Posts

Showing posts from October, 2023

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन विशाल रैली निकाल कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव ने भरा नामांकन

Image
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन  विशाल रैली निकाल कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव ने भरा नामांकन  गरियाबंद - नामांकन के अंतिम दिन जिले से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियो ने अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव ने बाजे गाजे के साथ विशाल रैली निकाल अपना नामांकन भरा। अमितेश शुक्ला ने राजिम विधानसभा और जनकराम ध्रुव ने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री नंद कुमार साय भी मौजूद रहे।    नामांकन के पहले कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने गांधी मैदान में आम सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजिम विधायक अमितेश शुक्ला ने कांग्रेस सरकार का बखान करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अमितेश ने कहा की भूपेश सरकार ने सरकार ने 5 सालो गरीब किसानो, भूमिहीन किसानों के लिए काम किया। योजना बनाकर उन्हें लाभान्वित किया। सिंचाई की सुविधा दी। प्रदेश का चुहुमुखी विकास किया।   लेकिन हमे भाजपा से सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बरगलाने आयेंगे। जाति धर्म के नाम बरगलाने का काम करेगे। उन्होंने ...

जिले के 10 मतदान केन्द्रों के नाम एवं स्थल परिवर्तित

जिले के 10 मतदान केन्द्रों के नाम एवं स्थल परिवर्तित गरियाबंद 30 अक्टूबर 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ के अनुमोदन उपरांत विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान केन्द्रों के नाम एवं स्थल परिवर्तन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-54 राजिम एवं 55 - बिन्द्रानवागढ़ अंतर्गत 07 नाम परिवर्तन एवं 03 मतदान केन्द्रों का स्थल परिवर्तन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें राजिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन में मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन पथर्री को प्राथमिक शाला भवन पथर्री कटेलपारा, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला भवन फिंगेश्वर भाग ब को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल फिंगेश्वर, कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला छुरा को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा, प्राथमिक शाला छुईहा को अतिरिक्त कमरा शासकीय प्राथमिक शाला भवन छुईहा का नाम परिवर्तन किया गया है। इसी प्रकार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्र शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़ेगोबरा को आदिवासी बालक आश्रम शाला बड़ेगोबरा, शासकीय नवीन कन्य...
Image
*हर साल की तरह इस साल भी   निकलेगी राजा की सवारी* *फिंगेश्वर  में मनाया जायेगा दशहरा महोत्सव* फिंगेश्वर हर साल की तरह इस साल भी 27 अक्टूबर को दिन शुक्रवार को  दशहरा महोत्सव फिंगेश्वर में मनाई जाएगी विदित हो कि इस साल राजा नीरेंद्र बहादुर सिंह  की विजय जुलूस रात्रि में निकलेगी जैसे कि आप जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में मशहूर परंपरागत फिंगेश्वर राजशाही दशहरा हर साल की तरह इस साल भी मनाई जाएगी इस राजशाही दशहरा मे  मेले में विभिन्न क्षेत्रों से दुकानदार दुकान लगाते है साथ में एक से बडकर एक झूला भी आता है और विभिन्न संस्कृत कार्यक्रम भी इस मेला में होता है लोग आपने राजा को देखने और दशहरा की बधाई  देने आते है  पूरे छत्तीसगढ़ से लोग  राजा को बधाई शुभकामनाएं देते हैं और मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम  का मजा लेते है गरियाबंद जिला के अंतर्गत फिंगेश्वर ब्लॉक में यहां फिंगेश्वर राजशाही दशहरा हर साल विधि विधान  के साथ मनाई जाती है इस साल भी  दशहरा महोत्सव 27 अक्तूबर को  मनाया जाएगी, इसमें  शासन प्रशासन का सहयोग रहता है।

ब्रिक्स जेम्स में ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ लौटे भारतीय टेनिस टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा का रायपुर एयरपोर्ट में बाजे गाजे के साथ कान्हा क्लब के खिलिडियो ने किया भव्य स्वागत

Image
ब्रिक्स जेम्स में ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ लौटे भारतीय टेनिस टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा का रायपुर एयरपोर्ट में बाजे गाजे के साथ कान्हा क्लब के खिलिडियो ने किया भव्य स्वागत रायपुर -  ब्रिक्स गेम्स में ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार शाम वापस छत्तीसगढ़ पहुंचे भारतीय टेनिस टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा का रायपुर एयरपोर्ट में उनके समर्थकों और कान्हा कल्ब गरियाबंद के खिलाड़ियों ने बाजे गाजे और पुष्पवर्षा के साथ जोशीला स्वागत किया। लोगो ने उन्हे भारतीय टीम के ऐतिहासिक जीत और उत्कृष्ठ प्रदर्शन को लेकर बधाई भी दी।  इस अवसर पर श्री होरा ने कहा कि अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि देश के लिए यह गर्व की बात है कि ब्रिक्स जैसे गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते 09 सिल्वर व 20 ब्रॉन्ज मैडल जीता और अंतराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया। ज्ञात हो कि साउथ अफ्रीका के डरबन में 15 से 2 22 अक्टूबर तक ब्रिक्स गेम्स का आयोजन किया गया था। जिसमें भारतीय टेनिस टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा के नेतृत्व में ही भारतीय टीम डरबन गई थी।  स्वागत के बाद एयरपोर्ट में ही मीडिया के साथ चर्चा म...

गरियाबंद में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च:कलेक्टर एसपी सहित कई अधिकारी रहे शामिल, क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Image
गरियाबंद में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च:कलेक्टर एसपी सहित कई अधिकारी रहे शामिल, क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील गरियाबंद  में विधानसभा चुनाव के मौके पर क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष, निर्भीक और भयमुक्त चुनाव करवाने के उद्देश्य से आज पुलिस और प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने शहर का भी भ्रमण कर चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया।विधानसभा चुनाव ले साथ आदर्श आचार संहिता  लागू होते ही जिला प्रशासन के साथ पुलिस हरकत में आ गई है। सम्पत्ति विरूपण की कार्रवाई के साथ वाहनों में अवैधानिक रूप से लगे हूटर, नम्बर प्लेट, काली फिल्म हटाने की कार्रवाई जोरशोर से चल रही है, तो वहीं आमजन के बीच सुरक्षा का संदेश देने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। ये रहा रूट फ्लैग मार्च सिटी कोतवाली परिसर से रवाना हुआ जो तिरंगा चौक होते हुए मेंन रोड बाज़ार सब्ज़ी मंडी होते हुए बस स्टैंड और वहाँ से गौरव पथ होते हुए थाना परिसर पहुची जिला कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि गरियाबंद ज़िले में दो विधानसभा...

विधानसभा निर्वाचन 2023: जिले में 17 नवंबर को होगी वोटिंग 21 अक्टूबर से नाम निर्देशन की होगी शुरुआत 30 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित जिले में आदर्श आचरण संहिता और धारा 144 भी लागू, रैली, जुलूस एवं सभा के लिए लेनी होगी अनुमति

  विधानसभा निर्वाचन 2023: जिले में 17 नवंबर को होगी वोटिंग 21 अक्टूबर से नाम निर्देशन की होगी शुरुआत 30 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित जिले में आदर्श आचरण संहिता और धारा 144 भी लागू, रैली, जुलूस एवं सभा के लिए लेनी होगी अनुमति निर्वाचन प्रचार प्रसार हेतु अनुमति उपरांत सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर का कर सकेंगे उपयोग संपत्ति विरूपण की कार्यवाही शुरू, शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों से सरकारी या राजनैतिक विज्ञापन हटाने का काम जारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने प्रेस कांफ्रेंस में निर्वाचन तैयारियों की दी जानकारी गारियाबंद 09 अक्टूबर 2023/भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़  में विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में निर्वाचन की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ सहित गरियाबंद जिले में भी आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आयोग के अनुसार गरियाबंद जिले में द...

भारतीय टेनिस टीम के मैनेजर के रूप में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरु चरण सिंह होरा को यूनियन क्लब ने किया सम्मानित

Image
भारतीय टेनिस टीम के मैनेजर के रूप में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले   टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरु चरण सिंह होरा को यूनियन क्लब ने किया सम्मानित रायपुर । FELICATION CEREMONY : यूनियन क्लब में छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन और यूनियन क्लब द्वारा गुरुचरण सिंह होरा के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूनियन क्लब अध्यक्ष और टेनिस संघ के महासचिव होरा को स्मृति चिन्ह देकर जोरा क्षेत्र में विश्व स्तरीय टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी बनवाने एवं ब्रिक्स टेनिस चेम्पियनशिप में भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किये जाने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों और क्लब के सदस्यों का आभार जताया यूनियन क्लब में आयोजित इस सम्मान समारोह में यूनियन क्लब अध्यक्ष और टेनिस संघ महासचिव होरा को शहर के लगभग सभी क्षेत्रो से आये खेल प्रेमियों ,खेल प्रशासकों ने, वरिष्ठ टेनिस खिलाडियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनके टेनिस के प्रति योगदान को सराहा इस अवसर पर प्रदेश टेनिस कार्यकारी अध्यक्ष अवतार सिंह जुनेजा ने श्री होरा के योगदान को सराहा, साथ ही 75 प्लस आयु के टेनिस...

गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र के 58 प्रकरण तथा अन्य नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र के 23 प्रकरण शामिल कलेक्टर ने अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु नगर पालिका, राजस्व एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की ली बैठक

Image
छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत कलेक्टर द्वारा अवैध निर्माण प्रकरणों में 81 प्रकरणों को अनुमति प्रदान की गई गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र के 58 प्रकरण तथा अन्य नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र के 23 प्रकरण शामिल कलेक्टर ने अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु नगर पालिका, राजस्व एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की ली बैठक गरियाबंद 07 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र के तहत अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु राजस्व, नगर पालिका एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की बैठक ली। समिति ने अनुमति के अतिरिक्त तथा बिना अनुमति के अवैध निर्माण प्रकरणों के 81 प्रकरणों को वैध किया। जिनमें गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र के 58 प्रकरण, नगर पंचायत राजिम के 16 प्रकारण, नगर पंचायत फिंगेश्वर के 2 प्रकरण, नगर पंचायत छुरा के 1 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 4 प्र...

सुपर गर्ल "छुपी प्रतिभा को तराशने का अच्छा मंच टिकेन्द्र यदु

Image
"सुपर गर्ल "छुपी प्रतिभा को तराशने का अच्छा मंच टिकेन्द्र यदु  गुण्डरदेही मेघा संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सुपर गर्ल बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सात विधाओं में पांच संकुल केन्द्र से प्रतिभागी छात्राओं ने अपनी हुनर एवं कला शैली से सभी को  मंत्रमुग्ध कर दिया  फिंगेश्वर । प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नही होती जिसके अन्दर प्रतिभा छुपी होती हैं वह निकलकर एक न एक दिन सामने आ ही जाती हैं ऐसे ही प्रतिभा को तराशने का पहल जिला बाल संरक्षण ईकाई महिला एवं बाल विकास समिति एवं शिक्षा विभाग गरियाबंद जिला शिक्षा विभाग कलेक्टर आकाश छिकारा, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्याम , डीएमसी खेल सिंग नायक की सफल नेतृत्व एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी विकासखंड श्रोत समन्वयक टिकेन्द्र कुमार यदु मेघा संकुल स्तरीय सुपर गर्ल प्रतियोगिता का आयोजन संकुल केन्द्र हायर सेकेण्डरी स्कूल गुण्डरदेही में रामाधीन ध्रुव जनपद सदस्य, कुमार सिंह ध्रुव अध्यक्ष जनभागीदारी समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही,कुमान सिंह ध्रुव संकुल प्राचार्य,साधू राम ध्रुव संकुल प्राचार्य सोनासिल्ली,कृषलाल साहू पू...

अखबारी कागज या पेन से लिखे पेपर में लिपटे खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य एवं औषधि विभाग ने खाने के सामान को पेपर में नही देने और इसका उपयोग नहीं करने की अपील की

अखबारी कागज या पेन से लिखे पेपर में लिपटे खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य एवं औषधि विभाग ने खाने के सामान को पेपर में नही देने और इसका उपयोग नहीं करने की अपील की गरियाबंद 05 अक्टूबर 2023/ समाचार पत्र या अखबार दैनिक जीवन में सूचना प्रदान करने के महत्वपूर्ण स्रोत है। कम लागत होने के कारण खाद्य पदार्थों को लाने ले जाने के लिए अक्सर अखबारी कागज - पेपर का उपयोग किया जाता है। विक्रेता द्वारा भोजन पैक करने के लिए और फूड पार्सल देने के लिए आमतौर पर फूड्स को अखबार में लपेटा जाता है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर स्ट्रीट फूड जैसे समोसे, रोटी, पकौड़े, कचौड़ी, जलेबी आदि के पैकिंग के लिए किया जाता है। साथ ही घर पर भी गहरे तले हुए भोजन से अतिरिक्त तेल निकालने के लिये अक्सर छपे हुए अखबारी कागज - पेपर का उपयोग किया जाता है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन गरियाबंद ने बताया कि खाद्य पैकेजिंग के लिए अखबार के उपयोग किए जाने से भोजन में स्याही का स्थानांतरण होता है, जो भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा को प्रभावित करता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अखबार - पेपर को प्रिंट करने के लिए उपयोग की जाने वाली स...
अखबारी कागज या पेन से लिखे पेपर में लिपटे खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य एवं औषधि विभाग ने खाने के सामान को पेपर में नही देने और इसका उपयोग नहीं करने की अपील की गरियाबंद 05 अक्टूबर 2023/ समाचार पत्र या अखबार दैनिक जीवन में सूचना प्रदान करने के महत्वपूर्ण स्रोत है। कम लागत होने के कारण खाद्य पदार्थों को लाने ले जाने के लिए अक्सर अखबारी कागज - पेपर का उपयोग किया जाता है। विक्रेता द्वारा भोजन पैक करने के लिए और फूड पार्सल देने के लिए आमतौर पर फूड्स को अखबार में लपेटा जाता है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर स्ट्रीट फूड जैसे समोसे, रोटी, पकौड़े, कचौड़ी, जलेबी आदि के पैकिंग के लिए किया जाता है। साथ ही घर पर भी गहरे तले हुए भोजन से अतिरिक्त तेल निकालने के लिये अक्सर छपे हुए अखबारी कागज - पेपर का उपयोग किया जाता है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन गरियाबंद ने बताया कि खाद्य पैकेजिंग के लिए अखबार के उपयोग किए जाने से भोजन में स्याही का स्थानांतरण होता है, जो भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा को प्रभावित करता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अखबार - पेपर को प्रिंट करने के लिए उपयोग की जाने वाली स...

जिले में 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में बढ़े 15 हजार 739 मतदाता

Image
कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की दी जानकारी जिले में 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में बढ़े 15 हजार 739 मतदाता गरियाबंद 04 अक्टूबर 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार-वार्ता में जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता पंजीकृत है। इनमें 2 लाख 31 हजार 244 महिला, 2 लाख 23 हजार 293 पुरुष एवं 22 अन्य मतदाता शामिल है। राजिम विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 28 हजार 132 एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 26 हजार 427 मतदाता पंजीकृत है। जिले में कुल 573 मतदान केंद्र है। इनमें से 299 बिंद्रानवागढ़ और 274 राजिम विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित जिले के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण पत्रकार-वार्ता में मौजूद रहे। कलेक्टर ने बताया कि मतद...

प्रदेश नव कलमकार से सम्मानित हुए विरेन्द्र

Image
प्रदेश नव कलमकार से सम्मानित हुए विरेन्द्र वृन्दावन हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए नव कोंपलें कलमकार को वरिष्ठ साहित्यकारों के हाथों से सम्मानित किया गया  फिंगेश्वर । छोटे से गांव कपसीडीह विकासखंड फिंगेश्वर में रहने वाले युवा प्रतिभावान कवि विरेन्द्र सिंह ठाकुर को रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा कलमकार साहित्य मंच से सम्मानित हुए।विदित हो कि श्री ठाकुर पिछले विकट कोरोना काल में जिस समय पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ था उस समय पूरे भारत में लॉकडाउन होने के कारण लोगों को घर के अन्दर रहने पर मजबूर कर दिया था ऐसे समय में लोग घर के अन्दर कैद होने पर मजबूर थे सभी को अपने अपने जान की चिंता थी उस समय कोई काम कर रहा था वो थे सोशल मीडिया तब युवा साहित्यकार सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता के कार्य में जुटे रहे।उन्होंने अपनी रचनाओं से लोगो का कोरोना से बचने के उपाय के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जोड़ने जैसे अनेक जन-उपयोगी कार्य किया।उनके इसी प्रेरणादायी कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित संस्था नवकलमकार साहित्य मंच ने उन्हें सम्मानित किया।यह सम्मान उन्हें...

श्रीमती इंदरप्रीत कौर कुकरेजा और श्रीमती नीता सर्वा मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण शिक्षा दूत से सम्मानित हुए।*

Image
*श्रीमती इंदरप्रीत कौर कुकरेजा और श्रीमती नीता सर्वा मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण शिक्षा दूत से सम्मानित हुए।* गरियाबंद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण पुरस्कार समारोह वन विभाग के ऑक्शन हाल में आयोजित किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम एवं अन्य जन प्रतिनिधि ,जिला शिक्षा अधिकारी श्री नवीन भगत एवं डीएमसी श्री के एस नायक उपस्थित थे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने कबाड़ से जुगाड़ ,टी एल एम निर्माण, कोरोना काल में मोहल्ला क्लास , बुल्टू के बोल,ऑनलाइन क्लास ,ऑनलाइन क्लास लेने हेतु पीपीटी निर्माण में ब्लॉक लेवल  पर इनके द्वारा कार्य किया गया ।  इन्होने अंगना में शिक्षा में जिला मेंटर के रूप में राज्य में अपना एक विशेष स्थान प्राप्त किया। बालवाडी में भी मेंटर के रूप में कार्य किया ।अभी FLN में एसआरजी के रूप में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण  इनके द्वारा दिया गया। सरल प्रोग्राम जैसे अन्य शासकीय योजनाओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आये हैँ ।नए- नए नवाचारों एवं तकनीक के द्वारा शिक्षा प...