Posts

सर्वाइकल कैसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत विकासखंड फिगेंश्वर में आज 15 किशोरियों ने लगाई एचपीवी की वैक्सीन।

Image
सर्वाइकल कैसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत विकासखंड फिगेंश्वर में आज 15 किशोरियों ने लगाई एचपीवी की वैक्सीन। फिंगेश्वर  माननीय विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र श्री रोहित साहू जी ने सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देशित व क्षेत्र के सभी जनताओ से अपील किया है की भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान को जन जन तक पहुंचाकर सभी लक्षित बालिकाओं को इसका लाभ अवश्य दिलवाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद(छ.ग.)  डॉ. यू.एस. नवरत्न के निर्देशन तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.बारा व खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.स्नेहलता हुमने के मार्गदर्शन में भारत सरकार के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत सर्वाइकल कैसर से बचाव के लिए आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम व फिंगेश्वर में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई।  जिसमें 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आज कुल 15 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। टीका लगाये जाने के बाद इन सभी लाभार्थियों को 30 मिनट तक निगरानी कक्...

विधायक रोहित साहू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं चिराग पासवान से की मुलाकात, राजिम के विकास को मिलेगी नई गति*

Image
*विधायक रोहित साहू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं चिराग पासवान से की मुलाकात, राजिम के विकास को मिलेगी नई गति* राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र में यातायात सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं नई सड़कों की स्वीकृति के संबंध में विधायक रोहित साहू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया। नई दिल्ली प्रवास के दौरान हुई इस शिष्टाचार भेंट में विधायक साहू ने गरियाबंद जिले एवं राजिम विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति तथा बढ़ते यातायात दबाव की जानकारी देते हुए कई अहम प्रस्ताव प्रस्तुत किए। विधायक रोहित साहू ने नेशनल हाईवे 130-सी के अंतर्गत पाण्डुका से मदांगमुड़ा तक 128 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। इसके साथ ही सिंधौरी से पटेवा बाईपास सड़क के निर्माण के लिए भी डीपीआर तैयार कर तत्काल स्वीकृति देने की मांग रखी, ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।इस अवसर पर विधायक सा...

राजिम कुंभ कल्प में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का उत्सव: लोकमहक खल्लारी की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक**“नवलगोल बंधी राम-राम समधी...” की शानदार प्रस्तुति से दिया सामाजिक संदेश*

*राजिम कुंभ कल्प में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का उत्सव: लोकमहक खल्लारी की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक* *“नवलगोल बंधी राम-राम समधी...” की शानदार प्रस्तुति से दिया सामाजिक संदेश*  राजिम। राजिम कुंभ कल्प के पांचवें दिन मुख्य मंच पर लोकमहक खल्लारी की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों में सराबोर कर दिया। विभिन्न पारंपरिक परिधानों और नृत्य शैलियों के साथ कलाकारों ने ऐसा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कि दर्शक अपनी सीटों पर बैठे-बैठे झूमने मजबूर हो गए। लोककला मंच की शुरुआत गणेश वंदना “गाईये गणपति गज वंदन... ” से हुई। विघ्नहर्ता की वंदना सुनकर दर्शक भी भावविभोर होकर गणपति का स्मरण करने लगे। मां शारदे की आराधना में प्रस्तुत गीत “तै नाचत आवे न...” ने मंच को भक्ति रस से भर दिया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत “जन गण मन अधिनायक... जय बोलो भारत माता” ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई दी। इसके बाद प्रेम और लोकजीवन से जुड़े गीत “बड़े बिहनियां कौंवा करे कौव...” और “तोर गुरतुर बोली मोर मन ल मोही डारे...” और कर्मा नृत्य की प्रस्तुति में कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों के साथ “चाहे तै मन ...

मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है,मजदुरों से खिलवाड़ का हर स्तर पर विरोध होगा -रूपेश साहू*

Image
*मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है,मजदुरों से खिलवाड़ का हर स्तर पर विरोध होगा -रूपेश साहू*  फिंगेश्वर /ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज दितिय दिवस यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत चैतरा से शुरू होकर ग्राम पंचायत सेंदर, परसष्ठी,बारूला होते हुए 8 किली की लंबी पदयात्रा का ग्राम पंचायत बेलर में सभा को संबोधित कर समापन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है,मजदुरों से खिलवाड़ का हर स्तर पर विरोध होगा केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेंगा) को समाप्त कर उसके स्थान पर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू करने के विरोध में आयोजित किया गया था। गोडसे वादी लोग (गोडसे सपोर्टर) मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटा कर उनकी विरासत का अपमान कर रहे हैं। यह कदम महात्मा गांधी की विचारधारा के खिलाफ है, क्योंकि मनरेंगा गांधी जी के ग्राम स्वराज और ग्रामीण आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों पर आधारित था। इसलिए महात्मा गांधी की "दूसरी हत्य...

गरियाबंद में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन हेतु सवा 11 करोड़ की मिली स्वीकृति**विधायक रोहित साहू के निरंतर प्रयासों से मिलेगा नया न्यायालयिक परिसर*

Image
*गरियाबंद में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन हेतु सवा 11 करोड़ की मिली स्वीकृति* * विधायक रोहित साहू के निरंतर प्रयासों से मिलेगा नया न्यायालयिक परिसर*       * गरियाबंद :-* जिला मुख्यालय गरियाबंद में न्याय व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप जिला मुख्यालय गरियाबंद में व्यवहार न्यायालय के नवीन सर्वसुविधायुक्त भवन के निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा 1125.92 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस भवन की स्वीकृति के लिए विधायक रोहित साहू पिछले लंबे समय से न्यायालयीन परिसर की समस्याओं और वहां की सीमित जगह को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और विधि विभाग के समक्ष गरियाबंद में नए भवन की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा था। इस स्वीकृति के साथ ही अब क्षेत्र के अधिवक्ताओं और न्याय पाने आने वाले पक्षकारों के लिए एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त परिसर की सुविधा मिलेगी। विदित हो कि 90 के दशक में पुराने सेटअ...

फिंगेश्वर छत्तीसगढ़ रजत चावल महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

Image
छत्तीसगढ़ रजत चावल महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया  फिंगेश्वर जैसा कि मालूम है केंद्र और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हितग्राहियों को राशन दिया जाता है,चावल उत्सव दिवस मनाकर लोगों को जानकारी दी गई कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से पार्षदप्रतिनिधि कमलेश यदु ने कहा कि यह शासन की कल्याणकारी योजना है जिसमें मध्यम वर्ग और गरीब लोगों के लिए राशन कार्ड दिया गया जिसके माध्यम से राशन दिया जाता है जिससे आज वह राशन के चिंताताओं से मुक्त हो कर काम करते हैंऔर अपना विकास कर रहे है, पार्षदअनिल चंद्राकर ने कहा कि सभी हितग्राहियों को चावल दिया जा रहा है पहले समय में लोग चावल के लिए ही काम करते थे उसी की चिंता में लग रहे थे अब दूसरे कामों में भी लोग ध्यान दे रहे है जिससे हमारे देश का विकास मे मजबूती मिली है कार्यक्रम मे वही राशन दुकान क्रमांक 511014003 प्रभा जैन ने कहा कि चावल देना शासन की महत्वकांशी योजना है जिसमें हमारी माता बहनों के नाम पर चावल दिया जा रहा है यह योजना हम माता बहनों के लिए कल्याणकारी योजना है और महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत ही महत्व रखता है महिलाओं के ना...

फिंगेश्वर ब्लॉक से "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान के तहत 12000 हजार भरे हुए फॉर्म प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के पास जमा किया!*

Image
फिंगेश्वर ब्लॉक से "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान के तहत 12000 हजार भरे हुए फॉर्म प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के पास जमा किया!* राजिम/ फिंगेश्वर ब्लॉक के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और प्रयास से "वोट चोर गद्दी छोड़"हस्ताक्षर अभियान के तहत फिंगेश्वर ब्लॉक से 12000 फॉर्म ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि भवानी शंकर शुक्ल के नेतृत्व में फिंगेश्वर मंडल और सेक्टर के जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी को सौपा गया!  उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा हमारे वोट की चोरी हो रही है और हमारा वोट देने का अधिकार को छीना जा रहा है, जिंदा व्यक्ति वोट नहीं दे पा रहे हैं और जिनकी मृत्यु हो चुकी है वह मतदान कर रहे हैं यह बहुत बड़ी विडंबना है यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है हमारा लोकतंत्र वोट की शक्ति पर टिका है आज यह नींव ही खतरे में है अलग-अलग विधानसभा में मतदाता सुचिया में लाखों प्रविष्टि अधूरी है! जिनमें सही तस्वीर नहीं है कई प्रविष्टियां डुप्लीकेट पाई जाती है और लाखों नाम सुचिया...