*धुरसा के किसानों को जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू व कृषि सभापति के हांथो कृषि विभाग ने कराया उन्नत किस्म के चना बीज का वितरण*
धुरसा के किसानों को जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू व कृषि सभापति के हांथो कृषि विभाग ने कराया उन्नत किस्म के चना बीज का वितरण कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड फिंगेश्वर के द्वारा ग्राम धुरसा विकासखंड - फिंगेश्वर के किसानों को टरफा योजनांतर्गत चना बीज का वितरण किया गया। गौरतलब है कि छ.ग. शासन कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसल चक्र अपनाने एवं ग्रीष्म कालीन धान के बदले दलहन -तिलहन एवं मक्का फसल हेतु प्रेरित किया जा रहा है जिससे अंचल में रबी फसल में दलहन तिलहन व मक्का फसल के रकबे का विस्तार होगा। जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। उक्त कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में किसानों को रबी में ज्यादा से ज्यादा फसल चक्र परिर्वतन करने हेतु कृषकों से अपील किया फसल चक से होने वाले फायदे एवं मिट्टी की उर्वरा क्षमता को बढाने हेतु दलहनी फसल की भूमिका पर प्रकाश डाला,एवं छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौधन न्याय योजना अंतर्गत निर्मित वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का उपयोग कर चने की खेती में करने की किसानों से अपील की जिससे जहरमुक्त अन्न आम जनता को ...