जब भोलेनाथ निकले अपनी बारात ले कर, बोल-बम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा भूतेश्वरनाथ
जब भोलेनाथ निकले अपनी बारात ले कर, बोल-बम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा भूतेश्वरनाथ गरियाबंद : श्रावण मास के तीसरे रविवार को वातावरण बम भोले के नारों से गूंज उठा। भगवान शिव का जलाभिषेक करने को हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए कांवरिए भूतेश्वर नाथ पहुंचे। दोपहर बाद कांवरियों के आने से नगर केसरिया रंग से पट गया। : बोलबम, बोलबम के जयकारे से गरियाबंद शिवभक्तों की नगरी गूंज उठा. शनिवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था नदियों से जलबोझी कर तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए नाचते-गाते पहुंचने लगे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की उपस्थिति में मंदिर पुजारी के प्रथम पूजा के बाद रात में ही दर्शन पूजन के लिए पट को खोल दिया गया. श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी. कतार में लगी महिलाएं जहां नाच गा रही थी, मौका था बाबा की नगरी भूतेश्वरनाथ धाम जाने का. सावन की तीसरी सोमवारी को कांवर लेकर भूतेश्वरनाथ जानेवाले कांवरियों के जयकारों से रविवार सुबह से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा. राजिम त्रिवेणी संगम रायपूर महादेवघाट महासमुंद एवं राज्य के अन्य शहर से कांवरियों ने विधिवत पूजा -अर्चना कर जल क...