नगर पंचायत फिंगेश्वर में एक और विकास कार्य कराया करीम खान ने
नगर पंचायत फिंगेश्वर में एक और विकास कार्य कराया करीम खान ने फिंगेश्वर विदित हो कि 2019 में माननीय विधायक अमितेश शुक्ला द्वारा सहडा देव से शिशु मंदिर तक जाने का मार्ग डामरीकरण का भूमि पूजन किया था जिसका लागत मूल्य 17.45 लाख रुपया है आज उस कार्य का का शुरुआत हो गई है जिसकी शुरुआत करने में विधायक प्रतिनिधि जनपद करीम खान का विशेष योगदान रहा है उन्होंने विकास के लिए हमेशा सदैव तत्पर रहने वाले करीम खान ने आज जानकारी देते हुए बताया कि माननीय अमितेश शुक्ल जी ने मेरी अनुशंसा पर सहड़ा देव से शिशु मंदिर तक बिटी रोड निर्माण कार्य का पास कराया था आज काम कि नारियल फोड़ कर पूजा पाठ कर काम की करीम खान ने शुरुआत करवाया नगर पंचायत के ठेकेदार द्वारा यह काम किया जा रहा है जो कि वार्ड नंबर 13 में यहां क्षेत्र पड़ता हैं यहां से करीम खान दो बार पार्षद चुनाव जीत चुके हैं आज इस शुरुआत प्रोग्राम में प्रभा जैन वार्ड पार्षद श्रीमती मंजू लता हरित नत्थू कश्यप अनिल चंद्राकर , श्रीमती सुनीता पुष्पेंद्र श्रीवास, रफीक वारसी और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।