Posts

Showing posts from August, 2022

गणेश उत्सव समितियों की बैठक

Image
गणेश उत्सव समितियों की बैठक  गणेश उत्सव समितियों की बैठक  राजिम –कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार राजिम में गणेश उत्सव समितियों की बैठक ली गई जिसमे शासन द्वारा निर्देशानुसार राजिम में प्रमुख रूप से 18 गणेश उत्सव समितियों द्वारा मूर्ति स्थापना की जाएगी जानकारी दी गई । गणेश उत्सव समितियों द्वारा शांति पूर्वक एवम हर्ष और उल्लास शासन के निर्देशों का पालन करते हुए  गणेश उत्सव मनाया जायेगा सहमति दी गई। सभी समितियों को मूर्ति विसर्जन का रूट चार्ट थाना प्रभारी को जमा करने के निर्देश दिए गए । मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नगर की साफ सफाई एवम विसर्जन स्थल की तयारी करने के निर्देश दिए गए । बैठक में विधायक प्रतिनिधि श्री मनीष दुबे  शहर के  जनपद पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष श्री राघोबा महाडिक  गणेश समितियों के अध्यक्ष  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अविनाश भोई मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री चंदन मानकर, थाना प्रभारी श्री राहुल तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

नवीन मेला स्थल के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

Image
नवीन मेला स्थल के सम्बंध में बैठक सम्पन्न  राजिम –आज दिनांक 25/08/2022 को माननीय मंत्री लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व , पर्यटन श्री  ताम्रध्वज साहू जी के निर्देशानुसार राजिम मेला पुन्नी मेला के स्थानीय सदस्यों की बैठक हुई ।  बैठक की प्रारंभ में प्रस्तावित नवीन मेला स्थल के बारे में जानकारी  अधिकारयों द्वारा बताया गया जिसमे मुख्य रूप से नवीन मेला स्थल को पुराने मेला स्थल को जोड़ने वाली सड़कों एवम प्रस्तावित नागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई । माननीय विधायक राजिम श्री अमितेश शुक्ल जी ने श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो आने जाने के लिए , सुविधाएं उपलब्ध रहे नवीन मेला स्थल में एवम रोड का भू अर्जन को समय सीमा में करने के निर्देश दिए । माननीय विधायक अभनपुर  श्री धनेन्द्र साहू जी द्वारा  बैठक में नवीन मेला स्थल में नागरिक सुविधाओं जैसा बिजली पानी एवम आवागमन सुविधा पहले कराने के निर्देश दिए । बैठक में   माननीय विधायक राजिम एवम प्रथम पंचायत मंत्री श्री अमितेश शुक्ल जी , विधायक अभनपुर माननीय श्री धनेन्द्र साहु जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर श्रीमती पुष्पा साहु जनपद पं...

जनभागीदारी अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया*

Image
* जनभागीदारी अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया* फिंगेश्वर /15अगस्त 2022 । फनीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर जनभागीदारी अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव का पल है  हम सब अपनी आजादी का 75 वां वर्ष मना रहे ।यह आजादी हमारे पूर्वजों की त्याग तपस्या और बलिदान का प्रतिफल है। 15 अगस्त 1947 के बाद 75 वर्ष को हासिल की गई आजादी को पाने के  लिए  लम्बी लड़ाई लड़ी गयी महात्मा गांधी की अगुआई में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो अहिंसक आंदोलन छेड़ा वह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा रास्ट्रवादी आंदोलन था ।आजादी के इस पावन पर्व पर हम स्वतंत्रता की पहली क्रांति 1857 के महान क्रन्तिकारियो से ले कर आजादी कि प्राप्ति तक क्रांति की अलख जगा कर अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान सपूतों को नमन करता हूं।    रामकृष्ण तिवारी  अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर

फिंगेश्वर -: पी एण्ड टी कंप्यूटर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया दिनाँक 17 अगस्त से 20 अगस्त तक किया गया

Image
फिंगेश्वर -: पी एण्ड टी कंप्यूटर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया दिनाँक 17 अगस्त से 20 अगस्त तक किया गया l प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री यशवंत - संतोषी यादव ( पत्रकार एवं सांसद प्रतिनिधि छुरा ) के जगतगुरु श्री कृष्णचंद्र के छायाचित्र पर पूजा कर प्रारंभ किया l जिसमें कैरम, शतरंज, गायन,एवं डांस प्रतियोगिता का सफल आयोजन रहा l दितीय सत्र - 19 अगस्त शुक्रवार के अतिथि श्री शिव शंकर तिवारी जी वन परिझेत्र अधिकारी, फिंगेश्वर ने प्रारंभ किया जिसमें भौरा, गेड़ी दौड़, स्लो साइकिल रेस एवंं स्लो मोटरसाइकल रेस लोगों एवं विद्यार्थीयो ने आनंद लिया l श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिवस कंचा दौड़, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, गुल्ली डंडा, रंगोली, मेहंदी, साज सज्जा, मटकाफोड एवं दही लूट का शानदार आयोजन सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि मां. राजा निलेन्द्र बहादुर सिह जी, श्री बिसौहा हरित, कमलेश यदु, डोगर सिंह मरकाम, श्री रमेश पैकरा (आर. टी. आई प्राचार्य) , श्री मन्नू लाल यदु, श्री सुघ्घरमल आडे द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कार...

राजिव युवा मितान क्लब की प्रथम बैठक वा गठन दिनांक 12-08-2022 को बैठक हुवा

Image
राजिव युवा मितान क्लब की प्रथम बैठक  वा गठन दिनांक 12-08-2022 को बैठक हुवा  इस प्रथम बैठक मे सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित कर राजिव युवा मितान क्लब बकली का निम्नानुसार पदधिकार का चयन  हुवा है अध्यक्षा -गौतम रात्रे उपाध्यक्ष कुंजलाला मिरी सचिव  कमलेश खुटे कोसाअध्य्क्षा  मुकेश साहू संयुक्त सचिव भानमती साहू सदस्यगण दिलीप मारकंडेय देवराज कुर्रे  यशवंत मारकंडेय। बाला मारकंडेय। धनेंद्र कुर्रे। थानेश्वर यादव   हेमंत बारले। प्रताप मारकंडेय। नीरज मिरी  मानी पुरैना  सीतल तारक  भुवनमिरि। हेम बघेल  लोम्स मारकंडेय। गोपाल यादव। सारंग घृतलहरे। सौरभ साहू। जितेन बघेल। जितेन पुरैना  उमेश मार्कण्डेय। युवराज आदिल।  ललिता घृतलहरे। दिक्षा साहू। देवकी पुरैना  रानू कोसले। कविता बघेल। ललिता साहू। माहेश्वरी मारकंडेय। मंजू पुरैना। फुलेश्वरी साहू। निर्मला घृतलहरे।  रोशनी कुर्रे। ललिता साहू

धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार बहनो ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, जिला सदस्य मधुबाला रात्रे और जनपद सदस्य ने अर्चना दिलीप साहू ने सरपंच पेंड्रा पवन खरे को राखी बांधी

Image
धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार बहनो ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, जिला सदस्य मधुबाला रात्रे और जनपद सदस्य  अर्चना दिलीप साहू ने सरपंच पेंड्रा पवन खरे को राखी बांधी गरियाबंद भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को हर्ष उल्लास और परंपरा पूर्वक मनाया गया।  हर वर्ष की तरह सावन पूर्णिमा की तिथि पर बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाइयां सजाई ।रेशम की डोरी के धागे भले ही कच्चे हो लेकिन इसके पीछे का स्नेह अटूट और बेहद मजबूत होता है । बहन-भाई के प्यार का प्रतिक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी।  सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सुत बांधकर जन्म जन्म तक सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा। घर के बुढे- बुजुर्गों का पैर छुकर आशिर्वाद लिया। दोपहर में अधिकांश बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाई और उपहार पाकर अपनों के साथ खुशियां मनाई सुबह से शुरू हुआ इन्हीं ...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का भारत जोड़ो पदयात्रा बरोंडा से निकलकर पहुंचे परतेवा।

Image
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का भारत जोड़ो पदयात्रा बरोंडा से निकलकर पहुंचे परतेवा।     कांग्रेस पार्टी द्वारा चल रहे भारत जोड़ो पदयात्रा का काफिला दूसरे दिवस ग्राम पंचायत बरोंडा से  भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना पश्चात श्यामनगर होते हुए धूमा से परतेवा  पहुंचे इस तरह दूसरे दिवस 8 किलोमीटर का पद यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में निकाला गया उक्त अवसर पर ग्राम वासियों ने पद यात्रियों का स्वागत किया एवं क्षेत्र में तिरंगे झंडे के साथ भारत माता की जय कारे की गूंज सुनाई दी। उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के साथ प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे जोन प्रभारी डोमार यामिनी साहू वरिष्ठ कांग्रेसी प्रकाश साहू , बुथ अध्यक्ष भरत निर्मलकर , जिला महामंत्री टिकम तारक , विधायक प्रतिनिधि होरलाल वर्मा ,सुदामा वर्मा, सरपंच धनीराम सेन ,डॉ पुष्पाकर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल रहे
Image
एकता की राह पर चलना होगा बांधाएं आती है और आती ही रहेंगी वो आंखों की नींद और मन का चैन उड़ा देती है। अगर जिंदगी हमको प्यारी है और है शांति की आस तो मन से क्यों नही मानते है हम कि कदम मिलाकर चलना होगा। ऐसा पल कभी नही आया और शायद कभी नही आयेगा कि खुशियां हरपल हमारा साथ दें और देता ही रहें। इस कलियुग में तो प्यारें मानवता भी दांव पर लगा है आप सभी भली भांति परिचित है कौन कर रहा है,परहित पर अर्पित अपना तन मन। अपना सोंच बदलना होगा कदम मिलाकर चलना होगा। व्यस्ततम जीवन की घड़ी में किसको इतना फुर्सद है हमनें क्या खोया है क्या पाया है इसका चिंतन कर सकें। आत्मविश्वास के साथ में हाथ उठाकर यह कहने की हिम्मत हममें से किसी में नही है कि हमारा जीवन सफल हो गया है। इसीलिए तो कहता हूं प्यारें अपना सोंच बदलना होगा कदम मिलाकर चलना होगा। नूतन लाल साहू

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा,भारी बरसात में भी कम नहि हुए हौसले

Image
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा,भारी बरसात में भी कम नहि हुए हौसले भारी बारिश में भी कम नहीं हुआ देश प्रेम का जज्बा, भीगते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निकाली तिरंगा यात्रा गरियाबंद : 75वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के तौर पर मनाया जा रहा है . अमृत महोत्सव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 09 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है. इस अभियान को सफल बनाने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज गारियाबंद पहुँचे इनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष सहित सैकड़ों के तादाद में भाजपा कार्यकर्ता भारी बरसात में सड़क पर तिरंगा यात्रा पर निकल पड़े यह यात्रा तिरंगा चौक होते हुए बाजर से चण्डी चौक से गौरव पथ होते हुए भूतेश्वर नाथ पहुँचे जहां उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की भूतेश्वर भगवान से, उन्होंने आव्हान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने घरों में तिरंगा फहराए और गरिमामय उत्सव मनाए। उनके साथ तिरंगा यात्रा में स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे। घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा फहराए- बृजमोहन अग्रवाल इस अवसर श्री अग्रवाल ने बताय...

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जोरों पर महिला समूह की दीदीयां तैयार कर रही हैं तिरंगा

Image
हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जोरों पर महिला समूह की दीदीयां तैयार कर रही हैं तिरंगा गरियाबंद 03 अगस्त 2022/ स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2022) को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ मनाया जा रहा है, जिससे पूरा जिला उत्साहित है। इसे लेकर गरियाबंद जिले में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं। जिले में पहली बार स्व सहायता समूह की दीदीयां तिरंगा तैयार कर रही हैं। इनमें फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम श्यामनगर के जय मां अम्बे स्वसहायता समूह एवं छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सारागांव के सरस्वती महिला समूह की दीदीयां तिरंगे झण्डे सिलाई का कार्य कर रही हैं। विभिन्न विभागों द्वारा तिरंगे झण्डे बनाने का ऑर्डर दिया जा रहा है। ये सभी दीदीयां भारतीय झण्डा संहिता के तहत 2002 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप झण्डा सिलाई का कार्य कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक एक झण्डे की कीमत 75 रूपये निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने 11 से 17 अगस्त तक हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और इस अभियान में जनभागीदारी की पहल सुनिश्चित करते हुए इसे लोकप्रिय बना...

परिवहन सुविधा केन्द्र हेतु सूची जारी दावा आपत्ति 8 अगस्त तक मंगाए गये

परिवहन सुविधा केन्द्र हेतु सूची जारी दावा आपत्ति 8 अगस्त तक मंगाए गये गरियाबंद 03 अगस्त 2022/ गरियाबंद जिले में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने हेतु जिला परिवहन विभाग द्वारा 06 जून तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों के जांच एवं छटनी पश्चात पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार पात्र आवेदकों में देवशरण बेसरा देवभोग, हितेश कुमार राजपूत मैनपुर, विलास सोनी देवभोग, पुर्णेन्द्र कुमार साहू  राजिम, राजेश कुमार साहू छुरा, केसर कुमार सिन्हा मैनपुर, इंदुप्रिया सिन्हा राजिम, विभाश्री सिन्हा राजिम, पुरुषोत्तम सिन्हा गरियाबंद, बेदप्रकाश सिन्हा मैनपुर, प्रमिला साहू गरियाबंद एवं खेमिन साहू गरियाबंद शामिल है। इसी प्रकार लखन लाल देवभोग, मनोज कुमार साव मैनपुर, देवशिष यदु मैनपुर, किरण कुमार यादव गरियाबंद, तुकेश्वर साहू राजिम, शीतल कुमार साहू राजिम, उषा नागेश गरियाबंद, मोनिका वैष्णव गरियाबंद, महेन्द्र कुमार सिन्हा छुरा, घनश्याम साहू छुरा, नेहा साहू छुरा, शंकर लाल बंजारे छुरा एवं उत्तम सिन्हा छुरा अपात्र पाये गये हैं। जिला परिवहन अधिकारी के अनुसार विभाग द्वारा जारी...

संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य बने पत्रकार गोरेलाल सिन्हा*

Image
*संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य बने पत्रकार गोरेलाल सिन्हा*   *छत्तीसगढ़ शासन ने किया आदेश जारी* गरियाबंद :-शनिवार काे जारी सूची में रायपुर संभाग के लिए बने संभागीय अधिमान्यता समिति में गरियाबंद जिले से पत्रकार गोरेलाल सिन्हा काे सदस्य बनाया गया है।  राज्य सरकार ने हरिभूमि गरियाबंद के ब्यूरोचीफ गोरेलाल सिन्हा को पत्रकारों को अधिमान्य करने वाली संभाग स्तरीय अधिमान्यता समिति में सदस्य नामांकित किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति और राज्य संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का गठन करने के साथ ही राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया है। इस बारे में शासन की ओर से 22 जुलाई 2022 को आदेश जारी किया गया है। समिति के सदस्यों की अनुशंसा के आधार पर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में कार्यरत पत्रकारों को अधिमान्यता दिए जाने का निर्णय पारित होता है। वर्ष में होने वाली बैठकों के आधार पर पत्रकारों को अधिमान्यता दी जाती है। बैठक का समन्वय सरकार का जनसंपर्क विभाग करता है। श्री सिन्हा को अधिमान्यता समिति का सदस्य मनोनीत किये जाने पर गरियाबंद जिले के ...

तहसील साहू संघ गरियाबंद महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान मे तहसील स्तरीय हरियाली सावन तीज उत्सव कार्यक्रम स्थानीय साहू छात्रावास गरियाबंद में आयोजित किया गया

Image
तहसील साहू संघ गरियाबंद महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान मे तहसील स्तरीय हरियाली सावन तीज उत्सव कार्यक्रम स्थानीय साहू छात्रावास गरियाबंद में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मति लक्ष्मी अरुण साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छ. ग., सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद रही अध्यक्षता श्री मति पुष्पा जगन्नाथ साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ गरियाबंद अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर विशिष्ट अतिथि श्री मति देवकी साहू न्याय प्रकोष्ठ सदस्य प्रदेश साहू संघ छ. ग. श्री मति बिमला साहू पार्षद नगर पालिका गरियाबंद, श्री मोती राम साहू संरक्षक तहसील साहू संध गरियाबंद, श्री केशव साहू अध्यक्ष , श्री नेहरू साहू महामंत्री, श्री रामाधार साहू सचिव रहे          कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों द्वारा  दीप प्रज्ज्वलित कर तथा आयोजक समिति अध्यक्ष श्री मति मिलेश्वरी साहू श्री मति पुष्पा साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ गरियाबंद श्री मति तनु साहू द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी की धार  के साथ किया गया       मुख्य अतिथि श्री मति लक्ष्मी अरुण साहू द्वारा अपने उद्बोधन में मिले विषय समाज में महिलाओं की भुमिका पर बहुत ही विस्तार ...