Posts

Showing posts from April, 2024

जिले में लोकसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कलेक्टर एवं एसएसपी ने मतदान दलों को मंडी परिसर से किया रवाना ’सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की दी शुभकामनाएं जिले के 573 मतदान केंद्रों में 26 अप्रैल को होगा मतदान

Image
जिले में लोकसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कलेक्टर एवं एसएसपी ने मतदान दलों को मंडी परिसर से किया रवाना ’सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की दी शुभकामनाएं जिले के 573 मतदान केंद्रों में 26 अप्रैल को होगा मतदान 4 लाख 60 हजार 139 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे उपयोग गरियाबंद 25 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 26 अप्रैल को जिले के 573 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। इसमें 4 लाख 60 हजार 139 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी तारतम्य में गरियाबंद के कृषि उपज मंडी परिसर में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले ने आज सुबह विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ के दूरस्थ मतदान केंद्रों अंतर्गत रूट क्रमांक 27 के मतदान दलों को शुभकामनाओं सहित सर्वप्रथम रवाना किया। उन्होंने मतदान दलों एवं संगवारी मतदान केंद्र के महिला मतदान कर्मियों से मुलाकात कर ...

लोकसभा निर्वाचन 2024 लोगों को घर-घर जाकर दिया जा रहा मतदाता सूचना पत्र एवं मतदान आमंत्रण पत्र 26 अप्रैल को मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का जरूर उपयोग करने की जा रही अपील

लोकसभा निर्वाचन 2024 लोगों को घर-घर जाकर दिया जा रहा मतदाता सूचना पत्र एवं मतदान आमंत्रण पत्र 26 अप्रैल को मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का जरूर उपयोग करने की जा रही अपील गरियाबंद 18 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 26 अप्रैल को जिले में मतदान होगा। जिला प्रशासन की ओर से इसकी सभी तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में मतदाताओं को मतदान तिथि, समय और उनके संबंधित मतदान केंद्र की जानकारी युक्त पर्ची उनके घर-घर जाकर दी जा रही है। मतदाता सूचना पत्र में मतदान और मतदाता से संबंधित सभी जानकारी सरल रूप में मौजूद है। इससे मतदाताओं को मतदान करने में आसानी और सहज होगी। इसी के साथ मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करने अपील सह आमंत्रण पत्र भी दिया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को 26 अप्रैल को संबंधित मतदान केंद्र में जाकर अवश्य मतदान करने की अपील की जा रही है। साथ ही अपने आस पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के बारे में आग्रह किया जा रहा है। अपील सह आमंत्रण पत्र देने के साथ लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि प्रशासन  द्वारा सभी मतदान केंद्रों में सुलभ मतदान की सभी व्य...

की अधिकता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

  गर्मी की अधिकता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र गरियाबंद, 02 अप्रैल 2024/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्मी की अधिकता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और परियोजना अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात 8 अप्रैल से 15 जून 2024 तक आगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे किया जाये। समयवधि में उक्त परिवर्तन करने पर केन्द्र संचालन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरान्त 16 जून से पुनः आगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घण्टे के लिये किया जायेगा।