Posts

Showing posts from June, 2021

कांग्रेसियो ने श्री मोहन मरकाम के दो साल के सफल अध्यक्षीय कार्यकाल के अवसर पर अस्पताल में फल बांटे और गौठान में किए वृक्षारोपण।

Image
कांग्रेसियो ने श्री मोहन मरकाम के दो साल के सफल अध्यक्षीय कार्यकाल के अवसर पर अस्पताल में फल बांटे और गौठान में किए वृक्षारोपण।   फिंगेश्वर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस श्री मोहन मरकाम के दो साल के सफल अध्यक्षीय कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेसियो ने शास.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर में इलाज के लिए भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया और समीपस्थ ग्राम जामगाॅव के गौठान में वृक्षारोपण किया।  इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियो ने श्री मोहन मरकाम के दो साल के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए,उन्हे शुभकामना संदेश प्रेषित किया और उनके नेतृत्व में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत की कामना की। उपरोक्त कार्यक्रमों में गरियाबंद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भावसिंह साहू और  उपाध्यक्ष राकेश तिवारी के साथ पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बंछोर,जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे,जिला महामंत्री जाकिर खान,गैंदलाल यादव, एल्डरमैन जीतेंद्र ठाकुर,कमलेश यदु, कृष्ण कुमार सिन्हा,नेहरू साहू (भसेरा),पीलू राम,लोकेश सिन्हा, ईश्वर ध्रुव,सेवक निषाद,राधेश्याम, और युवराज सिन्हा(बोरिद)आदि उपस्थित थे ।

रात 8:00 बजे तक खुल सकेंगे दुकाने

Image
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला-गरियाबंद (छ.ग.) -: कलेक्टर गरियाबंद अपने नए आदेश जिला गरियाबंद, में आम जनता के आवागमन एवं अन्य सार्वजनिक गतिविधियों पर आगामी आदेश पर्यन्त युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किये गये हैं। कोविड-19 संक्रमण की स्थिति में क्रमशः सुधार होने से उपरोक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट/सुपर बाजार, फल एवं सब्जी मंडी/बाजार, अनाज मंडी, शो-रूम, क्लब, मदिरा दुकानें, ठेला, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पॉ, पार्क व जिम इत्यादि अन्य दिवस में उनके प्रचलित समय से रात्रि 8.00 बजे तक खोले जा सकेगें। रविवार को अतिआवश्यक सेवा को छोड़कर अन्य दुकानें (छ.ग. दुकान एवं स्थापना अधिनियम, 1958 की धारा 13 (एक) के तहत दुकानें बंद रहेंगी) प्रतिदिन रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक रात्रिकालीन लॉकडाउन लागू रहेगा, जिसके दौरान होटल/रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी तथा थोक माल/वेयरहाउस/फल/सब्जी की लोडिंग/अन-लोडिंग की अनुमति निर्धारित समयावधि में रहेगी। आपातकाली...

मृतक द्वारा आरोपी और अपनी पत्नि को अपने घर पर ही आपत्ति जनक स्थिति मे देख लेने पर मृतक द्वारा लगातार समाज एवं परिवार में बता देने की धमकी से परेशान मृतक के ही मितान (दोस्त ) द्वारा

Image
मृतक द्वारा आरोपी और अपनी पत्नि को अपने घर पर ही आपत्ति जनक स्थिति मे देख लेने पर मृतक द्वारा लगातार समाज एवं परिवार में बता देने की धमकी से परेशान मृतक के ही मितान (दोस्त ) द्वारा हत्या । - आरोपी द्वारा अपने पास रखे गमछा से मृतक का गला घोटकर किया हत्या बाद अपने भाई के सहयोग से शव को गांव से बाहर जाकर ठिकाने लगाया । » घटना के बाद से लगातार थाना मैनपुर के टीम द्वारा अज्ञात आरोपी के पतातलाश एवं पुलिस अधीक्षक महों0 द्वारा गठित स्पेशल टीम के सहयोग से दो आरोपी गिरफ्तार । > थाना मैनपुर के ग्राम धवलपुर की घटना। विवरण :- मामला थाना मैनपुर के ग्राम धवलपुर का है दिनांक 17.06.2021 को प्रार्थी माधव राम यादव पिता झिटकुराम यादव उम्र 36 साल साकिन जंगल धवलपुर थाना मैनपुर थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका चाचा का लड़का फिरतु राम यादव नयापारा से धवलपुर जाने के मार्ग पर बरगद पेड़ के निचे पड़ा हुआ है जिसकी  मौत हो गई थी फिरतु यादव के शरिर में कई जगह चोट खरोंच का निशान था मुंह से खुन जैसा तरल पदार्थ निकल रहा था सिर व गर्दन में भी चोट का निशान है गला में किसी चीज से गला दबाने जैसा काला निशान पड़ा...

मलेरिया मुक्त गरियाबंद जिला अभियान प्रारंभ

Image
मलेरिया मुक्त गरियाबंद जिला अभियान प्रारंभ गरियाबंद 26 जून 2021 / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मलेरिया मुक्त छ.ग. अभियान 2021-22 के तहत गरियाबंद जिले में भी यह अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत समुदाय से मलेरिया परजीवी को समूल नष्ट करने हेतु घर के सभी सदस्यों का आर.डी. कीट से मलेरिया जाॅच किया जावेगा। मलेरिया धनात्मक पाये गये व्यक्तियों का समूल उपचार एवं फाॅलोअप किया जावेगा। सी.एम.एच.ओ डाॅ. एन.आर नवरत्न ने बताया कि अभियान के सिलसिले में 25 जून को संचालक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुभाष मिश्रा एवं राज्य सलाहकार डाॅ. चिन्मय दास द्वारा विडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से समस्त विकासखण्ड के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, सेक्टर सुपरवाईजर एवं बी.ई.टी.ओ. को प्रशिक्षण के साथ कार्यक्रम के सुचारू संपादन हेतु निर्देशित किया गया। जिले में मितानिन समन्वयक एवं समस्त विकासखण्ड मितानिन समन्वयक को बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 04 विकासखण्ड गरियाबंद 73 , छुरा 32 , मैनपुर 85 एवं देवभोग के 09 ग्...

कलेक्टर ने किसानों से फोन पर की बात खाद-बीज और लोन के बारे में ली जानकारी खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक - नोडल अधिकारी

Image
कलेक्टर ने किसानों से फोन पर की बात खाद-बीज और लोन के बारे में ली जानकारी खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक - नोडल अधिकारी गरियाबंद 26 जून 2021 / कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज दोपहर अपने कार्यालय से अंचल के किसानों से फोन करके खेती-किसानी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इस वर्ष खरीफ फसल अंतर्गत खाद-बीज की उपलब्धता और सहकारी बैंक से लिये गए ऋण के संबंध में किसानों से  सीधी चर्चा की। चर्चा के दौरान कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि खाद-बीज का पर्याप्त भण्डारण है। समय पर खेती किसानी का कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि किसानों को इस संबंध में किसी भी तरह की परेशानी या शिकायत है तो वे नोडल अधिकारी से सीधे बात कर सकते है। कलेक्टर ने फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बारूला के किसान श्री ईश्वरी साहू से बातचीत करते हुए पूछा कि क्या आपने खाद और बीज सोसायटी से ले लिया है। श्री साहू ने बताया कि उन्होंने 40 बोरा यूरिया और अन्य खाद सोसायटी से ले लिया है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता अनुसार बैंक से ऋण भी लिया है। कलेक्टर ने उन्हें उन्नत कृषि करने का सुझाव दिया। इसी तरह मैनपुर के किसान हरेश्व...

जिले में औसत वर्षा 231 मि.मी. दर्ज

Image
जिले में औसत वर्षा 231 मि.मी. दर्ज गरियाबंद 25 जून 2021 / गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 25 जून 2021 तक औसत वर्षा 231.8 मि.मी. दर्ज की गई है, जो आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से 147.4 प्रतिशत है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून तक की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा राजिम तहसील में 300.8 मि.मी. तथा सबसे कम मैनपुर तहसील में 172.6 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार गरियाबंद तहसील में 276.1 मि.मी., छुरा तहसील में 226.5 मि.मी. और देवभोग तहसील में 183.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 25 जून 2021 को गरियाबंद तहसील में 6.8 मि.मी., राजिम में 7.6 मि.मी., छुरा में 10.2 मि.मी., मैनपुर में 1 मि.मी. और देवभोग तहसील में 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।  

गरियाबंद कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेशतिवारी ने प्रभारी मंत्री से भेंट कर जिले में आने का दिया न्यौता।

Image
गरियाबंद कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेशतिवारी ने प्रभारी मंत्री से भेंट कर जिले में आने का दिया न्यौता।    फिंगेश्वर छ.ग.सरकार के खाद्य और गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री बनने और उनके जन्मदिन पर श्री अमरजीत भगत को रायपुर स्थित उनके निवास जाकर गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेशतिवारी ने माँ मावली की रजत तस्वीर भेंट कर उन्हें बधाई दी जिसे उन्होंने अपने माथे से लगा लिया । राकेशतिवारी ने प्रभारी मंत्री से कहा  कि गरियाबंद जिले के लोग उनके प्रभारी मंत्री बनने से बहुत ही प्रसन्न व उत्साहित हैं।साथ जिले के लोगों ने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।  राकेश तिवारी ने इस अवसर पर उन्हे गरियाबंद जिले में आने का दिया न्यौता जिसे उन्होंने स्वीकार किया और जल्द आने का आश्वासन दिया।

फिंगेश्वर थाना में बनाया गया छंइहा फरियादी कक्ष और प्रसाधन

Image
फिंगेश्वर थाना में बनाया गया छंइहा फरियादी कक्ष और प्रसाधन     फिंगेश्वर विदित  हो की फिंगेश्वर थाना में हमेशा से ही फरियादी आवेदकों का ध्यान रखने की कोशिश की जाती है  इसमें एक और पहल करते हुए   फरियादी कक्ष बनाया गया है  जिसमे आवेदकगण  की बैठने की व्यवस्था अधिकारियों के सहयोग से बनाया गया है और साथ ही महिला पुरुष के लिए प्रसाधन बनाया गया है ताकि उनको कोई तकलीफ ना हो और पीने की भी पानी की भी  व्यवस्था की गई है  निर्माण का मार्गदर्शन श्री डॉ.आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज,  एवम् श्री भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के पर्यवेक्षण में  निर्माण कार्य पूर्ण हुआ।   इनका विशेष योगदान रहा -:विशेष योगदान :श्री संतोष महतो (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री सुखनंदन राठौर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) गरियाबंद श्री संजय ध्रुव (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद) श्री रूपेश कुमार डाण्डे (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मेनपुर विनीत श्री भूषण चन्द्राकर थाना प्रभारी थाना-फिंगेश्वर रहे।
Image
*डेडिकेटेड कोविड अस्पताल गरियाबंद में मरीजों और स्टाफ द्वारा उत्साह से मनाया गया योग दिवस।*   गरियाबंद पूरे देश में चल रहे कोरोना महामारी के संकट के बीच दिनांक 21 जून 2021 को कोविड अस्पताल गरियाबंद में '7वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया गया।  इस योग दिवस का थीम "योग फॉर वेलनेस - तंदुरुस्ती के लिए योग हैं" था,  जो शरीरिक और मानसिक तंदुरूस्ती के लिए योगाभ्यास पर केंद्रित हैं।  जिले के कोविड अस्पताल मे भी  डॉक्टरों और स्टाफ के साथ साथ अस्पताल वार्ड मे मरीजों ने भी योग दिवस पर उत्साहपूर्ण भाग लिया।  अस्पताल प्रभारी डॉ जय कुमार पटेल  (एम.डी. मेडिसिन) ने कहा कि " इस कोरोना के  दौर में हमारे आसपास के वातावरण तनावपूर्ण बने रहते हैं, लोग अन्य बीमारियों के साथ साथ मानसिक रूप से कई परेशानिया झेलते हैं, इस बीच योग जो कि व्यायाम के सबसे प्रभावशाली रूपों मे से एक हैं, स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक होता हैं। साथ ही मन और मस्तिष्क मे संतुलन बनाये रखने मे भी योग अहम भूमिका निभाता हैं, शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक रूप से भी लोगो को स्वस्थ रही उतना ही आवश्यक हैं। " *को...

नगर पंचायत फिंगेश्वर में एल्डरमैन का हुआ शपथ ग्रहण समारोह विधायकअमितेश शुक्ल रहे मौजूद

Image
फिंगेश्वर आज नगर पंचायत फिंगेश्वर में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था जिसमें छतीसगढ़ शासन प्रथम पंचायत मंत्री श्रीअमितेश शुक्ल शामिल हुए कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एल्डरमैन डोंगर सिंह मरकाम को एसडीएम जी डी वाहले ने शपथ दिलाई इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार से महाभारत में भीष्म पितामह तीर सैया पर लेटे थे तो उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से कहा की हे ईश्वर मुझे इस प्रकार की कष्ट क्यों दी गई इस पर भगवान ने कहा कि जब राज्यसभा में द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था तो आप खामोश बैठे थे , श्री शुक्ल द्वारा उदाहरण देते हुए कहा कि भीष्म पितामह की तरह चुप नही रहना है  गलत या भ्रष्टाचार के खिलाफ अगर कोई व्यक्ति चुप रहता है पाप का भागीदार होगा नगर पंचायत में किसी भी प्रकार से समस्या है आम जनता की समस्या है तो उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए जनता की समस्याओं को दूर करना चाहिए आज कांग्रेस के जितने भी एल्डरमैन और पार्षद हैं वे सभी गरीब जनता के लिए आवाज उठाएं और बोले और उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी के समय पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी...
आदिवासी बाहुल्य गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री बनने पर श्री अमरजीत भगत जी को बधाई और शुभकामनाएं- राकेशतिवारी  राजिम  छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिलों के प्रभारी मंत्री के प्रभार में परिवर्तन करते हुए मंत्री  श्री अमरजीत भगत को आदिवासी बाहुल्य गरियाबंद जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर गरियाबंद जिला कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेशतिवारी ने श्री अमरजीत भगत को बधाई और शुभकामनाएं दी है और कहा है कि जिले में इस नियुक्ति पर सकारात्मक प्रतिक्रिया हुई है,ऐसे करोना काल में आदिवासी बाहुल्य जिलें में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की इस सूझ बूझ भरी पहल की हम सराहना करते हुए  धन्यवाद प्रेषित करते हैं,आने वाले समय में निश्चित ही सुखद परिणाम सामने आएंगे।

कोविड अस्पताल गरियाबंद में दूसरी बैच का आनसाइट आई. सी. यू. केयर प्रशिक्षण सफलपूर्वक संपन्न।*

Image
*कोविड अस्पताल गरियाबंद में दूसरी बैच का आनसाइट आई. सी. यू. केयर  प्रशिक्षण सफलपूर्वक संपन्न।*  गरियाबंद ,20 जून 2021// जिले के कोविड अस्पताल में  कोरोना के कारण संभावित तृतीय लहर को मद्देनज़र रखते हुए जिले के समस्त मेडिकल आफिसर के लिए आई सी यू केयर के लिए बैचवार प्रशिक्षण शुरू हुआ हैं, जिसके अंतर्गत दिनांक 15 जून से 19 जून तक 05 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन डेडिकेटेड कोविड अस्पताल गरियाबंद मे किया गया था। यह क्रमशः दूसरी बैच का प्रशिक्षण था, इसके पहले 09 जून से 13 जून को पहले बैच को प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ एन. आर. नवरत्न के मार्गदर्शन में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ जय कुमार पटेल और डॉ नेमेश् साहू एम. डी. मेडिसिन द्वारा डॉक्टरों की टीम के माध्यम से *आनसाइट आई सी यू केयर अंतर्गत वेंटिलेटर, आक्सीजन थेरेपी और बेसिक्स आफ ई. सी. जी.* पर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमे जिला अस्पताल गरियाबंद से डॉ प्रशांत रात्रे, छुरा विकासखंड से डॉ भारतभूषण आर्या, डॉ राहुल नेताम , मैनपुर विकासखंड से डॉ अंकुर कुमार साहू और विकासखंड देवभोग से डॉ शुभमराज क...

गरियाबंद पुलिस की बडी कामयाबी । दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरुफ्तार

Image
 गरियाबंद पुलिस की बडी कामयाबी ।  दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरुफ्तार राजिम श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम करने लगातार दिशा-निर्देश पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोश महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में थाना राजिम के गुम इंसान क्र 13/2021 पर से दिनांक 01-05-2021 को थाना राजिम, में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 93/21 धारा  363, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण के अपहृत बालिका का पता तलाश कर दस्तयाब कर कथन के आधार पर आरोपी के द्वारा अपहृत बालिका को शादी का प्रलोभन देकर लगातार दुष्कर्म करते रहा, प्रकरण मे विवेचना के दौरान आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376(2), भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी गई, तथा आरोपी अपनी  गिरफ्तारी के डर से लूक छिप रहा था, आरोपी की गिरफ्तारी हेतु साईबर सेल टीम गरियाबन्द की मदद  से थाना राजिम के पुलिस स्टाफ के अथक प्रयास व...

आशा एवं स्माईल योजना के तहत व्यवसाय हेतु 05 लाख रूपये तक ऋण सुविधा

आशा एवं स्माईल योजना के तहत व्यवसाय हेतु 05 लाख रूपये तक ऋण सुविधा 25 जून तक आवेदन आमंत्रित गरियाबंद 18 जून 2021 / जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति गरियाबंद द्वारा आशा एवं स्माईल योजना के तहत स्वरोजगार हेतु 05 लाख रूपये तक की ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। जिले में कोरोना वायरस से दिवंगत अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के आश्रितों से स्वरोजगार हेतु 25 जून 2021 तक आवेदन आमंत्रित की गयी है। योजना अंतर्गत आवश्यकता आधारित स्वरोजगार गतिविधि शुरू करने हेतु आवेदक को 5 लाख रूपये की सीमा  प्रति यूनिट तक ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। इस ऋण में परियोजना लागत का 20 प्रतिशत कैपिटल क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी भी दी जायेगी। कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार योजना से लाभान्वित होने आवेदक की पात्रता निम्नानुसार है - जिस व्यक्ति की कोविड-19 से मृत्यु हुई वह परिवार का कमाने वाला व्यक्ति था। मृतक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिये अर्थात रोटी कमाने वाले की मृत्यु हुई हो। रोटी कमाने वाला से आशय जिसकी आय कुल घरेलु आय में सबसे अधिक अनुपात में योगदान करती है। अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग समुदाय के सदस्य...

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया चक्का जाम

Image
राजिम आज जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के तत्वाधान में पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक राजिम माननीय अमितेष शुक्ल के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया जिसमें प्रमुख रूप से माननीय अमितेष शुक्ल प्रथम पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू ताराचंद मेघवानी जी लालचंद मेघवानी डॉक्टर आनंद मतावले जी पुष्पाजगनाथ जी सुनील तिवारी जी लोकनाथ साहू जी गिरिश राजनी जी विकाश तिवारी संतोष सेन जनपद सभापति सुगन्धित धतलहरे जगदीश साहु जी सिकंदर बंजारे रामप्रसाद देवांगन सुंदर साहु देवलाल साहु खमसिंग साहु सुंदर साहू राजसोनी इत्यादि सरपंच एवम प्रतिनिधि  रमेश साहू प्रकाश साहू रामनारायण साहू हेमराज साहू अधिवक्ता रामानन्द साहू केदार ध्रुव सब्बीर खान  रामकुमार साहू अतुल श्रीवास्तव  रोशनि गोस्वामी कुलेश्वर साहू राकेश मांडले  सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ छत्तीस गढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार नियत समय मे चक्काजाम  किया गया। भावसिंग साहू अध्य्क्ष  जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद।

ग्राम पंचायत सचिव के पद पर दो की अनुकंपा नियुक्ति

Image
ग्राम पंचायत सचिव के पद पर दो की अनुकंपा नियुक्ति गरियाबंद 17 जून 2021/ जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा दो आवेदकों को 17 जून 2021 को ग्राम पंचायत के सचिव पद पर  अनुकंपा नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हेभाठा हेतु श्रीमती प्रतिमा पोर्ते और ग्राम पंचायत भूतबेड़ा हेतु श्री ओंकार कश्यप को ग्राम पंचायत सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि जनपद पंचायत मैनपुर के ग्राम पंचायत गोहरापदर में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ श्री गिरधारी लाल पोर्ते की असामयिक मृत्यु 12 जुलाई 2019 को हुई थी। स्वर्गीय श्री पोर्ते की धर्मपत्नि श्रीमती प्रतिमा पोर्ते द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु नियत शैक्षणिक योग्यता उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्हें ग्राम पंचायत साल्हेभाठा में ग्राम पंचायत सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपुर के ही ग्राम पंचायत बुरजाबहाल में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ श्री प्रदीप कश्यप की असामयिक मृत्यु 31 जुलाई 2013 को हुई थी। उनके पुत्र श्री ओंकार कश्यप को शासन द्वारा नियत...

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में निकाला गया महंगाई रथ।

Image
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में निकाला गया महंगाई रथ। ब्लाक काग्रेंस का गांव गांव मे प्रदर्शन  Fingeshwar प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आवाहन पर विधायक अमितेश शुक्ला के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी फिगेंश्वर अध्यक्ष रुपेश साहू की अगुवाई मे पेट्रोल-डीजल-घरेलू गैस की कीमतों में असीमित वृद्धि एवं आसमान छूती महंगाई के विरुद्ध ब्लाक भर के जोन, सेक्टर तथा बुथ मुख्यालय में एक दिवसीय जोरदार ढंग से रथ मे पोगा लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंहगाई पर पुर्व मे किये गये वार की रिकाडिंग को जनता को सुनाते हुये  प्रदर्शन किया। गुरुवार को ग्राम तरीघाट मे इसकी शुरुवात ब्लाक अध्यक्ष रुपेश साहू ने छोटा हाथी को रथ का स्वरुप देते हुवे काग्रेंस की झंड़ा दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया । इससे पुर्व अपने सम्बोधन मे  अध्यक्ष रुपेश साहू  ने कहा की कोरोना ने अर्थव्यवस्था को कमजोर बना दिया और लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं,लेकिन केन्द्र की नरेंद्र मोदी की नेतृत्व मे भाजपा सरकार लोगों पर बढ़ती कीमतों का बोझ डालकर उनपर बेरहमी से प्रहार कर रही है। इस साल अकेले भाजपा सरकार ने...

बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल रायपुर से स्वस्थ होकर लौटी कुमारी रवीना

Image
बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल रायपुर से स्वस्थ होकर लौटी कुमारी रवीना   गरियाबंद 16 जून 2018 / गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरगांव के ग्राम झोलाराव निवासी व की दो माह की पुत्री कुमारी रवीना जो हाईड्रोसिफेलस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। बाल गोपाल चिल्ड्रन हाॅस्पिटल रायपुर में 15 दिवस उपचार उपरांत कुमारी रवीना स्वस्थ होकर अपने गांव लौट आई है। ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर. नवरत्न के समक्ष आर.बी.एस.के. टीम द्वारा बच्ची को 01 जून को गरियाबंद लाया गया तथा चिरायु दल द्वारा चिरायु कार्यक्रम के तहत बच्ची का उपचार हेतु बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल रायपुर भेजा गया था, जहां से उपचार कराकर 15 दिवस पश्चात् कुमारी रवीना स्वस्थ होकर माता नरेश्वरी बाई व पिता मोतीराम मरकाम के साथ अपने ग्राम पहुंच गई है। रवीना के माता-पिता ने बच्ची के उपचार में सहयोग के लिए कलेक्टर श्री क्षीरसागर और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।  

जिले में कोरोना की संभावित तीसरी लहर पूर्व आवश्यक तैयारी प्रारंभ चिकित्सकों को दिया जा रहा है आईसीयू केयर में प्रशिक्षण

Image
जिले में कोरोना की संभावित तीसरी लहर पूर्व आवश्यक तैयारी प्रारंभ चिकित्सकों को दिया जा रहा है आईसीयू केयर में प्रशिक्ष गरियाबंद 16 जून 2021/ जिले में कोविड-19 संक्रमण के संभावित तृतीय लहर की पूर्व तैयारी विषयक जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों का गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) पर बैचवार प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश के परिपालन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एन.आर. नवरत्न के मार्गदर्शन में प्रभारी अधिकारी, डेडिकेटेड कोविड अस्पताल डॉ. जय पटेल व डॉ. नेमेश साहू, एम.डी. मेडिसीन द्वारा डेडिकेटेड कोविङ अस्पताल में चिकित्सकीय टीम के माध्यम से ऑनसाइट आईसीयू केयर अंतर्गत वेन्टीलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट थेरेपी ई.सी.जी. आदि पर 07 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विकासखण्ड मैनपुर से डॉ. सुधांशु पटेल एवं डॉ. अंकुर साहू, देवभोग से डॉ. सुनील रेड्डी एवं डॉ. शुभम राजकाने, फिंगेश्वर से डॉ. आदित्य चोपड़ा, छुरा से डॉ. राहुल नेताम ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। डेडिकेटेड कोविड अस्पताल से मास्टर ट्रेनर के चिकित्सकीय दल में डॉ. गीतेश्वर, डॉ. लक्ष्मीकांत, डॉ. म...

देश में बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार के कुनीतियों के खिलाफ कांग्रेश शहर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पुष्पेंद्र श्रीवास ने किया विरोध

Image
देश में बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार के कुनीतियों के खिलाफ कांग्रेश शहर अध्यक्ष श्रीमती  सुनीता पुष्पेंद्र श्रीवास ने किया विरोध फिंगेश्वर केंद्र की मोदी  सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कांग्रेस महिला नेता ने कहां कि पूरा देश कोरोना महामारी के भयानक स्थिति से गुजर रहा है देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है ऐसे में केंद्र सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण आज देश महंगाई की मार झेल रही है 55 से ₹60 मिलने वाले पेट्रोल डीजल आज ₹100 हो गई हैं घरेलू गैस 450 से ₹900 तक पहुंच गई है जिससे घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है जिससे देश के गरीब मजदूर और मध्यम वर्ग के परिवारों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है मोदी सरकार द्वारा चुनाव से पहले किए गए लोकलुभावन वादे सिर्फ एक दिखावा भर रह गया है और मोदी सरकार को सिर्फ बड़े-बड़े व्यापारियों उद्योगपतियों के तिजोरी भरने में लगी हैं वहीं देश के माध्यम और गरीब परिवार कमरतोड़ महंगाई से उबर नहीं पा रही दूसरी ओर भाजपा के बड़े नेता का बयान आना की कांग्रेसियों को अगर पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम महंगा लग रहा है तो अन्न जल त्याग दे मोटर गाड़ी त्याग कर पैदल चलना...

कोरोना से मृत शासकीय सेवकों के आश्रित को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति

Image
कोरोना से मृत शासकीय सेवकों के आश्रित को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति गरियाबंद 15 जून 2021 / कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला प्रमुख अधिकारियों की बैठक में विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति, कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, गोधन योजना, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और कोरोना वैक्सीनेशन हेतु कार्य योजना की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।             कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने अधिकारियों को विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कोरोना से मृत शासकीय सेवकों के आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाना है। कलेक्टर ने शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत अधिकारियों को अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र निपटाने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि विभाग में पद रिक्त नहीं होने की स्थिति में अधिकारी जिला कार्यालय को उक्त नियुक्ति के संबंध में जानकारी उपलब्ध ...

न्यूमोकोकल काॅन्जूगेट वैक्सीन का शुभारंभ

Image
  गरियाबंद, छत्तीसगढ़ न्यूमोकोकल काॅन्जूगेट वैक्सीन का शुभारंभ गरियाबंद 15 जून 2021/ प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वर्चुअल वीडियो काॅन्फेंसिंग के माध्यम से न्यूमोकोकल काॅन्जूगेट वैक्सीन का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर बताया गया कि बच्चों को न्यूमोकोकल काॅन्जूगेट वैक्सीन की प्रथम डोज 6 सप्ताह (डेढ़ माह) दूसरी डोज 14 सप्ताह (साढ़े तीन माह) व बुस्टर डोज 9 माह में दिया जाना है। शुभारंभ पश्चात् शिशुवती माता राज लक्ष्मी साहू की डेढ़ माह की पुत्री सृष्टी साहू को सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय गरियाबंद में वैक्सीनेटर सुश्री दुर्गेशनंदनी चंद्राकर द्वारा न्यूमोकोकल काॅन्जूगेट वैक्सीन (पीसीवी) की प्रथम खुराक का टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन. आर. नवरत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नया टीका-न्यूमोकोकल काॅन्जुगेट वैक्सीन जोड़ा गया है। यह न्यूमोकोकल न्यूमोनिया और अन्य न्यूमोकोकल बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करेगा। न्यूोकोकल न्यूमोनिया ...

सीनियर सिटीजनों को उनके निवास स्थान व गाँव में जाकर उनका कुशलता ,कोविड वैक्शीन टीका ,पेंशन के संबंध में जानकारी लिया गया

Image
राजिम आज world elder abuse awareness day के अवसर पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी एम अवस्थी के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गरियाबंद के निर्देश पर सीनियर सिटीजनों को उनके निवास स्थान व गाँव में जाकर उनका  कुशलता ,कोविड वैक्शीन टीका ,पेंशन के संबंध में जानकारी लिया गया सभी ने समय पर पेशन  मिलना व कोविड का टीका करण दोनो डोज के सम्बंध में जानकारी लिया जाकर जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं से रूबरू हुए इस कार्य में थाना प्रभारी राजिम विकास बघेल के साथ थाना राजिम के सहा.उपनिरी. छबील टांडेकर सहा.उपनिरी. गोपाल राम साहू आरक्षक नोहर ठाकुर,रविंद्र गिरी ,पवन सेन , प्रमोद यादव , राकेश टंडन का विशेष योगदान रहा

जिला अस्पताल में रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरगीता चलेगी अब अपने पैरो पर समाज कल्याण मंत्री ने गीता को प्रदान किया कृत्रिम पैर

Image
गीता चलेगी अब अपने पैरो पर समाज कल्याण मंत्री ने गीता को प्रदान किया कृत्रिम पैर गरियाबंद 14 जून 2021/ जिले के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छिंदौली के कमार पारा में रहने वाली 12 वर्षीय दिव्यांग बालिका कुमारी गीता नागेश अब अपने पैरों पर चलेगी। आज प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने अपने रायपुर स्थित निवास पर बालिका कुमारी गीता नागेश को कृत्रिम अंग (दोनों पैर) प्रदान किया। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने बालिका गीता से मिलकर उसका हाल-चाल जाना और उसे उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री पी. दयानंद भी उपस्थित थे। विगत 7 जून को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिव्यांग कुमारी गीता से वर्चुअल वीडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से बात कर उनकी इच्छा के अनुरूप बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्रायसायकिल समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराया था। इस दौरान गीता को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने की बाते भी कही गई थी। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री नरेन्द्र देवांगन ने बताया कि आज समाज कल्याण मंत्री द्वारा गीता को कृ...

अवैध रूप से लेजाते हुए लकड़ी पकड़ा

Image
तिल्दा आज दिनांक 13.06.2021 को CCF श्री नॉयक सहाब रायपुर और वनमंडलाधिकारी रायपुर श्री विश्वेश कुमार के निर्देशन में स.प.अ. तिल्दा दीपक तिवारी के नेतृत्व में जागेश बांधे,रिखीराम साहू, सनत कुमार, राधेश्याम वर्मा, ऋतुराज, धन्नु यदु एवं वन स्टॉफ तिल्दा के द्वारा रात्रि 08:00 बजे के आसपास ग्राम मानपुर तुलसी चौक के पास एक माजदा क्रमांक CG 04 JA 1178 को रोका गया जिसमें अवैध रूप से अर्जुन, साजा, कसही लकड़ी का लट्ठा बिना परिवहन अनुज्ञा पत्रक के परिवहन कर रहा था जिसका जप्तीनामा बनाकर उक्त वाहन को काष्टागार तिल्दा लाया गया।*

विकास खंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत कोसमखूटा में सुना गया लोकवाणी

Image
विकास खंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत कोसमखूटा में सुना गया लोकवाणी फिंगेश्वर, छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल जी का संदेश लोकवाणी कार्यक्रम की 18 वी कड़ी का प्रसारण आज दिनांक 13 जून 2021 को आकाशवाणी द्वारा किया गया।       लोकवाणी कार्यक्रम में मुख्य मंत्री जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 21 मई 2020 में राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ की गई है,इस योजना से छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ेगी तथा वे आर्थिक रूप से संपन्न होंगे।      इस साल राजीव गांधी किसान न्याय योजना का विस्तार कर आदान सहायता के लिए मुख्यतः तीन और प्रावधान किया गया है,जिसके तहत धान के अतिरिक्त अन्य फसल लेने पर किसानों को लगातार 03 वर्ष तक प्रति एकड़ दस हजार रुपए आदान राशि दी जाएगी।    लोकवाणी कार्यक्रम में भावासिंग साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ,नगर पंचायत फिंगेश्वर के एल्डर मैन ओमप्रकाश बंछोर,जितेंद्र सिंह ठाकुर,जनपद सदस्य फुलेश ध्रुव,जनपद सदस्य प्रतिनिधि ईश्वर सिन्हा,जाकिर भाई उपसरपंच एवम महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, अनसुइया ध्रुव सरपंच,नूतन लाल साहू पंचायत इंस्पेक्टर, रेखराम मोरे करारोपण अधिकारी, पंच ग...

किसानों के विकास के लिए मील का पत्थर है ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना: मुख्यमंत्री श्री बघेल

Image
*किसानों के विकास के लिए मील का पत्थर है ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना: मुख्यमंत्री श्री बघेल* *राजीव गांधी किसान न्याय योजना-2020 में साल भर के भीतर 18.45 लाख किसानों को चार किस्तों में 5 हजार 628 करोड़ रूपए की पूरी राशि का भुगतान* *राजीव गांधी किसान न्याय योजना-2021 की पहली किस्त की राशि 1500 करोड़ रूपए का भुगतान, 22 लाख किसान हुए लाभान्वित* *कोरोना संकट के बावजूद योजना के क्रियान्वयन में एक दिन की भी देरी नहीं* *प्रदेश में विगत दो वर्षों में किसानों की संख्या 5 लाख 50 हजार बढ़ी* *कृषकों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का हुआ विस्तार* गरियाबंद,13 जून 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से प्रत्येक माह प्रसारित होने वाली ’लोकवाणी’ की 18वीं कड़ी में बातचीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य है। हमारा मानना है कि किसान खुशहाल होगा, तभी प्रदेश खुशहाल होगा। विकास की इसी दूरगामी सोच के साथ हमने छत्तीसगढ़ में 21 मई 2020 को ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की शुरूआत की है। यह योजना हमारी सरकार की कृषक हितैषी सोच को सा...

धमतरी-गरियाबंद जिला के लोकपाल घनाराम साहू द्वारा मनरेगा कार्यो की जाँच के लिए लगातार दौरा

Image
धमतरी गरियाबंद धमतरी-गरियाबंद जिला के लोकपाल घनाराम साहू द्वारा मनरेगा कार्यो की जाँच के लिए लगातार दौरा किया जा रहा है, गुरुवार शुक्रवार दो दिनों का दौरा  करते हुए नगरी विकास खंड केब ग्राम पंचायत मुकुंदपुर, छिपली पारा, सिरसिदा,छिपली,ठेनही,बेलर बहरा, बांधा, में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों, मनरेगा मजदूरों को शासन के स्वीकृत राशि का सदुपयोग कर कार्य करने के लिए  कहा,        मनरेगा के उपयोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा करने के पश्चात दस्तावेजो का निरीक्षण कर, मनरेगा कार्यो का निरीक्षण किया।