स्वच्छता ही सेवा : 1 अक्टूबर को एक तारीख- एक घंटा अभियान का होगा संचालन
स्वच्छता ही सेवा : 1 अक्टूबर को एक तारीख- एक घंटा अभियान का होगा संचालन सुबह 10 बजे नागरिकों के नेतृत्व में स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का राष्ट्रीय आह्वान नगरीय निकायों के वार्डो में चलेगा सफाई का विशेष अभियान मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से श्रमदान की अपील की गरियाबंद 30 सितम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 01 अक्टूबर को स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर समस्त नागरिकों को समय निकालकर श्रमदान के इस अभियान में सहयोग की अपील की है। और गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के हर गली मोहल्ले को सेवाग्राम बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रयास करने का आव्हान किया है। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत जिले में 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे एक तारीख एक घंटा अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके लिए सभी नागरिकों से सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 1 घंटे के श्रमदान की अपील की गई है। जो गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बापू को 'स्वच्छांजलि' होगी। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत कोई भी नागरिक समय निकालकर स्वच्छता से जुड़ सकते है। इस अभियान में अपनी गली मोहल्ले, आस-पड़ोस, किसी पार्क, नद...