Posts

Showing posts from October, 2021

जय छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर

Image
नूतन लाल साहू जी की कलम से जय छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मोर छत्तीसगढ़ होगें इक्कीस बरस के बनाना है, अडबड़ सुग्घर बड़ गुरतुर हे,भाखा बोली मनखें हावय सिधवा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। छत्तीसगढ़िया संगवारी हो कोई मत जाहूं,मधुशाला ये जिनगी के नइहें ठिकाना लक्ष्य है, बड़ दूर जाना छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। इहां के माटी,सोना उगलें बढ़ा लो,भाईचारा के भावना छत्तीसगढ़ ला कहिथे धान के कटोरा बनाना है,सोने की चिड़िया छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। हरेली तिहार म, चढ़ते गेड़ी पोरा मा कुदाथे, नादिया बइला पुस पुन्नी मा,घर घर छेरछेरा गांव गांव मा होथें, मड़ई मेला छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। नूतन लाल साहू फिंगेश्वर

अमितेश शुक्ल ने इंदिरा गांधी के पुर्ण तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Image
  राजिम , प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, छ.ग. शासन और विधायक राजिम ने विधानसभा क्षेत्र राजिम अमितेश शुक्ल ने  अपने परिवारजनों के साथ इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर माननीय अमितेश शुक्ल जी ने कहा कि *इंदिरा जी उन महान हस्तियों में से थी, जिन्होंने देश के लिये अपने प्राणों की आहुति दे दी।*

जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे श्री अमितेश शुक्ल*नंदा जाहि का रे, नंदा जाहि का फेम मीर अली मीर और बाकी सब ठीक है फेम काशीपुरी कुन्दन की रचनाओं से सजेगा आज की महफ़िल*

Image
[  *नंदा जाहि का रे, नंदा जाहि का फेम मीर अली मीर और बाकी सब ठीक है फेम काशीपुरी कुन्दन  की रचनाओं से सजेगा आज की महफ़िल*   *राज्योत्सव के शुभ संध्या पर आज  विराट कवि सम्मेलन का आयोजन*   *राजधानी सहित,कोरबा, बिलासपुर के सुप्रसिद्ध कवि करेंगे शिरकत*   गरियाबंद,31 अक्टूबर 2021 ।राज्योत्सव के पूर्व संध्या पर आज  शाम 7 बजे से स्थानीय गांधी मैदान में  जिला प्रशासन द्वारा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। विराट कवि सम्मेलन में राज्य के मशहूर कवि और शायर अपनी कविताओं से राज्य की संस्कृति और परम्परा का चित्रण करते हुए प्रस्तुति देंगे।  कवि सम्मेलन में  नंदा जाहि का रे ,नंदा जाहि का रे , कमर अऊ खुमरी, फेम   मशहूर कवि मीर अली मीर सारागांव रायपुर से अपनी छत्तीस गढ़ी रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीतेंगे । वही प्रयाग राज राजिम की धरा से माटी पुत्र कवि, गीतकार और शायर काशीपुरी कुन्दन शिरकत करेंगे । राजधानी रायपुर से कविराज  श्री रामेश्वर वैष्णव एवं  श्री रमेश विश्व हार ,  श्री राजेन्द्र मौर्य बिलासपुर, महिला कवियत्री श्रीमती संतोषी महंत कोरबा से, श्री कृष्णाभारती चिचोली नांदघाट और  श्री संजय कबीर श...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलायी गई शपथ*

Image
*राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलायी गई शपथ* * देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ* गरियाबंद 31 अक्टूबर 2021। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। अपर कलेक्टर श्री जे आर चौरसिया ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने शपथ दिलायी। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का सभी ने सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर  विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी  उपस्थित थे। -------------------------
Image
01 नवंबर राज्य-स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्य शासकीय भवनों पर रोशनी किए जाएंगे राज्य निर्माण स्थापना दिवस के अवसर पर सभी शासकीय भवन को रोशनी  करने राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस दिनांक 01 नवम्बर, 2021 की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाए।उक्त व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।.  नीचे देखे आदेश पत्र।

राजिम विधायक अमितेश शुक्ल पहुंचे फाटका दुकान

Image
राजिम विधायक अमितेश शुक्ल पहुंचे फाटका दुकान  फिंगेश्वर  राजिम विधायक अमितेश शुक्ल पहुंचे फाटाका दुकान  फटाका व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत अपने बीच विधायक को पाकर खुश हुए दुकानदार, विधायक अमितेश शुक्ल ने सभी दुकानों में घूमकर लिया फाटाका कहा की सभी लोग मेरे परिवार जैसे है सभी को ईश्वर खुश रखे आने वाली दीपावली की आप सभी प्रदेश और  खास कर राजिम विधानसभा के लोगो को दीपावली की शुभ कामनाएं और बधाई दी है। और कहा कि दीपावली  की रोशनी की तरह आप सभी के घरों में ये त्योहार खुशियां लेकर आए इस मौके पर करीम खान के फाटाका दुकान पर कुछ देर बैठ कर लोगो से बातचीत की जिसमे रूपेश साहू,शरद चतुर्वेदी, डोंगर सिंह मरकाम, तेजेश यदू,बेनीप्रशाद,टिकेश साहू ,वारिसवार्षी, अलंकार सिंहा गोल्डी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री विष्णु देव साए जी का आगमन

Image
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री विष्णु देव साए जी का आगमन भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को लेकर जिला गरियाबंद हुआ जहां प्रयागराज राजिम मे भाजपा का गमछा पहनाकर वरिष्ठ  भाजपा नेता रामू राम साहू ने आत्मीय स्वागत किया साथ में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जिला अध्यक्ष राजेश साहू पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामकुमार साहू जिला उपाध्यक्ष महेश यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष सोम प्रकाश साहू जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रि केस साहू  मंडल अध्यक्ष राजी म कमल सिन्हा मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर जिला स्थाई आमंत्रित सदस्य भाजयुमो वीरेंद्र साहू मीडिया प्रभारी लिखे स्वर साहू सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया साथ ही भगवान राजीवलोचन का मंदिर पहुंच कर विधि विधान से पुजारियों द्वारा भगवान राजिम लोचन का पूजा अर्चना एवं आरती किया गया जहां सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे

केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने महिलाएं कमर कस लें - अमितेश शुक्ल कहा महंगाई कम करने में नाकाम रही केंद्र सरकार

Image
केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने महिलाएं कमर कस लें - अमितेश शुक्ल कहा महंगाई कम करने में नाकाम रही केंद्र सरकार राजिम प्रदेश महिला कांग्रेस के आवाहन पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्मा दुबे के नेतृत्व में राजिम के पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जिसमें मुख्य रुप से विधायक अमितेश शुक्ल उपस्थित रहे एवं उन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान कहा जिस तरह से केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल रसोई गैस सब्जी इत्यादि वस्तुओं का मूल्य वृद्धि किया है इससे साबित होता है कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते  आम गरीब जनता को त्योहारी सीजन में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मोदी सरकार गरीबों का आह ना ले अन्यथा आने वाले समय महिलाए मोदी सरकार को उखाड़ फेंक देगी। श्री शुक्ला ने आगे कहा जिस तरह से किसान 11 महीने से आंदोलन पर डटे हुए हैं उनका भी सुध नहीं लिया जा रहा है पूरी तरह से केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रहे जिनकी हम निंदा करते हैं । प्रदेश महिला कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अब सब कुछ जान चुकी है घर का रसोई चलाना बहुत ...

फिंगेश्वर पुलिस की लगातार कार्यवाही"* *1530₹ नगदी रकम के साथ फिर से 04 आरोपी गिरफ्तार’’*

Image
*" फिंगेश्वर पुलिस की लगातार कार्यवाही"*  *1530₹ नगदी रकम के साथ फिर से 04 आरोपी गिरफ्तार’’* विवरण :-            जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छ0ग0 सार्वजनिक धूर्त अधिनियम के धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में आदेशित किया गया है।     इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर को एक औंर सफलता मिली हैं। जिसमें मुखबिर सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत  द्वारा अपने स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही कर ग्राम जमाही के कमार पारा के पास 04 लोगों को 52 पट्टी ताश से कार्ड पत्ति नामक जुआ खेलते पकड़ा गया तथा  52 पत्ति ताश, 1530₹ को जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है    जिले के पुलिस कप्तान से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा, किसी भी प्रकार के असामाजिक व आपराधिक कृत्यों को नजर अंदा...

राज्य स्थापना दिवस के दिन किसानों को मिलेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त-राकेश तिवारी

Image
राज्य स्थापना दिवस के दिन किसानों को मिलेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त-राकेश तिवारी 1 नवंबर छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हमारी राज्य सरकार किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त जारी करने जा रही है। इस में एक लाख इकसठ हजार किसानों को लगभग एक सौ नौ करोड रूपए प्राप्त होंगे। छत्तीसगढ सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि केंद्र की अराजक मोदी सरकार द्वारा थोपी गई मंहगाई से परेशान किसानो को हिंदुओ के सब से बड़े त्योहार दीवाली के ठीक पहले दी गई किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त किसी उपहार से कम नहीं है। श्री तिवारी ने आगे कहा कि खरीफ फसल पैदा करने में किसानों की हालत इस समय आर्थिक रूप से बहुत तंग हो जाती है,फसल तो खेतों में तैयार हो जाती है,लेकिन किसान की जेबे खाली रहती हैं। ऐसी विपरीत परिस्थिति को देखते हुए छग की किसान हितैषी सरकार का यह कदम निश्चित रूप से सार्थक व सकारात्मक है।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह 2021 :* *मुख्य अतिथियों की सूची जारी,

Image
*छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह 2021 :*  *मुख्य अतिथियों की सूची जारी, सभी जिलों में होंगे रंगारंग कार्यक्रम इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से जिलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। पढ़िए पूरी खबर*             * रायपुर ।* छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से जिलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। महासमुंद जिले में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, धमतरी में संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, बलौदाबाजार-भाटापारा में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू, गरियाबंद जिले में विधायक अमितेश शुक्ल,  दुर्ग में विधायक कुलदीप जुनेजा, राजनांदगांव में विधायक अरूण वोरा, कबीरधाम में विधायक ममता चन्द्राकर, बालोद में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह और बेमेतरा में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे। बिलासपुर ...

ग्राम जामगांव में किया गया विकास खंड स्तरीय पुलिस सखी सम्मान समारोह का आयोजन*

Image
*ग्राम जामगांव में किया गया विकास खंड स्तरीय पुलिस सखी सम्मान समारोह का आयोजन* *💥महिला कमांडो से जुड़े हुए 15 गांवों की पुलिस सखी पहुंचे कार्यक्रम में ,* *💥ग्राम स्तर पर अपराध नियंत्रण हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान* *💥पुलिस सखियों ने कहा सामाजिक बुराई को मिटाने में करेंगे पुलिस का भरपूर सहयोग* *💥संगीत के मध्यम से दिया गया जागरूकता संदेश* विवरण:-                जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद  संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में जिला पुलिस द्वारा ग्राम स्तर में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर महिला कमांडो का गठन किया जा रहा है।               इसी कड़ी में दिनाँक 25.10.2021 को थाना फिंगेश्वर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जामगांव में महिला कमांडो के जिलाध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी कुलदीप मैनपुर  तथा जिला उपाध्यक्षश्रीमती निरबाई साहू ग्राम जामगांव के नेतृत्व में पुलिस सखी सम्मान समरोह का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के 15 गांवों की महिला कमांडो व्यापक स...

गरियाबंद(राजिम) पुलिस की कार्यवाही • महिला को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफतार

Image
• गरियाबंद(राजिम) पुलिस की कार्यवाही • महिला को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफतार • घटना दिनांक से था फरार          विवरण - श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में महिला संबंधी गंभीर अपराधो के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने संबंधी दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में थाना राजिम के अपराध क्रमांक 281/2021 धारा 354 भादवि की पीडिता थाना हाजिर आकर बताई की दिनांक 16.10.2021 को सुबह अपने खेत में करगा निकालने गई थी करीब 10.00 बजे खेत के मेड़ मे आराम करने बैठी थी तभी आरेापी दुलार राम निषाद पास जाकर पानी पीने को मांगा पानी पीकर प्रार्थिया को अकेली व सुनसान देखकर आरोपी द्वारा बुरी नियत से हाथ बांह पकड़कर गलत काम करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा प्रार्थिया द्वारा चिल्लाने पर आरोपी हाथ से मुंह को दबा दिया तभी खेत देखने आये प्रार्थिया के पति एवं उसका साथी को देखकर आरोपी धक्का देकर भाग गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिय...

मेगा लीगल सर्विस कैम्प में शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

Image
मेगा लीगल सर्विस कैम्प में शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित गरियाबंद 24 अक्टूबर 2021 / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली के तत्वाधान एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अंतर्गत बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण योजनाओं पर केन्द्रीत मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। तालुक विधिक सेवा समिति गरियाबंद द्वारा आयोजित इस कैम्प में विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं के 193 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के प्रमुख न्यायाधीश तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रमुख संरक्षक न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी ने रविवार को सुबह 10.30 बजे राज्य के सभी 23 सिविल डिस्ट्रीक में होने वाले ई-मेगा लीगल सर्विस कैम्प का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। संयक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विशेष न...

मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन फिंगेश्वर जनपद पंचायत में रखा गया

Image
  फिंगेश्वर मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन फिंगेश्वर जनपद पंचायत में रखा गया जिसमे माननीय न्यायालय राजिम सिविल जज श्री अविनाश टोप्पो जी आए थे उन्होंने कानून के बारे में जानकारी दी और सभी लोगों को  कानून के अनुरूप चलने की सलाह दिए वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भी लोगों ने माननीय न्यायालय के जजों को सुना और उनकी बातों को आत्मसात किया इस कैंप में बहुत से लोग उपस्थित थे इस कैंप में सिविल जज के साथ प्रभारी तहसीलदार श्री अनुप आशीष टोप्पो जी , और जनपद सी .ई.ओ.श्री नरसिंह ध्रुव खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ परितोष कुदेशिया जी मौजूद थे  इस कैंप में जज साहब और प्रभारी राजिम तहसीलदार  जी के हाथो बीज, राशन कार्ड, ट्रा साइकिल, का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में  इन विभागो द्वारा कैंप लगाया गया था नगर पंचायत फिंगेश्वर के द्वारा राशन कार्ड,महिला बालविकास द्वारा महिला संबंधी समान वितरण  और कृषि विभाग द्वारा सरसो अल्शी के बीजों का वितरण किया गया जनपद आफिस द्वारा विकलांग  लोगो को ट्राई साइकिल बैसाखी का वितरण किया गया कैंप में सिविल जज श्रीअविनास टोप्पो,प्रभारी तहसीलदार श्री अनूप आशीष टोप्पो सी. ई ओ.श्री ...

आज जनपद पंचायत फिंगेश्वर परिसर में अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंगन बाड़ी कार्यकर्ता ने धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा

Image
फिंगेश्वर आज जनपद पंचायत फिंगेश्वर परिसर में अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंगन बाड़ी कार्यकर्ता ने धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा अपने 10 मांग पत्र का ज्ञापन दिया है जिसके समर्थन में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ  के एवं राजनीतिक पार्टी दल के नेता रोहित सिंह साहू जिला सदस्य चंद्रशेखर साहू,भुनेश्वर साहू,  राजू साहू मनीषा हरित,   और तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के विकासखंड अध्यक्ष शिवकुमार सिन्हा,तहसील अध्यक्ष हुकुम लाल सिन्हा बहुत से लोगों ने उनकी मांगों का समर्थन किया है और सरकार से इसे पूरा करने का मांग रखी है नीचे देखे

व्हाट्सएप स्टेटस में पीड़िता का फ़ोटो डालकर बदनाम करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*

Image
* *व्हाट्सएप स्टेटस में पीड़िता का फ़ोटो डालकर बदनाम करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*  *💥पीड़िता को परेशान करने के लिए घूरने व पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार*  *💥घटना में प्रयुक्त मोबाईल को फिंगेश्वर पुलिस ने किया जप्त*    💥 *थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*  विवरण :- मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है जहां के एक प्रार्थिया ने  थाना कर रिपोर्ट दर्ज कराई की कमलनारायण नामक व्यक्ति ने पीड़िता को बदनाम व बेइज्जत करने की नियत से कई दिनों से इसे आते जाते समय घूरता है तथा पीछा करता था तथा चुपके से इनका फ़ोटो खींच कर अपने व्हाट्सएप स्टेटस में डाल कर *"आज मैं मरने जा रहा हूँ, बेवफा सनम तुमने मुझे शादी करूँगी करके धोखा दिया है, मेरे जीवन को नरक में डाल दिया है"* लिखकर व्हाट्सएप स्टेटस में डाल कर बदनाम किया है कि रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर में धारा 509(ख) भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।                   मामला गंभीर प्रकृति का एवं महिला अपराध से संबंधित होने से घटना की जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दी गयी। जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर के दि...

मुख्यमंत्री से मिलकर गदगद हुए शैलेन्द्र ध्रुव मेरी इच्छा पूरी हुई - शैलेन्द्र

Image
मुख्यमंत्री से मिलकर गदगद हुए शैलेन्द्र ध्रुव मेरी इच्छा पूरी हुई - शैलेन्द्र जीवन का सपना पूरा हुआ, जताया आभार - माता-पिता गरियाबंद 22 अक्टूबर 2021/ एक दिन के लिए कलेक्टर बनने की इच्छा रखने वाले शैलेन्द्र ध्रुव कल राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर गदगद हुए। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का सपना पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन से मिले सम्मान के लिए उन्होंने आभार जताया है। इसी तारतम्य में दैनिक समाचार पत्र देशबंधु में 23 अक्टूबर को ‘‘शैलेन्द्र की कलेक्टर बनने की इच्छा रह गई अधुरी’’ शीर्षक नाम से  समाचार प्रकाशित हुआ है, जो कि पूरी तरह तथ्यहीन एवं भ्रामक है। प्रकाशित समाचार में ‘‘नहीं मिली कलेक्टर की कुर्सी न कोई प्रशासनिक सुविधा’’ का जिक्र किया गया है। जबकि शैलेन्द्र ध्रुव को उनके गृहग्राम से प्रशासनिक देखरेख में जिला कार्यालय लाया गया। कलेक्टर के निर्देश पर उन्हें जनपद पंचायत छुरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शर्मा उनके गृहग्राम मेड़की डबरी जाकर ससम्मान गरियाबंद लेकर आये। उनके लिए अलग से वाहन की व्यवस्था की गई थी। तत्पश्च...

ऐ चांद तू जल्दी आना करवां चौथ पर आधारित

Image
नूतनलाल लाल साहू जो अपने सरकारी नौकरी में होते हुए  ड्यूटी के बाद खाली समय में कुछ कलम चलाते है तो इस प्रकार का रचना निकलता है ऐ चांद तू जल्दी आना करवां चौथ पर आधारित हर साल दिवाली के पहले करवां चौथ का व्रत आता है लेकिन अखर जाता है जब तुम,बादल में छिप जाते हो भावों के फूलों से मणिमाला पिरोई हूं मैं ऐ चांद तू जल्दी आना। आंखे मूंद लेती हूं मैं चलचित्र की भांति जब मद्धिम मद्धिम रोशनियां चांद की नजर आती है कुछ पाने के सपने है ऐ चांद तू जल्दी आना। जीवन एक कहानी है कभी हंसाती है,कभी रुलाती है पर चांद,तेरा एक झलक जीवन सौरभ को, सुरभित कर देता है ऐ चांद तू जल्दी आना। मन के भीतर, विशद तरंगे ऊपर नीचे, आगे पीछे उठ रही है,हर पल चैन से बैठ न पा रही हूं आज मैं दिनभर भावों के सागर,तन पर मन धीमें धीमें थिरक रहा है ऐ चांद तू जल्दी आना। हर साल दिवाली के पहले करवां चौथ का व्रत आता है भावों के फूलों से मणिमाला पिरोई हूं ऐ चांद तू जल्दी आना। नूतन लाल साहू

श्री धनवंतरी योजनाओं से ग्रामीण अंचल के लोगों को मिलेगा लाभ - युवा नेता टिकेश साहू

Image
श्री धनवंतरी योजनाओं से ग्रामीण अंचल के लोगों को मिलेगा लाभ - युवा नेता टिकेश साहू - --------------------------------------- फिंगेश्वर- 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में श्री धन्वंतरी योजना का शुभारंभ हुआ जिसमें जेनेरिक मेडिकल स्टोर का मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर्चुअल शुभारंभ किया गया। युवा नेता टिकेश साहू- ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ कर जनता को बहुत बड़े सौगात दी हैं। इस योजना के तहत राज्य में 84 दुकानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होगी उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50.09% और अधिकतम 71% छूट का लाभ मिलेगा मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दवाइयों के होम की और ट्रेवल किट का लोकार्पण भी किया यह की श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे दवाइयों के होम किट की कीमत ₹699 हैं।जो इन मेडिकल स्टोर में ₹290 के मूल्य पर तथा ट्रैवल कीट जिनकी कीमत ₹311 है वह ₹130 में उपलब्ध होगा नग...

प्रोजेरिया से पीड़ित आज के शेडो कलेक्टर श्री शैलेंद्र ध्रुव जिला कार्यालय गरियाबंद पहुंचे।

Image
प्रोजेरिया से पीड़ित  आज के शेडो कलेक्टर श्री शैलेंद्र ध्रुव  जिला कार्यालय गरियाबंद पहुंचे।  यहां कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर ने उनसे मुलाकात की। वे मुख्यमंत्री से मिलने राजधानी के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया ,छुरा एसडीएम शीतल बंसल, जनपद सीईओ रुचि शर्मा मौजूद थे।