विश्व एड्स दिवस पर विशेष
विश्व एड्स दिवस पर विशेष जागरुकता से बचाव संभव ‘’ वैश्विक एकजुटता साझा जिम्मेदारी ’’ की थीम पर मनाया जायेगा विश्व एड्स दिवस रायपुर 30 नवंबर 2020। विश्व एड्स दिवस हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम ``वैश्विक एकजुटता साझा जिम्मेदारी’’ है कोरोना सक्रमण काल में डिजिटल माध्य्म का उपयोग करते हुए एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने बताया , एचआईवी एक प्रकार के जानलेवा इंफेक्शन से होने वाली गंभीर बीमारी है जिसे मेडिकल भाषा में ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस यानि एचआईवी के नाम से जाना जाता है । जबकि लोग इसे आम बोलचाल में एड्स यानि एक्वायर्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम के नाम से भी जानते हैं। इस रोग में जानलेवा इंफेक्शन व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) पर हमला करता है जिसकी वजह से शरीर सामान्य बीमारियों से लड़ने में भी अक्षम होने लगता है। इस बीमारी का कोई इलाज़ नहीं है लेकिनजागरुकता से इस बीमारी से बचाव संभव है। डॉ. बघेल ने वर्ल्ड एड्स डे के उद्देश्य के बारे में कहा एचआईवी संक्रमण की वजह स...