Posts

Showing posts from November, 2022

शासकीय हाई स्कूल लचकेरा में 18 छात्राओं को साइकिल वितरित...

Image
शासकीय हाई स्कूल लचकेरा में 18 छात्राओं को साइकिल वितरित... शासकीय हाई स्कूल लचकेरा में fingeshwar सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत 18 छात्राओं को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों जनप्रतिनिधियों एवं पालकों की उपस्थिति में साइकिल वितरित किया गया। अतिथियों द्वारा बालिकाओं को गुलाल लगाकर एवं चॉकलेट खिलाकर साइकिल प्रदान की गई। साइकिल मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्था की प्राचार्य श्रीमती सिंधु साहू ने नई साइकिल की बधाई देते हुए समय पर विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। सरपंच उदेराम निषाद द्वारा इस योजना को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाला बताया गया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हाईस्कूल लचकेरा के अध्यक्ष कमल राम सिन्हा ने कहा साइकिल मिलने पर समय की बचत होगी एवं वे मन लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उदेराम निषाद, कमल राम सिन्हा, मुकेश ध्रुव, लक्ष्मण साहू, डोशन साहू, केशोराम,उमाशंकर ,दुर्गा ,हेमबती,कुमारी ध्रुव,कुवर बाई , नीरा, व्याख्याता अलका शर्मा गीतेश्वरी दीवान मंजू साहू पालकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने शिक्षिका को उम्मीदवार बनाया और भाजपा ने बलात्कारी को*

Image
*भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने शिक्षिका को उम्मीदवार बनाया और भाजपा ने बलात्कारी को* * रमन सिंह भाजपा उपचुनाव में बच्ची के बलात्कारी के लिए वोट मांग रहे हैं और कांग्रेस शिक्षिका के लिये* फिंगेश्वर/ 29नवंबर 2022। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता श्रीवास व शहर अध्यक्ष धनेश्वरी तारक ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में बड़ा अंतर है। कांग्रेस पार्टी भानूप्रतापपुर के उपचुनाव में दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी जो शिक्षिका थी उनको अपना उम्मीदवार बनाई है और भानूप्रतापपुर विधानसभा के 1 लाख 1 हजार से अधिक महिला मतदाताओं का सम्मान की है वहीं भाजपा ने 15 साल के मासूम बच्ची अबोध बालिका के साथ रेप गैंगरेप और पॉस्को एक्ट के आरोपी ब्रम्हानंद नेताम को प्रत्याशी बनाकर भानुप्रतापपुर के माता बहनों बेटियों का अपमान किया है। भानुप्रतापपुर विधानसभा की मतदाता भाजपा के इस घिनोने चरित्र को देख रही है।  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता श्रीवास ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से एक रेप के आरोपी को भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है इससे समझ में आ जाता है कि भाजपा के पास भानूप्रतापपुर उपचुनाव में उम्मीदवार नही...
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिला पंचायत के विभिन्न कार्यो की विस्तृत समीक्षा की मेट कार्य के लिए दिव्यांगजनों को दे प्राथमिकता - कलेक्टर सभी निर्माण कार्य समयावधि में पूरा करने संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश गरियाबंद, 28 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, गोधन न्याय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत विभाग, छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, स्कूल शिक्षा मद (निर्माण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, सभी जनपद सीईओ, उपसंचालक पंचायत सुश्री पद्मनी हरदेल, विभिन्न शाखाओं के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मलिक ने अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित जनपद सीईओ से नाराजगी जताई। उन्होंने मनरेगा से संबंधित कार्यो को पात्र हितग्राही तक पहुंचाने एवं क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। मनरेगा के तहत विभ...
Image
 कविता कार नूतन साहू की कलम से   इसे जानना होगा माता पिता गुरु ने हमें सिखाया है बेवजह फंसोगे,यदि ज्ञान न होगा क्या है गलत और क्या है सही झांक कर देख लो,दिल के अंदर अंतर्रात्मा की आवाज क्या कहता है इसे जानना होगा। जानें क्यों तू समझ न पाता है जो न समझा वही पछताता है जिंदगी एक पाठशाला है जिसमें आदमी, जीवन भर विद्यार्थी रहता है दुःख सुख तो जीवन का अभिन्न अंग है इसे जानना होगा। दुनिया की रीति बदलेगी नही दुनिया की नीति बदलेगी नही हौंसला अपना दिखाना होगा रास्ता खुद ही बनाना होगा हालात पे काबू कैसे पाया जाता है इसे जानना होगा। किसने रोक सका है,समय का प्रवाह ज्ञान बंद नही रहता है किसी के ताले में। आज अगर असफलता हाथ लगीं है तो आने वाले कल को बदलना होगा क्या है गलत और क्या है सही इसे जानना होगा। नूतन लाल साहू

संविधान हमे मौलिक कर्तव्य के साथ साथ हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाती है*

Image
*संविधान हमे मौलिक कर्तव्य के साथ साथ हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाती है* गरियाबंद : गरियाबंद जिला व तहसील स्थित ग्राम पीपरछेड़ी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा देश भक्ति गीत का भी आयोजन रखा गया जिसमें विद्यालय के व्याख्याता ओमप्रकाश वर्मा, दिनेश कुमार निर्मलकर , रितु ठाकुर, पूर्वी देवांगन व अन्य छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संविधान दिवस के इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री बसंत त्रिवेदी ने बताया कि, यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। राजनीति शास्त्र व्याख्याता श्री दिनेश निर्मलकर ने कहा कि साल 2015 में भारत सरकार ने 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया था। हम हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस या संविधान दिवस मनाते हैं। इस दिन का महत्व यह है कि इस दिन 1949 में भा...

कोपरा में हर घर पहुंचेगा पानी जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने किया भूमिपूजन कर रखी पानी टंकी सहित पाइप लाइन विस्तार कार्य की नींव

Image
कोपरा में हर घर पहुंचेगा पानी जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने किया भूमिपूजन कर रखी पानी टंकी सहित पाइप लाइन विस्तार कार्य की नींव ग्राम पंचायत कोपरा में योजना जल जीवन मिशन के तहत आज जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने ग्राम कोपरा में 6740 मीटर पाइप लाइन 100 किलो लीटर की दो उच्च स्तरीय टंकी 1583 नल कनेक्शन की 4234000 लागत से बनने वाले पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाइन विस्तार कार्य का बुधवार को कोपरा में पूजा अर्चना कर की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा नारियल तोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी भूपेश बघेल की उस सोच को प्रदर्शित करता है, कि एक आम नागरिक का जीवन स्तर कैसा होना चाहिए। भूमि पूजन कार्यक्रम में योगेश साहू( उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर), ओंकार सिंह ठाकुर (प्रशासनिक महामंत्री), ठाकुर राम साहू, योगेश्वरी साहू (सरपंच), राजेश यादव (उपसरपंच) डॉ. रमेश साहू (ब्लॉक उपाध्यक्ष) एवं उपस्थित पंचगण- भुवन पटेल, शंकर पुरैना, दुलेश्वरी तारक, पुन्नीबाई, डोमेश्वर यादव, यामिनी साहू , उषा साहू , मोहन चौहान, ...

किसानों को घर बैठे मिल रहा धान बेचने टोकन बेरोकटोक हो रही है धान खरीदी*

Image
 *किसानों को घर बैठे मिल रहा धान बेचने टोकन बेरोकटोक हो रही है धान खरीदी*   *मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार इस वर्ष किसानों को दे रही है धान की कीमत 2640 एवं 2660 रु प्रति क्विंटल*      * फिन्गेश्वर */ *23 नवंबर 2022/*जनभागीदारी अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चालू खरीफ वर्ष में किसानों को मोटा धान की कीमत 2640 रुपए एवं पतला धान की कीमत 2660 रुपए प्रति क्विंटल दे रही है। छत्तीसगढ़ के अलावा किसी भी अन्य राज्य में किसानों को धान की कीमत इतनी नहीं मिल रही है। 1 नवंबर से धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत हुई है। धान बेचने पंजीकृत लगभग 25 लाख 93 हजार किसानों से 110 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी करने का लक्ष्य रखा गया है। 1 नवंबर से अभी तक 262000 किसानों से 8 लाख 67 हजार मैट्रिक टन धान की खरीदी किया जा चुका है। किसानों को 1777 करोड़ रुपए की भुगतान की जा चुकी है। टोकन तुंहर द्वार एप के माध्यम से किसानों को घर बैठे धान बेचने टोकन मिल रहा है । पर्याप्त मात्रा में बारदाना की उपलब्धता करवाई गई है धान बेचने के तुंरत बाद किसानों को भुगतान भी किया जा रहा।  जनभागीदारी अध्यक...

सालों में विकास शून्य, विकास के मुद्दे को भटकाने भाजपा प्रत्याशी पर बेबुनियाद आरोप लगा रही बघेल कॉग्रेस,,,,मनीष हरित*

Image
*चार सालों में विकास शून्य, विकास के मुद्दे को भटकाने भाजपा प्रत्याशी पर बेबुनियाद आरोप लगा रही बघेल कॉग्रेस,,,,मनीष हरित* फिंगेश्वर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भानूप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झूठा और अनर्गल आरोप लगाने के विरोध में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया पुतला दहन के इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित ने कहा कि वास्तव में चार सालों में सरकार द्वारा विकास कार्य शून्य है,,विकास के मुद्दे को भटकाने के लिए भूपेश बघेल अनर्गल आरोप लगा रही है और वास्तव में जो वहां एजाज मेमन जो कि बलात्कार का आरोपी है उसे चुनाव का सहप्रभारी बनाया गया था और इसी तरह की कृतियों में कांग्रेस पार्टी के लोग लिप्त रहते हैं अपना ऐब छुपाने के लिए भूपेश बघेल भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ झूठा और बेबुनियाद आरोप लगा रही है  जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़ी भर्त्सना करती है निंदा करती है,, पुतला दहन के कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित जी श्री राम राम साहू जी मंडल के अध्यक्ष श्री प्यारेलाल सोनकर जी किरनेशसोनी जी श्री नरेश लहरे जी...

द्वार सिवनी व्यापारी विकास संघ के अध्यक्ष पुनः बने ।।युवराज सिन्हा ।।

Image
द्वार सिवनी व्यापारी विकास संघ के अध्यक्ष पुनः बने ।।युवराज सिन्हा ।। फिंगेश्वर ।।नगर पंचायत फिंगेश्वर के स्थानीय श्री द्वार सिवनी व्यापारी विकास संघ फिंगेश्वर के वार्षिक सम्मेलन में सैकड़ों की उपस्थिति में सरकड़ा बांध स्पॉट में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिक बैठक भगवान श्री द्वार सिवनी की आराधना कर वार्षिक बैठक को प्रारंभ किया गया।। जिसमें भूमि भवन निर्माण के संबंध में व आय और व्यय के जानकारी।। यात्रा संबंधित विषय में चर्चा कर  चुनाव संघ के द्वारा किया गया ।।जिसमें द्वार सिवनी व्यापारी विकास संघ के द्वारा युवराज सिन्हा को पुनः विश्वास जताते हुए द्वार सिवनी व्यापारी विकास संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।। जिसमें संरक्षक यदुनंदन श्रीवास ने संबोधित करते हुए कहा।। कि युवराज सिन्हा जी का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है ।।और भविष्य में भी सराहनीय कार्य करेगा ।।इस कार्य को देखते हुए पूरे व्यापारी भाइयों के द्वारा ताली बजाकर गुलाल लगाकर और बड़े ही खुशी के साथ हम सभी इस को अध्यक्ष बना रहे हैं।।हमारी संगठन कल भी था आज भी है और हमेशा भी मजबूत रहेगी।। हम सब मिलकर भूमि भवन निर्माण।। में सब अ...

लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे"*

Image
*"💥 लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे"* *💥 3 दिन के अंदर आरोपी जेल,* विवरण :-            जिला गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में मामलें की गंभीरता को देखते हुऐ विशेष टीम गठित कर मामला लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के सम्बंध में निर्देशित किया गया था।            इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर की सक्रियता व मामला लूट जैसे गंभीर अपराध होने से मामले की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए आरोपी को 03 दिवस के अंदर पकड़ कर, मामलें में पीड़िता की गर्दन पर धारदार हथियार टीकाकर डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर घर की अलमारी में रखे नकदी रकम 72000 रुपिए एवं 1 नग मोबाइल को नकाबपोश व्यक्ति द्वारा लूट कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर में अपराध क्रमांक 330/22 धारा 452, 506(B), 397 भादवि का  अपराध पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए वरि...

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से लोगों को मिल रही है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Image
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से लोगों को मिल रही है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा गरियाबंद , 18 नवम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के लोगों के प्रति संवेदनशील सोच से आज प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। प्रदेश में लोगों को घर के नजदीक ही  निःशुल्क और उत्तम स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने  के लिए छत्तीसगढ़ शासन लगातार प्रयासरत है। शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरूआत की गई है। जिसके माध्यम से लोगों को घर के नज़दीक ही बेहतर और निःशुल्क इलाज व लैब टेस्ट की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत गरियाबंद जिले में कैम्प के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जा रही है। गरियाबंद के साप्ताहिक बाज़ार आए ग्राम अतरमरा के भोजराम सिन्हा ने बताया कि इस मोबाइल मेडिकल यूनिट से अच्छा इलाज मिल रहा है। मुझे रक्तचाप की समस्या है, इसलिए जब भी गरियाबंद आता हूँ, इसी मेडिकल यूनिट से अपना इलाज करवा लेता हूँ। इससे बड़े अस्पताल के चक्कर लगाने की जरुरत नही...

बाल दिवस के दिन जनपद उपाध्यक्ष ने किया बच्चो के साथ मध्यान भोजन और स्कूल का निरक्षण*

Image
*बाल दिवस के दिन जनपद उपाध्यक्ष ने किया बच्चो के साथ  मध्यान  भोजन और स्कूल का निरक्षण* बाल दिवस के अवसर में  दिनांक 14 नवंबर 2022 को जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष आदरणीय श्री योगेश साहू जी एवं श्री दीपक साहू (जनपद सदस्य फिंगेश्वर) द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला कुम्ही एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्ही का आकस्मिक अवलोकन किया गया जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला कुम्ही के शाला भवन की जर्जर एवं शौचालय की वास्तविक स्थिति का मुआयना किया साथ ही साथ पूर्व माध्यमिक शाला कुम्ही के स्कूलों का भी निरीक्षण किया गया व स्कूली बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किए भोजन पश्चात मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की दोंनो जनपद सदस्यों ने प्रशंसा किये। बाल दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए  पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा किये गए प्रेणादायक कार्यो को बताते हुए उसके  जीवनी पर प्रकाश डाले तथा बच्चों के साथ बाल दिवस कार्यक्रम मनाये कार्यक्रम के अंतिम में बच्चों को अपने हाथों से प्रसाद व मिठाई का वितरण किए तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किये।  इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुम्ही के सरपंच आदरणीय श्री खेम सि...

बासीन सोसायटी अध्यक्ष रामबिशाल ओगरे ने ली शपथ*

Image
*बासीन सोसायटी अध्यक्ष रामबिशाल ओगरे ने ली शपथ* बासीन  मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार व राजीम विधायक माननीय अमितेश शुक्ला जी के अनुशंसा पर गरियाबंद जिले के 30 लोगों को सोसायटी अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिसमें ग्राम बासीन सोसाइटी मे वरिष्ठ कांग्रेसी रामबिशाल ओगरे जी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रामबिशाल ओगरे ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री व प्रथम पंचायत मंत्री राजिम विधानसभा विधायक माननीय अमितेश शुक्ल जी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष बनने के बाद ही श्री ओगरे जी ने शपथ ग्रहण ली जिसमें किसान भाई उपस्थित रहे। सोसाइटी में श्री ओगरे का जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान...... शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजिम उपज मंडी के अध्यक्ष श्री रामकुमार गोस्वामी जी जिला सहकारी समिति एवं ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बासीन पं.क्र.991 के पूर्व अध्यक्ष श्री फगेंद्र यदु पूर्व सहकारी समिति सदस्य भावसिंग टोंडरे घासी साहू जी महेंद्र साहू जी  कांग्रेस बूथ अध्यक्ष टिकम सोनी योगेश यादव दुखु साहू नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश भारती ग्राम पंचायत बासीन प...

आज कार्तिक पूर्णिमा के पुनीत अवसर में प्रति वर्षानुसार भगवान श्री कोपेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में मड़ई - मेला एवं भगवान श्री कोपेश्वर नाथ की महाआरती और गंगा आरती का आयोजन किया गया।

Image
आज कार्तिक पूर्णिमा के पुनीत अवसर में प्रति वर्षानुसार भगवान श्री कोपेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में मड़ई - मेला एवं भगवान श्री कोपेश्वर नाथ की महाआरती और गंगा आरती का आयोजन किया गया।   कोपरा नवाचार का संकल्प लिए राजीव युवा मितान क्लब के नेतृत्व में कोपेश्वर नाथ मंदिर समिति के सदस्यों, राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्यों, ग्राम के प्रबुद्धजनों, एवं सभी ग्रामवासियों के सहयोग से इस वर्ष श्री कोपेश्वर नाथ की भव्य महाआरती एवं गंगा आरती किया गया, राजिम नगर से पधारे महराज व ग्राम पुरोहितों द्वारा मंत्रोपचार कर विधिवत पूजा - अर्चना प्रारंभ किया गया, जिसमें मां गंगा आरती, भगवान श्री कोपेश्वर नाथ की महाआरती, तथा माताओ बहनों एवं ग्रामवासियों द्वारा 3001 दीप दान क्रमानुसार किया गया उक्त कार्यक्रम में योगेश साहू माननीय उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, ओंकार ठाकुर ग्राम पुरोहित श्री मेघानंद शुक्ला, कोपेश्वर नाथ समिति के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल देवदास, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष विक्रम साहू,सदस्य सियाराम साहू, संतोष साहू, केजू साहू, अवध सिन्हा, बलराम साहू अनिल सिन्हा, यशवंत तारक,राजीव युवा मितान क्लब ...

धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व, कीर्तन-लंगर का किया गया भव्य आयोजन

Image
गरियाबंद: धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व, कीर्तन-लंगर का किया गया भव्य आयोजन गरियाबन्द ;–/// आज सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. सभी समाजों द्वारा गुरुनानक देव जी का यह संदेश, ‘एक पिता एकस के हम बारक़ और अव्वल अल्लेह नूर उपाया कुदरत के सब बन्दे, एक नूर ते सब जग उपजया कौन भले को मंदे’ अक्सर सुनने को मिल जाते हैं. ऐसे गुरु के प्रकाश पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है ..” आज सुबह 5:30 बजे नगर में प्रभात फेरी निकाली गई वही इस अवसर पर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन बजते हैं और गुणवाणी का पाठ किया जाता है. कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर हर साल पूरी दुनिया में गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. गुरु नानक देव ने एकता, भाईचारा और जातिवाद को मिटाने के कई उपदेश दिये हैं, सुबह से ही गुरुद्वारे में भक्तों का आना शुरू हो गया। पूरे दिन गुरुद्वारे में लंगर चला जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन ने कहा गुरुनानक देव जी ने हमें प्रेम, एकता और भाईचारे का अभ्यास करने के लिए प्...

राजिम विधायक अमितेश शुक्ल सहित सभी दलों के नेताओ ने की राजिम को जिला बनाने की मांग राजिम

Image
राजिम विधायक अमितेश शुक्ल सहित  सभी दलों के नेताओ ने की राजिम को जिला बनाने की मांग राजिम   राजिम में 6 नवंबर को  सर्वदलीय बैठक की गई जिसमें प्रमुख रूप से राजिम नयापारा को जिला बनाने की मांग पर चर्चा हुई सभी दलों के नेताओं ने राजिम नवापारा को जिला बनाने  की मांग माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है जिसमें विधायक अमितेश शुक्ला ने कहा कि गरियाबंद जिला के समय ही राजिम को जिला को बन जाना चाहिए था पर जो भी हो अब मैं इसके लिए आगे आऊंगा उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भी जारी कर राजिम नयापारा को जिला बनाने की मांग की है राजिम फिंगेश्वर  छेत्र के सभी नेतागण जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार गण भी राजिम को  जिला को बनाने की मांग माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कर रहे हैं राजिम  ऐसा नगरी है जहां लोग दूर-दूर से आते हैं छत्तीसगढ़ की नहीं पूरे भारत देश में राजिम को जाना जाता है यहां की पुण्य भूमि प्राचीन भगवान की मंदिर और प्राचीन शहर होने के नाम से इसे जानते हैं  यह राजनीति का जाना माना  विधान सभा रहा है राजिम विधान सभा यहां से  स्वर्गीय पंडित श्यामा चरण शुक्ल जी अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री रह...

विधायक अमितेश शुक्ल की अनुसंशा से 30 लोग बने सोसायटी अध्यक्ष

Image
                      विधायक अमितेश शुक्ल की अनुसंशा से 30 लोग बने सोसायटी अध्यक्ष           श्री अमितेश शुक्ल जी, प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, छ.ग. शासन तथा विधायक राजिम द्वारा राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संचालित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष मनोनीत करने हेतु कलेक्टर, जिला गरियाबंद को अनुसंशा सहित प्रस्ताव प्रेषित किया गया था, जिसके बाद कलेक्टर गरियाबंद के निर्देश पर 30 लोगों के नाम से अध्यक्ष मनोनयन का आदेश सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं गरियाबंद द्वारा जारी कर दिया गया है।              निम्नानुसार सोसायटी में अध्यक्ष मनोनीत किया गया है:- 1. गुण्डरदेही सोसायटी - श्री गैंदराम यादव, बोरिद 2. बोरसी सोसायटी - श्री रूमन यादव, बिजली 3. भसेरा सोसायटी - श्री बलदाऊ साहू, भसेरा 4. परसदाकला सोसायटी - श्री नेतराम डहरिया, पतोरा 5. रक्शा सोसायटी - श्री उधोराम साहू, अरण्ड 6. कोमा सोसायटी - श्री देवानंद साहू, सेम्हरतरा 7. पोखरा सोसायटी - श्री नारद साहू, रावण 8. बासीन सोसायटी - श्री रामबिसाल ओगरे, बासीन 9. बेलटुकरी सोसायटी - श्री भीमसेन साहू, बेलटुकरी 10. कोपरा सोसायटी - श्री आन...

नगर की स्वच्छता को मजबूत करने पांच नई सफाई ऑटो घूमेगी नगर में, पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Image
नगर की स्वच्छता को मजबूत करने पांच नई सफाई ऑटो घूमेगी नगर में, पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन गरियाबंद – नगर के स्वच्छता को बेहतर करने तथा घर घर से कूड़ा कचड़ा कलेक्शन करने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने छोटी दीपावली देव उठनी के अवसर पर पांच नई ऑटो रिक्शा का उद्घाटन किया। ये रिक्शा मणि कंचन में कचड़ा संग्रहण करने वाली महिला दीदी को सौंपी की गई। इसके पहले विधिवत पांचों रिक्शा की पूजा अर्चना भी की गई। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा की नई रिक्शा मिलने से महिला सफाई कर्मी दीदीयों को कूड़ा कचड़ा संग्रहण में सहूलियत होगी। एक साथ बड़ी मात्रा में कचड़े का संग्रहण होगा साथ ही ये रिक्शा सुगमता से नगर के विभिन्न वार्डो और गालियों में आ जा सकेगा। इससे रोजाना घरी से निकलने वाला कचड़ा आसानी से मणि कंचन केंद्र तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि रिक्शा में तीन प्रकार का सूखा कचड़ा, गीला कचड़ा और कूड़ा अलग अलग संग्रहण किया जाएगा।  पूज अर्चना के बाद पालिका अध्यक्ष ने सभी ऑटो रिक्शा महिलाओं को हस्तांतरित कर दिया। जिसके बाद नगर भ्रमण भी किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर ...

भाजपा सह प्रभारी का युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला*

Image
*भाजपा सह प्रभारी का युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला* गरियाबंद  गरियाबंद  युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा , विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू जी के नेतृत्व में,जिला युवा कांग्रेस के  द्वारा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पलक वर्मा जी, सहप्रभारी राष्ट्रीय सचिव इक़बाल गरेवाल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी  नितिन के उन के छत्तीसगढ़ के प्रति उनके क्या सोच है वहाँ छत्तीसगढ़ के जनता जान गया छत्तीसगढ़ महतारी कि मूर्ति अनावरण एवं छत्तीसगढ़ियावाद के साथ साथ छत्तीसगढ़ के जनताओं का अपमान किया है के विरोध में गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा में भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन का समस्त युवा कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ   पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक राजिम में पुतला दहन भाजपा व छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा जी, विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू जी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष मुकेश भारती ,उपाध्यक्ष कुलेश्वर...

रिश्वत लेते गरियाबंद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चढ़ा एन्टी करप्शन ब्यूरो के हत्थे

Image
रिश्वत लेते गरियाबंद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चढ़ा एन्टी करप्शन ब्यूरो के हत्थे गरियाबंद ।शुक्रवार के सुबह 11 से 12 बजे गरियाबंद जनपद पंचायत गरियाबंद के मुख्यालय कार्य पालन अधिकारी को रिश्वत लेते एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा ब्लाक के एक जनपद सदस्य सफीक खान से बोर खनन की राशि निकालने के एवज में बीस हजार रुपये की मांग किया था ,जिसे शुक्रवार के दोपहर 12 ,15 बजे रिश्वत लेते पकड़कर जांच किया जा रहा है ।वही जनपद सदस्य सफीक खान ने बताया कि उनके द्वारा ब्लाक के कुछ प्रशासन द्वारा छै लाख रुपये की स्वीकृति किया गया था ,उस बोर खनन का कार्य मैं किया था उसकी राशि निकालने के एवज में जनपद मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा 20 हजार रुपये की मांग किया गया था जिसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो में मैं किया था वही राशि देते जनपद सीईओ को रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया।

विधायक सहित अनेक लोगो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि शाहिना अंजुम को

Image
विधायक सहित अनेक लोगो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि शाहिना अंजुम को फिंगेश्वर नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी युवा नेता करीम खान की धर्म पत्नी शाहिना अंजुम का  बीमारी के चलते  कुछ दिनों पूर्व निधन हो गया था विधायक अमितेश शुक्ल करीम खान के घर पहुंच कर उनकी पत्नी शाहिना अंजुम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी । बता दे की करीम खान की पत्नी कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत में पार्षद भी रह चुकी थी उन्होंने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ कर चली गई  जिसमे बड़े बेटा रेहान मझला बेटा इरफान और बेटी  सना है चालीसवां के कार्यक्रम में राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ,जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ,जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, ओमप्रकाश बंछोर,हरिशंकर श्रीवास्तव, शरद चतुर्वेदी,कमलेश यदु,अतुल श्रीवास्तव,चंद्रमणि चंद्राकर, तेजेष यदु,भागीरथी सिन्हा सहित अधिकारी कर्मचारियों गांव  नगर से बहुत से लोग शामिल हुए मिर्तक के आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की।