Posts

Showing posts from December, 2021

तहसील राजिम अंतर्गत श्यामनगर धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया कलेक्टर ने

Image
गरियाबंद कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा आज तहसील राजिम अंतर्गत श्यामनगर धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया सभी धान स्टेक को सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित किया गया। बिना चबूतरे के स्टेको में सुरक्षा हेतु डबल लेयर डेनेज एवं पानी का जमाव न होने के लिये पानी की निकासी का भी व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया । सभी केंद्रों में धान को तिरपाल से ढंकने के निर्देश दिए हैं। मौसम को देखते हुए पर्याप्त ब्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री अविनाश भोई एवं सोसायटी सदस्य और किसान मौजूद थे ।

छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे नगर पालिका गरियाबंद, बांटे कम्बल और गर्म कपड़े, सैंकड़ों लोगों के चेहरों पर दिखी मुस्कान

Image
छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे नगर पालिका गरियाबंद, बांटे कम्बल और गर्म कपड़े, सैंकड़ों लोगों के चेहरों पर दिखी मुस्कान गरियाबंद: पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के ज़िला   गरियाबंद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर गरियाबंद जिला भाजपा संगठन द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग  में पहुँचे थे इसके पश्चयत वे नगरपालिका गरियाबंद पहुँचे और पालिका में नपा अध्यक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम मिशन स्माइल्स" में शामिल हो कर कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर पालिका के सभी सफ़ाई कर्मचारी एवं जरूरतमंदों के बीच कम्बल ओर गर्म कपड़े बांटे. चेहरों पर आई मुस्कान गर्म कपड़े पाकर खिले पालिका कर्मियों के चेहरे दरअसल, इन दिनों ज़िले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वही नगर पालिका अध्यक्ष लगतार ज़रूरतमंदो को गर्म कपडो का वितरण कर रहे है वही इसी कडी में पूर्व मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल द्वारा   ज़रूरतमंदो और साथ ही नगर पालिका परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को गर्म कपड़े बाँटे और उनसे हाल चाल जाना साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन 2021 को लेकर सफाई कर्मचारियों को ...

जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति युवा गरियाबंद थनेश्वर बंजारे अपने समर्थकों के साथ कॉंग्रेस में हुए शामिल

Image
जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति युवा गरियाबंद थनेश्वर बंजारे अपने समर्थकों के साथ कॉंग्रेस में हुए शामिल गरियाबंद/फिंगेश्वर --कुंडेल में हुए युवा  सतनामी समाज  सम्मान समारोह में  पहुचे प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  ,वर्तमान विधायक  अमितेश शुक्ल समक्ष गरियाबंद जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति युवा जोगी कांग्रेस  भाई थनेश्वर बंजारे ने विधायक जी के कार्यशैली से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ कॉंग्रेस प्रवेश किया। जिसमें विधायक अमितेश शुक्ल जी के द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। और प्रवेश की बहुत बहुत बधाई दी।  थनेश्वर बंजारे से हमारे संवाददाता से बात करने पर बताया कि  माननीय प्रथम पंचायत मंत्री एवं वर्तमान विधायक अमितेश शुक्ल जी की कार्यशैली, कार्यकर्ता के प्रति विश्वास, और कॉंग्रेस पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर कांग्रेस  प्रवेश किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जिनके मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने  कॅरोना काल से लेकर आज तक ,जो योजना लागू की है। वह  बहुत ही सहरानीय है। जिसने किसान को बोनस प्रदान किया। वो भी ...

पोस्टमैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास बनाने हेतु भरपूर प्रयास करूंगा :- अमितेश शुक्ल*

Image
*पोस्टमैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास बनाने हेतु भरपूर प्रयास करूंगा :- अमितेश शुक्ल* फिंगेश्वर युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज फिंगेश्वर ब्लॉक के तत्वधान में समाज के जिन लोगो ने शिक्षा , स्वास्थ्य  एवम पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है उनका सम्मान समारोह व विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कुंडेल में किया गया था, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम पंचायत मंत्री एवम राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल जी पहुंचे । विधायक जी व समाज के पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक स्तर में पूरे ब्लॉक से दसवीं कक्षा में प्रथम  बोरिद  से झरना पिता  सुखदेव 95.5%, द्वितीय पर्सौद से अल्का परमार पिता हरीश कुमार 94.5% ,तृतीय स्थान बोरीद से सीमा पिता भरत लाल 91.5% ने प्राप्त किए वही कक्षा बारवीं में प्रथम स्थान कौंदकेरा से कविता पिता प्रीतराम 94.4% , द्वितीय भसेरा से फगेंद्र पिता बिसहुरम 91% , तृतीय भसेरा से करिश्मा पिता नारद 91%। व पत्रकारिता के क्षेत्र में देव प्रसाद बघेल,  थनेश्वर बंजारे , रमेश टंडन , महेंद्र भारती , नेमीचंद बंजारे जी व राज्यपाल से सम्मानित राकेश डहरे जी , शिक्षक भागचंद  चतुर्वेदी जी व हरिस ...

नारंगी भूमि सर्वेक्षण को देवें प्राथमिकता- कलेक्टर कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा

Image
नारंगी भूमि सर्वेक्षण को देवें प्राथमिकता- कलेक्टर कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा गरियाबंद 28 दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने नारंगी भूमि सर्वेक्षण, कोविड-19 वैक्सीनेशन, राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल, धान खरीदी, नये गौठान निर्माण कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को नारंगी भूमि सर्वेक्षण कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नारंगी सर्वेक्षण कार्य मूल अभिलेख से मिलान करें, उसमें से कितनी भूमि घास या अन्य मद की भूमि है, रकबा निकाले। बिना सर्वेक्षित खसरा भूमि का सत्यापन किया जाए। कलेक्टर ने नारंगी सर्वेक्षण कार्य विकासखण्ड मुख्यालय अथवा नगरीय निकाय के आसपास कराने निर्देशित किया। जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा के दौरान वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज पर फोकस करते हुए जिले में वैक्सीनेशन संख्या बढ़ाने सीएमएचओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग समूह को वैक्सीनेशन हेतु कार्...

जिले में 10 नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल पूर्व के 12 के साथ अब हुए कुल 26 राजस्व निरीक्षक मंडल

Image
जिले में 10 नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल पूर्व के 12 के साथ अब हुए कुल 26 राजस्व निरीक्षक मंडल गरियाबंद 28 दिसम्बर 2021/ गरियाबंद जिले में 10 नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल स्वीकृत किये गये है। पूर्व के 12 के साथ अब जिले में कुल 26 राजस्व निरीक्षक मंडल हो गये हैं। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने भू-राजस्व संहिता 1959 के वैधानिक प्रावधानों में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के पांच तहसीलों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से युक्तिकरण के तहत राजस्व निरीक्षक के कुल स्वीकृत पद 26 के विरूद्ध 10 नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल का सृजन करते हुए पूर्व में स्वीकृत 12 राजस्व निरीक्षक मंडल के साथ समायोजित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार गरियाबंद तहसील अंतर्गत नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल सड़क परसुली, पीपरछेड़ी कला व जोबा, पूर्व में स्वीकृत 2 राजस्व निरीक्षक मंडल के साथ अब 5 राजस्व निरीक्षक मंडल, राजिम तहसील अंतर्गत नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल जामगांव, बासीन व पूर्व में स्वीकृत 3 राजस्व निरीक्षक मंडल के साथ अब 5 राजस्व निरीक्षक मंडल, छुरा तहसील अंतर्गत नवीन राजस्व निरीक्षक मंडल रसेला व पूर्व में स्वीकृत 3 राजस्व...

चुनाव की तरह टीकाकरण दल को छोड़ने और लाने बस की व्यवस्था

Image
दो दिवसीय टीकाकरण महा अभियान के लिए गरियाबंद से कर्मचारियों का दल देवभोग रवाना चुनाव की तरह टीकाकरण दल को छोड़ने और लाने बस की व्यवस्था 80 केंद्रों पर होगा टीकाकरण 160 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी गरियाबंद.... गरियाबंद जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग देवभोग विकासखंड में 27 तथा 28 दिसंबर को दो दिवसीय टीकाकरण शिविर का आयोजन करने जा रहा है खास बात यह है कि ठीक चुनाव की तैयारियों की तरह इसकी भी प्लानिंग की गई है और देवभोग में टीका लगाने गरियाबंद ब्लॉक के तिरालिस कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है जिस तरह मतदान कर्मचारियों को बस से मतदान केंद्रों तक छोड़ा जाता है उसी तरह टीकाकरण दल को भी बसों से टीकाकरण केंद्र रोहतक सुबह छोड़ा जाएगा और शाम को वापस लाया जाएगा देओभोग विकासखंड में लगभग 25% लोगों ने अभी तक पहला टीका नहीं लगवाया है जिसे लेकर प्रशासन गंभीर है और तीसरी लहर के पहले हर व्यक्ति को टीका लगवाने के प्रयास में जुटा है इस बार जिला प्रशासन से इसमें महत्वपूर्ण सहयोग लिया जा रहा है पंचायत सचिव शिक्षकों तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लोगों को टीकाकरण केंद्र तक लाने के लिए लगाई जा...

सरपंच प्रतिनिधि के साथ दर्जनों भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल कहा विधायक अमितेश शुक्ला के कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में कर रहे प्रवेश।

Image
सरपंच प्रतिनिधि के साथ दर्जनों भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल कहा विधायक अमितेश शुक्ला के कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में कर रहे प्रवेश।  ग्राम पंचायत परतेवा में बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल उपस्थित रहे इस बीच विधायक ने पन्द्रह लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया साथ ही साथ  सतनामी समाज एवं साहू समाज दोनो भवन के लिए दस लाख की घोषणा भी किया । उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा बाबा गुरु घासीदास सत्य अहिंसा के पुजारी थे , सतनामी समाज ही नहीं वरण सर्व समाज के प्रेरणा स्त्रोत है, उसी के मार्ग में चलकर महात्मा गांधी जी ने देश को आजाद कराया और आज सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ का चहमुखी विकास कर रहा है, छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के जरूरत को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं। विधायक शुक्ला ने कहा आपके परिवार के मुखिया होने के नाते मैं आप सबके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हूं। इसी बीच ग्राम परतेवा के सरपंच प्रतिनिधि हिरालाल साहू के साथ-साथ द...

स्वावलम्बी महिला विकास समिति की ओर से 7 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं ने भी इसमें खूब दिलचस्पी दिखाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Image
स्वावलम्बी महिला विकास समिति की ओर से 7 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं ने भी इसमें खूब दिलचस्पी दिखाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। स्वावलम्बी महिला विकास समिति की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में छात्राओं को सशक्त व सबल बनाने के लिए मिशन साहसी जैसे आत्मरक्षा का 6 दिवसी कार्यक्रम चलाया जा रहा है गरियाबंद - अब स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को मिशन साहसी के तहत आत्मरक्षा करने में सक्षम बनाने का को लेकर स्वावलम्बी महिला विकास समिति मिशन साहसी के तहत स्कूलों में छात्राओं को जूडो कराटे  का प्रशिक्षण देने का अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान बालिका हाई स्कूल के प्रांगण में छात्राओं को विधिवत जूडो तथा कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने को लेकर कई बातों की जानकारी दी गई। इस शिविर में कराटे कोच  चंचला गणेश आजाद एवं तीरथ यादव  ने छात्राओं को जूडो, कराटे  का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान महिला स्वालम्बी समिति के सदस्यों ने बताया कि मिशन साहसी के तहत छात्राओं को खुद आत्मरक्षा करने में सक्षम बनाने की पहल की गई है। मिशन साहसी के तहत जिले में...

आम जनता का मिला अच्छा प्रतिसाद गरियाबंद, फिंगेश्वर,मैनपुर,देवभोग एवं छुरा में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी

Image
छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार आम जनता का मिला अच्छा प्रतिसाद गरियाबंद, फिंगेश्वर,मैनपुर,देवभोग एवं छुरा में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी गरियाबंद 22 दिसम्बर 2021/ राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विकासखंड मुख्यालयों में भी छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा उपलब्धियों पर आधारित प्रचार सामग्रियों का आम जनता को वितरण किया गया। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालय गरियाबंद के अलावा विकासखंड मुख्यालय फिंगेश्वर, मैनपुर,देवभोग एवं छुरा में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में कृषक , मजदूर, विद्यार्थी, व्यवसायी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को करीब से जानने-समझने प्रदर्शनी को एक अच्छा माध्यम बताया।   प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना - मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली...

ब्लाक स्तरीय युवा सम्मान समारोह 28 दिसंबर को ग्राम कुण्डेल में*

Image
*ब्लाक स्तरीय युवा सम्मान समारोह 28 दिसंबर को ग्राम कुण्डेल में*  * गरियाबंद/फिगेश्वर*:- रायपुर सम्भाग मिडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज देव प्रसाद बघेल और  फिंगेश्वर  सतनामी समाज अध्यक्ष राज ऋषि टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसंबर दिन मंगलवार को ब्लाक स्तरीय युवा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत कुण्डेल में रखा गया है।  देव प्रसाद बघेल ने आगे बताया कि 28 दिसंबर को ब्लाक स्तरीय युवा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिक्षा, सांस्कृतिक, पत्रकारिता, समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले युवाओं का सम्मान अतिथियों के द्वारा सम्मान किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि होंगे विधायक अमितेश शुक्ल इस कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज फिगेश्वर के पदाधिकारियों को नियुक्ती पत्र देकर सम्मान किया जाएगा। जिसमें ब्लाक के सभी युवा  एवं समाज के वरिष्ठ लोग काफी संख्या में उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में पंथी नृत्य संत के ज्योति बरे चारों कोती पंथी पार्टी कौन्दकेरा व जय सतनाम पंथी पार्टी लोहसी का पंथी नृत्य व विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया है।

पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल के हमारे नायक के रूप में व्याख्याता ओम प्रकाश वर्मा का चयन

Image
गरियाबंद- पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल के हमारे नायक के रूप में व्याख्याता ओम प्रकाश वर्मा का चयन हमारे नायक में व्याख्याता ओम प्रकाश वर्मा का चयन*   गरियाबंद :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरछेड़ी विकासखंड गरियाबंद के व्याख्याता श्री ओम प्रकाश वर्मा का चयन समग्र शिक्षा अभियान छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ाई तुहर द्वार  के तहत पेड़ागाजी शाखा के अंतर्गत द्वारा  विज्ञान विषय के मेंडलीफ की आवर्त सारणी को कैसे आसानी से पढ़ सके, समझ सके, याद रख सके, जिसमें कि लगभग 108 अलग-अलग तत्व के बारे में व्याख्या की गई है जिसमें सभी के अलग-अलग परमाणु क्रमांक और परमाणु भार होते हैं, सभी के गुण अलग-अलग होते हैं और इन सब को आसानी से कैसे याद कर सके खासकर लैंथेनाइड एवं एलकी नाइट समूह के तत्वों को याद करने व समझने की काफी सरल विधि श्री ओम प्रकाश वर्मा के द्वारा बताया गया जिसे कक्षा 9 वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके l ऑनलाइन पोर्टल सीजी स्कूल पर 19 दिसंबर के अंक में हमारे नायक के रूप में चयनित होकर आपने पुरे अंचल सहित जिले को गौरवान्वित किया है l व्याख्याता श्री ओम प्रकाश वर्मा ...

जन जागरण पद यात्रा पहुंचा तर्रा

Image
जन जागरण पद यात्रा पहुंचे तर्रा फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में चल रहे पदयात्रा के नवे दिवस की शुरुआत ग्राम पंचायत सुरसा बांधा से निकलकर कुरुसकेरा से तर्रा पहुंचे, पद यात्रियों ने जगह-जगह छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का अवलोकन करते हुए गांव गली के चौक चौराहे से होते हुए तर्रा के मुख्य चौक पर सभा किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी के द्वारा बढाए गये मंगाई के बारे में आम जनता को संबोधित करते रहे उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से पदयात्रा प्रभारी युगल पांडेय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, जिला प्रभारी महामंत्रीओमकार ठाकुर , महामंत्री मोती साहू ,दुर्गाप्रसाद सिन्हा ,डॉ जवाहरलाल वर्मा संयुक्त महामंत्री गैंद लाल यादव , टिकम तारक, पूर्व जिला महामंत्री सुनील तिवारी, तारामती साहू सरपंच ग्रामपंचायत सुरसाबाँधा देव राम वर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति हाई स्कूल, विधानसभा युवा उपाध्यक्ष खेमू साहू ,युवा नेता वासु, साहू, सुनील शर्मा मानबाई साहू पंच ,रेखाबाई साहू पंच,प्रमिला साहू पंच तुलसी राम साहू पंच मोनु वर्मा तर्रा सरपंच सुमित्रा बंजारे,डोमेस्वरी,अंज...

गरियाबंद- नवागढ की पहाड़ों में पहुंचा 30 हाथियों का दल, वन विभाग दिन-रात कर रहा पहरेदारी

Image
गरियाबंद- नवागढ की पहाड़ों में पहुंचा 30 हाथियों का दल, वन विभाग दिन-रात कर रहा पहरेदारी गरियाबंद ज़िले के नवागढ और धवलपुर के जंगलो में  मंगलवार की सुबह लोगों को वनविभाग ने जानकरी दी  30  हाथियों का एक दल घूम रहा है  वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गरियाबंद ज़िले के इलाके के पास पहुंचे इस दल में लगभग 30 हाथी हैं, जिनमें से कई ख़तरनाक भी हैं. हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग का अमला मुस्तैद है लेकिन इन्हें भगाया कैसे जाए, ये सबसे बड़ा सवाल है.  हाथी को इलाके से दूर रखने को ही वन विभाग सबसे बड़ी चुनौती मान रहा है. वनविभाग ने दी ये जानकारी सिकासेर दल(1+2दल) लगभग30 हाथियों का दल धवलपुर एवं नवागढ़ परिक्षेत्र के पहाड़ी वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है। पुराने रूट के आधार पर चिंदाभाटा- कामेपुर चिपरी सेमरा/खरता होकर धमतरी वनमण्डल की ओर मूवमेंट ले सकता है। गजराज दल द्वारा मूवमेंट लोकेशन ट्रेसिंग हेतु ट्रेकिंग कार्य किया जा रहा है। अलर्ट ग्राम: चिन्दाभाटा, कामेपुर,भैसामुड़ा, घटाउद, साल्हेभाट, कोदोभाट, भटगांव, गोबरा, कांटीपारा चिपरी, सेमरा, रावणडिग्गी, आमागांव, खरता, सेमहरढाप आदि।

विधायक अमितेश के कार्यशैली से प्रभावित होकर मुन्ना ने थामा कांग्रेसका हाथ

Image
विधायक अमितेश के कार्यशैली से प्रभावित होकर मुन्ना ने थामा कांग्रेसका हाथ राजिम       राजिम विधानसभा में जोगी कांग्रेसका रीड की हड्डी कहे जाने वाले मुन्ना कुर्रे ने अपने 700 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, ज्ञात हो कि मुन्ना कुर्रे पूर्व में तहसील सतनामी समाज के अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला में संरक्षक के साथ-साथ अन्य बड़े पदों पर रह चुके हैं, इस बीच विधायक अमितेश शुक्ल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने सभी नवप्रवेसी कार्यकर्ताओं को गमछा एवं पुष्प माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी के औपचारिकता को पूर्ण किया। हमारे संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुन्ना कुर्रे ने कहा विधायक अमितेश शुक्ल बहुत बड़े कद के नेताओं मैं से है निश्चित रूप से उनके कार्य करने की जो सैली है एक परिवार जैसे लगता है इसी वजह से उन्होंने कोरोना काल में जिस तरह से अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया एवं अपने स्वयं के 3 महीने के वेतन को कोरोना काल के समय चिकित्सालयों में दिया जिससे सिद्ध होता है कि विधायक क्षेत्र के प्रति पूर्णता समर्पित है और अपने परिवार जैसे समझते हैं एवं एक भावनात्...

नदी उत्सव में जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे हुए शामिल

Image
नदी उत्सव में जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे हुए शामिल नदियां हमारी संस्कृति में शामिल- श्री चौबे  त्रिवेणी संगम राजिम के तट पर नदी उत्सव का आयोजन 21 से 24 दिसम्बर तक  विधायक द्वय श्री धनेंद्र साहू व श्री अमितेश शुक्ल भी हुए शामिल नदी आरती और दीपदान से उत्सव बना खास  गरियाबंद 21  दिसम्बर 2021/ 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् महानदी के राजिम तट पर "नदी उत्सव" का आयोजन  21 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक किया जा रहा है। आज पहले दिन शुभारंभ अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे,  अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू, राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल  शामिल हुए ।। इस अवसर पर मंत्रोच्चार के साथ महानदी की आरती दीप प्रज्वलित और दीपदान किया गया ।   आज पहले दिन शुभारंभ अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नदियों को माता के रूप में पूजते हैं। हमारी संस्कृति में नदियों का विशेष महत्व है। आज हम नदी के सरंक्षण  के लिए नरवा विकास  योजना तैयार किये है। इससे नदियों में एनीकट बनाये जा रहे हैं ताकि सिचाई क्...

भालू के जानलेवा हमले से घयाल ग्रामीण को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर

Image
भालू के जानलेवा हमले से घयाल ग्रामीण को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर गरियाबंद उदंती सीतानदी टाइगर रिवर्ज के वन परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट अंतर्गत ग्राम अमलोर मे आज जंगल जलाऊ लकड़ी एकत्र करने गये ग्रामीण पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया हमले से घायल ग्रामीण ने भालू के साथ संघर्ष कर अपना जान बचाकर गांव पहुंचा और ग्रामीणो को इसकी जानकारी दी तथा उन्हे मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट के अमलोर जो मैनपुर से 30 किमी दुर है और पहाड़ी के ऊपर बसा यहां के ग्रामीण बालाराम कमार पिता रामसिंग कमार उम्र 40 वर्ष आज सोमवार सुबह 8 बजे गांव से लगभग 02 किमी दुर बिरबिरी जंगल मे जलाऊ लकड़ी एकत्र कर रहा था और अचानक भालू ने ग्रामीण पर पीछे से हमला कर दिया भालू के हमले से ग्रामीण के पीठ, जांघ मे गंभीर चोट आई है ग्रामीण बालाराम ने बताया कि भालू के हमला करते ही उन्होने भी भालू के साथ संघर्ष किया और जोर -जोर से चिल्लाने पर भालू जंगल की तरफ भाग गया। वन ...

नेशनल हाईवे 130c फिर खून से लथपथ

Image
नेशनल हाईवे 130c फिर खून से लथपथ मैनपुर देवभोग नेशनल हाईवे मार्ग में मोटर साइकल सवार तीन लोग ट्रक में घुसे,एक की मौके पर मौत,दो गंभीर रूप से घायल गरियाबंद- मैनपुर से लगभग दस किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे130c मैनपुर देवभोग मुख्य मार्ग में राजापडाव के पास आज सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन लोग देवभोग के तरफ जा रहे थे और सामने से आ रही ट्रक में टक्करा जाने से एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल है घायलों का मैनपुर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार किया जा रहा है मोटरसाइकिल में सवार तीनों युवक कहा के निवासी हैं अभी तक पता नहीं चल पाया है

घासीदास जी की जयंती पर फिंगेश्वर पहुंचे अमितेश शुक्ला

Image
फिंगेश्वर 18 दिसंबर को फिंगेश्वर में धूमधाम से  मनाई गई बाबा गुरु घासीदास जी की  265  जयंती , जयंतीी में पंथी नृत्य और रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन था, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे  राजिम विधायक अमितेश शुक्ल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा बाबा गुरु घासीदास के बताए सत्य मार्ग पर सभी को चलना चाहिए उनके द्वारा बताए गए मनखे मनखे एक समान के संदेश को सभी को आत्मसात करना चाहिए क्योंकि हम सब एक मानव जाति एक समान है कोई जातिगत भेद नहीं होना चाहिए दूसरी पार्टी के लोग इसको शायद नहीं मानते , अमितेश शुक्ल ने कहा बाबा के बताये सत्य मार्ग पर चलकर हम और जीवन में खुशियां ला सकते हैं साथ ही अमितेश शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस सभी समाज का साथ लेकर चलने वाली पार्टी है देश आजाद होने पर हमारी  पार्टी ने ही आरक्षण का प्रावधान किया गया  जो चला आ रहा है  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जातिगत भावनाओं से उठकर काम करने की नसीहत दी थी आज हम सभी समाज  को संत महात्माओं   की बात को आत्मसात करना चाहिए सतनामी समाज फिंगेश्वर के अध्यक्ष  राज ऋषि टंडन ने समाज की ओर से सामुदायिक भवन मंदिर जीर्णोधार और त...

मुंबई से पहुंचे विशेष स्लोक लाईन के प्रशिक्षको ने आज आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल मैं गरियाबंद जिलाधीश निलेश क्षीरसागर

Image
गरियाबंद मुंबई से पहुंचे विशेष स्लोक लाईन के प्रशिक्षको ने आज आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल मैं गरियाबंद जिलाधीश निलेश क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सी ई ओ संदीप अग्रवाल की उपस्थिति में बच्चों से कहा स्लोक लाईन सीखने वाले बच्चे बेहद जल्दी ध्यान एकाग्र चित्त करने लक्ष्य की तरफ बिना बाहरी भटकाव के चलने तथा एक पतली रस्सी पर चलने की तरह जीवन में भी सटीक बैलेंस करने का हुनर सीख जाते हैं खास बात यह रहा शुभारंभ पर जिले के कलेक्टर तथा जिला पंचायत सी ई. ओ ने बच्चों की हौसला अफजाई के लिए उनके साथ रस्सी पर चलने का प्रयास किया जिसके चलते बच्चों में भी काफी उत्साह जगा राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाले आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के बच्चों के लिए गरियाबंद जिला प्रशासन ने मुंबई से विशेष प्रशिक्षण बुलवाकर छत्तीसगढ़ में पहली बार स्लेक लाइन नमक खेल का प्रशिक्षण आयोजित किया है इसमें रस्सी पर बैलेंस बनाकर चलने का हुनर सिखाने के लिए पहुंचे प्रशिक्षकों ने बताया कि इस खेल से ना सिर्फ बच्चों में शारीरिक चुस्ती फुर्ती आती है बल्कि इसे सीखने वाले बच्चे बेहद जल्दी ध्यान एकाग्र चित्त करने लक्ष्य की तरफ बिना बाहरी भटकाव के चलन...

त्रिवेणी संगम राजिम के तट पर नदी उत्सव का आयोजन 21 से 24 दिसम्बर तक*

 *त्रिवेणी संगम राजिम के तट पर नदी उत्सव का आयोजन 21 से 24 दिसम्बर तक*  गरियाबंद 18 दिसम्बर 2021/ जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् महानदी के राजिम तट पर "नदी उत्सव" का आयोजन  21 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक किया जा रहा है।  जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष ने बताया कि नदियों का महत्व, जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता के संबंध में आम  नागरिक की सहभागिता विकसित करने के लिए  यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत्  शुभारंभ दिवस पर नदी में दीप प्रज्जवलन एवं आरती कार्यक्रम, जल संबंधी प्रर्दशनी एवं  स्कूलों में जल की महत्ता पर निबंध प्रतियोगिता, प्रभात फेरी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं जल स्वच्छता पर चर्चा,क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय, श्रमदान कर घाट स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण का कार्य  आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में जल की महत्ता, संरक्षण एवं स्वच्छता पर कलाजत्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कि...

36,गढ़ के 36, महीना पूर्ण होने पर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने किया किसानों का सम्मान।

Image
36,गढ़ के 36, महीना पूर्ण होने पर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने किया किसानों का सम्मान। फिंगेश्वर   छत्तीसगढ़ सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में धान उपार्जन केंद्र रोहिणा में कांग्रेसियों ने किसानों का साल श्रीफल एवं मुंह मीठा करा कर सम्मान किया एवं साथ ही साथ छत्तीसगढ़ सरकार के  जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को बताने का प्रयास किया। इस अवसर पर श्री साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के विकास एवं उत्थान के साथ-साथ धर्म संस्कृति एवं हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है जिसके वजह से छत्तीसगढ़ पूरे देश में सर्व प्रथम स्थान अर्जित किया है इसी वजह से छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रथम लोकप्रिय मुख्यमंत्री होने का दर्जा प्राप्त है साथ ही साथ क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ल का भी तारीफ करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को राजिम विधानसभा में मूर्त रूप प्रदान करने का कार्य विधायक अमितेश शुक्ल निरंतर कर रहे हैं जिस वजह से किसी प्रकार की क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उक्त अव...