्धाओं का हुआ सम्मान व्यापारी संघ के द्वारा हुआ सम्मान

Image
  गरियाबंद फिंगेश्वर आज नोबल करोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है जिसमें लाखों लोग मौत के मुंह में समा चुके है जो किसी जात धर्म या किसी समाज को नहीं पहचानता जो हर किसी को अपनी गिरफ्त में ले रहा है ऐसे कठिन समय में करोना के खिलाफ हमारे कर्म वीर योद्धा चाहे वह स्वास्थ्य कर्मी हो चाहे नगर पंचायत के कर्मचारी हो चाहे पुलिस स्टाफ हो सभी कर्म वीर योद्धा करोना नामक बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं ऐसे समय में इनकी हौसला अफजाई के लिए फिंगेश्वर व्यापारी संघ आगे आया है व्यापारी संघ फिंगेश्वर द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं अधिकारीगण का सम्मान किया गया सम्मान देने के लिए पूर्व विधायक राजिम संतोष उपाध्याय आए हुए थे उनके हाथों से नगर पंचायत के कर्मचारी एवं अधिकारी को श्रीफल और प्रशस्ति पत्र मोमेंटम प्रदान किया गया सभी कर्मचारी एवं व्यापारी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी कर्मचारियों का सम्मान श्रीफल एवं मोमेंटम देकर किया एवं ताली बजाकर उनका स्वागत किया इस समारोह में नगर के सीएमओ कुमारी येसा लहरें, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु ,सोम प्रकाश साहू मंजू हरित पार्षद नरेश लहरे ओमप...

गरियाबंद जिला में एक खबर राहत लेकर आई जहां लोगों को खुशी हुई वही दुकानदार के लिए भी राहत की खबर रही

Image
  नगर पंचायत फिंगेश्वर  में एक खबर लोगो और दुकानदारों के लिए खुशखबरी लेकर आया है  लोगों को जैसे मालूम है कि ( kovid 19)  नोबेल करोना वाइरस के कारण लाक डाउन लागू  में जिसमें कुछ व्यवसाय को बंद रखा गया था, वह  सैलून और ब्यूटी पार्लर और होटल था आज जिले के कलेक्टर ने कुछ नियम शर्तों के साथ में सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दी है और जो समय सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक की दुकान खोलने का  इजाजत दी थी उसको सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00  बजे तक खोलने की इजाजत जिला के कलेक्टर श्याम धावड़े  जी ने दिए हैं ,उनके निर्देश का पालन करते हुए आज नगर पंचायत मैं पत्रकारों व्यापारियों  और अधिकारियों को एसडीएम जी. डी .वाहले साहब द्वारा व्हाट्सएप  फोन के माध्यम से जानकारी दी गई  आज कलेक्टर महोदय के दिशा निर्देश के बाद पत्रकारों को और अधिकारियों को इसकी सूचना  एसडीएम साहब के द्वारा दी गई ,नगर पंचायत अधिकारी सीएमओ कुमारी येशा लहरें द्वारा नगर पंचायत फिंगेश्वर  में लाउडस्पीकर के माध्यम से जानकारी दी गई की होटल और नाई दुकान ब्यूटी पार्लर को खोलने की इजाजत नियम शर्तों के साथ दी जाती है कि कोई भी सैलून दुकान मे...

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए गुरु घासीदास मंदिर में पूजा अर्चना और प्रार्थना की गई

Image
Ajij khan 9926247551    छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री माननीय अजित जोगी जी का स्वास्थ्य खराब चल रहा है रायपुर के श्री नारायण हास्पिटल  में उसका इलाज चल रहा है डॉक्टर तो इलाज कर रहा है लेकिन दवाओ के साथ साथ दुवाओं की भी जरूरत है जोगी जी जल्दी स्वस्थ्य इसलिए हम  लोगो ने परम पूजनीय गुरु घासीदास बाबा राजिम मंदिर में पूजा अर्चना किये पूरा आसा एवं विस्वास है जोगी जी जल्दी स्वस्थ होकर हम सबके बीच आएंगे छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता का दुवा दुवा जोगी जी के साथ है  उक्त बातें  मुन्ना कुर्रे लोकसभा अध्यक्ष युवा जनता कांग्रेस  ने  कही  मुन्ना के  नेतृत्व में गुरु घासी दास मंदिर में पूजा अर्चना कर प्राथना किये साथ मे  मनोज सोनवानी ब्लाक अध्यास युवा जनता  कांग्रेस  *स्याम सुंदर बंजारे *दिलीप मारकंडे * जेठू कोसरे * पप्पू सोनकर * गब्बर सोनकर उपस्तित थे

लाक डाउन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता गरियाबंद पुलिस की धमाकेदार कार्यवाही

Image
लॉक डाउन में पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर लॉक डाउन के दौरान थाना फिंगेश्वर द्वारा दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया गांजा तस्करी में दो आरोपी जिनसे 3.7 80 किलोग्राम गांजा जप्त किया  जिसका मूल्य 35000  बताया गया हैअवैध रूप से क्षेत्र में गांजा बिक्री करने वाले व परिवहन करने वाले की विरुद्ध बड़ी करवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर में अवैध गांजा बिक्री और परिवहन कार्रवाई  करने के निर्देश पर निरीक्षक थाना प्रभारी बसंत बघेल द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम हथखोज पुल के नीचे दो संदिग्ध व्यक्ति गांजा  बिक्री सूचना पर तात्कालिक कार्रवाई करते हुए थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा मौके पर दबिश देकर दो आरोपी को धर दबोचा  आरोपी गण अनुज कुमार घसिया पिता स्वर्गीय मलिया उम्र 33 वर्ष शौकीन सुभाष नगर श्री राम कॉलोनी महासमुंद दूसरा आरोपी युगल किशोर निर्मलकर पिता संतराम उम्र 22 वर्ष साकिन   बेमचा थाना जिला महासमुंद बताएं...

नमक ने मचाया अफरा-तफरी लोगों के बीच अफवाह अधिकारियों ने कहा भरपूर मात्रा में है नमक अफवाह पर ध्यान ना दें

Image
4 आज नगर पंचायत फिंगेश्वर में नमक के कारण कोतुहल का विषय रहा जहां नगर पंचायत कि सीएमओ कुमारी येसा लहरें दुकान में घूम-घूम कर मास्क ना पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने के  लिए लोगो और दुकानदारों पर कार्रवाई की तो वहीं थाना प्रभारी बसंत बघेल ने भी अपने फर्ज को निभाते हुए सभी को सोशल डिसटेंस में रहने की हिदायत दी पुलिस विभाग सुबह  7:00 बजे से अमला वहां पहुंच गया था क्योंकि नमक ना मिलने की अफवाह यह लोगों के बीच फैली थी वह ऐसा असर किया लोग सभी सामान को भूलकर नमक के लिए दौड़ पड़े दुकानों में जबरदस्त भीड़ और सोशल डिस्टेंस का भूल गए जिस प्रकार से कुछ दिन पूर्व शराब भट्टी में जो भीड़ सोशल डिस्टेंस को तोड़कर जो भीड़ देखने को मिला था वही दशा आज नमक लेने के लिए किराना स्टोर्स में देखने को मिला पूरा सरकारी अमला आज किराना स्टोर के बाहर दिखा राजिम एसडीएम जी डी वाहले  पहुंचे और दुकानों में किसी प्रकार से भी ब्लैक करने के लिए आगाह किया वरना जुर्माना के लिए और दुकान सील करने की करवाई करने की हिदायत दिए एसडीएम को देखते ही सभी दुकानदार तुरंत से शट् र बंद करने लगे एसडीएम साह...

आपकीhttps://www.blogger.com/blogger.g?rinli=1&pli=1&blogID=6236727222510289268#editor/target=post;postID=6532907331512466939 आवाज ही आप को न्याय दिलाने में आपकी मदद करेगा