Posts

Showing posts from January, 2023

गरियाबंद व धमतरी कलेक्टर ने राजिम मेला तैयारी को अंतिम रूप देने ली अधिकारियों की बैठक *

Image
*गरियाबंद व धमतरी कलेक्टर ने राजिम मेला तैयारी को अंतिम रूप देने ली अधिकारियों की बैठक *   * मेला स्थल का भी किया निरीक्षण*   31 जनवरी 2023/ राजिम त्रिवेणी संगम पर आगामी 05 फरवरी से 18 फरवरी तक होने वाले माघी पुन्नी मेला के आयोजन को लेकर गरियाबंद और धमतरी के कलेक्टर श्री प्रभात मालिक ,श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री अमित काम्बले ने आज राजिम रेस्ट हाउस में पुन्नी मेला तैयारियों की बैठक लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  इस दौरान  अधिकारियों ने मंदिर, लक्ष्मण झूला, मुख्य मंच सहित अन्य महत्वपूर्ण मौका का  मुआयना किया। अधिकारी द्वय ने आज दोपहर  महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम स्थल पर हर साल आयोजित होने वाले माघी पुन्नी मेला स्थल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर द्वय एवं एसपी ने कुलेश्वर महादेव मंदिर से नदी के किनारे मुख्य मंच तक की सड़क को चौड़ा करने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ ही आयोजन से पूर्व सभी पहुंच मार्गों की साफ-सफाई कराने, पर्याप्त बिजली, लाइटिंग, बायो टॉयलेट, घाट और मंदिरों का  रंग रोगन ,पेयजल की उप...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अधिकारी-कर्मचारी द्वारा दी गई श्रद्धांजलि गरियाबंद 30 जनवरी 2023/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज पूर्वान्ह 11 बजे जिला कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौनधारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. देवांगन, अधीक्षक विनोद मांढरे, सुदामा ठाकुर, ईडीएम मिथलेश देवांगन सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

शैलेन्द्र की स्थिति सामान्य है

Image
शैलेन्द्र की स्थिति सामान्य है गरियाबंद 30 जनवरी 2023/ जिले के विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम मेढ़कीडबरी के शैलेन्द्र की स्थिति सामान्य है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी उरांव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. राहुल नेताम, जम्बेश्वर साहू, ललिता ठाकुर, महेश यादव सहित स्वास्थ्य टीम शैलेन्द्र के घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जहाँ सामान्य पाया गया, उनके घर में उनके माता-पिता से मुलाकात कर चर्चा की गई। शैलेन्द्र को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर, जाँच कर इलाज किया जायेगा। अभी वर्तमान में शैलेन्द्र की स्थिति सामान्य है तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी छुरा द्वारा निरन्तर उनके स्वास्थ्य जाँच के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रसेला के स्टॉफ को अधीकृत कर दिया गया है। डॉ उरांव ने बताया कि ग्राम मेढ़कीडबरी के शैलेन्द्र कुमार को बचपन से आनुवांशिक बीमारी (प्रोजेरिया) का लक्षण होने के आधार पर वर्ष 2014 में जिला मेडिकल बोर्ड गरियाबंद से मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया गया था। शैलेन्द्र कुमार की बीमारी के लिये कोई विशिष्ट ईलाज नहीं है तथा आ...

जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ ने फहराया तिरंगा

Image
जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ ने फहराया तिरंगा   फिंगेश्वर  26 जनवरी को जनपद  पंचायत फिंगेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 26 जनवरी का पर्व 74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर जनपद परिसर में अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ  साहू ने झंडा फहराया और सलामी दी जनपद अध्यक्ष के साथ में जनपद सीईओ अजय कुमार पटेल अध्यक्ष प्रतिनिधि जगन्नाथ साहू और जनपद स्टॉफ थे झंडा फहराया और राष्ट्रगान के बाद जनपद सभाकक्ष में  अध्यक्ष ने सरकार के वाचन पढ़कर सुनाएं इस मौके पर नायब तहसीदार फिंगेश्वर कृषि सभापति जगदीश साहू होरी लाल साहू सदस्य जनपद सदस्य  जनपद सदस्य राधे श्याम साहू राजबाई दीवान श्रीमती भूनेश्वरी साहू नागेश्वरी सिन्हा संतोष सेन और बड़ी संख्या में लोग जनप्रतिनिधि ओमप्रकाश बंछोर जितेंद्र  सिंह ठाकुर ,हरिशंकर श्रीवास्तव , रामकृष्ण तिवारी,अनिल चंद्राकर, करीम खान राजू साहू, पत्रकार गण एवम बहुत से लोग वरिष्ठ जन जनपद पंचायत प्रांगण में उपस्थित थे सभी ने एक दूसरे को  26 जनवरी की बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

राजिम में सड़कों का होगा डामरीकरण* *श्री अमितेश शुक्ल ने किया भूमिपूजन*

Image
*राजिम में सड़कों का होगा डामरीकरण* *श्री अमितेश शुक्ल ने किया भूमिपूजन* आगामी राजिम माघी पुन्नी मेला को ध्यान में रखकर राजिम के सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा. प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल ने आज पंडित श्यामाचरण चौक राजिम में भूमिपूजन किया। ज्ञात है कि इस वर्ष राजिम मांघी पुन्नी मेला 5 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होगा। मेले में  लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है ।श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए  पांच स्थानों पर सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ 29 लाख 86  हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर श्रीमती पदमा दुबे, विकास तिवारी, गिरीश रजानी ,सुनील तिवारी, प्रीति पांडे सहित नागरिक गण एवं पी डब्ल्यू डी के  अधिकारी मौजूद थे।

राजिम में माघी पुन्नी मेला स्थल का गरियाबंद व धमतरी कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

Image
*राजिम में माघी पुन्नी मेला स्थल का गरियाबंद व धमतरी कलेक्टर ने किया निरीक्षण*   *तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*   27 जनवरी 2023 / राजिम त्रिवेणी संगम पर आगामी 05 फरवरी से 18 फरवरी तक होने वाले माघी पुन्नी मेला के आयोजन को लेकर गरियाबंद और धमतरी के  कलेक्टर श्री प्रभात मालिक एवं  श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान  अधिकारियों ने  राजीवलोचन मंदिर, कुलेश्वर महादेव मंदिर, लक्ष्मण झूला और लोमश ऋषि आश्रम का मौका मुआयना किया। अधिकारी द्वय ने आज दोपहर  महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम स्थल पर हर साल आयोजित होने वाले माघी पुन्नी मेला स्थल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर  द्वय ने कुलेश्वर महादेव मंदिर से नदी के किनारे मुख्य मंच तक की सड़क को चौड़ा करने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ ही आयोजन से पूर्व सभी पहुंच मार्गों की साफ-सफाई कराने, पर्याप्त बिजली, लाइटिंग, बायो टॉयलेट, पेयजल की उपलब्धता आदि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके अल...

गरियाबंद में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

Image
गरियाबंद में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी गरियाबंद 26 जनवरी 2023/ जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ डहरिया ने कलेक्टर श्री प्रभात मलिक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कांबले के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात मंत्री डॉ डहरिया ने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। हर्ष तथा खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा तथा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद को प्रथ...

अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Image
अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गरियाबंद 17 जनवरी 2023/ राजपत्रित अधिकारी संघ गरियाबंद के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के आह्वान पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम से कलेक्टर श्री प्रभात मलिक को राजपत्रित अधिकारियों की समस्याओं से संबंधित प्रांतव्यापी ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री बी.के तिवारी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री एस.के. बर्मन, एसडीओ वन श्री मनोज चन्द्राकर, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री एस.के. बंजारे, उप संचालक जनसंपर्क श्री एम.एस सोरी सहित संघ से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Image
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 43127 आवास स्वीकृत जिले में अब तक 32769 आवासों का निर्माण पूर्ण गरियाबंद 13 जनवरी 2023/ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजनांतर्गत वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के आवासों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ किश्त की राशि जारी की जा रही है। राज्य नोडल खातें से 11336 हितग्राही के खातें में 21.595 करोड़ रूपये की राशि विगत 03 माह के भीतर हस्तांरित कर दी गई है। राशि मिलने के बाद लंबित पडे़ आवासों में कार्य तेज गति से शुरू हो गया है और हितग्राही अपने आशियानों को पूर्ण होता देख रहें है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बताया कि जिले के स्थायी प्रतीक्षा सूची में 72512 हितग्राही शामिल है। जिसमें से अब तक 43127 आवासों को स्वीकृत कर 32769 आवासों को पूर्ण कराया गया है। जिसमें जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 7329, देवभोग 7034, फिंगेश्वर 6727, गरियाबंद 4881 एवं मैनपुर 6798 आवास शामिल है। नवनिर्मित पक्के आवासों में हितग्राही खुशहाली के साथ निवासरत है। उल्लेखनीय है कि शासन की महत्...

अनियमित कर्मचारियों का “अनियमित बइठका पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुंचे*

Image
  अनियमित कर्मचारियों का “अनियमित बइठका पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुंचे* गोपाल प्रसाद साहू, प्रांतीय संयोजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका] के नियमितीकरण, नियमितीकरण तक 62/65 वर्ष की जॉब गारंटी, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने एवं आउटसोर्सिंग/ठेका प्रथा को बंद करने को लेकर दिनांक 15 जनवरी, 2023 को “अनियमित बइठका एवं मिलिए मुख्यमंत्री/पूर्व मुख्यमंत्री” कार्यक्रम राजधानी के धरना स्थल बुढापारा रायपुर में आयोजित किया गया। इस बइठका में माननीय मुख्यमंत्री जी नही पहुँचे न उनका कोई सन्देश मिला। पूर्व मुख्यमंत्री  रमन सिंह जी सम्मिलित हुए उन्होंने सरकार बनते ही तत्काल सभी को नियमित करने की बात मंच से मीडिया के उपस्थिति में कही, वही आप पार्टी से मुन्ना बिसेन जी ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में सरकार बनते या सरकार बनाने की भूमिका में पहुँचते ही 3 माह में सभी को अन्य राज्यो की भांति नियमित...

राज्यस्तरीय वालीबाल खेल का आयोजन

Image
राज्यस्तरीय वालीबाल खेल का आयोजन  गरियाबंद के कान्हा क्लब के मैदान में राज्यस्तरीय आयोजित खेल का उद्घाटन पुलिस्क अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले एवं सभापति और पार्षद के मुख्यआतिथ्य में आयज़ोंन की शुरुआत की गई , पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने सर्विस कर खेल का शुभारंभ किया.राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिले के वॉलीबॉल खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय अकबर ख़ान के स्मृति में गरियाबंद के कान्हा क्लब के मैदान  में आयोजित होगा। गरियाबंद कान्हा क्लब जिला वॉलीबॉल संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं अन्य खेल प्रेमियों ने इसकी तैयारी में दिन रात एक कर दिया है, ताकि यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक साबित हो सके। इस प्रतियोगिता की खास पहलू यह है कि इस प्रतियोगीता में राज्य के अलग अलग शहरों से राष्ट्रीय खिलाड़ियो के साथ सभी टीम की खिलाड़ियो ने इस ट्रूनामेंट में हिस्सा लिया हैं,नंगे पाव आए खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक ने तुरंत जूते देने की बात कही पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा ,हार और जीत खेल के दो पहलू है खेल में हिस्सा ल...

राजिम विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश साहू के नेतृत्व पर ग्राम कोपरा के गौठान में पंतग प्रतियोगिता

Image
फिंगेश्वर मकर संक्रांति पर्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा में विधानसभा स्तरीय पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसी क्रम में राजिम विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश साहू के नेतृत्व पर ग्राम कोपरा के गौठान में पंतग प्रतियोगिता युवा साथियों महिलाओं व बच्चों के लिए खुर्सी दौड़ व अन्य खेल का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम व क्षेत्र के युवाओं व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए पतंग प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के लिये नया खेल था इसमें युवाओं का उत्साह काफी देखने को मिला इस प्रतियोगिता में विक्रम निषाद, आकाश सोनी, रुपेश साहू, गुलशन तारक, एकांत साहू आदि दर्जनों युवाओं ने हिस्सा लिया जिसमें विक्रम निषाद प्रथम और आकाश सोनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।देशी खेल में महिलाओं का भी छत्तीसगढ़िया खेलकूद आयोजित था जिसमें खुर्सी दौड़ , व अन्य खेल में भुनेश्वरी साहू, रोशनी साहू, अनीता यादव, चितेश्वरी साहू, अनसुईया यादव, टेमन साहू, जानकी साहू, दुर्गा तारक आदि खेल कूद में उपस्थित रहे जिसमें चितेश्वरी साहू प्रथम व अनीता यादव द्वितीय स्थान प्...

भेंडरी लोहरसी उपकेंद्र में जो मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना अंतर्गत 151. 16 लाख की लागत से बनी विधुत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया

Image
- कोपरा |   भेंडरी लोहरसी में उपकेंद्र के लोकार्पण में उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय श्री अमितेश शुक्ल प्रथम पंचायत मंत्री व राजिम विधानसभा क्षेत्र एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी  भावसिंह साहू  , एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण ,ग्रामवासी एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी गण की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । विधायक अमितेश शुक्ल का बाजे गाजे के साथ उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया । बता दे कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजिम संभाग अंतर्गत 196 ग्राम आते हैं जिसमें कुल 96877 उपभोक्ता घरेलू 66929 न. बीपीएल 6181 न. कृषि पंप 14400 न. एवं अन्य 9367 न. है । इन 196 ग्रामो में विधुत आपूर्ति हेतु 33 /11 के .व्ही लाइन 343.10 किलोमीटर एवं 11 के व्ही लाइन 1560.78 किलोमीटर एंव एल टी लाइन 3010.94 किलो. तथा विधुत ट्रांसफार्मर 2994 स्थापित है राजिम संभाग अंतर्गत कुल 30 नं . 33/11 के व्ही उपकेन्द्र में 46 पावर ट्रासफार्मर स्थापित है भेंडरी लोहरसी उपकेंद्र में जो मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना अंतर्गत 151. 16 लाख की लागत से बनी  विधुत उपकेंद्र का लोकार्पण किय...

15 मिनट तक बजते रहा गरियाबंद SBI बैंक का सायरन:मचा हड़कम्प, इकट्ठा हो गई थाने की फोर्स ..आख़िर क्या है मामला

Image
15 मिनट तक बजते रहा गरियाबंद SBI बैंक का सायरन:मचा हड़कम्प, इकट्ठा हो गई थाने की फोर्स ..आख़िर क्या है मामला गरियाबंद सुबह क़रीब 7:45 को अचानक देवभोग रोड स्थित का सायरन बज उठा। जिसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बैंक के आस पास के दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए।बैंक के सामने कान्हा क्लब के खिलाड़ी वालीबाल खेल रहे थे सायरन का अवाज सुन सभी हैरान हो गए वही प्रीत सोनी ने इस बात की जानकारी थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को दी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तत्कला अपने टीम के साथ बैंक को चरो ओर से घेर लिए और बैंक स्टाफ़ को इस बात की सूचना दी गई पुलिस कर्मियों ने बैंक की लॉबी सहित उसके चारों तरफ घूम कर लगभग 1 घंटे तक जांच किया, लेकिन कुछ नहीं मिला। खंगाले जाएँगे सीसीटीवी- थाना प्रभारी सेकण्ड सटर डे होने के की वजह बैंक बंद था , वही थाना प्रभारी सुबह 11 बजे अपने पूरे टीम के साथ एक बार फिर बैंक पहुँचे और बैंक मैनेजर के साथ लाकर रूम, सीसीटीवी सहित पूरे बैंक परिसर की जांच की। जिसमें सब कुछ सही पाया गया। तब जाकर थाना प्रभारी  संतुष्ट हुए। थाना इंचार्ज राकेश कुमार मिश्रा ने बताया की शर्द मौसम ...

गरियाबंद पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया गया शुभारंभ।*

Image
 *गरियाबंद पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया गया शुभारंभ।*  ▶️ *यातायात एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी हेतु दिनांक 11.01.2023 से 17 .01. 2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाई जाएगी* ।   गरियाबंदः राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आज दिनांक  11/01/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गरियाबंद नगर के बस स्टैंड से हेलमेट रैली निकालकर यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया, यह कार्यक्रम दिनांक 11 .01.2023 से 17.01 2023 तक सड़क सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में जानकारी हेतु सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाई जा रही है।         कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील किया गया कि हेलमेट पहनकर  वाहन चलाए,  शराब पीकर  वाहन न चलाने व दुपहिया वाहन में  तीन सवारी बैठ कर  वाहन न चलाने ,वाहन चलाते समय मस्ती नहीं करने ,वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने ,चार पहिया वाहन चलाते समय  सीट बेल्ट का उपयोग करने ,वाहन संबंधी  सभी दस्तावेज रखने एवं घर में छोटे बच्चों को वाहन ना देने हेतु कहां गया साथ ही साथ  यातायात नियम का प...

नगर पंचायत में अवैध निर्माण घर, भवन नियमितीकरण को लेकर अधिकारियों ने ली जनप्रतिनिधियों आम जनता की बैठक

Image
नगर पंचायत में अवैध निर्माण घर, भवन नियमितीकरण को लेकर अधिकारियों ने ली जनप्रतिनिधियों आम जनता की बैठक गरियाबंदफिंगेश्वर 2022 मैं नियम के तहत में अधिकारियों ने जानकारी दी है कि जिसने  नगर पंचायत निकाय से  एनओसी नही लेकर भवन ,घर निर्माण  किया है वह अवैध निर्माण में आएगा  वे लोग शासन के नियमानुसार नियमितीकरण करवा लेवे नियमितीकरण में घर की जमीन के कागजात देनी होगी  फिर उस भवन या घर  नियमितीकरण करने का अधिकार कलेक्टर  को होगा  जिसमें जिला नियमिति करण प्राधिकारी जिला कलेक्टर और सदस्य होंगे जिला पुलिस अधीक्षक, संबंधित नगरी निकाय का आयुक्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी, संबंधित विकास प्राधिकरण का सक्षम प्राधिकारी, नगर ग्राम निवेश कार्यालय के प्रभारी अधिकारी संयुक्त संचालक उपसंचालक सहायक संचालक सचिव होंगे इस विषय पर  जिसमें  रायपुर से आए हुए अधिकारी ऐश्वर्य जयशवाल  एवम मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा और नगर अध्यक्ष जगदीश यदु ने बताया कि नियमितीकरण करने से आपको अनेक लाभ भी हैं और भविष्य में आपके मकानों का  जब रोड चौड़ीकरण या शासन की किसी कार्य योजना में जमीन अधिग्रहण होगा तो आपको मुआवजा मिलेगा ...

राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक धर्मस्व मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित*

Image
*राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक  धर्मस्व मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित*  *विधायक , समिति के सदस्यों और नागरिकों की उपस्थिति में मेला अयोजन की बेहतर ब्यवस्था पर विमर्श* *श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए व्यवस्था और बेहतर होगी* गरियाबंद 10 जनवरी 2023/ राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक आज धार्मिक न्यास एवँ धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में राजिम नगर पंचायत के मंगल भवन  में संपन्न हुई। बैठक राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल एवं गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास जी की विशेष उपस्थिति में हुई ।   बैठक में धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि   मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत और बेहतर रहेंगे। बेरिकेडिंग, सुरक्षा के लिए  प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी । मंत्री श्री साहू ने कहा कि परंपरा के अनुरूप इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला 5 फरवरी से  18 फरवरी तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व आयोजन की तरह सड़क, शौचालय ,बिजली, पानी ,स्वास्थ्य सफाई आदि की व्यवस्था की...

केन्द्रीय समिति की बैठक 10 जनवरी को राजिम में*

Image
*केन्द्रीय समिति की बैठक 10 जनवरी को राजिम में* गरियाबंद 09 जनवरी 2023/ राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 के आयोजन हेतु धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति की बैठक 10 जनवरी मंगलवार को राजिम के मंगल भवन में सवेरे 11 बजे से आयोजित किया गया है। कलेक्टर एवं सह-अध्यक्ष राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति श्री प्रभात मलिक ने सर्व विभाग प्रमुखों को राजिम मेला से संबंधित जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। ज्ञात है कि पुन्नी मेला प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 05 से 18 फरवरी तक मेला का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री ने किया राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ*

Image
*मुख्यमंत्री ने किया राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ*   मुख्यमंत्री  श्री भूपेश बघेल ने आज राम वनगमन पर्यटन परिपथ का फीता काटकर शुभारंभ किया ।  यहां भगवान श्री राम जी की 25 फिट  ऊँची मूर्ति का भी अनावरण किया ।  उल्लेखनीय है कि राजिम में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए 13 करोड़ 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है।इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू,विधायक श्री अमितेश शुक्ल , छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्रीअटल श्रीवास्तव  ,उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू,गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास मौजूद रहे।   * मुख्यमंत्री ने किया भगवान श्री राम की 25 फीट की भव्य मूर्ति का अनावरण*  *राजिम चौबेबांधा नवागांव  मार्ग और नवीन मेला स्थल  से लक्ष्मण झूला तक पहुंच मार्ग का किया भूमि पूजन* 07 जनवरी 2023// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम में महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम जी की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया । इस अवसर पर उन्होंने राजिम चौबेबांधा नवागांव मार्ग 3.30 किलोमीटर की लंबाई सड़क के चौड़ीकरण व मजबूती करण के लिए भूमि पूजन किया ।साथ ही नवीन मेला स्थल राजिम से...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल, 07 जनवरी को राजिम आएंगे*

Image
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल, 07 जनवरी को राजिम आएंगे* *राजिम में राजिम जयंती समारोह में होंगे शामिल* *कुटेना में कुम्भकार समाज के महाधिवेशन में शामिल होंगे* गरियाबंद 06 जनवरी 2023// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल,07 जनवरी को राजिम आएंगे ।साथ ही पांडुका स्थित कुटेना के सिरकट्टी आश्रम  आएंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सुबह 11:00 पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से सिरकट्टी आश्रम कुटेना पांडुका के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे श्री राम मंदिर में दर्शन करने के पश्चात छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज द्वारा आयोजित महा अधिवेशन में शामिल होंगे ।मुख्यमंत्री  यहाँ से दोपहर 12:45 बजे  कॉलेज ग्राउंड स्टेडियम राजिम पहुंचेंगे। राजिम पहुंचकर वे दोपहर 1 बजे  श्री राम मूर्ति का अनावरण करेंगे एवं श्री राजीव लोचन मंदिर का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित राजिम जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात अपरान्ह 2:50 बजे वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

नपा अध्यक्ष गफ्फू बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दुर्ग संभाग प्रभारी

Image
नपा अध्यक्ष गफ्फू बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दुर्ग संभाग  प्रभारी गरियाबंद – भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने गुरुवार को अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी, स्थाई आमंत्रित सदस्य व संभाग प्रभारी की घोषणा की। इसमें जिलें से अल्पसंखयक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवम वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन को मोर्चा का स्थाई आमंत्रित सदस्य मनोनित करते हुए उन्हें दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि श्री मेमन प्रदेश के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के करीबी माने जाते है। अपने नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद सहित सभी बड़े नेताओं का आभार जताया हैं।  इस अवसर पर नवनियुक्त दुर्ग प्रभारी गफ्फू मेमन ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह इसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करेंगे तथा आने वाले चुनाव में अल्पस...

जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने किया ब्रह्मलीन सन्त कवि पवन दीवान जी की प्रतिमा का अनावरण*

Image
*जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने किया ब्रह्मलीन सन्त कवि पवन दीवान जी की प्रतिमा का अनावरण* *संतकवि के  जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण कर उनके योगदान को बनाया चिरस्थायी* *नया रायपुर में संतकवि ब्रह्मलीन पवन दीवान के नाम से चौक का नामकरण होगा,प्रतिमा भी स्थापित किया जाएगा*  *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरवई के विकास के लिए 1 करोड़  रुपये की स्वीकृति* गरियाबंद , 01/01/2023//अंचल के प्रख्यात सन्त कवि,प्रवचनकर्ता, ब्रह्मलीन पवन दीवान की प्रतिमा का अनावरण आज छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन,कृषि एवं ग्रामीण पंचायत मंन्त्री श्री रविन्द्र चौबे ने ब्रह्मलीन दीवान जी के जन्मस्थली ग्राम किरवई में किया।  इस अवसर पर  राजिम के विधायक श्री अमितेश शुक्ल भी मौजूद थे। स्वामी अमृतानन्द सरस्वती के नाम से मशहूर संतकवि श्री पवन दीवान की प्रतिमा का अनावरण शासकीय उमा विद्यालय किरवई प्रांगण में किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम किरवई में ही श्री दीवान का जन्म 1 जनवरी 1945 को हुआ था।  इस अवसर पर  केबिनेट मंन्त्री श्री चौबे ने उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके साहित्यिक, राज...