मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है,मजदुरों से खिलवाड़ का हर स्तर पर विरोध होगा -रूपेश साहू*
*मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है,मजदुरों से खिलवाड़ का हर स्तर पर विरोध होगा -रूपेश साहू* फिंगेश्वर /ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज दितिय दिवस यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत चैतरा से शुरू होकर ग्राम पंचायत सेंदर, परसष्ठी,बारूला होते हुए 8 किली की लंबी पदयात्रा का ग्राम पंचायत बेलर में सभा को संबोधित कर समापन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है,मजदुरों से खिलवाड़ का हर स्तर पर विरोध होगा केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेंगा) को समाप्त कर उसके स्थान पर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू करने के विरोध में आयोजित किया गया था। गोडसे वादी लोग (गोडसे सपोर्टर) मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटा कर उनकी विरासत का अपमान कर रहे हैं। यह कदम महात्मा गांधी की विचारधारा के खिलाफ है, क्योंकि मनरेंगा गांधी जी के ग्राम स्वराज और ग्रामीण आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों पर आधारित था। इसलिए महात्मा गांधी की "दूसरी हत्य...