Posts

Showing posts from April, 2025

शिवनन्दन श्रीवास का निधन हो गया

Image
फिंगेश्वर के जाने-माने प्रतिष्ठित व्यापारी एवं अनेको बार सरपंच उपसरपंच रह चुके मृदु भाषी सरल और सहज व्यावहारिक व्यक्तित्व की धनी शिवनन्दन श्रीवास का आकस्मिक निधन हो गया है वे राजू श्रीवास और वर्त्तमान नगर उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास के पिता थे उनको व्यापारी संघ अध्यक्ष सचिन बंगानी, युवराज सिन्हा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी,पार्षद जगदीश यदु, कमल यदु, पार्षद अनिल चंद्राकर,ओमप्रकाश बंछोर, राजू साहू, अरेंद्र पहाड़िया, मुस्लिम समाज अध्यक्ष सब्बीर खान, उपाध्यक्षअजीज खान,रोशन देवांगन,करीम खान, सादिक वार्षि,रामकृष्ण तिवारी,गोना राजवंशी, महावीर कोसरे सहित बहुत से लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है

फिंगेश्वर सीएमओ सहित दो अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Image
कलेक्टर ने गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर और राजिम क्षेत्र का किया सघन दौरा कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सुशासन तिहार-2025 के तहत विभिन्न ग्रामों में जाकर आवेदकों की समस्याओं से हुए अवगत आवेदकों से 11 अप्रैल तक प्राप्त किए जाएंगे आवेदन फिंगेश्वर सीएमओ सहित दो अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी गरियाबंद 10  अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के तहत पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत आवेदकों से उनकी शिकायतों व मांगों को लेकर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। सुशासन तिहार के प्रथम चरण के तीसरे दिन कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जिले के गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर और राजिम क्षेत्र का सघन दौरा कर विभिन्न ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में रखी गई समाधान पेटी का निरीक्षण किया, साथ ही मौके पर मौजूद आवेदकों से उनकी मांगों व शिकायतों की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने लोगों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के लिए बेझिझक आवेदन करने कहा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को आवेदन देने में किसी प्रकार की दिक्कत न ...

बकली में जल संकट शासन से मदद के गुहार - मुकेश भारती*

Image
*बकली में जल संकट शासन से मदद के गुहार - मुकेश भारती*         फिंगेश्वर विकासखंड आने वाले ग्राम पंचायत बकली में पिछले एक महीना से अधिक का समय हो गया है जल संकट छाया हूवा है , हर घर तक पानी नही पहुंच पा रही जिसके कारण गांव के लोग को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा पूरी दिनचर्या उथलपुठल हुआ है । ग्राम पंचायत बकली की जनता बस इसी उम्मीद में बैठी है की मेरे घर आज आयेगा पानी कल आयेगा पानी लेकिन उनकी उम्मीद धरी के धरी दिख रहा है । इस पर नवनिर्वाचित जनपद पंचायत फिंगेश्वर क्षेत्र 24 सदस्य पूजा मुकेश भारती ग्राम वासियों के साथ मिलकर  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राजिम में ज्ञापन सौंपते हुवे निवेदन की पानी की समस्या को तत्काल रूप से निराकरण करे। मुकेश भारती ने बताया ग्राम पंचायत बकली एक बड़ी क्षेत्रफल वाली गांव है जिसमे जल पूर्ति हेतु दो टंकी बना कर घर घर पानी पहुंचा रहे है किंतु जैसे गर्मी बड़ रहा है तो जल का स्तर नीचे  गिर रहा  है जिससे टंकी में ही पानी  नही भर पा रहे जिसे हम ग्रामवासी चाहते है की एक अच्छी जल स्तर वाली जगह देख  एक और बोर पंप खनन कर दिए जाए जिससे टंकी में पानी जल्दी जल्दी भर ...