करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मना : गरियाबंद नगर में सुहागिनों ने चांद के बाद पति का दीदार कर निर्जला व्रत तोड़ा, लंबी उम्र की कामना की
करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मना : गरियाबंद नगर में सुहागिनों ने चांद के बाद पति का दीदार कर निर्जला व्रत तोड़ा, लंबी उम्र की कामना की गरियाबन्द में करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां नव विवाहिताओं ने विशेष तैयारी की। सुबह से ही महिलाएं पूजा-पाठ की सामग्री तैयार करने में जुट गईं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर देर शाम सोलह श्रृंगार कर अपने चांद का दीदार किया। चांद के निकलते ही उन्होंने पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा इस तरह से यह परंपरा अब सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब पुरुष भी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेने लगे हैं।इस अवसर पर शहर में जमकर आतिशबाजी भी हुई, जिससे वातावरण में उत्साह का माहौल बना रहा। इस पर्व को सुहागिनों का प्रमुख त्योहार माना जाता है, और गरियाबंद में यह धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही चांद निकला, महिलाएं छतों पर पूजा की थाली लेकर पहुंचीं। उन्होंने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा-पाठ किया और एक-दूसरे को करवा चौथ की कथा सुनाईं। नव विवाहिताओं के साथ-साथ बुजुर्ग सुहागिनों में भी इस पर्व का खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने दिनभर उपवा...