Posts

Showing posts from November, 2025

फिंगेश्वर ब्लॉक से "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान के तहत 12000 हजार भरे हुए फॉर्म प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के पास जमा किया!*

Image
फिंगेश्वर ब्लॉक से "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान के तहत 12000 हजार भरे हुए फॉर्म प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के पास जमा किया!* राजिम/ फिंगेश्वर ब्लॉक के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और प्रयास से "वोट चोर गद्दी छोड़"हस्ताक्षर अभियान के तहत फिंगेश्वर ब्लॉक से 12000 फॉर्म ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि भवानी शंकर शुक्ल के नेतृत्व में फिंगेश्वर मंडल और सेक्टर के जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी को सौपा गया!  उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा हमारे वोट की चोरी हो रही है और हमारा वोट देने का अधिकार को छीना जा रहा है, जिंदा व्यक्ति वोट नहीं दे पा रहे हैं और जिनकी मृत्यु हो चुकी है वह मतदान कर रहे हैं यह बहुत बड़ी विडंबना है यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है हमारा लोकतंत्र वोट की शक्ति पर टिका है आज यह नींव ही खतरे में है अलग-अलग विधानसभा में मतदाता सुचिया में लाखों प्रविष्टि अधूरी है! जिनमें सही तस्वीर नहीं है कई प्रविष्टियां डुप्लीकेट पाई जाती है और लाखों नाम सुचिया...