Posts

Showing posts from December, 2020
Image
 दिव्यांग को दिया गया जनपद पंचायत में  ट्राईसाईकिल     फिंगेश्वर हितग्राही दीपक कुमार पिता प्रीत राम  पता वार्ड 13 नगर पंचायत राजिम को  दिनांक 31.12.2020  को जनपद पंचायत फिंगेश्वर में सामान्य ट्राइसिकल प्रदाय किया गया जिसमें सीईओ सर हरी राम सिदार , नेमीचंद देवांगन जनपद सदस्य, गजेन्द्र जनपद प्रतिनिधि, लोकनाथ साहू सरपंच ग्राम पंचायत सहसपुर,  नूतन लाल साहू पंचायत इंस्पेक्टर एवम् मोहनू साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर समाज कल्याण विभाग उपस्थित रहे । दिव्यांगजनों को सबसे अधिक आवश्यकता सहायक या कृत्रिम अंग उपकरणों की होती है। ताकि उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में सहुलियत हो। कृत्रिम अंग उपकरण योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जैसेः- ट्रायसायकल, मोटराईज्ड ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, श्रवणयंत्र, बैशाखी, सी.पी. चेयर, ब्लाइंड स्टीक आदि प्रदाय किया जाता है। इस योजनांतर्गत वर्ष 2019-20 में कुल 66 हितग्राही तथा वर्ष 2020-21 में 89 हितग्राहियो को उपकरण प्रदान कर उनके जीवन को आसान बनाया गया है। 

हाजी ताज मोहम्मद के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे अमितेश शुक्ला

Image
हाजी ताज मोहम्मद के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे  अमितेश शुक्ला    फिंगेश्वर नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत विधायक प्रतिनिधि  जनपद करीम खान के यहां  राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल उनके पिताजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनकी निवास पहुंचे उन्होंने कहा कि हाजी ताज मोहम्मद वारशी साहब को मैं निजी तौर पर जानता था उनसे मुलाकात होती थी बहुत ही  नेक दिल  सज्जन  और  सभी समाज को लेकर चलने वाले  सरल सहज  मृदुभाषी थे  विधायक ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया  विदित हो कि ताज मोहम्मद वारसी  का निधन  कुछ दिन पूर्व बीमार होने के चलते हो गया था    उनका आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम (चालीसवां )था  इस मौके पर  कार्यकर्ता और उनके  परिवार व समाज और गांव के लोग  शामिल हुए ।

राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

Image
राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन गरियाबंद 29 दिसम्बर 2020/छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी के माध्यम राज्य सरकार के दो वर्षों के काम-काज की प्रसंशा हो रही है। राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को फोटो प्रर्दशनी के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जा रही है। आज फिंगेश्वर विकासखण्ड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए राज्य सरकार के कार्यों और फोटो प्रदर्शनी की तारीफ की। उन्होने कहा कि फोटो प्रदर्शनी भी एक सशक्त संवाद का माध्यम है। फोटो के जरिए राज्य सरकार के विकास कार्यो की झलक मिलती है। स्टाल में मौजूद जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ विचारमाला पुस्तकों का एक सेट प्रदान किया गया। श्री शुक्ल ने कहा कि यह साहित्य राज्य की संस्कृति का प्रतिबिंब है।    इस दौरान नगर के पार्षद श्री कमलेश यदु, श्री द्वारिका ठाकुर , पंचायत इंस्पेक्टर श्री नूतनलाल साहू व बाजार ...

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामीणों को मिला बाजार में ही स्वास्थ्य सुविधा 45 हजार मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप

Image
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामीणों को मिला बाजार में ही स्वास्थ्य सुविधा  45 हजार मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप गरियाबंद 28 दिसम्बर 2020/ जिले के दुरस्थ, दुर्गम एवं पहुॅचविहिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच सुनिश्चित करने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की शुरूआत 02 अक्टुबर 2019 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुभारंभ किया गया था। आज इस योजना से जिले के ग्रामीण आदिवासी और दुरस्थ क्षेत्रों के 45 हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। आवश्यकता अनुसार 39 हजार 122 हितग्राहियों को दवाईयाॅ वितरित किया गया है। गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और दवाई वितरित करने के लिए जिले के 92 हाट बाजारों का चिन्हांकन किया गया है। इन शिवरों में मलेरिया, टी.व्ही, एनिमिया, कुष्ठ, रक्तचाप, मधुमेह, गर्भवती महिलाओं की जांच, शिशुआंे का टीकाकरण जैसे कार्य भी किये जाते है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डाॅ. एनआर नवरत्न ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोविड-19 के प्रभाव में कमी आते ही ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाए हेतु छुरा विकासख...
Image
*धर्मस्व मंत्री श्री साहू ने किया नवीन राजिम मेला स्थल का अवलोकन* मेला स्थल को स्थायी रूप से विकसित किया जायेगा    फोरलेन के तर्ज पर सड़क बनाने के निर्देश मेला स्थल में सभी सुविधाएं होगी मौजूद   गरियाबंद 26 दिसम्बर 2020/ प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, धर्मस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज राजिम मेला के लिए चयनित नये स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यो का जायजा लेते हुए शीघ्रता से नवीन स्थल को राजिम मेला के लिए स्थायी रूप से विकसित करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री श्री साहू राजिम में कबीर आश्रम के पास अतिक्रमण से मुक्त कराये गये धरसा का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवश्यकता, स्थानीय नागरिकों के सुझाव और आगामी 100 सालों को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के कार्य किये जाए। स्थल का विकास इस तरह किया जाए कि श्रद्धालुओं को यह स्थान आकर्षित करे। इस स्थान को राम वनगमन परिपथ से भी जोड़ा जायेगा। श्री साहू ने मंदिर दर्शन आने-जाने के लिए फोर लेन सड़क के तर्ज पर सड़क विकसित करने कहा है। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों के लिए आने-जाने...

राज्य वीरता पुरस्कार हेतु 01 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

Image
समाचार राज्य वीरता पुरस्कार हेतु 01 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित    गरियाबंद 26 दिसम्बर 2020/ जिले के 18 वर्ष तक आयु के बालक-बालिकाओं से राज्य वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन 01 जनवरी 2021 सायं 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। पुरस्कार हेतु बालिक-बालिकाओं द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना दूसरे की जान बचाने हेतु किया गया वीरता का कार्य, जो 1 जनवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2020 के मध्य का हो, शामिल किया जायेगा। आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी तथा जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित, आवेदन के साथ एफ.आई.आर. अथवा पुलिस डायरी की छायाप्रति व समाचार पत्रों की कतरनें संलग्न करना होगा, साथ ही वर्तमान छः रंगीन पासपोर्ट साईज के फोटो, घटना का विस्तृत विवरण एवं दो प्रतियों में निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन जमा करना होगा। सभी दस्तावेज सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित होना आवश्यक है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं निर्धारित प्रारूप के लिए संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 57 व 68 स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद से संपर्क किया जा सकता है।

द्वारसिवनी व्यापारी विकास संघ के अध्यक्ष बने-युवराज सिन्हा

Image
द्वारसिवनी व्यापारी विकास संघ के अध्यक्ष बने-युवराज सिन्हा फिंगेश्वर:- द्वारसिवनी व्यापारी विकास संघ के द्वारा वार्षिक बैठक शुक्रवार को बाबा कुटी आश्रम में सम्मेलन का आयोजन रखा गया था। जिसमें व्यापारी विकास संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सर्वसम्मति से युवराज सिन्हा को चुना गया। युवराज सिन्हा ने अपने उद्बोधन में समस्त व्यापारी बंधुओं का आभार कर अपने व्यापारिक कर्तव्यों को सेवा संतोष और विश्वास के साथ समस्त पदाधिकारियों का सम्मान कर अपने कर्तव्यों का अच्छे से निभाने छोटे-बड़े व्यापारियों को हमारे व्यापारी संघ द्वारा हमेशा सम्मान देने की बात कही इसी प्रकार से उद्बोधन संघ के संरक्षक यदुनंदन श्रीवास ने अपने उद्बोधन में आज हमारे नगर के व्यापारी बंद शुओं का १० वर्ष पूर्ण होने नए वर्ष की आप सभी को बधाई देते हुये नवनियुक्त अध्यक्ष युवराज सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपा गया। संघ के उपाध्यक्ष चमन यदु जी ने अपने आय व्यय की जानकारी कार्यकारिणीयों व सदस्यों को संतुष्ट रूप से दिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष युवराज सिन्हा संघ के संरक्षक यदुनंदन श्रीवास पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक नत्थु कश्यप, रामप्रसाद सा...

नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का लोकार्पण किया विधायक अमितेश शुक्ला ने

Image
नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का लोकार्पण किया  विधायक  अमितेश शुक्ला ने फिंगेश्वर  विदित हो कि नगर पंचायत  के अंतर्गत नवीन समुदायिक  स्वास्थ्य भवन का निर्माण बहुत दिनों से हो चुका था पर  लोकार्पण नहीं होने से भवन का उपयोग नहीं किया गया था आज राजिम छेत्र विधायक अमितेश शुक्ल  ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस स्वस्थ भवन के खुल जाने से क्षेत्रवासी को  बहुत फायदा मिलेगा  खंड  चिकित्सा अधिकारी डॉ  परितोष  कुदेशिया ने   कहा  स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलॉजी कोविड-19 की जांच एक्सरा ,ईसीजी सुविधा , रेबीज इंजेक्शन , एंटी वेनम उपलब्ध है  और 24  घंटे हॉस्पिटल खुला रहता है  नार्मल डीलवरी होता है  विशेषज्ञ नहीं होने के कारण डिलीवरी के लिए आपरेशन की स्थिति में बाहर भेजना पड़ता है  बाकी सीमित साधनों में अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधा देना हमारा उद्देश्य रहता है और सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज एवं निदान एवं  उचित सलाह दिया जाता है कार्यकम को   संबोधित करने वालों में भाव सिंह साहु, कमलेश यदु ,पुष्पा  जगन्नाथ, मधुबाला रात्रे, एवम् नीलें...

भाजपाइयों ने मनाया अटल जी का जन्मदिन

Image
फिंगेश्वर भाजपाइयों ने मनाया अटल जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में भाजपा मंडल फिंगेश्वर के द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी  पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न, का जन्मदिन आज 25 दिसंबर मनाया गया।।   केंद्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देश पर फिंगेश्वरमंडल में यह आयोजन किया गया।।। जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामुराम साहू मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर एवं उपस्थित कार्यकर्ताओ ने  दीप प्रज्वलित कर एवं छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया ।।महामंत्री मिंजून  साहू  पूरन साहू जिला मंत्री एवं सभापति मंजुलता हरित उपाध्यक्ष अशोक साहू शांति कोसरे उपाध्यक्ष  हेमा सोनी पार्षद जिला कोषाध्यक्ष मनीष हरित महामंत्री राजू साहू गुपेश साहू  प्रेमलाल टोडर नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि संतोषी श्रीवास्तव संगीता साहू पार्वती साहू किसान मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर साहू थानु राम साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति में आयोजन हुआ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी एक कुशल राजनीतिज्ञ कवि एवं राष्ट्रभक्त रहे हैं साथ ...

नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करेंगे विधायक अमितेष शुक्ल

Image
नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करेंगे विधायक अमितेष शुक्ल फिंगेश्वर में 26दिसंबर शनिवार को नगर में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन का लोकार्पण विधायक एवं छ.ग.सरकार के प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकासमंत्री अमितेष शुक्ल के कर कमलों से संपन्न होगा। सवा दो करोड़ की लागत से बने भवन के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता फिंगेश्वर मंदिर ट्रस्ट  के नए बने सरवराकर  राजा नीलेन्द्र बहादुर सिंह करेंगे। स्वास्थ केन्द्र के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. परितोष कुदेशिया ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू , जनपद पंचायत फिंगेश्वर  की अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा जगन्नाथ साहू, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष जगदीश यदु , जिला पंचायत सभापति श्रीमति मधुबाला रात्रे,न.पं. फिंगेश्वर एल्डरमेन ओमप्रकाश बंछोर, वरिष्ठकांग्रेस नेता राकेशतिवारी , पूर्व फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र साहू , जनपद पंचायत फिंगेश्वर में विधायक प्रतिनिधी  करीम खान, न.पं. फिंगेश्वर मेंविधायक प्रतिनिधी  रामकृष्ण तिवारी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर , फिंगेश्वर  नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमत...

लोकवाणी में इस बार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल युवाओं से करेंगे बातचीत

Image
लोकवाणी में इस बार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल युवाओं से करेंगे बातचीत 28, 29 एवं 30 दिसंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग 10 जनवरी को प्रसारित होगी 14 वीं कड़ी गरियाबंद 24 दिसम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 दिसंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10ः30 से 11 बजे तक होगा।

स्वच्छाग्रही समूह की महिलाऐं अपना आजीविका सुदृढ़ करेंगी

Image
सेग्रीगेशन शेड का निर्माण हुआ पूर्ण  अब गांव बनेगा स्वच्छ स्वच्छाग्रही समूह की महिलाऐं अपना आजीविका सुदृढ़ करेंगी गरियाबंद 23 दिसम्बर 2020/ गरियाबंद जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत गांव के परिवेश को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाने की कवायद शुरू हो गई है। वर्तमान में 25 ग्राम पंचायतों में इसका कार्य जोर-शोर से चल रहा है। यहाॅ घर-घर से कचरा कलेक्शन करने के पश्चात उन सभी कचरों को एकत्रित और अलग-अलग करने के लिये पृथक्करण शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कचरा जो सिर्फ गंदगी का प्रतीक हुआ करता था, जो बीमारियों का कारण हुआ करता था, उससे अब स्वच्छाग्रही समूह की महिलाऐं अपना आजीविका सुदृढ़ करेंगी, गांव की गलियों में फेंके जाने वाले कचरा आमदनी और आजीविका का साधन बनेगा। वर्तमान मेें 15 ग्राम पंचायतों नागाबुड़ा, बिन्द्रानवागढ़, धवलपुरडीह, सढ़ौली, मजरकट्टा, फुलकर्रा, मैनपुर, छिन्दौला, मदनपुर, पारागांव, उरमाल, कुचेंगा, जेंजरा, बोरसी एवं पोड़ में पृथक्करण शेड निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जहाॅ स्वच्छाग्रही समूह की महिलाएं कचरा एकत्रित करने के साथ-साथ कचरा को अलग करने का काम करेंगी। घरो...

सादगी व शिक्षा से होगा समाज का उत्थान - अर्चना-डॉ दिलीप साहू

Image
सादगी व शिक्षा से होगा समाज का उत्थान - अर्चना-डॉ दिलीप साहू     फिंगेश्वर ग्राम पेण्ड्रा में  सतनामी समाज के तत्वाधान में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया महान समाज सुधारक संत बाबा गुरु घासीदास जयंत्री   इस पावन अवसर पर अर्चना -डॉ दिलीप साहू ने अपने उदबोधन में  कहा  की समाज का उत्थान व प्रगति का मूलमंत्र  सादगी व शिक्षा है  इनके बगैर उन्नत शील समाज की कल्पना नहीं कि जा सकती  वही साहू समाज जिला महासचिव  गरियाबंद डॉ दिलीप साहू ने कहा कि  इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज संगठित व आने वाली पीढ़ी को गुरु के महत्व की जानकारी व जीवन जीने की कला प्राप्त होती है  बाबा के बताए मार्ग पर  जीवन  जीना चाहिए बाबा ने जो  मूल  संदेश दिया था   मनखे मनखे एक समान इसको हमें आत्मसात करना चाहिए अपनी  जीवन में  लाना होगा तभी हम एक दूसरे के सुख दुख में सहभागी बन सकते हैं और समाज का उत्थान कर सकते हैं जीवन को सादगी पूर्ण जीने का राह  हम लोगो को संत शिरोमणि श्री गुरु  घासीदास बाबा ने हमें दिया है l इस कार्यक्रम में पूजा अर्चना  कर डॉक्टर दिलीप साहू ने  झंडा चढ़ाया।

तर्फा योजना के अंतर्गत - ग्राम पसौद में निशुल्क मूंगफली बीज वितरण

Image
तर्फा योजना के अंतर्गत - ग्राम पसौद में निशुल्क मूंगफली बीज वितरण      फिंगेश्वर  कृषि विभाग द्वारा निरंतर फसल चक्र परिवर्तन हेतु अभियान चलाया जाता है इसके अंतर्गत ग्राम पसौद में तर्फा योजना के अंतर्गत मूंगफली की खेती को महत्व देते हुए निशुल्क मूंगफली बीज का वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पा जगन्नाथ साहू जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्षता श्री जगदीश राम साहू जी कृषि सभापति विशेष अतिथि श्रीमती अर्चना डॉक्टर दिलीप साहू सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर व आसाराम साहू सभापति श्री होरी लाल साहू जनपद सदस्य श्रीमती नागेश्वरी सिन्हा श्रीमती नीरा  साहू जनपद   सदस्य इत्यादि उपस्थित रहे मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने सभा को संबोधित करते हुए इसे प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के अंतर्गत दलहन तिलहन खेती को प्रोत्साहित करना बताएं साथ ही कृषि सभापति ने कहा की इससे हमारे आय में वृद्धि हो सकता है और निश्चित रूप से हमें दलहन तिलहन खेती की ओर जाना चाहिए श्रीमती अर्चना डॉ दिलीप साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मूंगफली की खेती से निश्चित रूप से हमारी आय में व्...

शिक्षकों के लिए आॅनलाईन प्राथमिकता क्रम हेतु तिथि निर्धारित

शिक्षकों के लिए आॅनलाईन प्राथमिकता क्रम हेतु तिथि निर्धारित   गरियाबंद 18 दिसम्बर 2020/ जिले में शिक्षक पद हेतु विगत वर्ष 09 मार्च 2019 को जारी विज्ञापन के तहत शिक्षक पद हेतु संभाग के प्राथमिकता का क्रम तथा सहायक शिक्षक पद हेतु जिले की प्राथमिकता का क्रम अभ्यर्थियों से आमंत्रित किये गये हैं। अभ्यर्थी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट ईडीयूपोर्टल डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर आॅनलाईन प्राथमिकता भर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार शिक्षक (सभी विषय) के लिए 16 से 28 दिसम्बर 2020, सहायक शिक्षक (सभी विषय) हेतु 19 से 31 दिसम्बर 2020 तथा सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) हेतु 21 दिसम्बर 2020 से 02 जनवरी 2021 तक तिथि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट ईडीयूपोर्टल डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर शिक्षक एवं सहायक शिक्षक प्राथमिकता भरने में किसी भी तरह की संशय की स्थिति में हेल्पडेस्क (+917000211667), (+917000860272) से संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 88 में सुविधा केन्द्र भी स्थापित किया गया है।

कोविड-19 टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का होगा गठन

Image
कोविड -19  टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए रैपिड रिस्पांस  टीम का होगा गठन   •              प्रत्येक टीकाकरण टीम के साथ रहेंगे मेडिकल अफसर •              केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का निर्देश •              चार चरणों में पूरा होगा टीकाकरण का कार्य •              दुष्प्रचार के खिलाफ मजबूत निगरानी और प्रबंध तंत्र जरूरी   रायपुर  18, दिसम्बर । कोरोना टीकाकरण के बाद के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए भी डॉक्टरों की टीम तैयार की जा रही हैं। एडवर्स  इवेंट्स  फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन  ( एईएफआई )  के प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  मंत्रालय के दिशा - निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर टीमों का गठन  होगा  । इसको लेकर जारी किये गए गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना वायरस वैक्सीन से संबंधित दुष्प्रभावों से निपटने की व्यवस्था भी  रखी जाएगी |  कोविड  -19  टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाओं से निपटने के लिए सही रिपोर्टिंग और समय पर सूचना देने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण निगरानी प्रणाली में बूथ स्तर से सूचना तंत्र विकसित किया जा रहा है। विशेषज...

बिहान की महिलाओं ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण जैविक खेती के विविध उपकरणों व साधनों का किया अवलोकन

Image
बिहान की महिलाओं ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण जैविक खेती के विविध उपकरणों व साधनों का किया अवलोकन गरियाबंद 17 दिसम्बर 2020/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत समुदाय आधारित संवहनीय कृषि परियोजना के तहत जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में चल रहे दो दिवसीय कृषि सखी व पशु सखी के प्रशिक्षण के दौरान मैनपुर ब्लाक से बिहान की महिला प्रशिक्षार्थियों को कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद का भ्रमण कराया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार सभी दीदीयों ने कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद में जैविक खेती के विविध उपकरणों, तरीको व साधनों को सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। इस क्षेत्र भ्रमण  में मुख्य रूप से मैनपुर विकासखण्ड के चयनित 30 कृषि सखी व पशु सखी उपस्थित थे। विदित हो कि संवहनीय कृषि परियोजना की शुरूआत मैनपुर विकसखण्ड के 30 चयनित ग्राम पंचायतों में 2020-21 में किया गया है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य रासायनिक दवाओं के स्थान पर आसानी से मिलने वाले जैविक खाद व दवाइयों कर उपयोग कर जैविक खेती को बढ़ावा देना, फसलों की जैव विविधता बढ़ाना...

कोविड संक्रमित मरीजों का ई-कार्ड बनाया जायेगा डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता एवं आयुष्मान योजना अंतर्गत लाभ देने हेतु

Image
कोविड संक्रमित मरीजों का ई-कार्ड बनाया जायेगा डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता एवं आयुष्मान योजना अंतर्गत लाभ देने हेतु गरियाबंद 17 दिसम्बर 2020/ गरियाबंद जिले के अतंर्गत जिन कोविड-19 संक्रमित मरीजो के द्वारा डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल गरियाबंद एवं कोविड केयर सेंटर गरियाबंद में भर्ती होकर ईलाज कराया गया है।उन मरीजों का डाॅ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अतंर्गत ई-कार्ड बनाकर मैपिंग किया जायेगा। जिसके लिए कोविड-19 संक्रमित मरीजों से दूरभाष के माध्यम से या स्वास्थ्य कर्मचारियों के माध्यम से संबंधित मरीज की राशन कार्ड ,आधार कार्ड एवं फोटो की जानकारी ली जावेगी। जिसके लिए जिले में विकासखंड राजिम हेतु मोबाईल नंबर 8319352313, 9179284199, विकासखंड छुरा हेतु मोबाईल नंबर 9301338856/9926645939, विकासखंड मैनपुर हेतु मोबाईल नंबर 9165389432, विकासखंड गरियाबंद हेतु मोबाईल नंबर 8815130347, विकासखंड देवभोग हेतु मोबाईल नंबर 7000422670 को चिन्हांकित किया गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एन.आर नवरत्न ने इस हेतु संबंधितों से आग्रह किया गया है...

कोविड टीकाकरण के लिए अंतर्विभागीय आॅनलाईन प्रशिक्षण सम्पन्न

Image
कोविड टीकाकरण के लिए अंतर्विभागीय आॅनलाईन प्रशिक्षण सम्पन्न  गरियाबंद 17 दिसम्बर 2020/ भारत सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के नये टीकों की शुरूवात करने हेतु विभिन्न तैयारियां किया जाना है। उक्त निर्देश के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन. आर.नवरत्न जिला गरियाबंद के निर्देशन में जिला स्तरीय अंतर्गविभागीय आॅन लाईन  2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 15 दिसंबर 2020 व 16 दिसंबर 2020 तक जिला अस्पताल गरियाबंद में सम्पन्न किया गया।                         उक्त प्रशिक्षण में, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. बी.बारा, द्वारा बताया गया कि, कोरोना वायरस के बचाव व रोकथाम हेतु सेसन साईट अनुसार प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से जुडे़ लोगो का टीकाकरण किया जायेगा, उक्त प्रशिक्षण में समस्त विकासखण्डों को कोविड 19 टीकों की समस्त तैयारिया जैसे कोल्ड चैन प्वाइंट (देवभोग मैनपुर अमलीपदर उरमाल छुरा पाण्डुका राजिम, फिंगेश्वर कोसमी, डी.एच.गरियाबंद एवं डीवीएस गरियाबंद) दूरूस्थ रखना, सभी स्थानों मंे ड्राई स्टोर की पर्याप्त व्यवस्था, टीको की उचित रखरखाव हेतु पर्याप्त स्थान, से...

नाबालिग को अपहरण कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया फिंगेश्वर थाना प्रभारी की बड़ी कामयाबी

Image
नाबालिग को अपहरण कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया  फिंगेश्वर थाना प्रभारी की बड़ी कामयाबी • मध्य प्रदेश के जिला हरदा से आरोपी गिरफ्तार। पुलिस को देता रहा कई दिनो से चकमा। • नाबालिक को पैसो का लालच देकर किया अपहरण। गरियाबंद फिंगेश्वर दिनांक 29.11.2020 को प्रार्थी ने थाना फिंगेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की को दिनांक 26.11.2020 को कोई अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 225/20 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन के आधार पर फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर के नेतृत्व में स्पेशल टीम अपहृता की पतासाजी हेतु गठित किया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के द्वारा गठित स्पेशल टीम के द्वारा अपहृता को जिला हरदा मध्य प्रदेश आरोपी पदम सिंह राजपूत पिता रामसिंह राजपूत उम्र 26 वर्ष साकिन वार्...

धमतरी कलेक्टर श्री मौर्य ने सौपा गरियाबंद कलेक्टर क्षीरसागर को रामध्वज,मिट्टी और रामचरित मानस

Image
आतिशबाजी और फूलों की बर्षा से  भगवान श्रीराम रथ का भव्य स्वागत  धमतरी कलेक्टर श्री मौर्य ने सौपा गरियाबंद कलेक्टर  क्षीरसागर को   रामध्वज,मिट्टी और रामचरित मानस   राजिम गरियाबंद   सुकमा के रामराम से 14 दिसम्बर को निकली राम रथ आज तीसरे दिन लगभग रात सवा नौ बजे  लोमश ऋषि आश्रम  पहुंचा । रामरथ यहां पहुंचने पर फूलों से और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर कलेक्टर धमतरी श्री जय प्रकाश मौर्य ने गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर को ध्वजा, मिट्टी और रामचरित मानस ग्रन्थ सौंपा।  इस अवसर पर  दोनो जिलों के पुलिस अधीक्षक , वरिष्ठ अधिकारी,साधु  और गणमान्य नागरिक और आम जनता मौजूद थे।तत्पश्चात रामरथ और बाइक रैली सोमवारी बाजार नवापारा पुल होते हुए श्यामाचरण चौक पहुंची जहां राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल ने विधिवत पूजा अर्चना कर रथ का आत्मीय स्वागत किया । यहां भी फूलों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया एवं राजिम नगर में रात्रिकालीन रामायण मंडली का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम को देख के लिए नगर एवं क्षेत्र के लोग बड़े ही संख्या में पहुचे हुए हैं l सुबह 8 .30बजे ...

18दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित

Image
18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित गरियाबंद 16 दिसम्बर 2020/गुरू घासीदास की जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर शुक्रवार को गरियाबंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारन तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने कहा है। शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाई जाये और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही किया जायेगा।

अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर केन्द्रीय नेतृत्व के निदेशानुसार गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर मंडल के दो दिवसीय 13=14 दिसंबर को संपन्न हुआ

Image
  गरियाबंद फिंगेश्वर अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर केन्द्रीय नेतृत्व के निदेशानुसार गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर मंडल के दो दिवसीय 13=14 दिसंबर को संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से वक्ता के रूप में प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह जी महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चन्नीलाल साहू जी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा संदीप शर्मा जी पूर्व सांसद चंदूलाल साहू गरियाबंद जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष  राजेश साहू जी जी पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित जी अनिल चंद्राकर जिला महामंत्री आशिश शर्मा प्र्रदेश सह संयोजक संस्कृति प्रकोष्ठ राहुल सेन जिला कोषाध्यक्ष सहित प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित हुए प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से जगदीश यदू अध्यक्ष नगरपंचायत फिंगेश्वर रामू राम साहू मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल सोनकर पूर्व अध्यक्ष पूनम यादव महामंत्री द्बय मिंजून साहू पुरन साहू उपाध्यक्ष अशोक साहू जनक कुंजन साहू श्रीवास जिला मंत्री मंजूलता हरित मंडल मंत्री हेमादेवी सोनी सहदेव सोनी राजिम मंडल के अध्यक्ष कमल सिन्हा संतोषी श्रीवास्तव लोकिनस...