राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सरपंच करेलिया कुर्रे व सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना कुर्रे ने नशामुक्ति शपथ दिलाकर बांटे राशनकार्ड*
*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सरपंच करेलिया कुर्रे व सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना कुर्रे ने नशामुक्ति शपथ दिलाकर बांटे राशनकार्ड* आज ग्राम पंचायत बकली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नशामुक्ति शपथ दिवस का आयोजन तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ सरपंच व प्रतिनिधि द्वारा अमर शहीद भगतसिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण व तिलक कर किया गया।सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना कुर्रे द्वारा राष्ट्रपिता के जीवनी पर संक्षिप्त संबोधन प्रस्तुत किया मुन्ना कुर्रे ने कहा राष्टपिता महात्मा गांधी अहिंषा के पुजारी थे भारत को आजादी दिलाने मे महात्मा गांधी जी का बहुत ज्यादा योगदान है महात्मा गाँधी - शांति के दूत थे महात्मा गाँधी का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने असाधारण कार्यों एवं अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी। आज़ादी एवं शांति की स्थापना ही उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था। गांधी जी द्वारा स्वतंत्रता और शांति के लिए शुरू की गई इस लड़ाई ने भारत और दक्षिण...