Posts

Showing posts from January, 2025

शिक्षा सचिव ने की कार्रवाई शिक्षा सचिव श्री परदेशी ने गुणवत्ताहीन शिक्षा एवं विषय के प्रति समझ स्तरहीन पाने पर दो शिक्षकों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित शिक्षिका दीपा साहू एवं कविता साहू को जारी किया गया नोटिस

Image
शिक्षा सचिव ने की कार्रवाई शिक्षा सचिव श्री परदेशी ने गुणवत्ताहीन शिक्षा एवं विषय के प्रति समझ स्तरहीन पाने पर दो शिक्षकों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित  शिक्षिका दीपा साहू एवं कविता साहू को जारी किया गया नोटिस गरियाबंद 31 जनवरी 2025/ शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी आज जिले के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गरियाबंद विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका के निरीक्षण के दौरान पाया कि वहां अध्ययनरत बच्चों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत ही कमजोर है एवं विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका एलबी श्रीमती दीपा साहू एवं शिक्षिका टी संवर्ग श्रीमती कविता साहू से अध्यापन संबंधी प्रश्न पूछे जाने पर उनके शैक्षणिक स्तर भी अत्यंत कमजोर परिलक्षित हुआ। साथ ही विद्यालय की नियमित साफ-सफाई नहीं पाये जाने तथा अव्यस्था व गंदगी आदि होने के कारण जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा प्रधान पाठक द्वारा छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर के रूप शैक्षणिक व्यवस्था नहीं किया गया था। जिसके लिए शिक्षिका श्रीमती दीपा साहू एवं श्रीमती कविता साहू से   स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा जवाब संतोषप्रद नही...

कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का बीजेपी के उम्मीदवार दीपक बने निर्विरोध पार्षद

Image
नगर पंचायत फिंगेश्वर में बड़ी खबर की कांग्रेस के ऊमीदवार श्यामचरण निषाद जो वार्ड नंबर 6 से चुनाव लड़ रहे थे वे अपना नामांकन उठा लिए है उसका सीधा फायदा बीजेपी के दीपक श्रीवास को मिला और वे निर्विरोध वार्ड नंबर 06 से पार्षद बन गए देखा जाए तो कांग्रेस के लिए बड़ी धक्का हैं दीपक श्रीवास को बधाई का सिलसिला निरन्तर जारी है। वहीं वार्ड नंबर एक 1 नहीं मिला कोई कांग्रेस प्रत्याशी  फिंगेश्वर के राजनीति में ये बीजेपी के लिए चुनाव की ये पहली बड़ी कामयाबी है अब चुनाव लड़ने में कौन सा पार्टी का अध्यक्ष और पार्षद बनता है ये चुनाव का रिजल्ट बताएगा।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर अधिकारी-कर्मचारियों थमाया नोटिस अधिकारी-कर्मचारियों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी - कलेक्टर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कृषि, मत्स्य, आरईएस, पीएमजीएसवाय, परियोजना अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश

Image
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर अधिकारी-कर्मचारियों थमाया नोटिस अधिकारी-कर्मचारियों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी - कलेक्टर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कृषि, मत्स्य, आरईएस, पीएमजीएसवाय, परियोजना अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश गरियाबंद 30 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय के विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि, मत्स्य, आरईएस, पीएमजीएसवाय, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास के कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यालय के शाखाओं में जाकर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, स्थापना, आडिट फाइलों का भंडारण एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित शासकीय कर्मियों की जानकारी ली। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सही समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान कृषि व...

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लतीफ खान का निधन

Image
दुखद खबर बागबाहरा  💐💐💐💐 पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जनाब अब्दुल लतीफ खान, लालपुर बागबाहरा (समीम खान, कप्पू खान, शकील खान के पिता जी) का आकस्मिक निधन हो गया हैं। आज तारीख 30/01/2025 दोपहर 3 बजे निवास स्थान से निकल कर बागबाहरा कब्रस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

Image
जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्ति मय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण गरियाबंद 26 जनवरी 2025/ जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात श्री पाण्डेय ने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। हर्ष तथा खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम...

निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रचार के लिए शासकीय वाहनों का उपयोग प्रतिबंधित

निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रचार के लिए शासकीय वाहनों का उपयोग प्रतिबंधित गरियाबंद 23 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की घोषणा उपरांत जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन के दौरान निर्वाचन प्रचार करने के लिये शासकीय वाहनों का प्रयोग करने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशानुसार वह वाहन जो केन्द्र सरकार, राज्य सरकार या उनके सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकायों या विपणन बोर्ड, सहकारी समितियों, स्वायत्त-शासी परिषदों या अन्य किसी निकाय के हो, का किसी भी राजनैतिक दल, उम्मीदवार या निर्वाचन (प्रचार) से संबंधित किसी भी व्यक्ति द्वारा, निर्वाचन (प्रचार) से जुड़े किसी प्रयोजन के लिये उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 की घोषणा 20 जनवरी 2025 से लेकर निर्वाचन की समस्त प्रक्रियाओं के समापन तक उपरोक्तानुसार शासकीय वाहनों का निर्वाचन प्रचार करने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। यदि किस...

गर्भवती महिला, विकलांग एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित अधिकारी/कर्मचारियों को चुनाव कार्य से पृथक

Image
गर्भवती महिला, विकलांग एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित अधिकारी/कर्मचारियों को चुनाव कार्य से पृथक रखा जावे- फेडरेशन** गरियाबंद :- अधिकारी/कर्मचारी फैडरेशन के संयोजक व सक्रिय सदस्यों द्वारा आगामी माह फरवरी 2025 में होने वाले जिला पंचायत,जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय चुनाव में 60 वर्ष से अधिक, गंभीर बीमारी से पीड़ित, विकलांग, गर्भवती महिला तथा मातृत्व अवकाश में रहने वाली महिला  कर्मी, जिनके स्वयं के तथा पुत्र-पुत्री के विवाह हेतु तिथि पूर्व से निर्धारित हो गई है एवं जिनके धार्मिक यात्रा (कुंभ) हेतु टिकट निश्चित हो गया है ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को चुनाव कार्य से पृथक रखने हेतु आग्रह करते हुए जिलाधीश श्री दीपक अग्रवाल के नाम अपर कलेक्टर श्री अरविंद पांडे को ज्ञापन सोपा!  राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष आर तलवारे एवं फेडरेशन के महामंत्री  बसंत त्रिवेदी द्वारा अवगत कराया कि पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अनुभव रहा है कि कुछ विकलांग, गर्भवती महिला तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी जिसके कारण उक्त समस्या से पीड़ित अधिकारी/कर्मचारियों को चुना...

सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन फिंगेश्वर मे 19जनवरी को

Image
सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन फिंगेश्वर मे 19जनवरी को फिंगेश्वर फिंगेश्वर नगर पंचायत के सतनामी समाज के पूर्व अध्यक्ष राज ऋषि टंडन ने बताया कि सतनामी समाज के द्वारा युवक युवती परिचय का सम्मलेन रखा गया है इसका उद्देश्य है कि विवाह योग्य जो भी युवक युवती है वह अपना पंजीयन करवा कर इस सम्मेलन में भाग ले सकते हैं ताकि एक दूसरे को पसंद कर परिजन को बता कर शादी विवाह योग्य अगर समझते हैं तो शादी कर सकें इसके लिए फिंगेश्वर सतनामी समाज द्वारा एक मंच तैयार किया गया है जिसमें दोनों पक्ष युवक और युवती द्वारा जाकर पंजीयन करा कर एक दूसरे का परिचय दे सकते हैं यह प्रोग्राम हाई स्कूल मैदान में 19 जनवरी दिन रविवार को होने को है जिसमें आप संबंधित दिए गए नंबर पर फोन कर पंजीयन करवा कर 200 रुपया शुल्क जमा कर इस सम्मेलन में भाग ले सकते हैं पंजीयन कराने वाले को दो फोटो साथ मे लाना होगा इसमें प्रमुख रूप से इस नंबर पर फोन कर पंजीयन कर सकते है श्याम सुन्दर बंजारे मोबाइल नंबर 8827097953, दूजलाल बंजारे 7415223133,खिलावान सोनवानी 7400568850,भागचंद चतुर्वेदी 7955857954,संतोष डहरिया 9229911655,कुमार मांडल...

सी. सी. रोड निर्माण का भूमि पूजन कर रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ.

Image
*सी. सी. रोड निर्माण का भूमि पूजन कर रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ...* फिंगेश्वर नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में 10 लाख 43 हजार लागत से स्वीकृत सी सी रोड (हलवा पारा पानी टंकी से मोहन ध्रुव घर तक)निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर काम की शुरुवात किया गया। भूमि पूजा इस वार्ड के निवृत मान पार्षद कमल यदु के सानिध्य में एवम् नगर के वरिष्ठ नागरिकों बिसौहा हरित, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, रामकृष्ण तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, नत्थू कश्यप, अग्नु ध्रुव, देवनाथ निषाद, सिरोहन निषाद, मोहन ध्रुव, पुरन निषाद, दलेश्वर बया, परसू निषाद, संतोष यादव, दिनेश यादव,घनश्याम यादव, अश्वनी यादव, सागर निषाद, आकाश मंडले, सहित श्रीमति चंचल यदु के नेतृत्व में श्रीमति द्रवपति संवारा, श्रीमति फूलबासन यादव, श्रीमति भुनेश्वरी यादव सहित मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।

निर्माण कार्यो में गुणवत्ता से नहीं की जायेगी समझौता - उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव श्री साव ने फिंगेश्वर पहुंचकर अमृत मिशन अंतर्गत बन रहे जल प्रदाय योजना का किया औचक निरीक्षण योजना के पूर्ण होने से फिंगेश्वर नगर पंचायत के लगभग तीन हजार घरों में मिलेगा शुद्ध पेयजल उप मुख्यमंत्री ने योजना के सभी कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के दिये निर्देश

Image
गरियाबंद 14 जनवरी 2025/ उपमुख्यमंत्री एवं भारसाधक मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव ने आज नगर पंचायत फिंगेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अमृत मिशन 2.0 के तहत निर्माणाधीन जल प्रदाय योजना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सरगी नाला एनीकेट पर जाकर मिशन के निर्माणाधीन इंटेक वेल एवं पाईप लाईन सप्लाई के लिए किये जा रहे कार्यो का जायजा लिया। साथ ही दर्रीपार रोड किनारे में निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माणाधीन पंप हाउस, फिल्टर टैंक, रिजरवायर टैंक आदि का बारीकी से जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं की जायेगी। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अच्छे गुणवत्ता के सामग्रियों का उपयोग किया जाए। साथ ही कार्य की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने संबंधित फर्म, निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी व उपअभियंता को कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही पाईप लाईन विस्तार द्वारा नगर पंचायत फिंगेश्वर के लगभग 3 हजार घरों में शुद्ध पेयजल प्रदाय आगामी ग्रीष्म ऋतु तक सुनिश्चित करने को कहा कि इंटेक वेल से पानी त...

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने विभिन्न कार्यों का किया शुभारंभ, नए झूले मिलने से बच्चों में दिखा गजब का उत्साह, फीता काटते ही दौड़ पड़े

Image
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने विभिन्न कार्यों का किया शुभारंभ, नए झूले मिलने से बच्चों में दिखा गजब का उत्साह, फीता काटते ही दौड़ पड़े गरियाबंद – मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर में विभिन्न कार्यों का पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने न्यू पुलिस लाइन कालोनी, आत्मानंद स्कूल, पुलिस थाना परिसर और नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले का शुभारंभ किया। इस दौरान न्यू पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी मौजूद थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष में बने न्यू पुलिस लाइन में चबूतरा निर्माण की घोषणा की। वही शिशु मंदिर में पेवर ब्लॉक निर्माण, लैब सहित विभिन्न कार्यों के स्वीकृति की भी जानकारी उन्होंने दी।  इसके पहले भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि छात्र जीवन संघर्ष और प्रतियोगिता से परिपूर्ण होता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही यहां खेलकूद और मनोरंजन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर में लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। बच्चो...

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों सहित नए मेला स्थल का किया निरीक्षणनए मेला स्थल में होगा भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन मुख्यमंच, दुकान, मीना बाजार भी सजेगी, पार्किंग, हेलीपैड की भी रहेगी व्यवस्था

Image
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों सहित नए मेला स्थल का किया निरीक्षण नए मेला स्थल में होगा भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन  मुख्यमंच, दुकान, मीना बाजार भी सजेगी, पार्किंग, हेलीपैड की भी रहेगी व्यवस्था विधायक श्री साहू सहित संभागायुक्त एवं कलेक्टर की मौजूदगी में अधिकारियों की हुई बैठक    सभी तैयारियां तय समय में सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश गरियाबंद 13 जनवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक राजिम के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में राजिम विधायक श्री रोहित साहू, रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल सहित धमतरी महासमुंद एवं रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बार लगभग 52 एकड़ क्षेत्र में फैले नया मेला स्थल में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। नया मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। वहां पर मुख्य मंच बनाए जाएंगे। साथ ही दुकान, विभागीय स्टॉल एवं मीना बाजार भी लगाए जाएंगे। ...

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों सहित नए मेला स्थल का किया निरीक्षणनए मेला स्थल में होगा भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन मुख्यमंच, दुकान, मीना बाजार भी सजेगी, पार्किंग, हेलीपैड की भी रहेगी व्यवस्था

Image
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों सहित नए मेला स्थल का किया निरीक्षण नए मेला स्थल में होगा भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन  मुख्यमंच, दुकान, मीना बाजार भी सजेगी, पार्किंग, हेलीपैड की भी रहेगी व्यवस्था विधायक श्री साहू सहित संभागायुक्त एवं कलेक्टर की मौजूदगी में अधिकारियों की हुई बैठक    सभी तैयारियां तय समय में सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश गरियाबंद 13 जनवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक राजिम के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में राजिम विधायक श्री रोहित साहू, रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल सहित धमतरी महासमुंद एवं रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बार लगभग 52 एकड़ क्षेत्र में फैले नया मेला स्थल में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। नया मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। वहां पर मुख्य मंच बनाए जाएंगे। साथ ही दुकान, विभागीय स्टॉल एवं मीना बाजार भी लगाए जाएंगे। ...

नगर पंचायत फिंगेश्वर में आशा एक तरफ निराश*

Image
*नगर पंचायत फिंगेश्वर में आशा एक तरफ निराशा,वही लगी दमदार  उम्मीदवारो कि लाइन फिंगेश्वर नगर पंचायत फिंगेश्वर  में इन दिनों अध्यक्ष पद को लेकर कई उम्मीदवार सामने आ रहे हैं अनुसूचित जाति मुक्त हो गया है जिसके कारण दूसरे वर्ग के लोग जों अध्यक्ष पद के जो सपना सजाए थे उसमे उन्हें निराश हाथ लगी है लेकिन वही आरक्षण होने के बाद दूसरे वर्ग मे ख़ुशी कि लहर है बड़ी संख्या में इस वर्ग के लोग अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं संभावित तौर पर प्रमुख रूप से दावेदार मे रामनारायण टांडेकर, राजेंद्र सूर्यवंशी,महावीर कोसरे, बेनीप्रशाद सोनवानी, मनोज सोनवानी,राजकुमार बघेल, संतोष ढिढि,रुखमणी माडले, नरेश लहरे, राज ऋषि टंडन,  उत्तम राजवंशी, नेमीचंद बंजारे, जैसे अनेक लोग है अब देखना है कि कौन बड़ी पार्टी बीजेपी,कांग्रेस  से टिकट पाते है और जिनको टिकट नहीं मिलेगा वो क्या?निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे लड़ेंगे फिंगेश्वर नगर पंचायत 10साल पूर्व चुनाव मे  निर्दलीय प्रत्याशी कि जीत हो चुकी है  आने वाले दिनों मे पता चलेगा कि कौन किसको यह पद जनता सौपेगी अब लोगों को इंतजार है कि चुनाव कि तारीखों का एक बात बड़ी चर्चा का विषय है...

राजेंद्र सूर्यवंशी हो सकते हैं नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस से प्रबल दावेदार*

Image
*राजेंद्र सूर्यवंशी हो सकते हैं नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस से प्रबल दावेदार* फिंगेश्वर/07 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के समस्त नगरी निकाय चुनाव का आरक्षण घोषित किया गया जिसमें नगर पंचायत फिंगेश्वर को (अनुसूचित जाति-मुक्त) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।  ज्ञात है की श्री राजेंद्र सूर्यवंशी पिता स्व.रामभरोसा सूर्यवंशी फिंगेश्वर पंचायत कार्यकाल में 2 बार पंच व पूर्व रायपुर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष, शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर जन भागीदारी सदस्य व वर्तमान फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।अनेक चुनाव में चुनाव प्रचार प्रसार से नगर के मतदाताओं से सीधा जुड़ाव है सरल सहज व मिलनसार होने के कारण अध्यक्ष पद हेतु जनता की पसंद माना जा सकता है।  श्री राजेंद्र सूर्यवंशी जी कांग्रेस के कद्दावर नेत्री स्व.अभिरन बाई सूर्यवंशी/स्व.रामभरोसा सूर्यवंशी पूर्व सरपंच,पूर्व जनपद सदस्य,व मार्केटिंग सोसायटी के सदस्य के मंझोले पुत्र है जो नगर में अच्छा पकड़ होने से राजेंद्र सूर्यवंशी को सीधा लाभ मिल सकता है। 

कलेक्टर श्री अग्रवाल की बड़ी कार्यवाही, विलंब से कार्यालय आने वाले 65 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Image
कलेक्टर श्री अग्रवाल की बड़ी कार्यवाही, विलंब से कार्यालय आने वाले 65 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कलेक्ट्रेट परिसर में बायोमेट्रिक से होंगी अटेंडेंस विलंब से कार्यालय आने वालों का कटेगा सैलरी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश गरियाबंद 08 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज सुबह 10 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य, श्रम, योजना एवं सांख्यिकी, खनिज विभाग, निर्वाचन शाखा, पीएमजीएसवाय, शिक्षा, आबकारी, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय के शाखाओं में जाकर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति, स्थापना, फाइलों का भंडारण एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित शासकीय कर्मियों की जानकारी ली। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सही समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले 65 शासकीय सेवकों को कारण...

बीजापुर के युवा पत्रकार को फिंगेश्वर ब्लॉक के पत्रकारों ने शहीद चौक में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी

Image
बीजापुर के युवा पत्रकार को फिंगेश्वर ब्लॉक के पत्रकारों ने शहीद चौक में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी  फिंगेश्वर   बीजापुर के युवा कर्तव्य निष्ठ पत्रकार भाई मुकेश चंद्राकर कि गत दिनों निर्मम हत्या कर दी गई छत्तीसगढ़ के पूरे पत्रकार प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लेकर पूरे संचार क्षेत्र में शोक की लहर देखी जा रही है आरोपी सुरेश चंद्राकर को कड़ी से कड़ी सजा एवं मृतक के परिवार को एक करोड़ राशि का मुआवजा एवं पत्रकार साथी को शाहिद की उपाधि देने  उनके घर से एक व्यक्ति को नौकरी  देने कि मांग फिंगेश्वर ब्लॉक पत्रकार साथियों ने की है आज नगर के सहित चौक में पत्रकारों जनप्रतिनिधि व्यापारीगन एवं आम नागरिकों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की 2 मिनट का मान रखा हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा संरक्षक अरेंद्र पहाड़िया ने पत्रकारों की स्वतंत्रता को लेकर छत्तीसगढ़ में भय के माहौल दबंगई लोगों के बढ़ते तेवर को देखते हुए वर्तमान भाजपा सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द ही शक्ति से लागू करने की मांग की है इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों में विशेष रूप से...

महामंत्री अनिल चंद्राकर बने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष, चुनाव अधिकारी ने श्रीचंद सुंदरानी ने पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच की घोषणा

Image
महामंत्री अनिल चंद्राकर बने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष, चुनाव अधिकारी ने श्रीचंद सुंदरानी ने पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच की घोषणा  गरियाबंद – गरियाबंद भाजपा संगठन को नया जिला अध्यक्ष मिल गया हैं। महामंत्री अनिल चंद्राकर भाजपा के नए जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव अधिकारी ने श्रीचंद सुंदरानी ने जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।  इस अवसर पर चुनाव प्रभारी श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रदेश ने तय किया था चुनाव आम सहमति और राय शुमारी से संपन्न हो। 21 दावेदार के नाम आए थे जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी से चर्चा कर पांच नामों का पैनल जिले से राजधानी और फिर दिल्ली भेजा। जहां से एक नाम राय होकर आया है। जिसकी आज घोषणा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा की पार्टी ने बीते एक साल अच्छा काम किया है। विधानसभा और लोकसभा में जीत मिली। अब निकाय चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करना है।  इसके पहले पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि पार्टी...