Posts

Showing posts from June, 2023

गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही 8.200 कि०ग्रा० गांजा कीमती 80,000 रूपये एवं मोट सायकल के साथ अवैध गांजा परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार।*

Image
✳️ *गरियाबंद पुलिस की  कार्यवाही 8.200 कि०ग्रा० गांजा कीमती 80,000 रूपये एवं मोट सायकल के साथ अवैध गांजा परिवहन  करते एक आरोपी गिरफ्तार।*  विवरण - जिले के पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देश पर जिले में अवैध गांजा, जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत् दिनांक 28.06.2023 को थाना छुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थों का परिवहन कर रहा है इसकी सूचना थाना प्रभारी छुरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को  दिया।       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रेश सिंह ठाकुर एवं एसडीओपी श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह के नेतृत्व में थाना छुरा एवं स्पेशल टीम के साथ कोसमबुडा तिरहा में चेकिंग के दौरान उडिसा तरफ से एक काले रंग की सुपर स्पेलण्डर क्र० सीजी 06 पी ए 4014 हमारे तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह मोटर सायकल चालक नही रुका जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो अपना नाम बसंत पिता बुंदावन पटेल उम्र 23 वर्ष साकिन लाठुर थाना लाठुर जिला बलांगीर उडिसा का रहन...

ग्राम बासीन उपचुनाव में सरपंच पद के लिए अन्नपूर्णा पटेल कि एक तरफा जीत भारी बरसात में भी गए लोग मतदान करने

Image
ग्राम बासीन उपचुनाव में सरपंच पद के लिए अन्नपूर्णा पटेल कि एक तरफा जीत भारी बरसात में भी गए लोग मतदान करने बासीन ग्राम बासीन में 6 माह पहले पूर्व सरपंच शकुन सोनी एवं पूर्व उपसरपंच राजू सोनी को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर सरपंच एवं उपसरपंच पद से हटा दीया था पद हटने के बाद 18 पंचों द्वारा अन्नपूर्णा पटेल को कार्यवाहक सरपंच के रूप में चयन किया गया कार्यवाहक सरपंच का कार्यकाल 6 महीने पूर्ण होने पर सरपंच पद के लिए उपचुनाव संपन्न हुआ जिसमें अन्नपूर्णा पटेल 8 पोलिंग बूथ से 5 पोलिंग बूथ में लगातार बढ़त बनाकर एक तरफा सरपंच पद के लिए विजई रहे सरपंच पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन डाले थे जिसमें अन्नपूर्णा पटेल को सबसे ज्यादा बहुमत मिला इस जीत में पंच रेवा ओगरे तुलस रात्रे रोशन डहरिया खुमन प्रजापति देवानंद साहू सोहन साहू संतोष पटेल सोहद्रा रात्रे हेमिन बंजारे प्रमिला साहु मूंगा साहु धनेश्वरी ध्रुव वरिष्ठ नागरिक भावसिंग टोंडरे देवनाथ साहु रामबिशाल ओगरे यादराम साहु लेखु साहु सारदा साहु नेतराम साहु उमेश सेन दिनेश साहू नारद साहु कुंजू पटेल टीकू साहु अवध कुंभकार घासी साहु लेखु सेन ओमप्रकाश साहु एवन...

राशन, पेंशन एवं शौचालयों से संबंधित आवेदनों का करें त्वरित निराकरण - कलेक्टर श्री छिकारा कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं मांग एवं शिकायतों से संबंधित 36 आवेदन मिले

Image
राशन, पेंशन एवं शौचालयों से संबंधित आवेदनों का करें त्वरित निराकरण - कलेक्टर श्री छिकारा कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं मांग एवं शिकायतों से संबंधित 36 आवेदन मिले गरियाबंद 27 जून 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने प्रति मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनचौपाल के अंतर्गत आज लोगों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुना।  उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि राशन, पेंशन और शौचालयों से संबंधित ग्रामीणों के प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बार-बार कार्यालय न आना पड़े इसलिए उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए तत्काल निराकरण की कार्यवाही की जाए। आज जनचौपाल में मांग एवं शिकायतों से संबंधित 36 लोगों ने अपनी-अपनी आवेदन प्रस्तुत किये।   जनचौपाल में आज ग्राम धवलपुरडीह के ग्रामीणों ने सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण की राशि दिलाने, ग्राम जड़जड़ा के समस्त ग्रामवासी ने बिजली व पेयजल की समस्या दूर करने, ग्राम उर्तुली के देवराज नाग ने राजीव गांधी किसान न्याय...

मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा जतन योजना की समीक्षा रही अधूरी* *मुख्यमंत्री शाला जतन योजना का नही हो रहा सही क्रियान्वयन*

Image
*मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा जतन योजना की समीक्षा रही अधूरी* *मुख्यमंत्री शाला जतन योजना का नही हो रहा सही क्रियान्वयन*         शिक्षा समिति जनपद पंचायत फिंगेश्वर जिला गरियाबंद की बैठक  योगेश साहू सभापति (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर) द्वारा दिनांक 14/06/2023 को आहूत किया गया था। जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत प्रकरणों की स्वीकृति एवं समीक्षा की गई।  जिस पर सभापति व जनपद उपाध्यक्ष ने सभी पेंशन प्रकरणों पर सही समय में सभी प्रकरणों में पेंशन राशि व ट्राईसाईकिल, श्रवनयंत्र,विकलांग प्रमाण पत्र प्रदाय करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग द्वारा जनपद पंचायत फिंगेश्वर क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ शिक्षा सत्र 2023-24 के संदर्भ में संपूर्ण व्यवस्थाओं की पूर्ण तैयारियों, शाला प्रवेश उत्सव के लिए चर्चा कर निर्णय लिए गए।किंतु माननीय मुख्यमंत्री जी एवं  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा जतन योजना के द्वारा शाला भवनों की मरम्मत एवं स्कूल प्रारंभ होने से पूर्व की तैयारी की समीक्षा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा...

खुड़सा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

Image
खुड़सा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया नवप्रवेशी बच्चों का मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया गया  फिंगेश्वर - ग्राम पंचायत परसदाकला के आश्रित ग्राम खुड़सा में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात राजकीय गीत के साथ शुभारंभ हुआ। कक्षा पहिली में नव प्रवेशी बच्चों का माथे तिलक  एवं मुंह मीठा कराकर बड़े ही  हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष, पदाधिकारी, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता समाज प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण अध्यक्ष बेनीराम ध्रुव,, अध्यक्षता शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष कामतू राम ध्रुव, विशिष्ट अतिथि मंजू दीवान थे इस अवसर पर समिति के सदस्य रमेश साहू, दिलीप साहू, शिवकुमार साहू, नीलकंठ साहू सावित्री,खेमीन बाई, दुलारी बाई, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सुखबती साहू, संकुल प्राचार्य नारायण सिंह ठाकुर, संकुल समन्वयक टोकेश साहू शिक्षक विकास यदु, शंभू यादव,पूनम साहू के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे पूरे कार्य...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के विवाह की चिंता हुई दूर, खर्च में भी हो रही बचत: मंत्री श्री भगत

Image
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के विवाह की चिंता हुई दूर, खर्च में भी हो रही बचत: मंत्री श्री भगत सामूहिक कन्या विवाह में 43 बेटियों के हाथ हुए पीले नववधुओं को 21 हजार रूपये सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप किया गया प्रदान प्रभारी मंत्री श्री भगत एवं विधायक श्री शुक्ल ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद गरियाबंद 23 जून 2023/ जिला मुख्यालय के इन्डोर स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत जिले के 43 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ। सभी जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिले के प्रभारी मंत्री एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। राज्य शासन द्वारा इस वर्ष से योजना अंतर्गत सहायता राशि को 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये किया गया है। सामूहिक विवाह में वधुओं को 21 हजार रूपये का चेक राशि सहित आलमारी, पंखा, सूटकेस, श्रृंगार समान, कपड़े और बर्तन आदि सामा...

धनंजय कुमार नेताम को राजिम के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का प्रभार सौंपा

Image
गरियाबंद 23 जून 2023/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सुश्री पूजा बंसल को नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार करने हेतु 20 जून 2023 को भारमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब संयुक्त कलेक्टर श्री धनंजय कुमार नेताम को राजिम के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का प्रभार सौंपा है। बता दे कि श्री नेताम राज्य प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के अधिकारी है।

जिला प्रशासन लोगों की मांग एवं समस्याओं का निराकरण करने प्रतिबद्ध : कलेक्टर श्री छिकारा’ ’ग्राम जामगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन’

Image
जिला प्रशासन लोगों की मांग एवं समस्याओं का निराकरण करने प्रतिबद्ध : कलेक्टर श्री छिकारा’ ’ग्राम जामगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन’ ’शिविर में कुल 87 आवेदन हुए प्राप्त, लोगों को शासकीय योजनाओं और उसके लाभ के बारे में किया गया जागरूक’ गरियाबंद 21 जून 2023/लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय  जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम जामगांव में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकासखंड फिंगेश्वर सहित आसपास के अन्य गांव के लोग भी पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक हुए। शिविर में शामिल कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का उद्देश्य लोगो को उनकी समस्याओं और मांगों से राहत दिलाना है। जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें लोगों ...

सिन्हा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न सिन्हा समाज में युुवाओ ओर महिलाओ की सहभागिता बढ़ना सराहनीय - अमितेष शुक्ला

Image
सिन्हा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न सिन्हा समाज में युुवाओ ओर महिलाओ की सहभागिता बढ़ना सराहनीय - अमितेष शुक्ला गरियाबंद - छत्तीसगढ़ सिन्हा समाज परिक्षेत्र गरियाबंद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार को वन विभाग के आक्सन हाल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गरियाबंद परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित मंडलेश्वर गैदलाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष भागीरथी सिन्हा, सचिव राजेश सिन्हा, प्रचार प्रसार मंत्री छन्नुलाल सिन्हा, तहसील निर्वाचन अधिकारी सुरेश केला व शिक्षा प्रकोष्ठ प्रमुख पप्पु कुमार सिन्हा ने शपथ ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि गरियाबंद परिक्षेत्र मंे पहली बार मंडलेश्वर चुनाव के बाद इतना भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, विशिष्ट अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज साहु थे। प्रमुख रूप से समाज के संरक्षक दीनु सिन्हा, जिलाध्यक्ष अवधराम सिन्हा सहित जिले के सभी परिक्षेत्रे मंडलेश्वर उपस्थित थे। इनके मौजुदगी में निर्वाचन अधिकारी विजय सिन्हा ने सभी नवनिर्चाचित पदाधिकारियो ने पद एवं समाज हित में निष्...

लंबित प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर करें निराकृत - कलेक्टर श्री आकाश छिकारा भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

Image
लंबित प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर करें निराकृत - कलेक्टर श्री आकाश छिकारा भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश  कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक गरियाबंद 13 जून 2023/ कलेक्टर श्री  आकाश  छिकारा ने आज  यहाँ  कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले यह सुनिश्चित किया जाए। शासन की जनकल्याणकारी व  सर्वोच्च  प्राथमिकता वाली योजनाओं में सभी विभाग आपस  मे  समन्वय से कार्य करते हुए परिणाम मूलक कार्य करें। ताकि शासन की मंशानुरूप हितग्राही लाभान्वित हो सके। कलेक्टर ने कहा कि आगामी कुछ महिनों के बाद आदर्श आचार संहिता लग जायेगा। इससे पहले माननीय मुख्यमंत्री जी के भेंट मुलाकत के दौरन की गई घोषणाओं सहित विभागीय बजट के अनुसार जो निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है। उसके लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू करे, ताकि किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य इस दौरान प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के लिए धान, बीज एवं खाद की पर्याप्त मात्रा किसानों के लिए व्यवस्था कराये। जिससे किसानों को केसीसी  ऋण ,धान, बीज ...

सहायक शिक्षक एवं शिक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्नं जिले में 5467 परीक्षार्थी हुए शामिल

Image
सहायक शिक्षक एवं शिक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्नं जिले में 5467 परीक्षार्थी हुए शामिल गरियाबंद 10 जून 2023/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज शनिवार 10 जून 2023 को प्रथम पाली में प्रातः 7ः30 बजे से सहायक शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) परीक्षा एवं द्वितीय पाली में दोपहर 12ः30 बजे से शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए जिले में प्रथम पाली के लिए 11 परीक्षा केन्द्र एवं द्वितीय पाली के लिए 14 परीक्षा केन्द्र बनाए गये थे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केन्द्र हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 5467 परीक्षार्थियों ने भर्ती परीक्षा दिलाई, जिसमें प्रथम पाली में सहायक शिक्षक परीक्षा में 2427 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली शिक्षक की भर्ती परीक्षा में 3040 परीक्षार्थी शामिल हुए।

जिले के 2 टॉपर विद्यार्थियों ने हेलीकॉप्टर से की आसमान की सैर बच्चों ने कहा सफलता पर मिला सबसे खास सम्मान जिंदगी भर रहेगी याद कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने दी बच्चों को शुभकामनाए ं

Image
जिले के 2 टॉपर विद्यार्थियों ने हेलीकॉप्टर से की आसमान की सैर बच्चों ने कहा सफलता पर मिला सबसे खास सम्मान जिंदगी भर रहेगी याद कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने दी बच्चों को शुभकामनाए ं गरियाबंद 10 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराने का अपना वादा निभाया। 2023 की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले के 2 विद्यार्थियों को आज रायपुर में हेलीकॉप्टर राइड कराई गई। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचकर सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पढ़ाई के प्रति आपकी लगन के लिए आप सभी को हेलीकॉप्टर राइड का तोहफा दिया है, अब आगे भी आप सभी को अच्छे से पढ़ाई करनी है और सफलता की नई ऊंचाईयां छूनी है। ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले की कक्षा 12वीं में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद...

आगामी विधानसभा चुनाव में उपयोग होने वाले ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग आज से प्रारंभ 8 इंजीनियरों द्वारा राजनीतिक दलों की उपस्थिति में किया जाएगा 3030 मशीनों का एफएलसी

Image
आगामी विधानसभा चुनाव में उपयोग होने वाले ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग आज से प्रारंभ  8 इंजीनियरों द्वारा राजनीतिक दलों की उपस्थिति में किया जाएगा 3030 मशीनों का एफएलसी गरियाबंद 09 जून 2022/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज 10 जून प्रातः 9 बजे से ई.सी.आई.एल. के इंजीनियरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का (एफएलसी) प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ किया गया। यह कार्य जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर के वेयरहाउस में 27 जून 2023 तक चलेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टी.आर. देवांगन ने बताया कि एफ.एल.सी के तहत बीयू-1146 नग, सीयू-774 नग एवं वीवीपेट-1110 नग कुल 3030 मशीनों का जिले में एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कार्य इलेक्ट्रानिक कार्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद से आए 8 इंजिनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के समक्ष किया गया। इससे पूर्व पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रवेश के समय स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें मोबाइल, कैमरा, स्पाय पेन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी अन्य प्रकार की इलेक...

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. विधानसभा राजिम में हरीश साहू के नेतृत्व में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान।

Image
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. विधानसभा राजिम में हरीश साहू के नेतृत्व में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान। फिंगेश्वर :- सघन दौरे में फिंगेश्वर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में साहू के द्वरा छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजित जोगी के द्वरा बनाये हुये छत्तीसगढ़ के एक मात्र क्षेत्रीय पार्टी का महत्व बताया तथा समृद्ध छत्तीसगढ़ के सपनो को साकार करने हेतु अपने पार्टी में जुड़ने कहा और जोगी के द्वरा सुरुवात किया गया समर्थन मूल्य में धान खरीदी को याद दिलाते हुए बताया कि और भी महापुरुषों के अधूरे सपनो को साकार करने हेतु सभी से अनुरोध किया और कहा आने वाले समय के क्षेत्रीय का उदय जो हुआ है एक दिन जरूर फलेगी फुलेगी क्यों कि भारत देश के नब्बे प्रतिशत राज्यो में क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा है अतः छत्तीसगढ़ में व राजिम विधानसभा में भी सभी से पार्टी में जुड़ने हरीश साहू ने अपील की जिसमे शामिल रहे किरण टंडन, नमी साहू, रिंकू, इंद्रकुमार साहू,हरीश साहू, हिमेश साहू, भावेश साहू, छोटू साहू उपस्थित थे।

सेंदर में दिब्यांग जानो का स्वास्थ परिक्षण और यूनिक आइडी कार्ड बनाने हेतु शिविर

Image
सेंदर में दिब्यांग जानो का स्वास्थ परिक्षण और यूनिक आइडी कार्ड बनाने हेतु शिविर फिंगेश्वर समाज कल्याण विभाग द्वारा  दिबायांग जानो का मेडिकल जांच कर प्रमाण पत्र और यूनिक आईडी कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायत सेन्दर में 6/6/2023 दिन मंगलवार को शिविर  लगाया जाना है जिसमे इन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है नीचे देखे

जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू के प्रयास पर कोपरा माइनर में लाइनिंग कार्य का शुभारंभ*

Image
*जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू के प्रयास पर कोपरा माइनर में लाइनिंग कार्य का शुभारंभ* कोपरा के नहर नाली में खेती-किसानी के लिए किसानों को खार के खेतो में बुआई के साथ साथ फसल की सिंचाई के लिए बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता  है। इस समस्या को किसानों द्वारा जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू को पूर्व में मौके में ले जा कर समस्या को दिखाते हुए अवगत कराया गया था। जिससे किसानों की प्रमुख समस्या को जनपद उपाध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए विधायक अमितेश शुक्ल को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए तत्काल जल संसाधन विभाग पांडुका अनुविभाग अधिकारी को निर्देशित किया। जिस पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ द्वारा स्थल निरीक्षण कर जांच कर प्राक्कलन रिपोर्ट  बना कर जिला प्रशासन में प्रेषित किया गया था। जहां उक्त मांग को गंभीरता से देखते हुए कलेक्टर द्वारा 41.84 लाख मनरेगा के तहत लाइनिंग कार्य स्वीकृत दिनांक 10.01.2022 को माइनर क्रमांक 01 के चैन क्रमांक 60 से 85 तक प्रसासनिक स्वीकृति किया गया। उक्त कार्य स्वीकृति के पश्चात पिछले डेढ़ साल से  प्रारंभ नही हो पाया था, जिसे पुनः संज्ञान में लेते हुए  जनपद उपाध्यक्...

चुनाव के ठीक पहले भाजयुमो में बड़ा फेरबदल,कई पदाधिकारी बदले गए,देखे कार्यकारिणी में किन नए चेहरों को मिला मौक़ा

Image
चुनाव के ठीक पहले भाजयुमो में बड़ा फेरबदल,कई पदाधिकारी बदले गए,देखे कार्यकारिणी में किन नए चेहरों को मिला मौक़ा गरियाबंद – चुनाव के ठीक कुछ महीने पहले भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने अपने जिला कार्यकारणी में बड़ा फेरबदल किया। इसमें जिले के दोनो महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सहित जिले के तीन मंत्री और दो उपाध्यक्ष को भी बदल दिया है। इसके अलावा जिले के कई मंडलों के अध्यक्ष भी बदल गए है। बदले गए पदाधिकारियों को संतुष्ट करने उन्हें दूसरे पदों पर स्थान दिया गया है। चुनाव के ठीक पहले भाजयुमो में बड़ा फेरबदल, दो जिला महामंत्री, तीन मंत्री और कई मंडल अध्यक्ष बदले गए जारी सूची के मुताबिक भाजयुमो की नई कार्यकारणी में पांच जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, रिकेश साहू, प्रतीक तिवारी, विनोद सोनकर, तोरण सागर को बनाया गया है। इसमें राजू साहू पिछले कार्यकाल में महामंत्री रह चुके है। वही युगल समदरिया और थानसिंग कंवर को बदल कर थानसिंह निषाद व दीपक साहू को जिला महामंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनीष साहू को दी है। इसके अलावा पांच जिला मंत्री मंत्री घनश्याम मरकाम, आशीष पाण्डेय, ल...