Posts

Showing posts from July, 2021

गरियाबंद पुलिस द्वारा पर्यटन स्थल जतमई धाम से टूरिस्ट पुलिस की हुई शुरुआत* *गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने टूरिस्ट पुलिस का किया शुभारंभ।*

Image
 *गरियाबंद पुलिस द्वारा पर्यटन स्थल जतमई धाम से टूरिस्ट पुलिस की हुई शुरुआत*   *गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने  टूरिस्ट पुलिस का किया शुभारंभ।*  *कार्यक्रम में विशेष रूप से पद्मश्री फुलबासन बाई यादव उपस्थित रही* *राजीव लोचन मंदिर राजिम, जतमई, घटारानी, चिंगरापगार में तैनात होगी टूरिस्ट पुलिस* । गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर की पहल से टूरिस्ट पुलिस गरियाबंद की शुरुआत जतमई धाम से की गयी है।गरियाबंद पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा एवं बचाव के लिए आज से जिले के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर टूरिस्ट सहायता केन्द्र शुरू किए है। इन पर्यटन केन्द्रों पर पीली जैकेट पहने टूरिस्ट पुलिस भी पर्यटकों की मदद के लिए हमेशा तैनात रहेगी। टूरिस्ट पुलिस के पास किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी।             गरियाबंद जिले के अधिकांश क्षेत्र पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग पर्यटन के लिए आते है। पर्यटन के दौरान कई प्रकार की अप्रिय घटना हो जाती है। घटना पूर्व बचाव हेतु टूरिस्ट पुलिस का शुभारंभ किया है। 28 पुलिस कर्मियों का 07-07 का अलग...

कृषि विभाग फिंगेश्वर मे पदस्थ कृषि विकास अधिकारी सेवानिवृत्त हुए

Image
कृषि विभाग फिंगेश्वर मे पदस्थ कृषि विकास अधिकारी सेवानिवृत्त हुए फिंगेश्वर कार्यालय कृषि विभाग फिंगेश्वर में पदस्थ श्री महेंद्र राव नायडू एवं श्री सेवक राम साहू, कृषि विकास अधिकारी , 31 जुलाई 2021 को रिटायरमेंट के सुअवसर पर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित करते हुए कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्री बी.आर साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयों समेत समस्त कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिए गए। इस अवसर पर खिलेश्वर साहू, के के साहू, के पी साहू, के आर वर्मा, उज्जवल शर्मा, तरुण साहू, लीलाधर साहू, हरिशंकर सुमेर, चित्रा योगी, हेमंत ध्रुव, शहजाद हुसैन, अक्षय प्रताप सिंह भदोरिया, लीना साहू, भीगेश साहू भोलाराम पारधी एवं पीतांबर यादव उपस्थित थे।

कलेक्टर ने गणेशोत्सव संबंधित जारी की विस्तृत दिशा निर्देश

Image
कलेक्टर ने गणेशोत्सव संबंधित जारी की विस्तृत दिशा निर्देश गरियाबंद 30 जुलाई 2021 / कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने गणेशोत्सव संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश जारी की है। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा आगामी माह में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए गणेशोत्सव के संबंध में निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किये जाते है। मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 4×4 फिट से अधिक न हो। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15×15 फिट से अधिक न हो। पंडाल के सामने कम से कम 5 हजार वर्ग फिट की खुली जगह हो। पंडाल व सामने 5 हजार वर्गफिट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित न हो। मंडप/पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल न हो, दर्शकों एवं आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाये जायेगें। किसी भी एक समय में मंडप एवं सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक न हो। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्त...

भाजपा किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है- रुपेश साहू

Image
भाजपा किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है- रुपेश साहू फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाया गया कृषि कानून पूरे देश के किसानों को आग में झुलसा रहा है आठ माह से आंदोलन कर रहे किसानों से बात तक नहीं करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकर्ता अब छत्तीसगढ़ में किसानों को खाद बीज के संकट के नाम पर अपने आपको किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है।  रुपेश साहू ने आगे कहा की धरना देने वाले भाजपाई अपने 15 वर्षीय सरकार के द्वारा किसानों से किए गए अन्याय अमानक खाद का वितरण, फसल बीमा के लिए किसानों को परेशान, विकास के आड़ में किसानों की भूमि का मुआवजा दिए बगैर निर्माण, किसानों की भूमि उद्योगपतियों को हड़पने की खुली छूट देने और कर्ज वसूली से परेशान किसान आत्महत्या जैसे अप्रिय कदम उठाने वाले किसानों को भाजपा सरकार आत्महत्या को शराब के नशे में किया जाने वाला कृत्य बताने वाली भाजपा सरकार ना तो किसानों को बोनस दे पाई और नहीं 2100 रपये समर्थन मूल्य दे पाई थी। आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेत...

थाना राजिम की बड़ी कार्यवाही  6 साल से फरार बलात्कार व ठगी का स्थाई वारंटी केन्द्री ( अभनपुर) से गिरफ्तार

Image
  थाना राजिम की बड़ी कार्यवाही 6 साल से फरार बलात्कार व ठगी का स्थाई वारंटी केन्द्री ( अभनपुर) से गिरफ्तार              श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार लंबित स्थाई वारंटो के निकाल के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटियो के विरूद्ध गिरुफ्तारी कार्यवाही अभियान के तहत स्थायी वारंटी माननीय अतिरिक्त् सत्र न्यायाधीश गरियाबंद के  प्रकरण क्र 11/14 अपराध क्र 237/2013 धारा 384,506,323,342,376,420,344 भादवि के अभियुक्त अप्पु राम गोंड पिता काजु राम गोंड उम्र 50 साल साकिन केन्द्री थाना अभनपुर, जिला रायपुर लगातार अपने  सकुनत से विगत 6 वर्ष से फरार था जिसे आज दिनांक 30-07-2021 को मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी राजिम विकास बघेल के निर्देश्न में  थाना के स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया है  स्थायी वारंटी के गिरफत...
Image
 *गरियाबंद पुलिस की पहल टूरिस्ट सैलानियों की सुरक्षा एवं जानकारी के लिए टूरिस्ट पुलिस का किया जाएगा शुभारंभ* । 💥 *पुलिस कर्मियों का अलग-अलग टीम जिले के पर्यटन स्थलों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस जवान तैनात किया जायेगा* । 💥 *टूरिस्ट पुलिस का विशेष पहचान पीले रंग की टी शर्ट में टूरिस्ट पुलिस लिखा रहेगा*  💥 *टूरिस्ट पुलिस के पास सुरक्षा की दृष्टिकोंण से प्राथमिक चिकित्सा कीट उपलब्ध रहेगा।*  💥 *सुरक्षा एवं बचाव के लिए सेल्फी जोन को बैरिकेट किया जायेगा।*  💥 *राजीव लोचन, जतमई, घटारानी, चिंगरापगार में तैनात होगी टूरिस्ट पुलिस* । 💥 *दिनांक 31.07.2021 को जतमई से किया जाएगा शुभारंभ* । गरियाबंद:- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर की नई पहल टूरिस्ट पुलिस का किया जाएगा शुभारंभ। गरियाबंद जिले के अधिकांश क्षेत्र पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग पर्यटन के लिए आते है। पर्यटन के दौरान कई प्रकार की अप्रिय घटना हो जाती है। घटना पूर्व बचाव हेतु टूरिस्ट पुलिस का शुभारंभ किया जाएगा। टूरिस्ट पुलिस का अलग-अलग टीम बनाकर जिले के पर्यटन स्थलांे जैसे- जतमई मंदिर, घ...

गणेशोत्सव को लेकर दिशा निर्देश जारी, अब इतनी होगी मूर्ति की ऊंचाई, स्थापना और विसर्जन में नहीं होंगे भीड़ जुटाने वाले आयोजन

Image
GARIABAND BIG BREAKING : गणेशोत्सव को लेकर दिशा निर्देश जारी, अब इतनी होगी मूर्ति की ऊंचाई, स्थापना और विसर्जन में नहीं होंगे भीड़ जुटाने वाले आयोजन गरियाबंद - गणेशोत्सव को लेकर गरियाबंद कलेक्टर ने निर्देश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कोरोना के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए गणेशोत्सव आयोजन के निर्देश दिए गए है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए गरियाबंद कलेक्टर ने गणेशोत्सव को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत पंडालों में स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमाओं की ऊंचाई तय कर दिया गया है। गाइडलाइन के मुताबिक, सार्वजनिक पंडाल में अब 4 फीट के बप्पा की स्थापना की जा सकती है। वहीँ मूर्ति स्थापना वाले पंडालों की उचाई 15 फीट और 15 फ़ीट चौड़ाई तय की गई है। इस बार भी गणेशोत्सव में स्थापना और विसर्जन के उत्सव को सादगी से करने का निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान भीड़ जुटाने वाले आयोजन पर पाबंदी रहेगी। जिला प्रशासन ने आयोजकों के लिए 26 तरीके से गाइडलाइन जारी किये हैं, जिसका इस्तेमाल किये बगैर गणेश प्रतिमा स्थापित नहीं किया जा सकेगा। कलेक्टर से जारी आदेश में कहा गया है कि जो ...

आज टीकाकरण में फिर से आएगी तेजी वैक्सीन की 8000 डोज़ पहुंची

Image
  गरियाबंद,29 जुलाई 2021/ जिले में टीकाकरण की प्रक्रिया में  आज फिर से तेजी आएगी । जिले को 8 हजार वैक्सीन की डोज़ मिली है, जिसे सभी विकासखंड में वितरित किया गया है ।स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम डॉक्टर रीना लक्ष्मी ने बताया कि कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर वैक्सीनेशन और टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविशील्ड की 8000 डोज़ और कोवैक्सीन की 100 डोज़ जिले को कल ही प्राप्त हुए हैं ।उन्होंने टीकाकरण की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जिले में कुल लक्ष्य का 34% प्रथम डोज़  तथा 20% द्वितीय डोज़ का टीका लग चुका है ।लक्ष्य के अनुसार हेल्थ केयर वर्कर को प्रथम डोज़ का 91 प्रतिशत तथा द्वितीय डोज़ का 83  %, फ्रंटलाइन वर्कर को 98% प्रथम डोज़  और 78% द्वितीय डोज़  लग चुका है । इसी तरह 18-44 आयु वर्ग में  40 %प्रथम डोज़ एवं 19% द्वितीय डोज़ का लगा है। 40 से 59 आयु वर्ग के 52% प्रथम डोज़ और 26% द्वितीय डोज़ का टीका लग चुका है ।इस तरह कुल 1 लाख 65 हजार 356 लोगों को टीकाकरण प्रथम डोज़ का और 33 हजार 593 द्वितीय डोज़ का टीकाकरण पूर्ण हो चुका  है।

फिंगेश्वर ब्लाक के कई सोसायटीयो में डी ए पी खाद नही -जनपद सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू ने सौपा ज्ञापन*

Image
* फिंगेश्वर ब्लाक के कई सोसायटीयो में डी ए पी खाद नही -जनपद सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू ने सौपा ज्ञापन*  इन दिनों खेती किसानी का काम बहुत  जोरो पर  है कही रोपा तो कही ब्यासी तो कही अभी भी धान बोने का काम चल रहा है इन सभी कृषि कार्यो (रोपा ब्यासी  बोनी) मे किसान भाई डी ए पी खाद का इस्तेमाल करते है  वही फिंगेश्वर ब्लाक के भसेरा ,फिंगेश्वर सोसायटी में एक सप्ताह से डी ए पी खाद के लिए किसान  भाई चक्कर काट रहे है ,आज सहकारिता एवम उद्योग  सभापति  अर्चना डॉ दिलीप साहू भसेरा सोसायटी पहुच कर स्तिथि का जायजा लिया तो पता चला कि मात्र यूरिया खाद उपलब्ध है तुरन्त दूरभाष के माध्यम से डी एम ओ श्री अमित चन्द्राकर से स्तिथि का अवगत कराया कि डी ए पी खाद के बगैर किसानों का कृषि कार्य रुक गया है साथ ही इन लोगो को बार -बार सोसायटी का  चक्कर लगा पड़ रहा जिससे किसानों का समय बर्बाद हो रहा है साथ ही कृषि कार्य पिछड़ रहा है इन सारी बातों से अवगत कराने के बाद श्री चंद्राकर  जी ने एक दो रोज में  डी ए पी खाद उपलब्ध कराने की बात कही  श्री मति अर्चना डॉ दिलीप साहू ने  मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर श्र...

रानी श्यामकुमारी देवी कन्या शाला फिंगेश्वर की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सभी छात्राएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण।

Image
रानी श्यामकुमारी देवी कन्या शाला फिंगेश्वर की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सभी छात्राएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण। फिंगेश्वर शाला के प्राचार्य टी आर वर्मा ने बताया कि शाला की सभी छात्राएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है,जिसमें कु.वर्षा सिन्हा 92%अंक प्राप्त कर अव्वल रही और नमीशा साहू 89.2% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही तथा 89% अंक प्राप्त कर दो छात्राएँ निधि साहू और यामिनी साहू संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। शाला प्रबन्धन समिति की अध्यक्षा सुश्री पुखराज सिंह,संचालक राजा देवेंद्रबहादुर सिंह,श्रीमती यशोधरा सिंह,शिवाजी धुर्वे,राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह,उपाध्यक्ष राकेशतिवारी, सचिव शिवकुमार सिंह,कोषाध्यक्ष रमेंद्र सिंह, आनंदवर्धन ठाकुर,पंकज शर्मा,श्रीमती प्रेम कुमारी तिवारी,श्रीमती जीवन कुमारी सिंह और श्रीमती रश्मि तिवारी ने छात्राओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए छात्राओं और शालेय स्टाफ को बधाई और शुभकामनाएं दी है।   संस्था प्रबंधक/उपाध्यक्ष राकेशतिवारी ने छ.ग.शासन की 2 अगस्त से नये शिक्षा सत्र शुरू किए जाने की मंशा के संबंध में कहा कि शाला में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक छात्राओं के प...

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी अवैध शराब बेचते कोचिया 36 पौवा देशी मशाला के साथ गिरफ्तार

Image
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी अवैध शराब बेचते कोचिया 36 पौवा देशी मशाला के साथ  गिरफ्तार        राजिम    विवरण- श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में अवैध् शराब की बिक्री के रोकथाम करने लगातार दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25-07-2021 को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी नेतराम सेन पिता नरसिंग सेन उम्र 38 साल साकिन सुरसाबांधा थाना राजिम जिला गरियाबंद के द्वारा थैला में 36 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 173/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजिम पेश कर उपजेल गरियाबंद दाखिल किया जा रहा है ।   उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी राजिम, सउनि हेमंत मरकाम  , प्रआर  कृष्ण  कुमार गिलहरे, टेमन दुबे, तुलसी निषाद , राजेश् ध्रुव ,जैलसि...

पहले सावन सोमवारी को देखते हुए पर्यटन स्थलों पर ड्यूटी लगाई गई मौके पर कोरोना टेस्ट भी की जाएगी

Image
पहले सावन सोमवारी को देखते हुए पर्यटन स्थलों पर ड्यूटी लगाई गई  मौके पर कोरोना टेस्ट भी की जाएगी   गरियाबंद,25 जुलाई 2021 //जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं  धार्मिक स्थल  भूतेश्वर नाथ, कुलेश्वर महादेव, घटारानी एवं जतमई  स्थलों पर कल पहले सावन सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुगण दर्शन करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी दर्शनार्थियों से अपील किया है कि वे मौजूदा कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का अनिवार्यता पालन करते हुए दर्शन करें । सभी श्रद्धालुगण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्थल पर मास्क पहन कर जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें । कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर ने  इन स्थानों पर अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई है ।भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर  पारागांव में अनुविभागीय अधिकारी श्री  विश्वदीप एवं नायब तहसीलदार  वसीम सिद्दीकी की ड्यूटी लगाई गई है । साथ ही  जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोनावायरस टेस्टिंग भी मौके पर की जाएगी  ।यहां स्वास्थ विभाग द्वारा भी अपील किया गया है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ...

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान डी पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय महासचिव भाजपा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं बृजमोहन अग्रवाल विधायक व पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ से रूपसिंग साहू सामाजिक

Image
फिंगेश्वर ।छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान डी पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय महासचिव भाजपा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं बृजमोहन अग्रवाल विधायक व पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ से रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने गुलदस्ता भेंट कर मुलाकात की इस दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम बधाई संदेश दिया जो कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से लगातार आम जनता एवं मरीजों को लाभ मिल रहा है इसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया

गुरदेव डा आनंद मतावले जी ने कराये गुरु पूर्णिमा पर मन्त्र चेतना संस्कार दीक्षा संपन्न*

Image
 गुरदेव डा आनंद मतावले जी ने कराये गुरु पूर्णिमा पर मन्त्र चेतना संस्कार दीक्षा संपन्न*     * राजिम *:-  गुरुसत्ता आध्यात्मिक संस्थान व शान्तिधाम साधक कल्याण समिति छत्तीसगढ़ राजिम के प्रबंध संचालक पूज्य गुरूजी *डॉ आनंद मातावाले जी* द्वारा गुरु पूर्णिमा पर कोविद 19 के प्रभाव को देखते हुये प्रातः 07:30 बजे से सोसल मीडिआ *zoom* के माध्यम से साधको को विशिष्ठ गुरु पूजन संपन्न कराते हुये प्राप्त साधको व बच्चों के फोटो द्वारा संकल्प के अवधारना के साथ 251 सदस्यो को मन्त्र चेतना संस्कार दीक्षा प्रदान किया गया!     द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 बजे से कोरोना रोकथाम गाइड लाइन का पालन करते हुए  गुरूजी अपने निज निवास आमापारा राजिम मे उपस्थित साधक शिष्यों मे से इच्छुक साधको को मन्त्र व विशेष मंत्र दीक्षा प्रदान किया! पूज्य गुरूजी साधको के साथ गुरु पादुका पूजन सम्पन्न करते हुए मानव कल्याण विश्व शांति हेतु प्रार्थना करते हुए वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम हेतु भी विशेष मंत्रो के साथ प्रार्थना किया गया, साथ ही कोरोना रोकथाम गाइड लाइन का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है औऱ अपनी बारी आने पर सभी पात्र साधक टिक...
Image
गरियाबंद/छत्तीसगढ़ गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के द्वारा जिले के कमान संभालते ही सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये थे कि विभिन्न तस्करोें, अवैध शराब, जुआ/सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही करना है। इस अनुक्रम में थाना मैनपुर में हीरा तस्कर के खिलाफ कार्यवाही की गई है। गरियाबंद एसपी पारूल माथुर को मुखबीर से सूचना मिला कि देवभोग क्षेत्र से एक हीरा तस्कर मोटर सायकल से मैनपुर की ओर हीरा बेचने जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मैनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी हेतु झरियाबाहरा की ओर रवाना किये। टीम द्वारा ग्राम बरदुला में किराना दुकान के पास मोटर सायकल में एक व्यक्ति आकर खड़ा था और संदिग्ध रूप से इधर-उधर देख रहा था। मैनपुर थाना प्रभारी सत्येन्द्र श्याम को शंका होने पर उस व्यक्ति को पुछताछ हेतु बुलाये, जिस पर वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पुछताछ करने पर वह अपना नाम नीलम दास कश्यप ग्राम बुध्दुपारा थाना देवभोग का रहने वाला बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पेंट दाहिनेे जेब से एक कागज के पुड़िया मे लिपटा हुआ ...

राष्ट्रीय खाद्य शुरक्षा मिशन के अंतर्गत मैंने ग्राम बकली के किसानों को राहर बीजधान बीज दिलाया किसान भाई खुस नजर आए मुन्ना कुर्रे

Image
राष्ट्रीय खाद्य शुरक्षा मिशन के अंतर्गत मैंने ग्राम बकली के किसानों को राहर बीजधान बीज दिलाया किसान भाई खुस नजर आए मुन्ना कुर्रे * फिंगेश्वर उपसंचालक कृषि श्री एफआर कश्यप के निर्देशन में कृषि विभाग फिंगेश्वर जिला गरियाबंद, बीआर साहू, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के के साहू, कृषि विकास अधिकारी उज्जवल शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के मार्गदर्शन में आज रविवार को ग्राम बकली के किसान भाइयों को मैंने प्रति हेक्टेयर  ढाई किलो किलो राहर का बीज  वितरण किया इससे पहले बोवाई के समय  100 एकड़ के लिए प्रति हेक्टेयर 75 kg राजेश्वरी  धान का बीज ,हरि खाद, ढेंचा कल्चर ,माइकोराइजा कीटनाशक,जिंक, जैव उर्वरक महानदी कल्चर   का वितरण किया था  किसान भाइयों को कृषि विभाग से निशुल्क धान बीज ,कीटनाशक    मिलने से खुशी की लहर है  किसान भाई हमारे देश का रीढ़ के हड्डी है किसान को भगवान भी कहते है  किसान भाई जब खेत मे अन्न उगाते है जिसे खाकर हम सभी अपना भूख मिटाते है सभी किसानों का फसल अच्छा हो कामना करता हु कृषि विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं जो हमारे गांव के किसानों को लाभ पहुचाया लाभार्थी किसान ,शासन से ...

कोदोमाली के समीप अज्ञात वाहन के साथ सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत ,

Image
गरियाबंद- अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत कोदोमाली के समीप अज्ञात वाहन के साथ सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत , गरियाबंद - जिला बेमेतरा के ग्राम परपोड़ी निवासी शिक्षक रविकुमार साहू पिता दशरथ साहू जो मैनपुर ब्लाक के तितलखुटि में शिक्षक था उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई घटना की रिपोर्ट राजिम निवासी उसके साथी को बताया गया तब उसका साथी गरियाबंद जिला अस्पताल पहुचा । वही घटना के विषय मे मृतक के साथी ने बताया कि ग्राम परपोड़ी निवासी रविकुमार साहू ग्राम तितलखुटि स्कूल में शिक्षाकर्मी वर्ग एक का टीचर था ,जो आज शनिवार को कल रविवार की छूटटी होने के चलते अपने घर परपोड़ी जाने ले लिए निकला था , तभी जुगाड़ थाना अंतर्गत कोदोमाली के समीप किसी अज्ञात के द्वारा रविकुमार को ठोकर मारा गया , बुरी तरह ज़ख़्मी शिक्षक को मैनपुर अस्पताल लाया गया , इस दुर्घटना में मृतक के दाया हाथ और सीने में गम्भीर चोट लगी थी जिससे उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गरियाबंद जिला अस्पताल संजीवनी वाहन से लाया गया ,जहाँ डॉक्टरो द्वारा उसकी मौत रास्ते मे ही होने की बात बताये । घटना की रिपोर्ट गरियाबंद जिला अस्पतला द्वारा सिटीक...

शादीशुदा आरोपी ने स्वयं को कुंवारा बताकर अवयस्क बालिका को भगा लेजाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

Image
शादीशुदा आरोपी ने स्वयं को कुंवारा बताकर अवयस्क बालिका को भगा लेजाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*  💥24 घंटे के भीतर अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार*  💥नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*     💥 नाबालिक को बहला फुसलाकर लगातार करता रहा शारीरिक शोषण,*   💥 *आरोपी को पीपरछेड़ी कमारपारा से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया,*  💥 *सिटी कोतवाली गरियाबंद की त्वरित व बड़ी कार्यवाही,*  💥 *दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भेजा गया जेल।*  गरियाबंद विवरण :- मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है जहां के एक प्रार्थी ने दिनांक 22.07.2021 को सिटी कोतवाली गरियाबंद में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति इनके नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया की रिपोर्ट पर तत्काल धारा 363 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।           मामला गंभीर एवं बालिका के अपहरण से सम्बंधित होने पर घटना की जानकारी तुरंत जिला  के आला अधिकारियों का दी गई जिसके बाद पुलिस महानिदेशक छ०ग० तथा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के द्वारा महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही क...

दर्दनाक सड़क हादसा-स्‍कार्पियो और कार की जोरदार टक्‍कर,एक लड़की की मौके पर हुई मौत अन्य गंभीर रूप से घायल गरियाबंद – स्‍कार्पियो और कार की जोरदार टक्‍कर

Image
दर्दनाक सड़क हादसा-स्‍कार्पियो और कार की जोरदार टक्‍कर,एक लड़की की मौके पर हुई मौत अन्य गंभीर रूप से घायल गरियाबंद – स्‍कार्पियो और कार की जोरदार टक्‍कर,एक लड़की की मौके पर हुई मौत अन्य गंभीर रूप से घायल रजनकट्टा के करीब ये हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था। कि स्कॉर्पियो कार से टकराने के बाद रोड में पलट गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक लड़की की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। स्कॉर्पियो सवार परिवार माँ जतमई के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पांडुका की ओर से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गयी बहरहाल पांडुका पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बँसत बघेल ने बताया की  मृतिका देवभोग के समीप गोलामाल की रहने वाली थी वही कार सवार रायपुर के बताए जा रहे है

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण जब कलेक्टर बने टीचर बच्चों से मेथ्स के सवाल पूछे

Image
कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण जब कलेक्टर बने टीचर बच्चों से मेथ्स के सवाल पूछे गरियाबंद जिला कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर आज छुरा विकासखण्ड के दौरे पर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया।  उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे ।शिक्षिका के अध्यापन के दौरान  वे बच्चों के सीखने की क्षमताओं का आंकलन करते रहे।  शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छुरा की शिक्षिका श्रीमती रेणु देवांगन कक्षा दसवीं की गणित विषय का अध्यापन कर रही थी। इस दौरान कलेक्टर ने उनकी पढ़ाने की तकनीक का अवलोकन किया। कलेक्टर ने ब्लैकबोर्ड पर  गणित के सवाल बच्चों को दिए । इस दौरान घातांक के सवाल को समझाया जा रहा था। कलेक्टर ने भी इसी पाठ से संबंधित प्रश्न पूछे और बच्चों को सवाल हल करने के लिए पर्याप्त समय दिए ।तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया इसी परिसर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन किया जा रहा है ।कलेक्टर ने परिसर का अवलोकन करते हुए साफ सफाई और  भवन को व्यवस्थित  करने के निर्देश दिए । उन्होंने शिक...

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण जब कलेक्टर बने टीचर बच्चों से मेथ्स के सवाल पूछे

Image
कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण जब कलेक्टर बने टीचर बच्चों से मेथ्स के सवाल पूछे गरियाबंद जिला कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर आज छुरा विकासखण्ड के दौरे पर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया।  उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे ।शिक्षिका के अध्यापन के दौरान  वे बच्चों के सीखने की क्षमताओं का आंकलन करते रहे।  शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छुरा की शिक्षिका श्रीमती रेणु देवांगन कक्षा दसवीं की गणित विषय का अध्यापन कर रही थी। इस दौरान कलेक्टर ने उनकी पढ़ाने की तकनीक का अवलोकन किया। कलेक्टर ने ब्लैकबोर्ड पर  गणित के सवाल बच्चों को दिए । इस दौरान घातांक के सवाल को समझाया जा रहा था। कलेक्टर ने भी इसी पाठ से संबंधित प्रश्न पूछे और बच्चों को सवाल हल करने के लिए पर्याप्त समय दिए ।तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया इसी परिसर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन किया जा रहा है ।कलेक्टर ने परिसर का अवलोकन करते हुए साफ सफाई और  भवन को व्यवस्थित  करने के निर्देश दिए । उन्होंने शिक...