Posts

Showing posts from May, 2022

राशन वितरण में लापरवाही तरीघाट राशन दुकान निलंबित*

Image
*राशन वितरण में लापरवाही  तरीघाट राशन दुकान निलंबित* 31 मई 2022। विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान तरीघाट आईडी क्रमांक 442013048 के राशन वितरण में लापरवाही की जांच ग्रामीणों की उपस्तिथि में खाद्य निरिक्षक द्वारा की गई।ज्ञात है कि यह उचित मूल्य की दुकान  जागृति महिला स्व. सहायता समूह तरीघाट को आबंटित था एवं संचालित  किया जा रहा था।  यहां 40 राशन कार्डधारियों को पात्रता से लगभग 4.55 क्विंटल  कम चांवल का वितरण किया जाना पाया गया ।जिसके कारण  जागृति महिला स्व सहायता समूह को आबंटित उचित मूल्य की दुकान तरीघाट को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम श्री अविनाश भोई  द्वारा निलंबित कर दिया गया है। राशन दुकान तरीघाट को निकटस्थ ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कौन्दकेरा पंजीयन क्रमांक 877 शाखा कोपरा में  आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है ।

श्री अमितेश शुक्ल जी, प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा विधायक राजिम 01 जून को रहेंगे फिंगेश्वर प्रवास पर

Image
          श्री अमितेश शुक्ल जी, प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा विधायक राजिम 01 जून को रहेंगे फिंगेश्वर प्रवास पर           01 जून 2022 को माननीय श्री अमितेश शुक्ल जी, प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, छ.ग. शासन तथा विधायक राजिम, नगर पंचायत फिंगेश्वर के प्रवास पर रहेंगे।           विगत 02 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण श्री अमितेश शुक्ल जी का कार्यकर्ताओं एवं जनता से पारिवार के सदस्यों की तरह भेंट मुलाकात कम हो पाया है, फलस्वरूप माननीय विधायक महोदय रेस्ट हाउस फिंगेश्वर में दोपहर 3.00 बजे से शायं 6.00 बजे तक कार्यकर्ता साथियों एवं जनता से मुलाकात करेंगे। इस संबंध में माननीय विधायक महोदय द्वारा कार्यकर्ता साथियों एवं आम जनता से आव्हान किया गया है कि ‘‘किसी भी प्रकार की समस्या तथा सुखदुख हो तो उक्त निर्धारित समय पर आकर अपनी समस्या तथा सुखदुख मुझसे बांट सकते हैं।‘‘ (देवेन्द्र कुमार वर्मा) निज सहायक

उप तहसील कार्यालय फिंगेश्वर में जन सुविधा की मांग*

Image
*उप तहसील कार्यालय फिंगेश्वर में जन सुविधा की मांग*   *अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन*          उपतहसील कार्यालय फिंगेश्वर में पेयजल, छांव एवं बैठक की व्यवस्था जैसे जनसुविधा की मांग को लेकर अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सदस्यों ने ब्लॉक संयोजक रेखुराम साहू के नेतृत्व में नायब तहसीलदार फिंगेश्वर को  ज्ञापन सौंप मांग किया है।              ज्ञापन में कहा है कि उपतहसील मुख्यालय फिंगेश्वर में विभिन्न प्रकार की न्यायालीन कार्यों जैसे, प्रकरणों की सुनवाई, जाति प्रमाण पत्र आदि हेतु क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का आना होता है लेकिन परिसर में पेयजल, बैठने का स्थान एवं छांव की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोग पेड़ों की छांव, होटल व अन्य जगहों पर भटकते रहते हैं या पेशी में आये हुए लोग अपने पुकार के इंतजार में धूप, बरसात में कार्यालय के बाहर खड़े रहते हैं।             इसलिए  जन सुविधा हेतु उपतहसील कार्यालय फिंगेश्वर परिसर में पेयजल, छांव एवं बैठक व्यवस्था का निर्माण अति आवश्यक है।  इस दौरान अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के उपाध्यक्ष मदन लाल साहू, सचिव तेजराम विद्रोही, सहसच...

रमन सिंह का कबूलनामा भूपेश बघेल सरकार की लोकप्रियता का प्रमाण - कांग्रेस*

Image
*रमन सिंह का कबूलनामा भूपेश बघेल सरकार की लोकप्रियता का प्रमाण - कांग्रेस* *रमन ने माना छत्तीसगढ़ में भाजपा का अस्तित्व संकट में फिंगेश्वर /29 मई 2022। जनभागीदारी अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान, छत्तीसगढ़ में भाजपा की हालत ठीक नहीं को भाजपा की हकीकत का कबूलनामा बताया है। यह बयान देकर रमन सिंह ने स्वीकार कर लिया है कि भूपेश बघेल सरकार की नीतियों और लोकहित के कामों से भाजपा अस्तित्व के संकट में घिर गई है। रमन सिंह ने इस सच को भी स्वीकार कर लिया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा तीन बार अपने दम पर नहीं, बल्कि मतों के बंटवारे के कारण बहुत कम अंतर से जीती। लेकिन कांग्रेस ने वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा की बी टीम के मैदान में होने के बावजूद भाजपा का तीन चौथाई बहुमत से सफाया कर दिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कामों से साढ़े तीन साल में छत्तीसगढ़ से अन्य दल हाशिये में चले गये। भाजपा की पतली हालत उजागर कर रमन सिंह ने अभी से हार स्वीकार कर ली है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की हालत ठीक नहीं है, यह कहने की बजाय रमन सिंह को यह कहना चाहिए था कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार जनता की उ...

कुमारी सोनिया सोनी आर्ट संकाय में 90% अंक प्राप्त कर जिले के टॉप 10 में से 5 स्थान प्राप्त कर बासीन का नाम रोशन किया

Image
कुमारी सोनिया सोनी आर्ट संकाय में 90% अंक प्राप्त कर जिले के टॉप 10 में से 5 स्थान प्राप्त कर बासीन का नाम रोशन किया छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा 2021-22 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन फिंगेश्वर की कला संकाय की छात्रा कुमारी सोनिया सोनी पिता अश्वनी सोनी ने 500 कुल पूर्णांक में 450 अंक में 90% प्राप्त कर बासीन का नाम रोशन किया जबकि गरियाबंद जिले के सभी विद्यालय के टॉप 10 में से पांचवें स्थान भी प्राप्त किए अभी तक विद्यालय में विज्ञान संकाय के विद्यार्थी की सर्वोच्च अंक हासिल करते आए हैं सोनिया ने साबित कर दिखाया की कला संकाय में भी मेहनत करके सर्वाधिक अंक हासिल किया जा सकता है कला संकाय में 90% अंक हासिल करना सामान्य बात नहीं है सच्ची लगन एवं मेहनत तथा अच्छे मार्गदर्शन से यह अंक इन्होंने प्राप्त किया भविष्य में सोनिया आई ए एस बन कर देश की सेवा करना चाहती है अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कला संकाय के शिक्षक एवं माता-पिता प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन तथा स्वयं की सच्ची मेहनत को बताई सोनिया की सफलता के लिए संस्था के प्राचार्य श्री डीके सेवई व्या...

राजिम में अनुविभाग स्तरीय पेंशन शिविर अयोजित

Image
राजिम में अनुविभाग स्तरीय पेंशन शिविर अयोजित    17 मई.2022 को जिला प्रशासन गरियाबंद के निर्देशानुसार शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी / कर्मचारी के त्वरित पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजिम में अनुविभाग / खंडस्तरीय पेंशन शिविर का प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजन किया गया जिसमें अनुविभाग राजिम अंतर्गत आने वाले आहरण / संवितरण अधिकारियों से उनके कार्यालय में लंबित पेंशन प्रकरण संभागीय संयुक्त संचालक स्तर पर लंबित पेंशन प्रकरण, कोषालय स्तर पर लंबित पेंशन प्रकरण एवं आगामी 06 माह में भीतर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी / कर्मचारियों की सूची की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्राप्त की गई। आयोजित पेंशन शिविर में राजिम अनुविभाग से कुल 21 आहरण एवं संवितरण अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पेंशन शिविर में कार्यालय स्तर पर 09 प्रकरण, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर प्रेषित कुल 14 प्रकरण लंबित पाए गए एवं पेंशन से संबंधित 08 आवेदन की जानकारी प्राप्त की गई। जिसे प्रतिवेदन बनाकर जिला कोषालय अधिकारी को भेजा गया है अग्रिम कार्यवाही हेतु। आयोजित पेंशन ...

13 मई को प्रातः 11 बजे लाटरी निकाली गई.

Image
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल फिंगेश्वर मे सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश हेतु 13 मई को प्रातः 11 बजे लाटरी निकाली गई. सभा कक्ष मे जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, उपाध्यक्ष श्री योगेश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री जगदीश यदु, पार्षद व शाला प्रबंधन सदस्य श्री कमलेश यदु, शाला प्रबंधन अध्यक्ष श्रीमती प्रभा जैन व सदस्य उपस्थित रहे. प्रशासनिक अधिकारियों मे अनुविभागीय अधिकारी राजिम श्री अविनाश भोई व राजिम तहसीलदार उपस्थित रहे. प्राचार्य मुकेश निर्मलकर द्वारा प्रवेश हेतु शासन के निर्देश को सभी जनप्रतिनिधियों व पालकों को बताया गया. इसके पश्चात कक्षावार बच्चों के नाम की पर्ची डिब्बे में रखकर उपस्थित जनप्रतिनिधि व पालकों द्वारा पर्ची निकाली गई. कक्षा 1ली मे प्राप्त 428 मे 228 पात्र आवेदनों से 50 बच्चों का नाम निकाला गया, साथ ही 10 प्रतिक्षा सूची भी जारी की गई है. इसी प्रकार 2री मे 113 आवेदन से पात्र 61 मे से 10, 3री मे 182 आवेदन से पात्र 90 मे से 11, 4थी मे 126 मे से पात्र 61 से 10, 5वी मे 149 मे से पात्र 81 से 11, 6वी मे 160 मे से पात्र 66 से 11, 7वी मे 127 मे से पात्र 58 से 14, 8व...

गरियाबंद जिले से सामाजिक कार्यकर्ता,युवा हुए सम्मानित* मुन्ना कुर्रे

Image
*गरियाबंद जिले से सामाजिक कार्यकर्ता,युवा हुए सम्मानित* मुन्ना कुर्रे  सतनामी समाज गरियाबंद के जिला सरक्षक मुन्ना कुर्रे ने बताया  प्रदेश सतनामी समाज के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय सामाजिक कार्यकर्ता एव युवा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुअमरदास गुरुद्वारा के विशाल सभागार में कमलविहार मुख्य प्रवेश देवपुरी रायपुर में 15 मई को आयोजित किया गया था ।कार्यक्रम के शुभारंभ अतिथियों द्वारा गुरुघासीदास बाबा जी के पूजा अर्चना मंगल आरती के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्यअतिथिअंतर्राष्ट्रीय पंथी गायक एवं  पदम् श्री सम्मान से सम्मानित डॉ राधेश्याम बारले,अध्यक्षता प्रदेश सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजाराम बेनर्जी,विशेष अतिथि के पी खांडे, क्रान्तिका भरतद्वाज जी,डॉ पार्वती कुर्रे  उपस्थित थे।कार्यक्रम में प्रदेश भर के कोने -कोने से हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता युवा साथी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन युवा ह्र्दय सम्राट कमल कुर्रे रायपुर  द्वारा बहुत ही बेहतरीन ढंग से किया गया।छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से पहुँचे सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा टीम को साल मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र,लघु जय स्तम्भ भे...

फूड पोइज़निंग की आशंका, 26 लोग हुए बीमार , मचा हड़कंप, जाँच में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Image
फूड पोइज़निंग की आशंका, 26 लोग हुए बीमार , मचा हड़कंप, जाँच में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम गरियाबंद जिले मैनपुर विकासखंड के गरीबा गांव में उल्टी दस्त की बीमारी फैलने से 26 लोग बीमार हो गए हैं। जिसमे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल है।। इस खबर के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अचानक करीब 26 ग्रामीणों की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में सूचना मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम की सूचना पर मैनपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को गरीबा गांव पहुंची। गांव में शिविर लगाकर मरीजो की जांच की गई। जिसमे बड़ी संख्या में मरीज सामने आए है।इलाज के लिए जिला चिकित्सालय से डॉ लक्ष्मीकांत जांगड़े, डॉ विमोर सक्सेना, डॉ शंकर, डॉ लम्बोदर महतो और मैनपुर से डॉ कालेश्वर नेगी, डॉ संतोष पाटकर की टीम गांव में मौजूद है।,एवं अधिक गंभीर हालत में 11 लोगों को गरियाबंद चिकित्सालय लाया गया, फिलहाल सभी का इलाज जारी है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी एनआर नवरत्न ने बताया कि शादियों में अनियमित खान के चलते ग्रामीण पेटदर्द और उल्टी दस्ती की बीमारी के शिकार हुए है। गरीबा म...

हार्वेस्टर से धान कटाई करते वक्त हुआ हादसा, विधुत तार की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की हुई मौत

Image
हार्वेस्टर से धान कटाई करते वक्त हुआ हादसा, विधुत तार की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की हुई मौत गरियाबंद - बुधवार दोपहर खेत में धान मिंजाइ कर रहे हार्वेस्टर के ख़राब हो जाने से हार्वेस्टर के टूल बॉक्स से औजार निकालने चढ़े चालक का विधुत तार के सम्पर्क में आ जाने से मौत हो गई, मामला पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा का है जहाँ किसान उमाशंकर साहू के खेत में धान मिंजाइ करने पंजाब से आए गुरुप्रीत सिंह निवासी टल्लेवाल ज़िला बरनाल का विधूत तार के संपर्क में आ जाने से मौत हो गई, वही एएसआई भैय्या लाल कावर ने बतलाया पांडुका थाने में मामला क़ायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है वही घटना की विवेचना की जा रही है

बस स्टैंड में वातानुकूल प्याऊ घर का शुभारंभ, यात्री प्रतीक्षालय में कूलर की व्यवस्था

Image
नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन की अनुकरणीय पहल बस स्टैंड में वातानुकूल प्याऊ घर का शुभारंभ, यात्री प्रतीक्षालय में कूलर की व्यवस्था गरियाबंद - भीषण गर्मी में आम नागरिकों तथा आवाजाही करने वाले यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने अनुकरणीय पहल की है। बस स्टैंड में वातानुकूल प्याऊ घर के शुभारंभ करने के साथ ही यात्री प्रतीक्षालय में ठंडे हवा के लिए कूलर व्यवस्था की हैं। इससे आवाजाही करने वाले लोगो को ठंडे पानी के साथ ही ठंडी हवा का भी लाभ मिलेगा। प्याऊ घर में शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर और मटका दोनो रखा गया हैं ताकि कृत्रिम और प्राकृतिक दोनो तरह का ठंडा पानी लोगो को उपलब्ध हो सके। इसके अलावा पानी पीने के दौरान यहां बैठने और आराम करने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई है ताकि भारी गर्मी में भी लोग सुकून से बैठ के पानी पी सके। वही यात्री प्रतीक्षालय में ठंडी हवा के लिए कूलर लगाए है। प्रतीक्षालय को हरे मेट से घेरा गया है ताकि गर्मी में भी दूर दराज से यात्रा करने वाले यात्री बस या परिजनों के इंतज़ार के दौरान ठंडी हवा का लाभ ले सके।  शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब...

जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर 05 बाल विवाह रुकवाया गया

Image
जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर 05 बाल विवाह रुकवाया गया गरियाबंद 06 मई 2022/ जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर पांच बाल विवाह रूकवाई गई। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार अक्षय तृतीया के विशेष अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला स्तरीय विशेष टीम का गठन किया गया था। इस अवसर पर बाल विवाह की संभावना को देखते हुए जिला स्तर पर प्रशासन ने सजगता से कार्य करते हुये बाल विवाह जागरूकता/रोकथाम हेतु जिला स्तर पर टीम का तत्काल गठन करते हुये, निरंतर ग्रामीण व नगरीय निकायों मे छापामार कार्यवाही कई गई थी। 04 मई 2022 तक चले निरंतर सघन छापामार अभियान के दौरान जिला स्तर पर गठित टीम को 05 बाल विवाह रूकवानें मे सफलता प्राप्त हुई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन व श्री अनिल द्विवेदी जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में अभियान के दौरान फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत 3, देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत 01 एवं गरियाबंद विकासखण्ड अंतर्गत 01 बाल विवाह रोकथाम की कार्यवाही की गयी है। श्री पाण्डेय ने बताया कि 02 व 03 मई 2022 को फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत गाम पंचायत ...

प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक के पहल पर बंदोबस्त त्रुटि सुधार के निर्देश*

Image
*प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक के पहल पर बंदोबस्त त्रुटि सुधार के निर्देश* *राजिम एस डी एम ने की टीम गठित* प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के निर्देशानुसार बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए ग्राम कोपरा के वरिष्ठ जनों के साथ जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने राजीम अनुविभागीय अधिकारी से मुलाकात कर लगभग 22 वर्ष पुरानी बंदोबस्ती सुधार के लिए ज्ञापन दिया गया। विधायक जी ने राजीम अनुविभागीय अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा की जिला गरियाबंद का सबसे बड़े ग्राम कोपरा जहां लगभग 22 वर्षों से कृषकों को त्रुटि सुधार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिस समस्या का समाधान शिविर लगाकर तत्काल किया जाए।जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू ने ग्रामीणों के साथ आवेदन लेकर अनुविभागीय अधिकारियों को बंदोबस्त सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा और कहा कि लगभग ग्राम कोपरा के 50% किसान बंधुओं की सुधार संबंधी समस्या से परेशान है इसका जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजिम ने कहा कि हम टीम गठित कर गांव में मुनादी कराकर जितने भी समस्या है उस समस्या से संबंधित कि...

उर्वरक एवं वर्मी कम्पोस्ट के अग्रिम उठाव हेतु किसानों से अपील उर्वरक एवं वर्मी कम्पोस्ट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

Image
उर्वरक एवं वर्मी कम्पोस्ट के अग्रिम उठाव हेतु किसानों से अपील उर्वरक एवं वर्मी कम्पोस्ट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध गरियाबंद 05 मई 2022/कलेक्टर नम्रता गांधी ने किसानों से खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों एवं वर्मी कम्पोस्ट का अग्रिम उठाव करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान में उर्वरक और वर्मी कम्पोस्ट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान अभी से उर्वरकों का उठाव कर सकते है। ज्ञात है कि शासन द्वारा वर्तमान में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण एवं उर्वरकों का वितरण किया जाता हे। कृषि उप संचालक श्री संदीप भोई ने बताया कि 30 अप्रैल 2022 की स्थिति में जिले के सहकारी समितियों में यूरिया 4322, सुपर फास्फेट 45, डी.ए.पी. 750, पोटाश 05 मीट्रिक टन तथा पर्याप्त मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध है। शासन द्वारा यूरिया का 266.66 रूपये, डी.ए.पी. 1350 रूपये, एन.पी.के. 1470 रूपये एवं पोटाश 1700 रूपये प्रति बैग निर्धारित किया गया है। खरीफ मौसम के निकट आते ही खाद की मांग बढ़ जाने के कारण उर्वरक की आपूर्ति प्रभावित होती है। वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वर...

चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार "*

Image
*गरियाबंद पुलिस की अवैध क्रियाकलापो में संलिप्त व्यक्तिओं पर लगातार कार्यवाही* *"💥 चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार "* *💥 चोरी कर ले जाकर छुपाकर रखे मिक्चर मशीन और घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी पिकअप वाहन को आरोपीयों के कब्जे से किया गया जप्त,* *💥 थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,* विवरण:-            जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान जे.आर. ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम पसौद में   हुए चोरी के मामलें मे त्वरित् कार्यवाही कर घटना में संलिप्त आरोपीयों को गिरफ्तार कर प्रकरण मे चोरी हुए माल मशरूका को जप्त करने के निर्देश दिये जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत को मुखबीर से सूचना मिली की प्रार्थी योगेन्द्र कुमार साहू पिता स्व0 भागवत राम साहू उम्र 31 वर्ष साकिन पोलकर्रा थाना फिंगेश्वर के द्वारा किया जा रहा पुलिया निर्माण में पहले मुंशी का काम करने वाले पसौद निवासी दीपक कुमार साहू जिसे प्रार्थी द्व...

पुलिस कप्तान द्वारा आज पुलिस लाइन गरियाबंद में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी के साथ जमीन में बैठकर बोरे बासी, प्याज़, आमा के अथान, टमाटर के चटनी, हरा मिर्च खा कर उत्सव मनाए।

Image
▪️'गजब विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा' ▪️ पुलिस कप्तान द्वारा आज पुलिस लाइन गरियाबंद में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी के साथ जमीन में बैठकर बोरे बासी, प्याज़, आमा के अथान, टमाटर के चटनी, हरा मिर्च खा कर उत्सव मनाए। विवरण - माननीय श्री भूपेश बघेल,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए श्रमिकों के सम्मान में गरियाबंद पुलिस अधीक्षक  श्री जे. आर. ठाकुर, SDPP श्री पुष्पेंद्र नायक, रक्षित निरीक्षक श्री उमेश राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र श्याम, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक शोभा मंडावी ,पांडुका थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूषण चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी के साथ पुलिस लाइन गरियाबंद में बोरे बासी, आमा के अथान, प्याज़, टमाटर चटनी, हरी मिर्च खाकर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्सव मनाया गया।  #बोरे_बासी
Image
छग. होटल एण्ड रेस्टोरेंट संघ के अध्यक्ष तरणजीत होरा ने की अपील मजदूर दिवस के अवसर पर अपने होटल एवं रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान के लिए बोरे बासी सर्व करे   मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh bhagel  के बोरे बासी खाए जाने की अपील का छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने स्वागत किया है. एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर १ मई को मज़दूर दिवस के अवसर पर अपने होटल कर्मचारियों के लिए बोरे-बासी की व्यवस्था करने की बात कही है.  छत्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एवं कैफे एसोसिएशन के अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा ने विडीओ संदेश जारी करते हुए  बताया कि बोरे-बासी खाने से न सिर्फ गर्मी और लू से राहत मिलती है, बल्कि बीपी कंट्रोल रहता है डि-हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है. मुख्यमंत्री की हर श्रमिक, किसान और काम करने वाली बहनों के पसीने में बासी की महक को उनकी संवेदना और मन में श्रमिकों के सम्मान को दर्शाता है. छत्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एवं कैफे एसोसिएशन मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाने की अपील का स्वागत किय...

छत्तीसगढ़ की जीवनशैली का अहम हिस्सा है ‘बासी’*

Image
*1 मई - श्रमिक दिवस पर विशेष (बोरे-बासी दिवस)*  *छत्तीसगढ़ की जीवनशैली का अहम हिस्सा है ‘बासी’*  ---------------------------------------------------- गरियाबंद फिंगेश्वर / 1 मई जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक प्रसिद्ध कहावत है - ‘बासी के नून नइ हटय’, इसका कहावत का हिन्दी भावार्थ है कि, बासी में मिला हुआ नमक नहीं निकल सकता। इस कहावत का उपयोग सम्मान के परिपेक्ष्य में किया जाता है। सवाल उठ सकता है कि आखिर यहां बात ‘बासी’ की क्यों हो रही है, तो बात जब किसी प्रदेश की होती है तो साथ में बात वहां के खान-पान की भी होती है। छत्तीसगढ़ में खान-पान के साथ जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है ‘बासी’। शायद इसलिए भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में छत्तीसगढ़ी परिवेश को दिखाने के लिए फिल्म के पात्रों को ‘बासी’ खाते दिखाया जाता है।  छत्तीसगढ़ियों के जीवन में ‘बासी’ इतना घुला-मिला है कि समय बताने के लिए भी सांकेतिक रूप से इसका उपयोग किया जाता है। जब सुबह कहीं जाने की बात होती है तो बासी खाकर निकलने का जवाब मिलता है, इससे पता चल जाता है कि व्यक्ति सुबह 8 बजे के बाद घर से निकलेगा। वहीं...

मुख्यमंत्री की अपील पर जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों और आम लोगों ने बोरे बासी का किया सेवन*

Image
*मुख्यमंत्री की अपील पर जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों और आम लोगों  ने बोरे बासी का किया सेवन*  छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा तथा विरासत का लगातार प्रसार तथा इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी के द्वारा आज 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर महनतकश कर्मठ मजदूरो के सम्मान दिवस पर  बोरे बासी खाने का अपील किया । जिसका असर देखने को मिला ,गरियाबंद जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ,मजदूर साथियों और आम लोगों ने  बोरे _बासी का सेवन किया । इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम ने कहा कि वास्तव में भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता को बचाए रखने तथा उसे और महान बनाने की दिशा में अग्रसर है ।आज इस अवसर पर उन्होंने  बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया  जनपद उपाध्यक्ष देवभोग श्री सुखचंद बेसरा ,भाजी और चटनी के साथ खाया ।जनपद पंचायत देवभोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम एल मंडावी और जनपद सदस्य ने भी एक साथ सामूहिक रूप से बासी का सेवन कर श्रमिकों का सम्मान किया  ।राजिम के युवा प्रतिनिधि विकास तिवारी ने भी बासी खाकर संदेश दिया।  जनपद पंचा...