बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन, आधी रात से ही बधाई देने समर्थकों का लगा रहा तांता
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन, आधी रात से ही बधाई देने समर्थकों का लगा रहा तांता रायपुर | क्या अमीर क्या गरीब बृजमोहन भैया सबके करीब यह दृश्य आज प्रत्यक्ष तौर पर बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिवस पर आज देखने को मिला। आधी रात से ही उनके शंकर नगर निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए उनके चाहने वाले समाज के सभी वर्गों के शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। प्रदेश भर से पहुंचे हज़ारों लोगों ने उनसे प्रत्यक्ष रूप से भेट कर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की इस अवसर पर भाजपाइयों ने अपने नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देने रायपुर शहर ही नहि छत्तीसगढ़ के दूर दारज गाँव से उनके समर्थक उन्हें बधाई देने उनके निवास पहुंचे हुए थे.और ढोल नंगाड़े और पूर्व मंत्री के दीर्घायु की कामनना करते हुए उनका स्वागत किया फिर श्री अग्रवाल ने सपरिवार केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. वही पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन को ख...