नीरज चोपड़ा ने अपने भाले से लिखा स्वर्णिम इतिहास, CG टेनिस एसोसिएशन संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई कहा हमें फिर गौरवान्वित किया!
नीरज चोपड़ा ने अपने भाले से लिखा स्वर्णिम इतिहास, CG टेनिस एसोसिएशन संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई कहा हमें फिर गौरवान्वित किया! ओलंपिक भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (neeraj chopra won gold) जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने रविवार को विश्व चैंपियनशिप में अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। नीरज की ऐतिहासिक जीत से जहां उनके गांव खंडरा में खुशी का माहौल है वहीं, देश भर से लोग नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। ...