Posts

Showing posts from September, 2021

अपर कलेक्टर श्री चौरसिया को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Image
अपर कलेक्टर श्री चौरसिया को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई  गरियाबंद  जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया अपने शासकीय सेवाकाल के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर गुरूवार 30 सितम्बर 2021 को सेवानिवृत्त हुए। जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार की संध्या कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में श्री चौरसिया को अधिकारी - कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के समस्त विभाग के अधिकारी एवं कलेक्टोरेट के समस्त शाखाओं के कर्मचारी सम्मिलित हुए। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर श्री जे.आर चौरसिया को साल-श्रीफल, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि कार्य के प्रति तत्पर रहने के कारण श्री चौरसिया की पहचान कर्तव्यनिष्ट अधिकारी के रूप में रही है। राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल चयन व जमीन की उपलब्धता तथा डोंगरीगांव में शासकीय कार्य हेतु जमीन चयन व रिकार्ड की उपलब्धता में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कलेक्टर श्री क्ष...

गांधी जयंती‘ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान रहेगीं बंद

Image
गांधी जयंती‘ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान रहेगीं बंद गरियाबंद 29 सितम्बर 2021/गांधी जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर गरियाबंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्ती की कार्यवाही करने जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया है। स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती हेतु अंतिम पात्र/अपात्र सूची जारी गरियाबंद 29 सितम्बर 2021/ गरियाबंद जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों की भर्ती हेतु पात्र/अपात्र सूची जारी कर दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। निर्धारित समयावधि में प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर दावा-आपत्ति निराकरण सूची तथा अंतिम पात्र/अपात्र सूची जारी की गई है। सी.एम.एच.ओ डॉ. एन.आर.नवरत्न ने बताय...

टिकैत जी को समर्थन देने पहुंचे अमितेश शुक्ल

Image
टिकैत जी को समर्थन देने पहुंचे अमितेश  आज दिनांक 28 सितंबर 2021 को छत्तीसगढ़ के राजिम में किसान महा पंचायत का आयोजन किसान संगठन द्वारा किया गया था, जिसमे  अमितेश शुक्ल प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन और विधायक राजिम भी टिकैत जी के किसान आंदोलन और राजिम के इस किसान महापंचायत को समर्थन देने पहुंचे। इस किसान महापंचायत में राज्य के लगभग 12 से 15 हजार किसान मौजूद थे। इस अवसर पर माननीय अमितेश शुक्ल जी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वो और उनका पूरा परिवार हमेशा से ही किसान समर्थक और हितैसी रहे है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार, राहुल गांधी जी, सोनिया गांधी जी हमेशा से किसानों के हितैसी रहे है। किसान के किसी भी संगठन को मैं हमेशा समर्थन देता रहूंगा। भागीरथी श्याम भैया के पुत्र के रूप में किसान मेरी सर्वप्रथम प्राथमिकता है। मेरे पिता जी स्व श्री श्यामाचरण शुक्ल जी आज भी क्षेत्र के किसानों और क्षेत्र की जनता के लिए भागीरथी के रूप में जाने जाते है, जिसका उदाहरण क्षेत्र का सिकासार बांध और पंडित रविशंकर शुक्ल (गंगरेल) बांध है। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी ...

जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर ग्राम दर्रीपारा में कल

जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर ग्राम दर्रीपारा में कल   28 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देश पर गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम दर्री पारा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कल , बुधवार को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर ने समस्त विभागीय अधिकारियों को शिविर में पहुंच कर जन सामान्य को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्रता अनुसार लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं इसकी जानकारी अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद श्री विश्वदीप ने दिया है ।

तुम ऐसी रोशनी बन जाओ जगमगा उठे मेरा देश

Image
आशा की किरण बन जाओ नूतन लाल साहू ने इस बार देश जगमगा उठे कविता से लोगो के दिलो में देश भक्ति जगाने का प्रयास किया है विदित हो की कविता कार श्री साहू जी अपनी नौकरी  में रहते हुए अनेक कविता और लेख लिखते है जिसे लोग बहुत पसंद करते है तुम ऐसी रोशनी बन जाओ जगमगा उठे मेरा देश जहां जहां अवसाद छाया हुआ है छा जाएं आल्हाद। सोई हुई है,तकदीर अनेकों की माया मोह बनी है जंजीर ऐसी चेतना बन जाओ बिछ जाएं,आशा की नई किरणें तुम ऐसी रोशनी बन जाओ जगमगा उठे मेरा देश । वीर महापुरुषों की गाथा से भरा हुआ है इतिहास उनका प्रभाव कभी दूर नहीं हो सकता उनसे ही सीख लेना है सौ समस्याएं खड़ी हुई है एक का भी हल नही है किसी के पास धातु सा अनमोल बन जाओ जगमगा उठे मेरा देश तुम ऐसी रोशनी बन जाओ जगमगा उठे मेरा देश। सोई हुई तकदीर जगा दें दासता की भावना हटा दें स्वप्न से सूने हृदय में लगन की दीप जला दें ऐसी सुनहरे दीप का निर्माण करो मन हो जाएं आबाद तुम ऐसी रोशनी बन जाओ जगमगा उठे मेरा देश। दुखिया दलित कमजोर सभी उठ पड़े उत्साह से अन्यायी अत्याचारी अभिमानी के झुक जाएं शीश,शर्म से ऐसी आभा का पूत बन जाओ तुम ऐसी रोशनी बन जाओ जगमगा उठे ...

चैतन्य का चयन जिला के लिए

Image
चैतन्य का चयन जिला के लिए फिंगेश्वर विकासखण्ड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताए बालक शाला फिंगेश्वर में सम्पन्न हुआ।जिसमें पठन कौशल,लेखन कौशल एवं गणितीय कौशल से सम्बंधित विषयों पर पूरे विकासखण्ड के 26 संकुलों के विभिन्न विद्यालयों से ऐसे बच्चे जिन्होंने संकुल स्तरीय में प्रथम स्थान प्राप्त किए थे वे सभी बच्चे भाग लिए।इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय पितईबन्द से पठन कौशल में हर्ष यादव 2 री, लेखन कौशल में वर्षा बंजारे 2री ,गणितीय कौशल मे चैतन्य निषाद 3री,श्रुत लेखन में खुशबू सेन 5 वी ,हस्तलिखित पुस्तिका में भावेश बंजारे 5 वी ने भाग लिया।जिसमे गणितीय कौशल में प्रथम स्थान चैतन्य  निषाद ने प्राप्त किया उसी प्रकार लेखन कौशल में वर्षा बंजारे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी चैतन्य निषाद अब 2 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रधान पाठक श्रीमती आशा ध्रुव, सरपंच श्री पूनारद बंजारे,शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्री राम प्रसाद यदु,उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी सेन,शिक्षक विजय कुमार महोबिया, संतोष कुमार साहू,श्रीम...

अवैध रेत खनन रोकने व कार्यवाही हेतु युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।*

Image
*अवैध रेत खनन रोकने व कार्यवाही हेतु युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।* फिंगेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हथखोज रेत घाट में विगत कई दिनों से रेत  माफियाओं द्वारा अवैध खनन कर प्राकृतिक धरोहर को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा रहे है , रेत खनन की अवैध कार्य को रोकने व रेत माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही कराने के लिए  युवा कांग्रेस के साथियों ने युवा कांग्रेस फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारती के नेतृत्व में  अनुविभागीय अधिकारी राजिम को ज्ञापन   सौपा और कहा की जल्द से जल्द  कार्यवाही न करने के स्थिति में युवा कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय राजिम का घेराव करेगा । मुकेश भारती ने बताया कि हथखोज घाट से अवैध रेत खनन का कार्य चलते  महीने भर से ज्यादा हो गए है जो रात की अंधेरो में धड़ल्ले से अवैध कार्य किया जा रहा है  , जिला खनिज विभाग व प्रशासनिक अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है यह  प्रशासनिक अधिकारियों के लापरवाही व निष्क्रियता को दर्शाता है । जिला मीडिया प्रभारी असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस  गुलशन जांगड़े ने जानकारी देते हुवे बताया कि  जैसे जैसे रात होता है हा...

सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग रूपसिंग साहू ने टीकाकरण व मुआवजे पर केंद्र के भाजपा सरकार का फैसला स्वागत योग्य बताया

Image
गरियाबंद सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग रूपसिंग साहू ने टीकाकरण व मुआवजे पर केंद्र के भाजपा सरकार का फैसला स्वागत योग्य बताया कि भारत में टीकाकरण सेंटर तक पहुंचने में असमर्थ लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से घर में ही टीका लगवाने व्यवस्था करना और कोविड के चलते मृत व्यक्ति के परिजनों को 50,000 मुआवजा देने का ऐलान सराहनीय कदम है श्री साहू ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक असमर्थ लोगों को घर पर ही हेल्थ टीमों की ओर से टीका लगाया जाएगा इसके लिए उन्हें कहीं भी टीकाकरण के लिए आयोजन करने की जरूरत नहीं है इस फैसले के तहत नियर टू होम कोविड वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे इससे दिव्यांगों और बुजुर्गों को कोरोना टीका लगवाने के लिए यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें नजदीक में ही टीका लगाया जा सकेगा सरकार के इस फैसले से टीकाकरण रफ्तार में तेजी आएगी 60 साल से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को उसके घर के पास भी टीका लग सकेगा साथ ही कम आयु के दिव्यांगों भाई बहनों को भी उनके घर के नजदीक ही वैक्सीनेशन की सुविधा दी जा रही है इसके...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने खुद अपनी ही झूठी लूटपाट करवाई, सभी आरोपी गिरफ्तार आंगनबाड़ी बासीन की घटना ई

Image
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने खुद अपनी ही झूठी लूटपाट करवाई, सभी आरोपी गिरफ्तार आंगनबाड़ी बासीन की घटना गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता,12 घण्टे पहले लूट की घटना का पुलिस ने किया पर्दा फाश मनगढन्त लूट की कहानी का हुआ खुलासा। प्रकरण का लूट का जेवरात बरामद  झुठा लूट का रिपोर्ट लिखाने के खिलाफ की जायेगी कानूनी कार्यवाही। गरियाबंद/फिंगेश्वर-- दिनांक 23.09.2021 को पीड़िता श्रीमती सरस्वती साहू के पति लोकेश साहू पिता ललित साहू उम्र 29 वर्ष साकिन रोबा, थाना फिंगेश्वर द्वारा थाना आकर लिखित सूचना दिया गया कि इसके पत्नी श्रीमती सरस्वती साहू आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 09 ग्राम बासीन में कार्यरत है। जिसका ससुराल ग्राम रोबा है, जिसका पति प्रतिदिन ग्राम बासीन आंगनबाड़ी छोड़ने तथा लाने के लिये आता जाता है। दिनांक 23.09.2021 को अपनी पत्नी को प्रतिदिन कि तरह करीब सुबह 11.00 बजे आंगनबाड़ी में छोड़कर अपने कुछ काम से राजिम नवापारा चला गया। दोपहर करीबन 02.40 बजे अपने पत्नी को वापस लेने के लिये आंगनबाड़ी आया और कुछ देर तक आंगनवाड़ी के बाहर इंतजार करने लगा। आंगनबाड़ी से इसके पत्नी बाहर नहीं निकलने पर अंदर जाकर देखा ...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर हुई जान लेवा हमला , पूरी घटना बासीन की है अपनी ही आंगनबाड़ी में हाथ पैर बंधी मिली कार्यकर्ता

Image
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर हुई जान लेवा हमला , पूरी घटना बासीन की है  अपनी ही आंगनबाड़ी में हाथ पैर बंधी मिली कार्यकर्ता गरियाबंद/फिंगेश्वर-- गरियाबंद जिले के अंतर्गत फिंगेश्वर के ग्राम बासीन स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में आज दोपहर दिन-दहाड़े एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है . अज्ञात लुटेरे द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बेहोश कर घटना को अंजाम दिया गया है . मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती सरस्वती साहू बासीन की रहने वाली है और ग्राम के ही आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है . रोज की तरह वह आज सुबह आंगनबाड़ी सहायिका रेखा ध्रुव के साथ आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कर रही थी . दोपहर 12 बजे सहायिका रेखा ध्रुव अपने घर चली गई, जिसके बाद से सरस्वती केंद्र में अकेली मौजूद थी . इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घटना को अंजाम दे गया . दोपहर 2 बजे रोज की तरह जब सरस्वती का पति लोकेश साहू, सरस्वती के भाई सुरेंद्र के साथ उसे घर वापिस ले जाने केंद्र पहुंचा तो देखा कि केंद्र की खिड़कियां बंद है जबकि एक दरवाजा खुला हुआ है . जब वे दोनों दरवाजे...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर हुई जान लेवा हमला , पूरी घटना बासीन की है अपनी ही आंगनबाड़ी में हाथ पैर बंधी मिली कार्यकर्ता

Image
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर हुई जान लेवा हमला , पूरी घटना बासीन की है  अपनी ही आंगनबाड़ी में हाथ पैर बंधी मिली कार्यकर्ता गरियाबंद/फिंगेश्वर-- गरियाबंद जिले के अंतर्गत फिंगेश्वर के ग्राम बासीन स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में आज दोपहर दिन-दहाड़े एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है . अज्ञात लुटेरे द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बेहोश कर घटना को अंजाम दिया गया है . मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती सरस्वती साहू बासीन की रहने वाली है और ग्राम के ही आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है . रोज की तरह वह आज सुबह आंगनबाड़ी सहायिका रेखा ध्रुव के साथ आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कर रही थी . दोपहर 12 बजे सहायिका रेखा ध्रुव अपने घर चली गई, जिसके बाद से सरस्वती केंद्र में अकेली मौजूद थी . इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घटना को अंजाम दे गया . दोपहर 2 बजे रोज की तरह जब सरस्वती का पति लोकेश साहू, सरस्वती के भाई सुरेंद्र के साथ उसे घर वापिस ले जाने केंद्र पहुंचा तो देखा कि केंद्र की खिड़कियां बंद है जबकि एक दरवाजा खुला हुआ है . जब वे दोनों दरवाजे...

आदिवासी ध्रुव गोंड समाज सर कल फिंगेश्वर के तत्वधान में दर्री पार रोड फिंगेश्वर में अभिनंदन समारोह एवं आदिवासी ध्रुव गोंड समाज सम्मेलन का आयोजन 27 सितंबर को किया गया

Image
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज सर कल फिंगेश्वर के तत्वधान में दर्री पार रोड फिंगेश्वर में अभिनंदन समारोह एवं आदिवासी ध्रुव गोंड समाज सम्मेलन का आयोजन 27 सितंबर को किया गया है उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी उपस्थित होंगे साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी होंगे तथा विशेष अतिथि के रूप में राजा राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह पूर्व सांसद चंदूलाल साहू पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जिला अध्यक्ष राजेश साहू वरिष्ठ नेता रामू राम साहू मंडल प्रभारी राहुल सेन मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर सहित अनेक नेता एवं सामाजिक पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे उक्त कार्यक्रम में अतिथियों का अभिनंदन के साथ-साथ समाज का सम्मेलन होगा समाज के अध्यक्ष आनंद ध्रुव एवं सचिव डोमार सिंह ध्रुव ने बताया की 10:00 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है 11:00 बजे से शोभा यात्रा एवं 2:00 बजे से मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह जी के साथ अन्य सभी अतिथियों का आगमन होगा तथा स्वागत अभिनंदन ...

कोरोना के संभावित तीसरी लहर की नियंत्रण हेतु तैयारी रखे - कलेक्टर

कोरोना के संभावित तीसरी लहर की नियंत्रण हेतु तैयारी रखे - कलेक्टर गरियाबंद 21 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज अधिकारियों की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कहा कि आगामी अक्टूबर नवम्बर माह में कोरोना के तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण हेतु अभी से तैयारी रखें। जिला अस्पताल में पीएसए प्लांट व ऑक्सीजन सप्लाई की टेस्ट कर ले । डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में और पूर्व निर्धारित कोविड सेंटरों में पूर्व की भांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए 18 प्लस वालो का वैक्सीनेशन और सेकंड डोज वालों का भी वैक्सीनेशन शत प्रतिशत हो, इसके लिए कार्य योजना के साथ कैम्प लगाकर वैक्सिनेशन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोविड हॉस्पिटल हेतु नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द पूर्ण कर लेने सीएमएचओ को निर्देशित किया। उन्होंने आयुष्मान भारत कार्ड हेतु क्लस्टरवार कैम्प लगाकर शत प्रतिशत पूर्ण कराने कहा। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया तथा अनुकम्पा नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर लेने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्दे...

भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत अब तक 12 हजार 514 आवेदन प्राप्त ग्राम पंचायत में लिये जा रहे है आवेदन पत्र

भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत अब तक 12 हजार 514 आवेदन प्राप्त ग्राम पंचायत में लिये जा रहे है आवेदन पत्र गरियाबंद 21 सितम्बर 2021/ गरियाबंद जिले में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में भूमिहीन कृषि मजदूरों से आवेदन जमा लिये जा रहे है। यह सिलसिला 01 सितम्बर 2021 से प्रारंभ हुई है, जो आगामी 30 नवम्बर 2021 तक चलेगा। जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री भूपेन्द्र साहू ने बताया कि जिले के सभी 336 ग्राम पंचायत में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत आवेदन जमा लिये जा रहे हैं, साथ ही आवेदकों को ग्राम पंचायत में निःशुल्क आवेदन पत्र उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जिले के पांचों जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में अब तक 12 हजार 514 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। जनपद पंचायत गरियाबंद में 1034 आवेदन, फिंगेश्वर में 5327 आवेदन, छुरा में 2063 आवेदन, मैनपुर में 2281 आवेदन और देवभोग में 1809 आवेदन भूमिहीन कृषि मजदूर संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।

राजिम से पोखरा तक होगी रोड चौड़ीकरण क्षेत्र में खुशी की लहर -सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू*

*राजिम से पोखरा तक होगी रोड चौड़ीकरण क्षेत्र में खुशी की लहर -सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू*  माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बधेल जी के मुख्य अतिथय व अध्यक्षता  मा श्री ताम्रध्वज जी व प्रभारी मंत्री मा श्री अमरजीत भगत व विधायक मा श्री अमितेष शुक्ल जी की उपस्थिति में 19 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिला को विकास की गति प्रदान करते हुए विभिन्न कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन व लोकार्पण किया , गरियाबंद जिला को विकास से जोड़ते हुए 58 करोड़ 33 लाख का सौगात देते हुए भूमिपूजन लोकार्पण किया गया  इसी क्रम में  राजिम से पोखरा मार्ग को चौड़ीकरण हेतु भूमिपूजन किया गया जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है , रोड चौड़ीकरण को लेकर जनपद सभापति श्रीमति अर्चना डॉ दिलीप साहू कई बार माननीय लोकनिर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी व विधायक अमितेष शुक्ला जी व अधिकारी पी डब्लू डी से मिलकर अवगत कराया कि यह रोड़ बहुत महत्वपूर्ण है ए रोड महासमुंद जिला मुख्यालय जाने का शॉर्टकट मार्ग लगभग 40-50 गांव डेली इसी मार्ग से धर्म नगरी राजिम , तहसील कार्यलय  , धान मंडी , सब्जी मंडी , कालेज ,स्कूल  , मुंडन संस्कार , नयापारा , गरियाबंद जिला जाने...

निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन से नगर की दिव्या वैद्य का चयन पीएससी में*

Image
*सफलता की कहानी*    *जिला प्रशासन का पहल रंग लाया*   *रत्नगर्भा अकादमी से बनने लगे प्रशासनिक अधिकारी*   *निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन से नगर की दिव्या वैद्य का चयन पीएससी में*  गरियाबंद 20 सितम्बर 2021/ जिला प्रशासन द्वारा संचालित रत्नगर्भा अकादमी फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम ‘‘रेस’’ से अब प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना पूरा हो रहा है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा विगत वर्ष छत्तीसगढ़ पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा एवं मेंस की तैयारी हेतु 60 दिवसीय निःशुल्क क्रेश कोर्स डिजाइन किया गया था। जिसका सुखद परिणाम सामने आ रहे है। नगर की कुमारी दिव्या वैद्य का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-2019 में हुआ है। गत दिनों जारी परीक्षा परिणाम में दिव्या को ओवरऑल 251 रैंक हासिल हुआ है। वही कैटेगिरी रैंक में उन्हें 16वीं रैंक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि उसे भू-अभिलेख शाखा में सहायक अधीक्षक के पद पर नियुक्ति मिलेगी। दिव्या ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित रत्नगर्भा अकादमी ‘‘रेस’’ में मिले मार्गदर्शन को इस सफलता के लिए श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि वे 2019 से ही परीक्षा ...

गरियाबंद जिले को 58 करोड़ 33 लाख रूपये लागत के विकास कार्यो की सौगात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअल भूमिपूजन किया

Image
गरियाबंद जिले को 58 करोड़ 33 लाख रूपये लागत के विकास कार्यो की सौगात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअल भूमिपूजन किया गरियाबंद 19 सितम्बर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में गरियाबंद जिले को 58 करोड़ 33 लाख 43 हजार रूपये लागत के 14 विकास कार्यो की सौगातें दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग गरियाबंद अंतर्गत 53 करोड़ 33 लाख 58 हजा रूपये लागत के 6 निर्माण कार्यों और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 4 करोड़ 99 लाख 85 हजार रूपये लागत के 8 नवीनीकरण कार्य का वर्चुअल माध्यम से भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया उपस्थित थे। राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

श्रमजीवी पत्रकार संघ फिंगेश्वर ,व्यापारी संघ फिंगेश्वर,एवम् छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स,सरपंच संघ द्वारा सामूहिक रूप से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखननंदन राठौर जी का विधाई समारोह रखा गया

Image
फिंगेश्वर श्रमजीवी पत्रकार संघ फिंगेश्वर ,व्यापारी संघ फिंगेश्वर,एवम् छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स,सरपंच संघ द्वारा सामूहिक रूप से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर जी का विधाई समारोह रखा गया था जिसमे नगर के प्रमुख नागरिक एवम् सभी पार्टी और समाज के लोग उपस्थित थे। विदित हो कि डीएसपी श्री सुखनंदन राठौर जी का ट्रांसफर गरियाबंद जिला मुख्यालय से राजधानी रायपुर में हो गया है उनकी व्यवहार ही है जो लोगो के बीच प्यार देखने को मिल रहा है ऐसा पहले पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी है  जिनका लोग उनके ट्रांसफर होने पर विधाई समारोह कर  उनके गरियाबंद जिला से ट्रांसफर हो जाने से दुखित है उनको बुलाकर जिला भर में उनके प्रति प्यार और सम्मान दिखाकर  सम्मानित कर रहे है फिंगेश्वर सांस्कृतिक भवन में भी उनका सम्मान समारोह विदाई रखा गया  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत हरित ने की मुख्य अतिथि  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर जी और विशेष आतिथी सी ओ जनपद डहरिया जी , बीएमओ डाक्टर प्रकाश कुदेसीया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू भाजपा नेता अशोक, नगर अध्याछ जगदीश यदु, पन्नालाल ध्रुव पूर्व जिला सभापत...

प्लेसमेंट कैम्प 20 सितम्बर, सोमवार को 150 पदों पर होगी भर्ती

प्लेसमेंट कैम्प 20 सितम्बर, सोमवार को 150 पदों पर होगी भर्ती प्लेसमेंट कैम्प 20 सितम्बर, सोमवार को 150 पदों पर होगी भर्ती/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 20 सितम्बर, सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर, गरियाबंद में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारतीय जीवन बीमा कंपनी गरियाबंद के लिए अधिसूचित बीमा अभिकर्ता के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं एवं उच्च योग्यता रखने वाले एवं आयु न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदक अपना दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ सकते है। प्लेसमेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07706-241269 तथा 8963970727 में संपर्क किया जा सकता है।
*गरियाबंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पत्रकारों ने तबादला होने पर विदाई दी फिंगेश्वर थाना प्रभारी का  भी हो गया  तबदला* गरियाबंद गरियाबंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर जी का तबादला रायपुर हो गया है वो अब राजधानी रायपुर  में अपनी सेवाएं देंगे, उनको गरियाबंद जिला के पत्रकारों ने दी विधाई पत्रकारों ने कहा की सभी के साथ मृदुभाषी नियम कायदा के पक्के और सभी के दिलो में जगह बनाई है सर ने आज उनके  तबादला से हमे दुख हुआ है हम आशा करते हैं की हमेशा उनका सहयोग और प्यार हम सब को मिलता रहेगा  । पुलीस अधीक्षक गरियाबंद पारुल माथुर ने भी उनके तबादले पर दुख व्यक्त करते हुए कहे की वे बहुत अनुभवी अधिकारी है मेरे आने पर उनका  तबादला होना दुख की बात है उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ,जनसंपर्क अधिकारी श्री पोषण  साहू ने भी उनकी  अपने अनुभव को सांझा करते हुए कहा की साहब के साथ अनेक बार साथ काम करने का मौका मिला चाहे राजिम मेला हो या अन्य जगह उनका सहयोग  अनुभव का लाभ मिलता रहा श्री साहू ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की, श्री सुखनंदन राठौर ने इस कार्यक्रम में अपने आप बीती बात बताई और उन्हों...

नंदकुमार साहू जी को बनाया गया नमो नमो मोर्चा भारत प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष छत्तीसगढ़

Image
नंदकुमार साहू जी को बनाया गया नमो नमो मोर्चा भारत प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष छत्तीसगढ़  दिनांक 16/09/2021 को    नमो नमो मोर्चा भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय हटवार जी* ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री *अरुण कुमार शर्मा जी*  राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला *श्रीमती चारु सैनी जी*  राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा *अमन सिंह राठौर*  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *श्री पंकज गुप्ता जी*  राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री *श्री दत्ता त्रय मोरे जी* राष्ट्रीय संगठन मंत्री *श्री संजय मिश्रा,*  राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक *श्री गणेश खैरे*  राष्ट्रीय सह प्रवक्ता *श्री जगदीश राठौर* राष्ट्रीय संरक्षक *श्री मुकेश त्यागी*  राष्ट्रीय युवा महामंत्री *श्री गणेश वाघचौरे*  राष्ट्रीय सल्लागार एवं मुख्यालय प्रभारी श्री *अँड श्री विक्रांत वाघचौरे जी* राष्ट्रीय मंत्री *श्री सुनील दत्त शर्मा*  राष्ट्रीय मंत्री *श्री कुंदन खूजुरिया* राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला *श्रीमती गीता राठौर*  राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री *श्रीमती मीनल चौरडिया*  राष्ट्रीय महिला मंत्री व महिला प्रभारी महाराष्ट्र *श्रीमती दिपिका मेहता* राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष *रवि कुमार...

जगदीश साहू (सभापति) की अध्यक्षता में आयोजित हुई कृषि स्थाई समिति की बैठक*

Image
जगदीश साहू (सभापति) की अध्यक्षता में आयोजित हुई कृषि स्थाई समिति की बैठक* कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड फिंगेश्वर में जगदीश साहू (सभापति) की अध्यक्षता में कृषि स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कृषि विभाग के अलावा पशुपालन विभाग,मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए जिन्होंने अपने विभागों में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।  जगदीश साहू ने सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने हेतु निर्देश दिए। उक्त बैठक में कृषि स्थाई समिति के सदस्यों की सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि अधो संरचना विकास एवं पर्यावरण निधि मद से प्राप्त कृषि यंत्र व उपकरणों को गौठान ग्राम-बोरसी में राउण्ड बेलर मशीन एवं गौठान ग्राम टेका, कोपरा, सेमहरतरा, एवं सेन्दर में मिनी राइस मिल का वितरण किया जावेगा। उक्त बैठक में कृषि स्थाई समिति के सदस्य टोमेश्वरी रात्रे,दीपक साहू,होरीलाल साहू, नरेंद्र चेलक, एवं पशुपालन विभाग से डॉ. चरुमित्रा चन्द्राकर (पशु चिकित्सक), उद्यानिकी विभाग से ए...

सरकार का लक्ष्य हर हाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना- जय सतनाम स्वसहायता समूह को मिला राशन दुकान चलाने दायित्व -सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू*

Image
*सरकार का लक्ष्य हर हाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना- जय सतनाम स्वसहायता समूह को मिला राशन दुकान चलाने दायित्व -सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू*  पाली फिंगेश्वर छत्तीसगढ़ सरकार श्री भुपेश बघेल निरन्तर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने कई योजनाए संचालित किए हैं  ग्राम पंचायत पाली में प्राथमिक उपभोक्ता  दुकान को जय सतनाम स्वसहायता समूह  द्वारा संचालित   किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति अर्चना साहू डॉ दिलीप साहू सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर व अध्यक्षता सरपंच श्रीमति त्रिवेणी -गजेंद्र साहू ने किया  मुख्य अतिथि श्रीमति अर्चना साहू    ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अब अबला नही है हम हर क्षेत्र में काम कर सकते है सरकार और संविधान निरंतर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने काम कर रही है आप लोगो को राशन दुकान चलाने की जिम्मेदारी मिला है ईमानदारी पूर्वक काम करे समय पे राशन वितरण करे किसी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित न होने पाए सरपंच श्रीमति त्रिवेणी साहू ने बधाई देते हुए ईमानदारी पूर्वक काम करने अपील किया   उक्त समय मे प्रभारी व्यस्थापक  श्री विकास साहू , रामाधीन रात्रे ,चंपू मार्कण्ड...

सिंचाई के संबंध में सुखा नदी उस पार 18 गाँव के किसानो का मिटीगं रखा गया जिसमें प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विधायक राजिम अमितेश शूक्ल जी किसानो कि समस्या से अवगत होने पहुंचे

Image
दिनांक 15 सितम्बर को  फिंगेश्वर ग्राम तरजूंगा रेस्ट हाउस में सिंचाई के संबंध में सुखा नदी उस पार 18 गाँव के किसानो का मिटीगं रखा गया जिसमें प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विधायक राजिम अमितेश शूक्ल जी किसानो कि समस्या से अवगत होने पहुंचे किसानो ने  माननीय विधायक अमितेश शूक्ल जी का भब्य सुवगत किया किसानो ने 18 गाँव के सिंचाई के संबंध में प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल   जी से विस्तार से चर्चा रखें जिसमें सुखा नदी में बैराज एवं गोड़ेला बांध को जो आप के पुर्व कार्य काल में बंधवाकर बगाईघोरा बांध मे पानी लाकर सिंचाई करवाये थे जिसमें  खैरझिटी बोरीद के डिलवा दादर खार तिलायाई दादर खार होते हूये सरगोड़ एवं पथर्री पलसक्ता है एवं बोरीद खार के पुर्व दिशा मे बने टारबांध जो कि सही नहीं बनाये गये नाला के रुप प्रवत्ति हो गया है जिससे पानी नहीं रहते बोरीद का किसान हरसाल दुकाल का चपेटमें रहते हैं  बगनाई नदी से नहार कोसमखूटा से जामगाव तक नाहर लाइनिंग का काम किया जाए, किसानो  की सारी बातों को विधायक अमितेश शुक्ल ने सुना एवं आये हुये  अधिकारीकरियो को   निर्देशित किया तत्काल मौका जांच कर कांम चालू कर...

बाढ़ में फंसे 18 लोगों को किया गया सफलतापूर्वक रेस्क्यू* *पुलिस और SDRF की टीम ने 6 जगहों पर फंसे लोगों को किया रेस्क्यू* *400 मकान क्षति और 322 हेक्टेयर फसल की क्षति का आंकलन*

Image
 *बाढ़ में फंसे 18 लोगों को किया गया सफलतापूर्वक रेस्क्यू*   *पुलिस और SDRF की टीम ने  6 जगहों पर फंसे लोगों को किया रेस्क्यू*   *400 मकान  क्षति और 322 हेक्टेयर फसल की क्षति का  आंकलन*  गरियाबंद 14 सितंबर 2021 /भारी बारिश के बीच जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में नदी और तटीय इलाकों में लोग फंसे हुए थे ,इनमें से 6 जगह पर फंसे 18 लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है ।पुलिस प्रशासन और राज्य आपदा प्रबंधन दल द्वारा यह रेस्क्यू किया गया है ।कलेक्टर श्री निलेश   क्षीरसागर ने बताया कि आज सुबह से 6 स्थानों पर फंसे 18  लोगों को  सुरक्षित निकाल लिया गया है  । इनमे  मालगांव  में 2,  पंटोरा में फंसे 3 लोग , सुहागपुर के गौशाला में फंसे 3 लोग, मैनपुर में 5 ,लोग जिनमे 2 महिला और 1 बच्चा भी शामिल, कौंदकेरा में 3 और चिखली में फंसे 3 लोग शामिल  है। कलेक्टर ने बताया कि राहत और बचाव दल रात्रि में भी इन इलाकों में डटे रहेंगे । कलेक्टर ने जानकारी दी है  अभी तक कि स्थिति में इस भीषण बाढ़ से जनहानि नही हुई है लेकिन  2 पशु हानि  हुई है। साथ ही 403 मकान क्षतिग्रस्त हुए है, वही 322 हेक्टेयर क्षेत्र ...

हिंदी भाषा का है हजार साल पुराना इतिहास- राकेशतिवारी

Image
हिंदी भाषा का है हजार साल पुराना इतिहास- राकेशतिवारी  भले ही हमारे काम काज की भाषा अंग्रेजी हो लेकिन हमारी मातृभाषा हिंदी का हम बेहद सम्मान करते हैं। उक्त बातें जेपी फाउंडेशन के संस्थापक राकेशतिवारी ने कही है और कहा कि हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में भारत की कार्यकारी और राजभाषा का दर्जा आधिकारिक रूप से दिया गया है। गांधी जी जी ने हिंदी भाषा को जनमानस की भाषा को जनमानस की भाषा भी कहा है। भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343 (1) में हिंदी को संघ की राजभाषा का दर्जा दिया गया है। श्री तिवारी ने कहा कि भारत में 1949 से हर साल 14 सितम्बर को हिंदी को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हम अंग्रेजी बोलते हुए भी खुद को हिंदी भाषा के प्रचलन पर गौरान्वित अनुभव करते हैं।हिंदी भाषा के शब्द व भाव दिल को छूते को छूते हैं।  हमें आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि बोल चाल और लिखते वक्त हिंदी का इस्तेमाल करें ताकि भाषा के माध्यम से राष्ट्र एक जुट हो सके।

भीम रेजिमेंट ने मोदी सरकार का पुतला दहन कर ज्ञापन ज्ञापन*

Image
*भीम रेजिमेंट ने मोदी सरकार का पुतला दहन कर ज्ञापन ज्ञापन* केंद्र में बैठे मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भीम रेजीमेंट गरियाबंद के साथिओ ने भारी संख्या में सुंदर लाल शर्मा मुख्य चौक राजिम  में केंद्र की बहरी गूंगी भाजपा सरकार का जमकर विरोध प्रदर्शन करते देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया । भीम रेजीमेंट गरियाबंद ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर  विज्ञापन रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया । अच्छे दिन लाऊंगा कहकर आज आम जनता गुमराह करने का काम कर रहे हैं, देश की संपत्ति को अंडानी अंबानी को बेच निजीकरण कर रहे है । बीजेपी की सरकार हमेशा से  जातिवाद व धर्मवाद की सरकार रही  है जो लोगो को  आपस में लड़ाने का  कार्य कार्य करती है । देश के युवाओं को रोजगार दूंगा कह कर युवाओं को गुमराह किया गया है बस । पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता बीजेपी की सरकार को  पूर्ण रूप से समझ चुका है आने वाले चुनाव में बीजेपी की सरकार को जड़ सहित उखाड़ कर फेंक देंगे । वही काफी समय तक मोदी सरकार की नारेबाजी करते हुए युवाओं ने केंद्र के मोदी सरकार का पुतला दहन करते हुए राजिम एसडीएम को...

नगर पंचायत फिंगेश्वर में दर्रीपार में नए राशन दुकान खोलने की मांग अब पूरी हो गई है पार्वती महिला स्व सहायता समूह को प्रशासन ने

Image
  फिंगेश्वर नगर पंचायत फिंगेश्वर में दर्रीपार में नए राशन दुकान खोलने की मांग अब पूरी  हो गई है पार्वती महिला स्व सहायता समूह को प्रशासन ने  उनको वितरण करने की अनुमति दे दिया है जिसका शुभारंभ दर्रीपार में किया गया जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, पार्षद कमलेश यदु, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुकमणी मांडले, पार्षद अनिल चंद्राकर, सुनीता पुष्पेंद्र श्रीवास, ठाकुर राम साहू,  मूलचंद जैन,पार्षद द्वारका ठाकुर, अरुण साहू ऋषभ जैन उपस्थित थे महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा जैन ने बताया की वार्ड नंबर1 और 2और15 को हमारे पार्वती महिला स्व सहायता समूह द्वारा हर माह राशन कार्ड के आधार पर राशन दी जाएगी।