Posts

Showing posts from November, 2023

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 30 दिसम्बर 2023 निर्धारित

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 30 दिसम्बर 2023 निर्धारित गरियाबंद 29 नवम्बर 2023/ जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन किया जाना है।   आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार तिथि में वृद्धि करते हुए विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर 2023 तक किया गया हैं। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की तिथि 15 दिसम्बर से 20 जनवरी 2024 तक, सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2024 तक निर्धारित किया गया है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि तक...
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 30 दिसम्बर 2023 निर्धारित गरियाबंद 29 नवम्बर 2023/ जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन किया जाना है।   आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार तिथि में वृद्धि करते हुए विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर 2023 तक किया गया हैं। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की तिथि 15 दिसम्बर से 20 जनवरी 2024 तक, सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2024 तक निर्धारित किया गया है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि तक...

जिले के 15 हजार से अधिक किसानों ने 126 करोड़ रूपए से अधिक का बेचा धान धान का उठाव भी लगातार जारी, 31 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान का हो चुका उठाव

Image
जिले के 15 हजार से अधिक किसानों ने 126 करोड़ रूपए से अधिक का बेचा धान धान का उठाव भी लगातार जारी, 31 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान का हो चुका उठाव गरियाबंद 28 नवम्बर 2023/खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के कुशल नेतृत्व में गरियाबंद जिला प्रदेश के अग्रणी धान उपार्जन करने वाले जिलों में शामिल है। साथ ही धान उठाव एवं चावल जमा  मंे  भी अग्रणी है। गरियाबंद जिले के 67 समितियों के उपार्जन केन्द्रों में धान की लगातार आवक बनी हुई है। अब तक जिले के कुल 15 हजार 174 कृषकों ने अब तक कुल 57 हजार 842 मेट्रिक टन धान सहकारी समितियों में बेच चुके है। इस प्रकार समितियों द्वारा 126 करोड़ 50 लाख रूपए का धान विक्रय कर लिया गया है। जिनको धान बेचने वाले किसानों के बैंक खाते में 48 घंटे के अंदर अंतरित कर दी गयी है। धान खरीदी के साथ धान का उठाव भी लगातार जारी है। गरियाबंद जिले के अब तक के कुल उपार्जित धान 57 हजार 842 मेट्रिक टन में से 31 हजार 491 मेट्रिक टन धान जिले के पंजीकृत  मिलर्स  द्वारा उठाव कर लिया गया है। गरियाबंद जिला कुल उपार्जित धान के 54 प्रतिशत धान का उठाव कर प्रदेश में अग्रणी ...

हेमंत साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ए बी ओ) फिंगेश्वर का शासकीय प्राथमिक शाला पतोरा में औचक निरीक्षण में पहुंचे

Image
सतत् अभ्यास सफलता का मूलमंत्र - हेमंत साहू फिंगेश्वर। शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने के लेकर समय-समय पर जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों के द्वारा विद्यालयो का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है ताकि शिक्षा के बुनियाद को पहले से भी ज्यादा और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत बनाया जा सके यह कहना है हेमंत साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ए बी ओ) फिंगेश्वर का शासकीय प्राथमिक शाला पतोरा में औचक निरीक्षण में पहुंचे सभी कक्षाओं का स्तर जांच करते हुए कक्षा पांचवीं में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लगे शिक्षक एवं छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए कहा यदि सफल होना चाहते हैं तो निरंतर पढ़ाई में अपना ध्यान केन्द्रित करें जो समय विद्यालय के बाद घर में मिलता है उनका पढ़ाई-लिखाई में सदुपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा अपना ध्यान केंद्रित करें सफल होना है तो सभी विषयों के लिए अलग से समय सारिणी तैयार कर उन विषयों की तैयारियां शुरू कर सतत् अभ्यास करें शिक्षक के अलावा अपने माता पिता एवं बड़ों की भी मदद ले सकते हैं इस दौरान मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता का निरीक्षण,विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ...

अभी तक जिले के 9 हजार 523 किसानों ने बेचा 72 करोड़ रूपये से अधिक राशि का धान समितियों में 3 लाख 29 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी खरीदी केन्द्रों से धान उठाव के लिए मिलरों को डीओ जारी

Image
अभी तक जिले के 9 हजार 523 किसानों ने बेचा 72 करोड़ रूपये से अधिक राशि का धान समितियों में 3 लाख 29 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी खरीदी केन्द्रों से धान उठाव के लिए मिलरों को डीओ जारी गरियाबंद 21 नवम्बर 2023/ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में गरियाबंद जिले में 01 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हुई है, जो कि निरंतर जारी है। धान उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक बढ़ी है। अभी तक जिले के 9 हजार 523 किसानों ने 72 करोड़ 6 लाख रूपये का धान सहकारी समितियों में बेच चुके है। इस प्रकार समितियों में 3 लाख 29 हजार 17 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। साथ ही खरीदी केन्द्रों से मिलरों को धान उठाव के लिए डीओ भी जारी किये जा रहे है। अभी तक 1 लाख 87 हजार 771 क्विंटल धान उठाव के लिए डीओ जारी किये जा चुके है। उपार्जन केन्द्रों में खरीदी के साथ-साथ किसानों को धान बेचने में सहुलियत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई है। साथ ही टोकन प्राप्त करने के लिए मोबाईल एप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से आसानी से धान बेचने के लिए किसानों को टोकन मिल जा रहा है। इसके अलावा समितियों के माध्यम से भी टोकन प्राप्त करने की...

गरियाबंद-नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने डाला वोट, 3 बजे तक 56.16% फीसदी हुआ मतदान

Image
Chhattisgarh Election: गरियाबंद-नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने डाला वोट, 3 बजे तक 56.16 % फीसदी हुआ मतदान छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चूका है। गरियाबंद जिले में सुबह 8 बजे से लोग मतदान केंद्र पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 90 में से 20 सीटों पर मतदान हुआ था और बाकी 70 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, इस बीच गरियाबंद नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन और उनकी पत्नी निलोफर मेमन ने अपने मत का प्रयोग किया। वही दोपहर 3 बजे तक मतदान की स्थिति विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम में 56.16% विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 बिंद्रानवागढ़ में 59.16% जिले में कुल मतदान 57.65% नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने पत्नी के साथ डाला वोट, सेल्फी भी ली नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन और उनकी पत्नी निलोफर मेमन रायपुर रोड स्थित आदर्श मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. नपा अध्यक्ष ने गरियाबंद नगरवासियों के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. मतदा...

प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी ने राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों और जांच नाका का किया औचक निरीक्षण

Image
प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी ने राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों और जांच नाका का किया औचक निरीक्षण आगामी मतदान के लिए मतदान केंद्रों में सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा गरियाबंद 13 नवंबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले के दोनों विधानसभाओं के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सुश्री अंजू चौधरी ने आज राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और जांच नाका का निरीक्षण किया। उन्होंने फिंगेश्वर, कोमा और जामगाँव के मतदान केंद्रों में पहुकर मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही जामगांव में बनाए गए चेकपोस्ट में स्थैतिक निगरानी दल द्वारा वाहनों की किए जा रहे चेकिंग का भी अवलोकन किया। प्रेक्षक सुश्री चौधरी ने सक्रियता के साथ वाहनों की चेकिंग कर अवैध सामग्रियों के परिवहन पर रोक लगाने और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रेक्षक ने कहा कि मतदान केंद्रों में सभी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि क्रियाशील रहे, जिससे मतदाताओं को मतदान करने में सहूलियत हो। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर एवं...

विधानसभा निर्वाचन 2023एपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य पहचान पत्रों द्वारा मतदाता कर सकेंगे मतदान

Image
विधानसभा निर्वाचन 2023 एपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य पहचान पत्रों द्वारा मतदाता कर सकेंगे मतदान गरियाबंद 10 नवम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान केंद्रों में मतदाताओं को मतदान करने में सहायता हेतु दिशा-निर्देश जारी कर एपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य प्रकार के पहचान पत्रों को प्रस्तुत कर मतदान करने की सुविधा प्रदान की गयी है। मतदाता पहचान पत्र के अलावा इन 12 प्रकार के पहचान पत्रों को अपने सम्बद्ध मतदान केन्द्रों में प्रस्तुत कर मतदान कर सकते हैं। जिसके तहत आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पैन कार्ड, रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र अथवा राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों को जारी किया गया शासकीय पहचान पत्र एवं सामाजिक न्याय एवं...

राजिम किसानों के अधिकारो का हनन करने का प्रयास कर रहे हैं बीजेपी - रूपेश साहू

Image
राजिम किसानों के अधिकारो का हनन करने का प्रयास कर रहे हैं बीजेपी - रूपेश साहू फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद एवं राजिम विधानसभा प्रत्याशी द्वारा भाजपा की घोषणा पत्र में मोदी की ग्यारंटी  सिरियल नंबर 15 में स्पष्ट घोषणा किया गया है *2025 तक कोड़ार सिकासेर बाँध इंटरलिंकिग परियोजना* की शुरुआत की जाएगी" जो पूर्णता राजीव विधानसभा के साथ चल है  इस परियोजना से *राजिम क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की भारी कमी हो जाएगी*. सिकासेर बाँध जो कि पैरी नदी पर स्थित है मे भरपूर पानी रहता है और इस परियोजना के कारण पैरी नदी का आधा से ज्यादा पानी कोड़ार बाँध में चला जाएगा जिसका फायदा महासमुंद के क्षेत्रवासियों को होगा.. वर्तमान मे महासमुंद के कोड़ार बाँध अपनी क्षमता का 50% भी पानी नहीं भरता इसकी भरपाई राजिम क्षेत्र के किसानों के हक के पानी से करने के लिए यह परियोजना भाजपा के सांसद और विधानसभा प्रत्याशी द्वारा षडयंत्र पूर्वक मोदी की गारण्टी में शामिल करवाया गया है. जिसका पुरजोर विरोध क्षेत्र की जनता के साथ-साथ हम सब कांग्रेसजन करते है... भा...

रोहित ने जिला मुख्यालय में किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, सरकार आने भाजपा देगी दो साल का बकाया बोनस

Image
रोहित ने जिला मुख्यालय में किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ,  सरकार आने भाजपा देगी दो साल का बकाया बोनस गरियाबंद - सोमवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद में भाजपा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हुआ। राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर रोहित साहू ने कहा कि कार्यकर्ता अब चुनाव के लिए कमर कस ले। मतदान में अब महज कुछ ही दिन बाकी है। हमें घर-घर एक मतदाता तक केंद्र सरकार की योजनाओं सौर मोदी की गारंटी वाले भाजपा की संकल्प पत्र और चुनावी वादों को पहुंचना है। आज भाजपा ने अपने उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादों में छत्तीसगढ़ के किसानों, महिलाओं, युवाओं हर वर्ग के विकास को सुनिश्चित किया है। हम पूरे उत्साह और गर्व के साथ 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी, मातृशक्ति को 12 हजार रुपए वार्षिक, बेटियों को निशुल्क शिक्षा, दो साल का बकाया बोनस, सही अनेक जनकल्याणकारी वादे को लेकर जनता के बीच जा सकते है।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया और भाजपा ही छत्तीसगढ़ का विकास कर सकती है। 15 साल भाजपा ने यहां जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव गरीब किसान ...

रोहित ने जिला मुख्यालय में किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, सरकार आने भाजपा देगी दो साल का बकाया बोनस

Image
रोहित ने जिला मुख्यालय में किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ,  सरकार आने भाजपा देगी दो साल का बकाया बोनस गरियाबंद - सोमवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद में भाजपा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हुआ। राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर रोहित साहू ने कहा कि कार्यकर्ता अब चुनाव के लिए कमर कस ले। मतदान में अब महज कुछ ही दिन बाकी है। हमें घर-घर एक मतदाता तक केंद्र सरकार की योजनाओं सौर मोदी की गारंटी वाले भाजपा की संकल्प पत्र और चुनावी वादों को पहुंचना है। आज भाजपा ने अपने उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादों में छत्तीसगढ़ के किसानों, महिलाओं, युवाओं हर वर्ग के विकास को सुनिश्चित किया है। हम पूरे उत्साह और गर्व के साथ 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी, मातृशक्ति को 12 हजार रुपए वार्षिक, बेटियों को निशुल्क शिक्षा, दो साल का बकाया बोनस, सही अनेक जनकल्याणकारी वादे को लेकर जनता के बीच जा सकते है।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया और भाजपा ही छत्तीसगढ़ का विकास कर सकती है। 15 साल भाजपा ने यहां जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव गरीब किसान ...

घरेलू विवाद के चलते पोते ने अपने दादी को उतारा मौत के घाट और अपने पिता पर किया प्राणघात हमला* ।

Image
💥 *घरेलू विवाद के चलते पोते ने अपने दादी को उतारा मौत के घाट और अपने पिता पर किया प्राणघात हमला* । 💥 *सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस ने हत्या के आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल* । 💥 *संपूर्ण कार्यवाही थाना फिंगेश्वर * । विवरण -  आज थाना फिंगेश्वर पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 03.11.2023 को रात्रि करीबन 10.30 बजे आरोपी ईगल पटेल अपने पिताजी धनाराम पटेल व दादी बसंता बाई पटेल को अपने मां से दोनो दुर्व्यवहार करते हो कहकर गुस्से में आकर दोनों को जान से मारने की नियत से डण्डा व हसिया से हमला किया, जिससे आरोपी की दादी मौके पर मृत्यु हो गई। घटाना की विस्तृत जानकारी थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया।          मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन अति० पुलिस अधीक्षक डी सी पटेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में आरोपी को जल्द से जल्द पड़कर हिरासत में लेने हेतु निर्देशित किया गया ।             थाना फिंगेश्वर पुलिस मौके पर ग्राम चरोदा पहुंची जहां मृतिका बसंता बाई के सिर म...

चुनाव अवधि में प्रत्याशियों द्वारा किये जाने वाले खर्च का नियमित लेखा संधारण करने की दी जानकारी चुनाव प्रचार - प्रसार में प्रत्याशी 40 लाख रूपये तक कर सकेंगे खर्च

Image
व्यय प्रेक्षक श्री एस. ईश्वर ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों की ली बैठक चुनाव अवधि में प्रत्याशियों द्वारा किये जाने वाले खर्च का नियमित लेखा संधारण करने की दी जानकारी चुनाव प्रचार - प्रसार में प्रत्याशी 40 लाख रूपये तक कर सकेंगे खर्च गरियाबंद 03 नवम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री एस. ईश्वर ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक - 54 राजिम एवं 55 बिन्द्रानवागढ़ के राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों की आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक ली। व्यय लेखा टीम द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव अवधि में चुनाव प्रचार - प्रसार के लिए किये जाने वाले खर्च का लेखा संधारण करने की जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक श्री एस. ईश्वर ने बताया कि विधानसभा प्रत्याशी के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रूपए रखी गई है। इसके लिए प्रत्येक प्रत्याशी को पृथक से बैंक खाता खोलना होता है। समस्त व्यय इसी खाते के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने व्यय, दैनिक लेखा, नगद रजिस्टर, बैंक रजिस्टर, खाते में विभिन्न माध्यमों से जमा राशि एवं उसके आहरण के संबंध में विस...

निर्वाचन प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर सहायक प्राध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी

निर्वाचन प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर सहायक प्राध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी  गरियाबंद 2 नवंबर 2023/विधानसभा निर्वाचन प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर सहायक प्राध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर पर समस्त पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्र. 01, मतदान अधिकारी क्र. 2, मतदान अधिकारी क्र. 03 का द्वितीय प्रशिक्षण जिला मुख्यालय में 02 एवं 03 नवंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। 02 नवंबर को उक्त प्रशिक्षण कार्य संपादन हेतु सहायक प्राध्यापक डॉ नीलांबर पटेल शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद की ड्यूटी आई.टी.एस. महाविद्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 01 में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में लगाई गई थी। उक्त आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक बिना कोई पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये। उनका उक्त कृत्य निर्वाचन जैसे अति महत्वूपर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर...

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, चार्टेड प्लेन से आ रही चुनावी फंडिंग, CRPF की गाड़ियों की चेकिंग कही बात

Image
CG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, चार्टेड प्लेन से आ रही चुनावी फंडिंग, CRPF की गाड़ियों की चेकिंग कही बात रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रदेश में आचार संहिता लागू है। लिहाजा, प्रदेश में साफ-सुथरा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस को सफलता भी हाथ लग रही है लेकिन चार्टेड प्लेन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में चुनावी फंड की व्यवस्था किए जाने की खबर मिल रही है। सूत्रों का कहना है कि पिछले दो दिनों के भीतर केंद्र से  फंडिंग छत्तीसगढ़ पहुंचाने की खबर है। वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बड़ा आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े बक्सों में कुछ आ रहा है।   चुनाव को देखते हुए प्रदेश में आचार संहिता लागू है। लिहाजा, प्रदेश में साफ-सुथरा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिसमें अब तक करोडों रुपए बरामद करने में सफलता मिली है। इधर जानकारी मिली है कि भाजपा द्वारा ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में छग प्रभारी के चार्टेड...

विधानसभा निर्वाचन 2023 19 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य पाये गए राजिम विधानसभा से 12 और बिन्द्रानवागढ़ से 7 अभ्यर्थी मान्य

विधानसभा निर्वाचन 2023  19 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य पाये गए   राजिम विधानसभा से 12 और बिन्द्रानवागढ़ से 7 अभ्यर्थी मान्य गरियाबंद 31 अक्टूबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के दोनों विधानसभाा क्षेत्रों से नाम निर्देशन प्रक्रिया पश्चात जिले से कुल 19 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन विधिमान्य पाया गया है। 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की आज संवीक्षा की गई, जिसमें गरियाबंद जिले के 19 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गए। संवीक्षा में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक - 54 राजिम से 12 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक - 55 बिन्द्रानवागढ़ से 7 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गए। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक - 54 राजिम के एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक - 55 बिन्द्रानवागढ़ के सामान्य प्रेक्षक श्री पी.सी मीणा की मौजूदगी में राजिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के  रिटर्निंग ऑफिसर श्री धनंजय नेताम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क...