Posts

Showing posts from August, 2021

राजिम रोड स्थित चैतरा मोड़ में पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र राजा गुरु बालक दास जी की जयंती

Image
फिंगेश्वर राजिम रोड स्थित चैतरा मोड़ में पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र राजा गुरु बालक दास जी की जयंती संत बाबा खूब लाल टंडन संरक्षक एवं संचालक 'सिलियारी बहारा संतोष पुरी धाम' के सानिध्य से  संपन्न हई।   इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अमितेश शुक्ल जी प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक राजिम अध्यक्षता चतुर मंडल अध्यक्ष तहसील क्षेत्र सतनामी समाज राजिम ने की विशिष्ट अतिथि डॉ आनंद मतावले, मधुबाला रात्रे सभापति महिला बाल विकास जिला पंचायत गरियाबंद,रुखमणी मांडले उपाध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, देमीन पीला चंद मांडले सरपंच ग्राम पंचायत बिजली रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैशाखू राम साहू पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,राकेश तिवारी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद,एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर,विधायक प्रतिनिधि करीम खान,पार्षद कमल यदु,आशाराम साहू जनपद सदस्य,सहदेव बंजारे विष्णु जांगड़े,कमलेश बघेल नेतराम डेहरिया,नंद कुमार बघेल गोपाल कुर्रे,अनिल चंद्राकर आदि उपस्थित रहे। माननीय अमितेश शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि  बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने संदेश म...

ग्राम बरभाँठा में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Image
ग्राम बरभाँठा में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व   फिंगेश्वर -समस्त यादव बंधुओं एवं एक नई पहल संगठन के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व ग्राम बरभाँठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ,अध्यक्षता श्री ईश्वरी साहू ,विशेष अतिथि तामेश्वरी मनोज यदु ,श्री जगन्नाथ साहू ,श्रीमती कस्तूरी साहू ,श्रीमती कमलेश साहू रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं सहाड़ा देव व कृष्ण भगवान की पूजन अर्चना के साथ किया गया ।श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने समस्त ग्राम वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए भगवान श्री कृष्ण के अवतार लेने का उद्देश्य, कंस के अत्याचार व मरण के साथ-साथ युवाओं का देश के प्रति कर्तव्य ,वृक्षारोपण, संस्कार, स्वच्छता आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से उद्बोधन दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए यादव बंधुओं एवं युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । युवाओं के मांग को पूरा करते हुए उन्होंने जिम सामग्री एवं ढोलक वाद्य यंत्र देने के साथ-साथ भविष्य में हमेशा सहयोग करते रहने का...

आपसी विवाद को लेकर फावड़ा से प्राणघातक हमला कर एक व्यक्ति की हत्या । 2. हत्या के आरोपी को तीन घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

Image
1. आपसी विवाद को लेकर फावड़ा से प्राणघातक हमला कर एक व्यक्ति की हत्या । 2. हत्या के आरोपी को तीन घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।  फिंगेश्वर छुईया आज दिनांक 30.08 2021 को ग्राम हुईहा निवासी नीलकण्ठ सिन्हा पिता रामलाल उम्र 38 वर्ष का आपसी विवाद को लेकर गांव के रोशन ध्रुव द्वारा फावटा से मारकर हत्या कर दिया गया । मामले में मृतक नीलकण्ठ सिन्हा की पत्नी के रिपोर्ट पर थाना फिगेश्वर में अपराध क्रमाक 192/2021 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अपराध की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियावद सुश्री पारूल माथुर के निर्देशन पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो . श्री सुखनंदन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय सिंह भूव के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रोशन ध्रुव पिता नम्मू ध्रुव उप 33 वर्ष साकिन हुईहा , थाना फिगेश्वर , जिला गरियाबंद ( छ.ग. ) को तीन घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार फावला को जप्त किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में उप ...

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 80 विभिन्न संविदा पदों की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

Image
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 80 विभिन्न संविदा पदों की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी   गरियाबंद 30 अगस्त 2021/ स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन गरियाबंद अंतर्गत 80 रिक्त संविदा पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। निर्धारित समय अवधि में प्राप्त आवेदन का स्क्रुटनी/ परीक्षण करने उपरांत दावा आपत्ति हेतु पात्र- अपात्र सूची जारी की जा रही है। जिस किसी भी अभ्यर्थी को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है, वे निर्धारित प्रारूप में 13 सितंबर 2021 को सायं 5 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में केवल पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य माध्यम से प्राप्त दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथी निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाला दावा आपत्ति पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। पात्र- अपात्र सूची का अवलोकन कार्यालय  के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर किया जा सकता है।

भीम रेजिमेंट बैठक में विभिन्न प्रकार की मुद्दों को लेकर हुआ चर्चा- देवप्रसाद बघेल*

Image
*भीम रेजिमेंट बैठक में विभिन्न प्रकार की मुद्दों को लेकर हुआ चर्चा- देवप्रसाद बघेल* गरियाबंद/राजिम*:- भीम रेजिमेंट जिला स्तरीय आवश्यक बैठक में विभिन्न प्रकार की मुद्दों को लेकर काफी समय तक हुआ चर्चा। भीम रेजिमेंट जिला प्रभारी देवप्रसाद बघेल ने  29 अगस्त को एक आवश्यक बैठक राजिम में रखा गया था, जिसमें भीम रेजिमेंट से जुड़े सभी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित भी हुए थे। वही बैठक में भीम रेजिमेंट के सभी पदाधिकारियों ने एक के बाद एक अपने अपने बातों को भी रखते गये। वही बैठक में लगातार एक के बाद एक बढ़ते महंगाई को लेकर आवाज उठाते गये तो कोई देश में बढ़ते बेरोजगारी को लेकर आवाज उठाते गये। बैठक में उपस्थित सभी भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ता ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ एक के बाद एक आवाज उठाते गये। वही सभी भीम रेजिमेंट के सदस्यों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ पुतला दहन करने की बात भी कही गई। भीम रेजिमेंट के सभी पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के बढ़ते बेरोजगारी और महंगाई को लेकर आक्रोशित नजर भी आए। वही बैठक काफी समय तक चलता रहा। बैठक मे भीम रेजिमेंट से जुड़े सभी पदाधिकारिया ...

श्रीकृष्ण जन्ममाष्टमी पर्व मनाए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी

Image
श्रीकृष्ण जन्ममाष्टमी पर्व मनाए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी  गरियाबंद 29 अगस्त 2021 /नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए  कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा  निर्देश प्रसारित किया गया है : जिसके अनुसार   धार्मिक स्थल के प्रवेश द्वार पर सेनिटाईजर डिसपेन्सर एवं थर्मल स्कीनिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। दही हांडी (मटकी फोड़) के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। परिसर में केवल अलक्षण (बिना लक्षण) वाले व्यक्तियों को प्रवेश हेतु अनुमति दी जावे। फेस कव्हर/मास्क का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जावे। कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में पोस्टर/बैनर/स्टैण्डी प्रमुखता से प्रदर्शित किये जाएं। कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ऑडियो और विडियो क्लिप को नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए। आगंतुको को परिसर में कमशः एक के बाद एक ही प्रवेश दिया जावे। एक साथ परिसर के भीतर भीड़ इकट्ठा न किया जावे। स्वयं के वाहन से आने वाले श्रद्धालुओं के जूते, चप्पल उनके वाहन में ही रखकर धार्मिक/पू...

नाबालिक के साथ घर के अंदर छेडछाड  रिपोर्ट के 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपी गिरफ्तार

Image
गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही  नाबालिक के साथ घर के अंदर छेडछाड  रिपोर्ट के 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपी गिरफ्तार      राजिम    विवरण- श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में महिला संबंधी अपराध में कठोर कार्यवाही करने संबंधी दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में दिनांक 28-08-2021 को प्रार्थिया थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी घर के अंदर बरामदा में मोबाईल में गेम खेल रही थी तभी गांव के पडोसी रूपेश व गिरधर शराब के नशे में आकर उसे बुरी नियत से घुर रहे थे तब नाबालिक/पीडिता डर कर अपने बोर बाडी के पास चली गई और आरोपी रूपेश यादव उसके पीछे पीछे जाकर उसका हाथ पकडकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बार बार बोल रहा था आरोपी गिरधर दरवाजा के पास खडा था नाबालिक/पीडिता जोर लगाकर अपने आप को बचाते हाथ छुडाकर पडोसी की बाडी में भाग गई तब दोनो आरोपी भाडी कुदकर ...

सुखा नदी के समीप नदी मोड़ चौक में एक युवक की हत्या कर दी गई है,

Image
फिंगेश्वर सुखा नदी के समीप नदी मोड़ चौक में एक युवक की हत्या कर दी गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर मछली व्यापारी के दुकान के पास युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व फिंगेश्वर हॉस्पिटल पहुँचने तक उसकी मौत हो गई, युवक ग्राम सोरिद का है, जो वर्तमान में महासमुंद में रह रहा था महासमुंद क्षेत्र के कद्दावर नेता, पूर्व विधायक और बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के भतीजे संदीप चंद्राकर  के रूप में मृतक की पुष्टि की गई है,  सूखा नदी के पास स्थित मछ्ली मार्केट फिंगेश्वर में यह वारदात आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार मछली के कारोबार के सिलसिले में यहां आए कुछ कारोबारी से संदीप का किसी बात को लेकर विवाद हुआ।  विवाद देखते ही देखते झगड़ा में तब्दील हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मछली कारोबारियों ने मछली काटने के धारदार हथियार से संदीप पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस तफसीस में जुटी  

गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करते 17 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार

 गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करते 17 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार      राजिम     विवरण- श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में अवैध शराब कोचियो के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने संबंधी दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27-08-2021 को मुखबिर की सूचना पर कौदकेरा तरीघाट मार्ग् रोड किनारे शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी गांधी साहू पिता सुकालुराम उम्र 43 साल साकिन ग्राम टेका थाना राजिम जिला गरियाबंद के द्वारा थैला में 17 पौवा देशी मदिरा रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना राजिम में अपराध क्रमांक 203/2021 धारा 34 (1)क आबकारी एक्ट के तहत  गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष भूआर्य थाना प्रभारी राजिम, सउनि जी आर साहू , आरक्षक टेमन दुबे,  तुलसी निषाद, सैनिक वीरेन्द्र व...

ग्राम पंचायत कोपरा में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल जी द्वारा 37.5 लाख रुपये के पांच कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया*

Image
ग्राम पंचायत कोपरा में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल जी द्वारा 37.5 लाख रुपये के पांच कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया     कोपरा :- गरियाबंद जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत कोपरा में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा वर्तमान विधायक माननीय अमितेश शुक्ल जी का आगमन हुआ जिसमें कांग्रेसियों तथा जनप्रतिनिधियों एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक महोदय जी का आत्मीय स्वागत किया गया।ग्राम कोपरा के इंदिरा चौक में गुरु घासीदास की पूजा कर 5 लाख सतनामी समाज सामुदायिक भवन भूमि पूजन किया तथा चौक में समस्त सतनामी समाज को संबोधित किया,ग्राम कोपरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चो से मुलाकात कर बचपन याद किया व बताया कि बच्चो की बौद्घिक व धार्मिक विकाश के लिए एक क्लास धार्मिक ग्रंथ,गुरु ज्ञान,वीरपुरुषों की गाथा व अनमोल वचन की बात कही व  2 लाख के रंगमंच का भूमिपूजन किया तथा विद्यालय के पार्किंग व्यवस्था को देखते हुए सायकिल स्टैण्ड की घोषणा किया। तत्पश्चात कोपरा के पंचकोशी धाम भगवान कोपेश्वर नाथ जी का पूजा आरती कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की तथा 25 लाख के मंद...

उचित दवाई व खाद छिड़काव हेतु गांव -गांव में कृषि कार्यशाला का आयोजन करे कृषि विभाग -सभापति अर्चना-डॉ दिलीप साहू*

Image
*उचित दवाई व खाद छिड़काव हेतु गांव -गांव में कृषि कार्यशाला का आयोजन करे कृषि विभाग -सभापति अर्चना-डॉ दिलीप साहू*    फिंगेश्वर वर्तमान समय मे कृषि कार्य जोरो पर है कृषि ही किसान भाइयों का मुख्य आय व जीविकोपार्जन का माध्यम रहता है वर्तमान समय मे बिना खाद व दवाई के किसानी सम्भव नहीं है मार्केट में विभिन्न प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है किसान जानकारी के अभाव में जो दवाई दुकान वाला देता है उसे छिड़काव  करते जिससे बहुत से किसान घाटा में चले जाते है चुकी किसान का आय निश्चित रहता है    इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए जनपद सभापति श्रीमति अर्चना डॉ दिलीप साहू ने कृषि उपसंचालक श्री कश्यप जी से पत्र के माध्यम से मांग की है कि गांव-गांव में कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से किसान कृषि कार्यशाला का आयोजन किया जाए ताकि किसान उचित दवाई का छिड़काव कर सके जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके  इन सारी बातों को लेकर कृषि विकास अधिकारी  श्री बी आर साहू के माध्यम से उपसंचालक कृषि श्री कश्यप सर के नाम ज्ञापन सौंपा गया

फिगेश्वर पुलिस की सराहनीय कदम मानसिक रूप से विक्षिप्त होकर घर से निकल गए करीब 1 माह से गायब व्यक्ति को फिंगेश्वर में पुलिस ने पुछतास कर घरवालों के सुपुर्द किया

Image
फिगेश्वर पुलिस की सराहनीय कदम मानसिक रूप से विक्षिप्त होकर घर से निकल गए करीब 1 माह  से गायब  व्यक्ति को फिंगेश्वर में  पुलिस ने पुछतास कर घरवालों के सुपुर्द किया फिंगेश्वर  विदित हो की फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर जी के निर्देशानुसार पाएलेटिंग में निकले   प्रधान आरक्षक मोहम्मद रब्ब्बान खान ने घूमते हुए व्यक्ति से पुछ्तास किया  तो  पता चला की ये व्यक्ति एक माह से घर से निकल गया है   घर वालो ने बताया की इनकी मानसिक  स्थिति ठीक  नही है अशोक कुमार ठाकुर पिता नकुल सिंह ठाकुर उम्र लगभग 44 साल निवासी ग्राम भालू कोना चौकी थाना कोमाखान जिला महासमुंद जोकि करीबन 1 माह पूर्व से मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से अपने घर से बिना बताए कहीं चले गया था जिसे फिंगेश्वर पुलिस स्टाफ द्वारा उनके परिजनों से संपर्क कर सुपुर्द किया गया है

उर्स नहीं मनाई जाएगी सिर्फ रस्म अदायगी होगी 27 तारीख को

Image
उर्स नहीं मनाई जाएगी सिर्फ रस्म अदायगी होगी 27 तारीख को बन चरौदा   हजरत सैय्यद लगन शाह रहमतुल्ला आलैह का उर्स  नहीं मनाई जाएगी सिर्फ रस्म अदायगी की जाएगी उर्स कमेटी के सदर एवम् खाधिमे आस्ताना अब्दुल गफूर खान ने बताया की हजरत का 17वी मोहर्रम को मनाई जाने वाली उर्स पाक की रस्म अदायगी होगी उर्स मेला नही लगेगा जायरीन को मास्क सोसल डिस्टेंस का पालन करना होगा करोना के   बीमारी से बचाव हेतु यह निर्णय लिया गया है 17 वी मोहर्रम 27 तारीख दिन जुमा के दिन पड़ेगा।बाहर से आने वाले जायरीन के लिए खाने का एहतामम रहेगा

श्रद्धेय स्व.पं.जालपा प्रसाद तिवारी की 10 वीं पुण्यतिथि वृद्धाश्रम में मनाई गई।

Image
श्रद्धेय स्व.पं.जालपा प्रसाद तिवारी की 10 वीं पुण्यतिथि वृद्धाश्रम में मनाई गई।  अंचल के सर्वकालिक राजनैतिक व सामाजिक व्यक्तित्व स्व.पं.जालपा प्रसाद तिवारी की 10 वीं पुण्यतिथि आज वृद्धाश्रम(माना कैंप) में वृद्ध निराश्रित जन के बीच उनके परिजन राकेश तिवारी,रश्मि तिवारी,सरस शर्मा,पंकज शर्मा, अंकिता शर्मा,रवि तिवारी और ॠषिता तिवारी की उपस्थिति में  मनाया। आज से पाॅच साल पहले स्व. पं.जालपा प्रसाद तिवारी की पुण्य स्मृति में उनके सामाजिक कल्याणकारी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उनके ही नाम पर जे.पी. फाउंडेशन की शुरुआत की गई थी।  जे.पी.फाउंडेशन के संस्थापक राकेशतिवारी ने इस अवसर पर कहा कि वे अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करते हुए जन व समाज सेवा के मूल्यों को अपनाकर सक्रिय राजनीति में सहभागिता कर रहे हैं और जे.पी.फाउंडेशन के माध्यम से अपने महामानव पिता के उद्देश्यों को लोगों के करीब पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।

उर्वरक की निर्धारित दर से अधिक बिक्री पर जिला प्रशासन की कार्यवाही 888 बोरी यूरिया खाद जप्त आगामी आदेश तक विक्रय पर प्रतिबंध

Image
  उर्वरक की निर्धारित दर से अधिक बिक्री पर जिला प्रशासन की कार्यवाही 888 बोरी यूरिया खाद जप्त आगामी आदेश तक विक्रय पर प्रतिबंध गरियाबंद 24 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर आज दोपहर गरियाबंद के विभिन्न खाद विक्रेता संस्थानों पर छापामार कर कार्यवाही की गई। अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया एवं अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में कृषि, राजस्व एवं सहकारिता विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गई। कार्यवाही अंतर्गत स्थाीय गरियाबंद के लक्ष्मी बीज भण्डार में किसान मनकराम ग्राम खरता निवासी द्वारा 2 बोरी यूरिया 800 रूपये में खरीदना पाया गया, जबकि 1 बोरी यूरिया का निर्धारित दर 266 रूपये 50 पैसा है। निर्धारित दर से अधिक दर पर खाद बेचे जाने के कारण उर्वरक अधिनियम के तहत स्टाॅक में मौजूद 700 बोरी यूरिया, 491 बोरी सुपर फास्फेट, 360 बोरी सुपर फास्फेट दानेदार, 216 बोरी पोटाश एवं 196 बोरी प्रोम को जप्ती बनाकर आगामी आदेश तक विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी तरह गांधी मैदान स्थित अभय बीज भण्डार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मौके पर ग्राम धवलपुर निवासी जितेन्...

रूपसिंग साहू अध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खड़मा उप सेवा केंद्र के ओम शांति भवन में पहुंच कर ब्रह्माकुमारी उप सेवा केंद्र प्रभारी बी.के अंशु बहन जी रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राखी बंधवाया साथ ही आशीर्वाद लिया

Image
खडमा सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के रूपसिंग साहू अध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खड़मा उप सेवा केंद्र के ओम शांति भवन में पहुंच कर ब्रह्माकुमारी  उप सेवा केंद्र प्रभारी बी.के अंशु बहन जी रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राखी बंधवाया साथ ही आशीर्वाद लिया भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षा सूत्र बांधने के लिए कोसों दूर से हम सब चलकर आते हैं श्री साहू ने बताया रक्षाबंधन के बारे में हिंदू धर्म में हर कोई मानता है कि लेकिन रक्षा सूत्र कौन-कौन से है इसकी जानकारी शायद ही किसी भाई-बहन को होगी इन रक्षा सूत्र के बारे में विशेष महत्व है इसका पहला इसने सूत्र आत्मा को आत्मा से जोड़कर विश्व भातृत्व भाव बढ़ाने वाला यह स्नेह सूत्र है दूसरा है रक्षा सूत्र तन मन धन जन मर्यादा देश समाज और संस्कृति की रक्षा का प्रेरक यह रक्षा सूत्र है और वरदानों की प्राप्ति कराने वाला यह सूत्र है परिवर्तन सूत्र  की और अग्रसर करने वाला इसमें मन वचन कर्म संबंध शरीर व अनेक प्रकार की शुद्धि से भरे विश्व की ओर ले जाने वाला यह पवित्रता सूत्र है से विश...

किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त के लिए भूपेश सरकार का आभार-राकेश तिवारी

Image
किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त के लिए भूपेश सरकार का आभार-राकेश तिवारी गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेशतिवारी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को  किसानों के खातों में मोदी सरकार की तमाम अड़चनों के बावजूद राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में 52 करोड़ 70 लाख अंतरित किए जाने का आभार मानते हुए कहा कि ऐसा कर के प्रदेश की संवेदनशील और दूरदर्शी भूपेश सरकार ने किसानी काम काज व त्यौहारों के मौके पर आर्थिक राहत और  मदद की है। श्री तिवारी ने कहा किसान अन्नदाताओं को राजीवगांधी किसान न्याय योजना की दूसरी क़िस्त सीधे उनके खातों में डाल कर प्रदेश की भूपेश सरकार ने जनता से किए वायदों को पूरा करने की ओर एक और कदम बढाया है।

नूतन साहू आज फिर राखी त्यौहार के भाई बहन के प्यार को कविता के माध्यम से पिरोया है

Image
  फिगेश्वर हमेशा सामायिक विषय पर लिखने वाले  कवि कार और पंचायत इंस्पेक्टर  नूतन साहू  आज फिर राखी त्यौहार के भाई बहन के प्यार को कविता के माध्यम से पिरोया है रखी का त्योहार भाई बहना के नेह का है राखी त्यौहार काश ऐसा ही,कोई त्यौहार आता भाई भाई भी,जीवन भर संग रहने का मिलकर करते वायदा गर्दिश के दिन लद जाता जीवन में होता,आनंद ही आनंद हम है कुछ दिन का मेहमान घर मंदिर जैसा,बन जाता भाई बहना के नेह का है राखी त्यौहार। जिसको देखों,वो चाहता है बंगला मोटर कार काश सभी का चाहत होता सच्चाई और प्यार दुःख में भी सुख ढूंढ ही लेता आपस में भाई बहना काश ऐसा ही,कोई त्यौहार आता भाई भाई भी,जीवन भर संग रहने का मिलकर करते वायदा भाई बहना के नेह का है राखी त्यौहार। समझाया है चाणक्य ने सब देवों से बड़ा होता है सिर्फ और सिर्फ माता पिता का आशीर्वाद जोड़ लिया जिस शख्स ने रब से दिल के तार घर ही बन जाता है प्यारे सारे तीरथ धाम भाई बहना के नेह का ह राखी त्यौहार नूतन लाल साहू

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा दुर्गा चंद्राकर (खुशबू) को D.O. लेटर दे कर सम्मानित किए।*

Image
*भारत के लिए गोल्ड विजेता छुरा की बेटी दुर्गा चंद्राकर (खुशबू) पुलिस अधीक्षक गरियाबंद से किए सौजन्य मुलाकात* 💥 *पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा दुर्गा चंद्राकर (खुशबू) को D.O. लेटर दे कर सम्मानित किए।*  💥 *SP ने कहा आप इसी तरह देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करते रहे Gariyaband Police आपकी उज्जवल भविष्य की कामना करती है।*  विवरण- सँयुक्त भारतीय खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंटरनेशनल चैंपियनशिप पोखरा नेपाल में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित किया गया जिसमें भारत के 82 खिलाड़ियो ने भाग लिया । जिनमे असम, कर्नाटक,महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,बिहार एवं अन्य राज्यो के खिलाड़ी अलग अलग इवेंट में भाग लिया जिसमें छत्तीसगढ़ के छुरा की बेटी दुर्गा (खुशबु) चंद्राकर ने - किकबाक्सिंग 50 kg वर्ग में भारत के लिए गोल्ड जीता। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करने वाली दुर्गा चंद्राकर (खुशबू) को गोल्ड मेडल लाने  पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए D.O. लेटर से सम्मानित किया गया।

गरियाबंद पुलिस की चखना दुकानों पर बड़ी कार्यवाही > तीन आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर तथा धारा 151 जाफौ के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । ---

Image
  फिंगेश्वर  बिजली गरियाबंद पुलिस की चखना दुकानों पर बड़ी कार्यवाही > तीन आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर तथा धारा 151 जाफौ के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । --- 000 --- दिनांक 17.08.2021 को ग्राम बिजली के ग्रामवासियों द्वारा गांव में अवैध रूप से शराब बिकी तथा दुकानों में शराब पिलाने की शिकायत पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गरियाबंद सुश्री पारूल माथुर के निर्देशन पर अति 0 पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो , श्री सुखनंदन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ग्राम बिजली के हेमंत निषाद पिता स्व . भगत निषाद उम्र 45 वर्ष , मिलूराम निषाद पिता स्व . कांशीराम निषाद उम्र 50 वर्ष एवं राजकुमार सिन्हा पिता किस्मत सिन्हा उम्र 35 वर्ष साकिनान बिजली , थाना फिंगेश्वर , जिला गरियाबंद ( छ.ग. ) के द्वारा सार्वजनिक स्थान चखना दुकान में शराबियों को शराब पीने के लिये सुविधा उपलब्ध कराते पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 171/21 , 172/21 , 173/21 धारा 36 ( सी ) छ ग . आब . एक्ट के तहत कार...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी का किया पुतला दहन।

Image
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी का किया पुतला दहन। कहा महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे। फिंगेश्वर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आवाहन पर पूरे प्रदेश में आज  भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया उक्त अवसर पर प्रथम पंचायत मंत्री विधायक अमितेश शुक्ल के उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया, सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों द्वारा कांग्रेस पार्टी के महिला सांसद छाया वर्मा, फूलों देवी नेताम के साथ-साथ अन्य महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जो सांसद की गरिमा को तार-तार करता है । श्री शुक्ला ने आगे कहा हम किसी भी हालत में महिलाओं का अपमान होते हुए नहीं देख सकते कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी रही है एवं महिला सशक्तिकरण की ओर हमेशा हम लोगों का प्रयत्न रहता है , परंतु भारतीय जनता पार्टी...

पुलिस अधीक्षक ने फेरबदल किया

Image
गरियाबंद पुलिस   गरियाबंद  पुलिस अधीक्षक  ने फेरबदल किया है फिंगेश्वर और  पंडुका थाना को छोड़ कर सभी। जिले के राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल को देवभोग थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहिं मैनपुर में पदस्थ निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम को सिटी कोतवाली गरियाबंद का प्रभारी बनाया गया है। देवभोग थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस को मैनपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक संजय पुंढीर को रक्षित थाना से छुरा का प्रभारी बनाया गया है। संतोष कुमार भुआर्य को छुरा थाना से राजिम थाने का प्रभार दिया गया है। राजेश जगत को रक्षित केंद्र गरियाबंद से पीपरछेड़ी थाना प्रभारी बनाया गया। कोतवाली प्रभारी वेदवति दरियो को अजाक एवं प्रभारी महिला एवं बाल अपराध का जिम्मा सौंपा गया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री…. अनिला भेड़िया,

Image
महिला एवं बाल विकास मंत्री…. अनिला भेड़िया,   गरियाबंद। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया आज जिले के प्रवास पर रहेंगी। वे सुबह 10 बजे अपने निवास से राजिम के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगी और शाम 8 बजे तक जिले के भ्रमण पर रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार वे जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी। सबसे पहले वे राजिम स्थित भगवान राजीव लोचन मंदिर दर्शन करेंगी। उसके पश्चात जतमई धाम ओर फिर घटारानी धाम पहुंचकर माता मंदिर के दर्शन करेंगी। छूरा में दोपहर भोजन के बाद वे गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगी और उसके बाद भुतेश्वरनाथ बाबा के दर्शन करेंगी। वे शाम 6.30 बजे सड़क मार्ग से रात 8 बजे तक रायपुर पहुचेंगे।

गरियाबंद में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Image
गरियाबंद में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित   गरियाबंद 15 अगस्त 2021 / जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंच पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर उपस्थित थे। तिरंगा फहराने के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री यादव ने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा। समारोह में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक उमेश कुमार राय के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा स्वास्थ्य विभाग के 17, पुलिस विभाग के 20, नगर पालिका गरियाबंद के 4 सफाईकर्मी, जिला, राजस्व एवं जनपद के 10 कोरोना वारियर्स क...

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी  हत्या के आरोपी को घटना के 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

Image
 गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी  हत्या के आरोपी को घटना के 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार  आरोपी के पत्नि 01 वर्ष पूर्व प्रेमी के साथ भाग जाने से आरोपी था छुबद्ध  आरोपी द्वारा अपने पूर्व पत्नि को अपने प्रेमी पति के साथ गांव आने के खबर पाकर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम     राजिम     विवरण- श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम करने लगातार दिशा-निर्देश पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में थाना राजिम के अपराध क्रमांक 194/21 धारा 302,307,452 भादवि के मामले में आरोपी मनोज तारक एवं मृतिका पत्नि से 03 बच्चे है  जो 01 वर्ष पूर्व गांव के अन्य पुरूष् के साथ भागकर प्रेम विवाह कर बाहर रह रही थी जो 03-04 दिन पूर्व ग्राम कुरूसकेरा वापस आकर अपने प्रेमी के घर में रह रही थी जिसकी जानकारी  आरोपी मनोज तारक को होने पर आज दिनांक 15.08.2021 को ग्...

ग्राम पंचायत पसौद में सरपंच श्रीमती मीना साहू ने फहराया झंडा

Image
ग्राम पंचायत पसौद में सरपंच श्रीमती मीना साहू  ने फहराया झंडा पसौद फिंगेश्वर ग्राम पंचायत पसौद  में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया  स्वतंत्रता दिवस समारोह सभी पंचगण गणमान्य नागरिक की उपस्थित में ग्राम पंचायत पसौद में सरपंच श्रीमती मीना संतोष साहू  ने फहराया झंडा अपने संबोधन में  देश की शहीदों को याद  उनके बलिदान को नमन  करते हुए कहा की  देश के प्रति प्यार ही सच्चा प्यार है   और स्वतंत्रता सेनानी  को याद किया सभी देश के महापुरुष के बताए मार्ग पर चलने की लोगो को सलाह दिए और सभी को स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर ग्राम पंचायत पसौद  सरपंच श्रीमती मीना साहू सरपंच प्रतिनिधि संतोष साहू,उपसरपंच जीवन पटेल,  जनपद सभापतिअर्चना ड्रा. दिलीप साहू सचिवशेषणारायण निर्मलकर पंचगण श्रीमती गीता पटेल,श्रीमती विद्या निषाद, श्रीमती मानकी यादव,श्रीमती कुमारी ध्रुव, भारत ध्रुव, श्रीमती सुधा निषाद, श्रीमती हिमेश्वरी साहू, श्रीमती लीला साहू, विश्वनाथ साहू, श्रीमती तारणी साहू, संतोष साहू, अजय साहू, संतराम साहू,रामाधार निषाद, कांशी राम निषाद  और गांव के  लोग उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत बोरीद में 15 अगस्त रास्ट्रीय तिवहार हर्ष हूलाश के साथ मनाया

Image
  फिंगेश्वर बोरिद ग्राम पंचायत बोरीद में 15 अगस्त     रास्ट्रीय तिवहार हर्ष हूलाश के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि  गैंद लाल यादव संयुक्त महामंत्री जिला गरियाबंद अपने उदबोधन में छतीसगढ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेशबघेल जी एवं प्रथम पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री यशस्वी विधायक राजिम अमितेश शूक्ल का सहाराना करते हुए भुपेश बघेल के सभी योजनाओं को अवगत करवायें नरवा गरवा घूरवा बारी छतीसगढ  चार चिन हारी राजीव गांधी ग्रामीण भुमिहिन कृषि हिन नियाए योजना को अवगत करायें  इस अवसर पर  माखन राम धूरू सरपंच ग्राम पंचायत बोरीद अध्यक्ष  विशिष्ट अतिथि महेश कुमार साहू उपसरपंच एवं ग्राम विकास समिति अध्यक्ष  ग्रामीण पटेल तोरण लाल साहू  हेंमलाल बंजारे कोसा अध्यक्ष  हेमूराम निसाद सचिव  मानिक राम मरकाम यशवंत यादव पंच पेनुबंजारे पंच नरेन्द्र साहू पंच टोमिन बाई धूरू पंच  तिजमत बाई धूरू पंच सोनबति मरकाम पंच गंगा बाई निसाद पंच  भुनेशरी बाई सिन्हा पंच मिना बाई पंच प्रिंसिपल धूरू जी एकता मेडम नायक जी   जैंनति बाई पंच एवं  समशत ग्राम वाशी उपस्थित रहे

स्वतंत्रता दौड़ फिट इंडिया, कलेक्टर अफ़सर और खिलाड़ियों ने लगाई दौड़

Image
स्वतंत्रता दौड़ फिट इंडिया, कलेक्टर अफ़सर और खिलाड़ियों ने लगाई दौड़ स्वतंत्रता दौड़ फिट इंडिया कलकेटर अफ़सर और खिलाड़ियों ने लगाई दौड़ जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन जिले के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में 14 अगस्त 2021 को प्रातः 07: 30 बजे हुआ सम्पन्न गरियाबंद- कलेक्टर निलेशक्षीर सागर ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। जब बच्चों के साथ घूल मिल गए कलेक्टर वालीबाल खिलाड़ी बच्चों को कलेक्टर ने बाटी मिठाइयाँ , उनसे बैठ कर बाते की वही एक बच्चे की जन्मदिवस के अवसर पर कलेक्टर ने उसे बुके दे कर बधाई दी , कलेक्टर ने बच्चों से कहा वो आपके लिए आपके मन मुताबिक़ ग्राउंड बनाएँगे जहां आप सुबह और शाम बड़े शहरों की तरह फ़्रट लाइट के रौशनी पर वालीबाल का अभ्यास करेंगे, उन्होंने ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा आप खेल के साथ पढ़ाई भी मन लगा करे स्वतंत्रता दौड़, छात्रों- औ...

कृषि विभाग - 50% अनुदान पर 80 कृषकों को किया गया नैपसैक स्प्रेयर का वितरण

Image
कृषि विभाग -  50% अनुदान पर 80 कृषकों को किया गया नैपसैक स्प्रेयर का वितरण फिंगेश्वर उप संचालक कृषि जिला गरियाबंद श्री एफ. आर. कश्यप के निर्देशानुसार आज दिनांक 13/8/ 2021 को कृषि विभाग फिंगेश्वर द्वारा केंद्र राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (ऑइल सीड) योजना अंतर्गत पौध संरक्षण यंत्र नेपसेक स्पेयर का अंचल के 80 कृषकों को वितरण किया गया। कृषि विकास अधिकरी श्री के.के.साहू ने दी सलाह की किस प्रकार किस नोजल का प्रयोग कर रसायनिक दवा का छिड़काव कर किसान भाई रसायनिक दवा का उचित ढंग से कर सकते है प्रयोग। रसायनिक दवाओं के छिड़काव में नोजल एक अहम भूमिका निभाता है। कई किसान भाइयों को पता नही होता कि किस रसायनिक दवा के छिड़काव हेतु किस प्रकार के नोजल का उपयोग करना है रासायनिक दवा छिड़कवा के समय नोजल का उचित चयन दवा छिड़कांव का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। नोज़ल एक निर्धारित क्षेत्र पर होने वाले छिड़काव की मात्रा, छिड़काव की समानता, दवा की मात्रा को निर्धारित करता है। होलो कोन नोज़ल (Hollow cone nozzles):- आमतौर पर इस प्रकार के नोज़ल का उपयोग मुख्य रूप से कीटनाशक और फफूंदीनाशक दवाइयों छिड़काव के लिए किया जाता है...

छुरा की खुशबू ने बढ़ाया देश का मान किक बॉक्सिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

Image
छुरा की खुशबू ने बढ़ाया देश का मान किक बॉक्सिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक सँयुक्त भारतीय खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंटरनेशनल चैंपियनशिप पोखरा नेपाल में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित किया गया जिसमें भारत के 82 खिलाड़ियो ने भाग लिया । जिनमे असम, कर्नाटक,महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,बिहार एवं अन्य राज्यो के खिलाड़ी अलग अलग इवेंट में भाग लिया जिसमें छत्तीसगढ़ के छूरा की बेटी दुर्गा (खुशबु) चंद्राकर ने - किकबाक्सिंग 50 kg वर्ग में भारत के लिए गोल्ड जीता। जिनका स्पॉन्सर विवेक ट्रेडर्स गुंडरदेही के द्वारा किया गया था । छूरा के वार्ड क्रमांक 8 ( संतोषी पारा ) की निवासी है । उनके पिता का नाम मनोज चंद्राकर तथा माता का नाम मीना चंद्राकर है इसके अलावा उनकी एक बहन ट्विंकल चंद्राकर तथा एक भाई राहुल चंद्राकर है ।  खुशबु चंद्राकर की शुरुआती शिक्षा प्राथमिक शाला सेंदबाहरा में 5वी तक की पढ़ाई की इसके बाद 6वी तथा 7वी सेम्हरा में विद्यालय से की आठवीं की पढ़ाई छूरा के विद्यालय से तथा 9वी से 12वी तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छूरा में अध्यनरत थी । उन्होंने अपनी डी...