Posts

Showing posts from June, 2025

चार साल कि मासूम के साथ हैवानियत

Image
चार साल कि मासूम के साथ हैवानियत आरोपी  गिरफ़्तार गरियाबंद छुरा : गरियाबंद के छुरा पुलिस ने 4 साल के मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी वेदप्रकाश ध्रुव को गिरफ़्तार किया है आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने आरोपी के घर का दरवाजा खोला, जहां मासूम दर्द से तड़प रही थी गंभीर हालत में बच्ची को रायपुर रिफर किया गया है वही आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है जेल से छूटने के 15 दिन बाद घटना को अंजाम  दिया l

महिलाओं का आत्म सम्मान और धरोहर हो गया दूसरे स्कूल में शिफ्ट*

Image
*महिलाओं का आत्म सम्मान और धरोहर हो गया दूसरे स्कूल में शिफ्ट?* *नगर अध्यक्ष ने कहा एशा नही होने देंगे चाहे जों करना पड़े*  *इस फैसला से पालकगण और फिंगेश्वर नागरिकों मे आक्रोश* फिंगेश्वर_ नगर पंचयात फिंगेश्वर मे स्कूल क़ो मर्ज करने के फैसला जन आक्रोश का कारण बनता जा रहा हैं मामला यह है कि शासकीय कन्या शाला फिंगेश्वर को लड़का स्कूल टी.डी.एस. उच्च. हायर. स्कूल में मर्ज कर दिया गया है मामला जब मालूम हुआ जब शाला स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा बैठक आहूत कर पालक गण और जनप्रतिनिधि क़ो स्कूल प्राचार्य द्वारा जानकारी दी गईं इस विषय पर शाला समिति कि अध्यक्ष श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव ने कहा कि यह फैसला गलत हैं नियमावली के अनुसार में जो स्कूल में संख्या कम है उनको ही एक दूसरे में मर्ज करना है जबकि गरियाबंद जिला में कहीं पर भी इस प्रकार से कन्यशाला को मर्ज नहीं किया गया है मै शिक्षा विभाग से आग्रह करती हूँ यह फैसला वापस ले,नगर अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी कहना है कि पहले से जब स्कूल में लगभग 400 बच्चे 6वी से लेकर 12वी तक अध्यनरत हैं उनको मर्ज करना नियमानुसार गलत हैं छुरा मे भी स्कूल नजदीक मे हैं उसको ...

बासीन और रक्सा सरपंच ने अघोषित बिजली कटौती लो वोल्टेज समस्या को लेकर बिजली विभाग का किया घेराव

Image
बासीन और रक्सा सरपंच ने अघोषित बिजली कटौती लो वोल्टेज समस्या को लेकर बिजली विभाग का किया घेराव ग्राम बासीन रक्सा के सरपंच द्वारा बिजली विभाग का घेराव किया गया यहां घेराव का कारण ग्राम में विगत सालों लो वोल्टेज की समस्या बना हुआ है एवं अकारण कभी भी बिजली बंद कर देते हैं जिससे लोग बहुत ही परेशान हैं विभाग के अधिकारियों को फोन करने पर गोल मटोल बात करके घुमा दिया जाता है और लाइनमैन इस कार्यालय में रहता ही नहीं है फोन से बात करने पर जनप्रतिनिधियों से व्यवहार से बात नहीं करता सुशासन त्यौहार में विभाग को अवगत कराया गया था मौलीपारा टोंगहीपारा मठपारा में विगत एक सालों से लो वोल्टेज समस्या है जिसे अभी तक नहीं बनाया गया है वहीं वार्ड 11 में सुबह से लाइट बंद रहता है जो अगले दिनों के सुबह तक भी नहीं बन पाता विभाग के अधिकारियों से बात करने पर अपना बहाना करके जिम्मेदारियां से भागते रहते हैं यही हाल ग्राम रक्सा अरण्ड बरभाठा बकली में भी है सुशासन त्यौहार में आवेदन दिए है जो सब ढकोसला है कोई भी आवेदन का निराकरण नहीं हुआ वही सुशासन त्यौहार में राजस्व विभाग में भी सार्वजनिक स्थल मुनि बाबा एवं मुक्तिधाम क्...

राज्यपाल के गोद ग्राम मड़वाडीह में दाई-बबा दिवस मनाया गया

Image
राज्यपाल के गोद ग्राम मड़वाडीह में दाई-बबा दिवस मनाया गया गरियाबंद 06 जून 2025/वयोवृद्धजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने एवं समुदाय स्तर में वयोवृद्धजनों के सम्मान व स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से माननीय राज्यपाल के गोद ग्राम मड़वाडीह (बिजली) में ‘‘हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर‘‘ थीम पर दाई-बबा दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया। दाई-बबा दिवस पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरी शंकर कश्यप द्वारा वयोवृद्धजनों को स्टीक, हियरींग एड् तथा वयोवंदन, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदया डॉ. गार्गी यदु पाल एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। फोटो - दाई-बबा दिवस मड़वाडीह