Posts

Showing posts from February, 2022
Image
- खेत के किनारे संदिग्ध हालात में मृत मिला तेंदुआ,जाँच में जुटी वन विभाग की टीम ग्राम भिलाई के समीप एक तेन्दुआ मृत ,वन विभाग लगे कार्यवाही में गरियाबंद । जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर ग्राम भिलाई के पास खेत मे एक तेन्दुआ को मृत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा और इसकी जानकारी गरियाबंद वनविभाग को दिये। घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे ग्राम भिलाई के ग़ौरसा खार में तेंदुए की मौत हो गई। उक्त मृत तेन्दुआ को ग्राम भिलाई के मवेशी चरवाहा के द्वारा देखा गया। ज्ञात हो कि मृत तेन्दुआ मादा है और उसकी उम्र डेढ़ वर्ष के करीब बताया जा रहा है । पहली नजर में देखने से तेंदुए की मौत दो दिन पूर्व की संभावना बताया जा रहा है मृत तेन्दुआ की जानकारी जैसे ही गाँव मे पहुची और इस बात की जानकारी देखते देखते चारो ओर फैल गई । और मृत तेन्दुआ को देखने ग्रामीणो के साथ गरियाबंद शहर से भी लोग देखने मौके पर पहुच गए।फिलहाल वन विभाग मृत तेन्दुआ को गरियाबंद ले जाने और पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है।

धर्मस्व मंत्री ने किया राजिम पुन्नी मेला समापन समारोह तैयारियों का जायजा*

Image
*धर्मस्व मंत्री ने किया राजिम पुन्नी  मेला  समापन समारोह तैयारियों का जायजा*  *मुख्यमंत्री श्री बघेल होंगे मुख्य अतिथि* राजिम  प्रदेश के गृह मंत्री एवं धार्मिक न्यास व धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज शाम राजिम माघी पुन्नी मेला समापन समारोह  संबंधी तैयारियों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच, महानदी आरती, बैठक व्यवस्था,  लक्ष्मण झूला और अन्य तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान कलेक्टर नम्रता गांधी भी मौजूद थी । उन्होंने कुलेश्वर मंदिर का दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना भी की। मंत्री श्री साहू ने कहा कि लक्ष्मण झूला का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किया जाएगा।  उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान वे कबीर विश्व शांति मिशन  संस्थान का अवलोकन  तथा चैतन्य देवियों की झांकी का दर्शन भी किया। निरीक्षण  के दौरान  पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ,अपर कलेक्टर श्री जे आर चौरसिया, एसडीएम श्री अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर श्री अनुपम आशीष टोप्पो, जल संसाधन, नगर पा...

मुन्ना कुर्रे ने नगरीय प्रशासन मंत्री को सौंपा मांग पत्र सतनामी समाज भवन हेतु 50 लाख राजिम मे 1 एकड़ जमीन देने की मांग किया*

Image
*मुन्ना कुर्रे ने नगरीय प्रशासन मंत्री को सौंपा मांग पत्र सतनामी समाज भवन हेतु  50 लाख राजिम मे 1 एकड़ जमीन देने की मांग किया*                              राजिम  माघी पुन्नी मेला के अवसर पर 26 फरवरी को नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री  छ. ग.शासन के मुख्य आतिथ्य में रोजगार मेला का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में उपस्थित तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम राजिम के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना कुर्रे ने तहसील मुख्यालय राजिम में समाज के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु नया मेला स्थल में एक एकड़ जमीन एवं आडोटोरियम निर्माण हेतु 50 लाख रुपए स्वीकृत करने का मांग पत्र समाज प्रतिनिधि मंडल के साथ सौपा। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री द्वारा समाज प्रमुखों को शीघ्र मांग पूरा करने आश्वस्त किया गया गया। मुन्ना कुर्रे ने बताया कि शीघ्र भव्य सामाजिक सम्मेलन का आयोजन डॉ शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य एव प्रथम पंचायत ग्राम विकास मंत्री विधायक अमितेश भैया के अध्यक्षता मे तहसील मुख्यालय राजिम में किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मुन्ना कुर्रे पूर्व अध्यक्ष,  मार्गद...

राजिम माघी पुन्नी मेला समापन समारोह के विशेष आकर्षण* *मीठ-मीठ लागे मया के बानी फेम लोकप्रिय गायक सुनील सोनी की प्रस्तुति शाम 5 बजे से*

Image
*राजिम माघी पुन्नी मेला समापन समारोह के विशेष आकर्षण*    *मीठ-मीठ लागे मया के बानी फेम लोकप्रिय गायक सुनील सोनी की प्रस्तुति शाम 5 बजे से*  *पद्मश्री डाॅ. ममता चन्द्राकर कृत लोककला मंच  चिन्हारी की प्रस्तुति रात्रि 8 बजे से* राजिम 15 दिनों तक चलने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला का समापन समारोह 1 मार्च महाशिवरात्रि को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर 1 मार्च को मुख्यमंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी जिसमें प्रदेश के सुप्रसिध्द कलाकार पद्मश्री डाॅ. ममता चन्द्राकर कृत चिन्हारी एवं प्रख्यात गायक सुनील सोनी के सांस्कृतिक प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होंगे ।  1 मार्च को अपरान्ह 3 बजे लोक कलाकार सुश्री तारा साहू रायपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जावेगा। वहीं शाम 5 बजे से *मीठ-मीठ लागे मया के बानी फेम* लोक कला मंच के लोकप्रिय गायक  सुनील सोनी नाईट की प्रस्तुति होगी । रात्रि 8 बजे पद्मश्री डाॅ. ममता चन्द्राकर की लोककला  सांस्कृतिक चिन्हारी की प्रस्तुति होगी।

24 घंटे निर्वाध बिजली आपूर्ति से राजिम मेला जगमगाया* *रात की रोशनी में भी दिन जैसा नजारा*

Image
*24 घंटे निर्वाध बिजली आपूर्ति से राजिम मेला जगमगाया*   *रात की रोशनी में भी दिन जैसा नजारा*  राजिम । छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम में आयोजित राजिम मेला में चौबीसो घंटे निर्वाध बिजली आपूर्ति के कारण इसकी भव्यता पर चार चाँद लग गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से मेला स्थल का नजारा लोगों को लुभा रहा। रात में लोग दिन के उजाले जैसा महसूस करते हुए मेला का लुफ्त उठा रहे हैं। राजिम मेला क्षेत्र एवं राजिम पुल से लेकर बेलाही घाट पुल, चौबे बांधा पुल तक लाइटिंग के कारण यह इलाका दूधिया रोशनी से नहाता नजर आ रहा है। मेले में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए राजिम में विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री एलके साहू के नेतृत्व में पूरी टीम दिन-रात जुटी है। इस टीम में सहायक यंत्री शिवेंद्र साहू, एनके शुक्ला, पीवी राजेश श्री चंद्रवंशी और अन्य अधिकारी शामिल हैं। मुख्य मंच में विद्युत व्यवस्था से साज-सज्जा में रौनक आ गई है। वहीं मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र में व्यवस्थित तरीके से लाइट लगाया है। नदी के भीतर करीब पांच किलोमीटर के दायरे में अस्थायी शहर बसा हुआ ह...

श्रमिकों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मंत्री डाॅ. शिव डहरिया*

Image
 *श्रमिकों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मंत्री डाॅ. शिव डहरिया*   *श्रम एवं रोजगार सम्मेलन में एक हजार हितग्राहियों को 61 लाख रूपए का आॅनलाईन चेक वितरण*   *400 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया*   *100युवाओं का कौशल विकास में काउंसलिंग*   राजिम माघी पुन्नी मेला में शनिवार को श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव डहरिया बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होनें 1093 हितग्राहियों को 61 लाख रूपए का ऑनलाइन चेक वितरण किया तथा श्रम विभाग के योजनाओं से लाभान्वित किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में गरीब मजदूर और श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित है, जो मिशाल है। उन्होंने कहा कि राज्य सराकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। श्रम विभाग में जन्म से लेकर मृत्य तक की योजनाएं संचालित है। श्रमिकों के हित के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। डाॅ. डहरिया ने कहा कि स्वच्छता के रैंकिग में लगातार तीसरे वर्ष राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने सरकार की योजनाओं स्वामी आत्मानंद स्कूल, कर्ज माफी, बिजली बिल हाॅफ, सिंचाई टैक्स माॅफ और अन्य यो...
Image
*राजिम मेला में महिला समूहों ने छोड़ी छाप*   *भोजन व्यवस्था से लेकर गुलदस्ते और मोमेन्टो भी महिला समूहों की जिम्मेदारी*   *सरस मेला से आय का नया अवसर*   *कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में महिलाओं को मिली नई राह*  राजिम । ‘‘ *तोड़ तोड़ के बंधनों को देखो, बहने आती हैं आएंगी, वह तो नया जमाना लाएंगी* ,’’ यह गीत यूं ही नहीं लिखा गया है, महिला अगर ठान ले तो हर काम संभव है। राजिम माघी पुन्नी मेला के विशाल आयोजन में महिलाएं इस बार बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। श्रद्धालुओं से लेकर अधिकारी और कर्मचारियों के लिए भोजन व्यवस्था फिंगेश्वर विकासखण्ड के शुभ सवेरा कलस्टर के समूहों द्वारा ही किया जा रहा है। प्रतिदिन एक हजार से लेकर 15 सौ लोगों का लिए खाना बनाना चुनौती पूर्ण कार्य था, जिसे स्वीकार कर स्वादिष्ट और लजीज भोजन समय पर परोसा जा रहा है। सद्व्यहार के साथ खाना खिलाने से लोग संतुष्ट होकर जा रहे हैं। इतना ही नहीं राजिम मेला में महिला कमांडो के माध्यम से प्रतिदिन सफाई की जिम्मेदारी भी इन्हीं कंधों पर है। राजिम मेला में इस बार सरस मेला आकर्षण का केंद्र है, जहां 80 महिला समूह के द्वारा ब...

बिहान से महिलाएं आत्म निर्भर बने- पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंहदेव* *पंचायतो को और ज्यादा ताकत मिला- अमितेष शुक्ल*

Image
*बिहान से महिलाएं आत्म निर्भर बने- पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंहदेव* *पंचायतो को और ज्यादा ताकत  मिला- अमितेष शुक्ल*  *बिहान एवं प्ंाच सरपंच सम्मेलन में जुटे जिले भर के महिला समूह एवं पंचायत प्रतिनिधि* *सम्मेलन में लैपटाॅप, टेबलेट एवं चेक वितरण किया गया* राजिम । माघी पुन्नी मेला के दसवें दिन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहान स्व सहायता समूह एवं पंच सरपंच सम्मेलन में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने विडियो कान्ॅफ्रेंसिंग के माध्यम से आॅनलाइन सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहान के माध्यम से बहनें एकजुट होकर आय अर्जित करे और आर्थिक रूप से संपन्न बनें। बहनें इतना सशक्त हो जाए कि उनके खर्च करने की स्थिति में सुधार हो। कम से कम एक बहन की आय 6000 से 8000 रूपया मासिक आमदानी होनी चाहिए  बहने समूह के माध्यम से अलग अलग सामाग्री तैयार करे ताकि इनका विक्रय आसानी से हो। उन्होने ने पंचायत प्रतिनिधियों को कहा की ई पंचायत के माध्यम से अधोसंरचना की जानकारी आॅनलाईन मिलेगी, उन्होने बताया कि सड़के पांच साल के अंतर्गत खराब हो  जाती है तो उसे सुधारने की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार ...

25 फरवरी को बिहान एवं पंच-सरपंच सम्मेलन*

Image
*25 फरवरी को बिहान एवं पंच-सरपंच सम्मेलन* राजिम प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू करेंगे अध्यक्षता  *सम्मेलन में स्व सहायता समूहों को लैपटाॅप एवं बैंक लिकेज चेक वितरण किया जावेगा* फोटो  श्री अमितेष शुक्ल और श्री धनेन्द्र साहू का राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में 25 फरवरी शुक्रवार को महिला समूहों एवं पंच-सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया गया है।  सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अमितेश शुक्ल होंगे एवं पूर्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री धनेन्द्र साहू अध्यक्षता करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में महिला समूहों के द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों की प्रस्तुति की जायेगी। साथ ही चक्रीयनिधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक लिकेज, लैपटाॅप एवं टेबलेट वितरण किया जायेगा। सम्मेलन मुख्यमंच के समीप बने डोम में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने किया सन्त समागम का शुभारंभ

Image
राज्यपाल सुश्री  अनुसुइया उइके ने किया सन्त समागम का शुभारंभ   राजिम मेला का सांस्कृतिक और सामुदायिक महत्व है-सुश्री उइके  शराबबंदी  के लिए मुख्यमंत्री  को साधुवाद   बेहतर आयोजन के लिए प्रशासन को बधाई राजिम । त्रिवेणी संगम के तट पर आयोजित राजिम माघी पुन्नी मेला  में  संत समागम समारोह  का शुभारंभ  आज शाम  मुख्य अतिथि  छत्तीसगढ़ शासन की राज्यपाल सुश्री अनसुईया उईके  द्वारा साधु संत के सानिध्य में किया गया ।राज्यपाल ने भगवान श्री राजीवलोचन और महानदी की पूजा आरती कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। समारोह में धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास,, महंत गोवर्धन शरण जी महाराज, संत विचार साहेब, सिद्धेश्वरानंद जी महाराज, उमेश आनंद जी महाराज, देवदास जी महाराज मंच पर विशेष रूप से मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री उईके ने कहा कि पवित्र नगरी राजिम में आकर अत्याधिक प्रसन्नता हो रही है। राजिम पुन्नी मेले में आए साधु-संतों, श्रद्धालुजनों का मैं हार्दिक अभिनंदन करती हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पवित्र नगरी रा...

छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के मुख्यातिथ्य में राजिम पुन्नी मेले में संपन्न हुआ संत समागम कार्यक्रम महानदी की महाआरती में भी हुई शामिल

Image
छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के मुख्यातिथ्य में राजिम पुन्नी मेले में संपन्न हुआ संत समागम कार्यक्रम महानदी की महाआरती में भी हुई शामिल राजिम छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके आज संत समागम के अवसर पर राजिम माँघि पुन्नी मेला पहुँची राजिम माघी पुन्नी मेला के संत समागम समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन की राज्यपाल सुश्री अनसुईया उईके की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। राज्यपाल ने भगवान श्री राजीवलोचन और महानदी की पूजा आरती कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। समारोह में धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, छत्तीसगढ़ गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास, महंत गोवर्धन शरण जी महाराज, संत विचार साहेब, सिद्धेश्वरानंद जी महाराज मंच पर विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने मेला स्थल में लगे सरस मेला स्टाल में सँगवारी सेल्फी जोन में फ़ोटो ली उन्होंने महिला समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादों का अवलोकन किया और उनके कार्यो को भी सराहा। इस दौरान महिलाओं से आत्मीय चर्चा कर राज्यपाल महोदया ने बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान धर्म...

पिता के सपने को किया साकार, आखिर क्यू जमकर कर हो रही है, सोशल मीडिया पर इस पिता पुत्र की फ़ोटो वायरल

Image
पिता के सपने को किया साकार, आखिर क्यू जमकर कर हो रही है, सोशल मीडिया पर इस पिता पुत्र की फ़ोटो वायरल गरियाबंद - नगर के होनहार बालक अभय गणोरकर जो बचपन से ही खेल कूद में सक्रिय रहते हुए कई लोगों की प्रेरणा बने, सिपाही से ले कर एएसआई तक का सफ़र बहुत संघर्ष पूर्ण रहा है, इनके पिता स्वर्गीय किशन पुंडलिक राव गणोरकर का एक सपना था की वह अपने पुत्र को ए॰एस॰आई॰ के स्टार से सूसोभित होते देखे, परंतु इसी बीच उनकी मृत्यु हो गई, होनी को कुछ और ही मंज़ूर था पिता के मृत्यु के एक साल बाद आख़िर अभय की मेहनत रंग लायी और उसके कंधे पर एक स्टार लगा आख़िर हवलदार से ए॰एस॰आई॰ बन गए अभय ग़णोरकर और अपने पिता को याद करते हुए अभय ने अपने पिता के छाया चित्र को ले कर मार्मिक संदेश के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा जो देखते ही देखते पूरे शहर मे जमकर वायरल हुई और लोगों ने इस पिता पुत्र की मार्मिक पोस्ट की जमकर तारीफ़ की ,अभय ने कैप्सन में लिखा मेरे बाबूजी की बहूत इक्छा थी की मूझे स्टार पहने देखे मगर ऊपर वाले कि कुछ और मर्जी थी । मगर उनकी इक्छा पूरी हुई ,उन्हीं के आशीर्वाद से ही ये संभव हो पाया हैं मूझे पुलिस विभाग मे...

राजधानी में सतनामी युवक- युवती परिचय सम्मेलन 27 फरवरी को आयोजित*...मुन्ना कुर्रे

Image
*राजधानी में सतनामी युवक- युवती परिचय सम्मेलन 27 फरवरी को आयोजित*...मुन्ना कुर्रे  छ ग. सहित कई राज्यों से आएंगे प्रतिभागी... ----------------------------------------   गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजधानी रायपुर के राज टॉकीज के सामने "शहीद स्मारक भवन" में 27 फरवरी (रविवार) को सुबह 10 बजे से सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का राष्ट्र स्तरीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें भाग लेने छ. ग. के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में निवासरत सतनामी समाज के नवयुगल प्रतिभागी पहुंच रहे हैं जो अपने लिए मनचाहा जीवन साथी पसंद करेंगे । जिला सतनामी समाज सरक्षक मुन्ना कुर्रे ने बताया कि कार्यक्रम दिवस 27 फरवरी को मनपसंद जीवन साथी की तलाश में पहुंचने वाले युवाओं के लिए सुबह 09 बजे से पंजीयन की विशेष सुविधा शहीद स्मारक भवन में उपलब्ध रहेगी ।कार्यक्रम में समाज के विधवा, विधुर व वैध तलाकशुदा प्राप्त महिला/ पुरुष भी पुर्नर्विवाह के लिए अपना पंजीयन करवा सकते हैं। कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुओ के लिए भोजन, चाय ,नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। समिति की महिलाएं दोनों...

गुस्साए किसानों ने कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के साथ कौन्दकेरा बिजली विभाग का किया घेराव, जेई को बर्खास्त करने की मांग के साथ,दो कर्मचारियों को हटाने मांग की

Image
गुस्साए किसानों ने कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के साथ कौन्दकेरा बिजली विभाग का किया घेराव,  जेई को बर्खास्त करने की मांग के साथ,दो कर्मचारियों को हटाने   मांग की राजिम --बिजली कटौती और उगाही का आरोप लगाते हुए गुस्साए ने कौन्दकेरा बिजली विभाग का घेराव कर जमकर नारेबाजी की साथ जेई को बर्खास्त करने और बिजली सप्लाई को सुचारू की मांग की है। वही किसानों के समर्थन में ब्लॉक् कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने समर्थन दिया। फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि जेई लोकेश ठाकुर ने किसानों पर बिजली चोरी, ओवरलोड, पीडी कराने के नाम पर लाखों रुपये की उगाही करते है। भाजपा माइंडेट पदाधिकारी जो आज भी जमे हुए हैं वह कांग्रेस सरकार की छवि को बदनाम करने में तुले हुए हैं यह हम कतई बर्दास्त नहीं करेंगे । श्री साहू ने कहा कि बिजली विभाग में  भ्रष्टाचार को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है इसी आक्रोश के कारण बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान ने जेई को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं । साथ ही दो कर्मचारियों को हटाने की मांग की वहीं ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा उ...

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 23 फरवरी को राजिम आयेंगी*

Image
 *राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 23 फरवरी को राजिम आयेंगी*  गरियाबंद 22 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ प्रदेश की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 23 फरवरी 2022 को राजिम आयेंगी। वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के दौरान आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल सुश्री उईके 23 फरवरी 2022 को अपरान्ह 4ः45 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 5ः30 बजे रेस्ट हाउस राजिम जिला गरियाबंद पहुंचेंगी। महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके शाम 5ः45 बजे राजीव लोचन मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। मंदिर दर्शन पश्चात शाम 5ः50 बजे राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम पश्चात महामहिम राज्यपाल रायपुर के लिए प्रस्थित होंगी।

राजिम माघी पुन्नी मेला में 26 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला*

*राजिम माघी पुन्नी मेला में 26 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला* राजिम । राजिम माघी पुन्नी मेला में 26 फरवरी शनिवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मुख्यमंच के पास बने डोम में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा रोजगार मेला का निःशुल्क आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न निजी प्रतिष्ठानो से केयर टेकर, फायरमेन, ड्राइवर, मार्केटिंग एक्जकेटिव, अभिकर्ता, फाइनेस एडवाईजर, आटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन, फिटर सेल्समेन, एकाउन्टेंट, डायरेक्टर, व्याख्याता (हिन्दी, अंग्रजी, भुगोल, इतिहास, राजनीतिशास़्त्र, समाजशास्त्र) कम्प्यूटर आॅपरेटर, आफिस असिस्टेंट, सर्वेयर के कुल 708 पदो में भर्ती की जाएगी। उक्त आयोजन कौशल, विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार विभाग, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छग रायपुर एवं जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा किया जा रहा है। निजी प्रतिष्ठानो में रोजगार के लिए इच्छुक एवं कक्षा 8वी, 10वी, 12वी, डिप्लोमा, फायरसेफ्टी, हैवी ड्राइविंग लाइसंेस, फिटर, बी काॅम स्नातक एवं स्नाकात्तर, प...

महिला बाल विकास मंत्री एवं संस्कृति मंत्री मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए

Image
महिला बाल विकास मंत्री एवं संस्कृति मंत्री मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए भगवान श्री राजीव लोचन व श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की पंडवानी की प्रस्तुति से प्रभावित होकर मंत्री द्वय ने श्रीमती गंगाबाई मानिकपुरी को दिए पांच-पांच हजार रूपए का नगद सम्मान राशि राजिम । आज शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया एवं खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने भगवान श्री राजीव लोचन व श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।  राजिम माघी पुन्नी मेला में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। मुख्य मंच पर प्रतिदिन राज्य स्तरीय कलाकारों की प्रस्तुति हो रही है, वहीं श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास बने डोम में स्थानीय लोक कलाकारों को भी अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। इस दौरान श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास बने डोम में धमतरी जिला के ग्राम शुक्लाभाठा से पहुंची कलाकार श्रीमती गंगाबाई मानिकपुरी के पंडवानी प्रस्तुति का आनंद लिया। श...

महानदी आरती में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास*

Image
*महानदी आरती में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत  रामसुंदर दास*  राजिम  राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डा रामसुंदर दास आज शाम महानदी आरती में  शामिल होकर  प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर, राजिम नपा अध्यक्ष श्रीमती रेखा राजू सोनकर,जिला पंचायत सदस्य  श्रीमती मधुबाला रात्रे, कलेक्टर नम्रता गांधी एवं  विकास तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए ।

जलेबी के शौक़ीन हो जाए सावधान- कपड़े रंगने वाले रंग से बना रहे थे गरमा गर्म जलेबी, ऐसे पकड़ाए

Image
जलेबी के शौक़ीन हो जाए सावधान- कपड़े रंगने वाले रंग से बना रहे थे गरमा गर्म जलेबी, ऐसे पकड़ाए राजिम मेले में खाने-पीने की दुकाने सज गई है. मेले में खाने की सामग्री बिकने से पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच के दौरान 80 किलो जलेबी और 10 किलो छोले में मिलावट पाई गई. जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया. साथ ही सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान करने वाले 10 लोगों पर भी जुर्माना ठोका है. बता दें कि राजिम पुन्नी मेले की शुरुआत बुधवार से हो गई है. मेले में भीड़ जुटने लगी है. लोगों को ध्यान में रखते हुए खाने-पीने की सामग्रियों की दुकाने सज गई है. ऐसे में प्रशासन भी स्वास्थ्य को लेकर सजग दिख रही है. सीएमएचओ एन आर नवरत्न के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी तरुण बिरला की टीम ने राजीम मेले में 25 होटलों मे खाद्य सामग्री के क्वालिटी की जांच की. इनमें से 7 दुकानों में बिक रहे जलेबी में फ़ूड कलर के बजाए मैटेलिक कलर का इस्तेमाल करते पाया गया. लोगों के लिए हानिकारक साबित होने वाली 80 किलो जलेबी को खाद्य सुरक्षा विभाग दल ने मौके पर नष्ट कर विक्रेताओं को दोबारा उपयोग नहीं करने की च...

राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने किया शुभारंभ

Image
राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने किया शुभारंभ  मिलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ _डा चरणदास महंत राजिम 16 फरवरी  छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के  नाम से सुशोभित राजिम में 15 दिनों तक चलने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भगवान राजीवलोचन की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित और पूजा अर्चना कर किया। श्री महंत महानदी आरती में भी शामिल हुए ।    इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री कवासी लखमा , विधायक धनेंद्र साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, रायपुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन श्री सुभाष धुप्पड़ और  जनप्रतिनिधि तथा श्रद्धालु गण मौजूद थे ।  इस अवसर पर डॉ महंत ने कहा कि  राजिम मेला को  पुरातन संस्कृति और पुन्नी मेला के रूप में स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और धर्मस्व मंत्री का बधाई दिया। डॉ महंत ने कहा कि राज्य  के लोगो में आपसी प्रेम और सद्भाव  , एकता , भाई चारा  से  ही नवा छत्तीसगढ़ गढ़बो। उन्होंने कहा कि आज हमें आपसी भेदभाव और घृणा की आवश्यकता नहीं है। ...

राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने किया शुभारंभ

राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने किया शुभारंभ  मिलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ _डा चरणदास महंत राजिम 16 फरवरी  छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के  नाम से सुशोभित राजिम में 15 दिनों तक चलने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भगवान राजीवलोचन की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित और पूजा अर्चना कर किया। श्री महंत महानदी आरती में भी शामिल हुए ।    इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री कवासी लखमा , विधायक धनेंद्र साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, रायपुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन श्री सुभाष धुप्पड़ और  जनप्रतिनिधि तथा श्रद्धालु गण मौजूद थे ।  इस अवसर पर डॉ महंत ने कहा कि  राजिम मेला को  पुरातन संस्कृति और पुन्नी मेला के रूप में स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और धर्मस्व मंत्री का बधाई दिया। डॉ महंत ने कहा कि राज्य  के लोगो में आपसी प्रेम और सद्भाव  , एकता , भाई चारा  से  ही नवा छत्तीसगढ़ गढ़बो। उन्होंने कहा कि आज हमें आपसी भेदभाव और घृणा की आवश्यकता नहीं है। ...

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी* *राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ*

Image
*माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी* *राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ* राजिम। माघ पुन्नी के अवसर पर पुन्नी स्नान का विशेष महत्व है। इसलिए छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम के त्रिवेणी संगम के पुन्नी स्नान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र हुई। श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान कर भगवान श्री राजीव लोचन, श्री कुलेश्वर नाथ महादेव के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इसी के साथ राजिम माघी पुन्नी मेला का भी शुभारंभ हो गया। जानकारी के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन भगवान श्री राजीव लोचन का जन्म दिवस है। इसके उपलक्ष्य में सदियों से राजिम के इस पावन भूमि में मेले भरते आ रहा है। भगवान का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में बैंड-बाजे के साथ बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। भगवान के पूजा के बाद नया लाल ध्वज मंदिर के कलश में चढ़ाया गया। माघ पूर्णिमा को लेकर भगवान श्री राजीव लोचन का मंदिर दमकने लगा है। बिजली की झालर और तेज लाइट की रोशनी से जगमगाने लगा है।  आज माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अचंल सहित प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पैरी सोढ़ूर और महानदी में तडके सु...

कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

Image
कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित _________________________ फिंगेश्वर - कांग्रेस कमेटी ने लोगों को संगठन से जुड़ने डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया है। ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू व गरियाबंद जिला के डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ऑनलाइन सदस्यता अभियान समय की मांग है देश में लोग राजीव गांधी की दूरदर्शिता का लोहा मानते हैं जिनके दूरगामी सोच की वजह से कंप्यूटर भारत में आया। कंप्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी का नाम सम्मान सहित लिया जाता है। यह कांग्रेस पार्टी की देन है।लेकिन इसका सबसे बड़ा उपयोग भारतीय जनता पार्टी ने किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी का दुष्प्रचार कर व झूठे वादे कर केंद्र सरकार में दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब हो गए। मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने युवाओं को आह्वान करते कहा कि हमें भाजपा की तरह झूठ नहीं फैलाना है। बस अधिक से अधिक डिजिटल सदस्यता अभियान से जुड़े व अपनी पार्टी की रीति नीति व प्रदेश सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं हम जितने ज्यादा डिजिट...

धर्मस्व मंत्री ने किया राजिम मेला तैयारियों का अवलोकन*

Image
*धर्मस्व मंत्री ने किया राजिम मेला तैयारियों का अवलोकन*   *शाम को घूम घूम कर लिया जायजा*   *मुख्यमंत्री श्री बघेल करेंगे महाशिवरात्रि को लक्ष्मण झूला का शुभारंभ*  राजिम  प्रदेश के गृह मंत्री एवं धार्मिक न्यास व धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज शाम राजिम माघी पुन्नी मेला आयोजन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच, महानदी आरती, बैठक व्यवस्था, सड़क लक्ष्मण झूला और अन्य तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान कलेक्टर नम्रता गांधी भी मौजूद थी । उन्होंने कुलेश्वर मंदिर का दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना भी की। मंत्री श्री साहू ने कहा कि लक्ष्मण झूला का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किया जाएगा।  उन्होंने सभी अधिकारियों को  युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । निरीक्षण  के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ,अपर कलेक्टर श्री जे आर चौरसिया, एसडीएम श्री अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर श्री अनुपम आशीष टोप्पो, जल संसाधन, नगर पालिका, लोक निर्माण, पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा राजिम मांगी पुन्नी मेला के आगामी तैयारी एवं अपराध समीक्षा हेतु समस्त थाना प्रभारियों का लिए क्राईम मीटिंग*

Image
 *गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा राजिम मांगी पुन्नी मेला के आगामी तैयारी एवं अपराध समीक्षा हेतु समस्त थाना प्रभारियों का लिए क्राईम  मीटिंग*  💥 *राजिम मांघी पुन्नी मेला में आमजन की सुरक्षा को दिया जाएगा प्राथमिकता* । 💥  *राजिम मेले में यातायात सुदृढ़ करने एवं लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से राजिम से फिंगेश्वर रोड एवं राजिम से गरियाबंद रोड में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा*  💥 *राजिम मेला लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा* । 💥 *महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से मेले में सादे कपड़े में पुलिस टीम तैनात रहेगी जाएगी* । 💥 *आमजन से अपील मेले में संदिग्ध व्यक्ति देखते ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।*  💥 *समस्त थाना प्रभारी को दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, ड्रिंकिंग ड्राइविंग, बिना सीट बेल्ट लगाकर, वाहन चलाने वालों एवं ब्लैक स्पॉट पर 01 सप्ताह के भीतर योजना बनाकर विशेष कार्यवाही हेतु दिए कड़े निर्देश* । 💥 *धोखाधड़ी एवं चिटफंड कंपनी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने एवं थानों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निकाल करने के लिए दिए निर्देश* । 💥 *थाना प्रभारियों...

पति ही निकला अपनी पत्नि का हत्यारा,*

Image
*"💥अनसुलझी अंधे कत्ल की का हुआ पर्दाफाश "* *💥 पति ही निकला अपनी पत्नि का हत्यारा,* *💥 अपनी पत्नि की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,* विवरण :-            जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान जे.आर. ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में मामलें की गंभीरता को देखते हुऐ  विशेष टीम गठित कर मामलें का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के  सम्बंध में आदेशित किया गया था।            इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर की सक्रियता से हत्या के आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली हैं। मामलें में आरोपी द्वारा अपनी पत्नि की हत्या की बात को छुपाते हुऐ परिजनों को उसका सड़क दुर्घटना में घायल होना बताया तब परिजनों द्वारा ईलाज के लिये रेखा कंसारी को जिला अस्पताल महासमुंद में लेकर गये थे जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर उक्त मृतिका को मृत होना पाये जाने की सूचना पर कोतवाली थाना महासमुंद में मर्ग क्र. 0/22 धारा 174 जा.फौ. कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था। बाद मे...