हरियाणा को शिकस्त देकर केरल बनी नपा अध्यक्ष एवं राइस मिल एसोसिएशन ट्रॉफी की विजेता,बिग बॉस की फाइनलिस्ट अर्चना गौतम और नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया पुरस्कार वितरण
हरियाणा को शिकस्त देकर केरल बनी नपा अध्यक्ष एवं राइस मिल एसोसिएशन ट्रॉफी की विजेता,बिग बॉस की फाइनलिस्ट अर्चना गौतम और नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया पुरस्कार वितरण गरियाबंद – नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में कान्हा क्लब मैदान मे आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार समापन हुआ। फाइनल में हरियाणा को 3 – 0 से मात देकर केरल की त्रिवेन्द्रम ने विजेता ट्राफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले व समापन समारोह मुख्य अतिथि बिग बास की फाइलनलिस्ट व भारत की महशूर अभिनेत्री अर्चना गौतम थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने की। इसके पहले गरियाबंद आगमन पर तिरंगा चौक में अभिनेत्री अर्चना गौतम का भव्य स्वागत किया गया गौतम के आगमन को ले कर काफ़ी उत्साह देखने को मिला इसके बाद अतिथियों द्वारा दोनो टीमों से परिचय लेकर मैच का शुभारंभ कराया गया। इधर, फाइनल मुकाबले के दौरान कान्हा क्लब के मैदान में जबदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबले और बिग बॉस सेलेब्रिटी के आगमन के चलते बड़ी संख्या में लोग यहां उत्साहवर्धन करने पहुंचे थे। मैच के दौरान ...