Posts

Showing posts from April, 2023

राजिम माघी पुन्नी मेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक गिरीश शर्मा का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

Image
राजिम माघी पुन्नी मेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक गिरीश शर्मा का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान  आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राजिम में राजिम माघी पुन्नी मेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का में किया गया।  जिसमे शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में पदस्थ सहायक शिक्षक गिरीश शर्मा का सम्मान  भी प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। आज शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला राजिम में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्याम चंद्राकर थे, अध्यक्षता विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर रामेंद्र जोशी  ने की, विशेष अतिथि  विकासखण्ड स्रोत समन्वयक   फिंगेश्वर टिकेंद्र यदु थे। इस अवसर पर देवभोग, मैनपुर,छुरा, गरियाबन्द एवं फिंगेश्वर के उन शिक्षकों का सम्मान किया गया जिन्होंने राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 मे उत्कृष्ट कार्य किया है। जिसमे गरियाबन्द ब्लाक से गिरीश शर्मा,के. के. बया, वेंकटेश साहू, शिव साहू,  इंदरप्रीत कुकरेजा ,ईश्वरी सिन्हा, प्रतिभा सकरिया, नीता सर्वा,विद्या सेन ,तनेश्वरी ठाकुर शामिल है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फिंगेश्वर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया

Image
फिंगेश्वर - स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फिंगेश्वर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया विद्यालय के प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अगले कक्षा में और अच्छे ढंग से पढ़ाई करने व सर्वांगीण विकास पर जोर देने की बात कही। एवं सबके उज्जवल भविष्य की कामना की।कक्षा पहली से आठवीं के सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया गया जिसमें कक्षा पहली में मोनिका साहू , दूसरी में कुणाल साहू, तीसरी में वैभवी हरित,चौथी में मेधांशु साहू, पांचवी में सोनाली सूर्यवंशी, छटवीं में जीसिका कुर्रे,सातवीं में सेजल यदु ,आठवीं में मनदीप प्रसाद साहू ,9वी में अंशु टोंडरे व 11वीं में सृष्टि सोनकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही कक्षा पहली में साक्षी नेताम, दूसरी में अंशिका निर्मलकर,तीसरी में कनिका पराना,चौथी में आदर्श साहू, पांचवी में अंश निर्मलकर, छठवीं में लिसा साहू, सातवीं में देविका साहू, आठवीं में सूरज यादव, 9वी में जहान्वी शर्मा एवं 11वीं में गुंजा साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Image
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक गरियाबंद 25 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज यहाँ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शासन की योजना के क्रियान्वयन और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और राजस्व कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जो पात्र व्यक्ति जिस जमीन पर क़ाबिज़ है, उसे भूस्वामी अधिकार पत्र दिया जाए। कलेक्टर ने राजस्व विभाग को महत्वपूर्ण और संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों को पूरी गंभीरता और प्राथमिकता से काम को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष शिविर लगाने कहा। ख़ास कर उन गावों में जहां राजस्व प्रकरणों में त्रुटि है वहाँ पहले आयोजित किए जाए। कलेक्टर श्री मलिक ने समीक्षा बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारी शासन के कल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करें। ताकि इसका लाभ लक्षित वर्गों को मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप राजस्व विभाग के योजनाओं का क्रियान्वयन कर लक्ष्य समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की योजनाओं से पात्र...

ब्लाक में 26 संकुलों के 155 प्राथमिक शाला में तैयारी पूर्ण

Image
अंगना म शिक्षा पढ़ाई तिहार मेले का आयोजन 25 अप्रैल को  ब्लाक में 26 संकुलों के 155 प्राथमिक शाला में तैयारी पूर्ण फिंगेश्वर - अंगना म शिक्षा पढ़ाई तिहार मेला का आयोजन पूरे प्रदेश में 25 अप्रैल को समस्त सरकारी प्राथमिक स्कूलों में मनाया जाएगा। शिक्षा विभाग एक बार पुनः छोटे-छोटे ननिहाल बच्चे को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अंगना मा शिक्षा 3.0 का शुरुआत कर चुका है इस आयोजन में महिला पालकों को इस योजना से जोड़कर 6वर्ष के नौनिहालों को शिक्षा देने की योजना में सरकार राष्ट्रीय स्तर पर अंगना मा शिक्षा के नाम से शुरू किया गया है ब्लॉक के 26 स्कूलों से 155 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के माताओं को इस योजना से जोड़ा गया है ताकि माताएं घर में रहकर अपने 6 साल के बच्चों को घर पर अपने घरेलू कामकाज करते हुए शिक्षा दे सके ये पूरा आयोजन छत्तीसगढ़ के समस्त सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 25अप्रैल को पढ़ाई तिहार मेले के रूप में मनाया जाएगा इसके लिए समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी संकुल समन्वयक व स्वप्रेरित महिला शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है इसके अलावा ब्लाक में...

मेगा इवेंट को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

Image
मेगा इवेंट को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद फिंगेश्वर विगत दिनों पीएनटी कंप्यूटर और आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में फिंगेश्वर के आईटीआई कैंपस में मेगा इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के छात्र छात्राओं ने जमकर हिस्सा लिया और लाभ उठाया। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के  माल्यार्पण - दीप प्रज्ज्वलन से हुवा,उपस्थित समस्त विद्यार्थियों एवम पालकों का तिलक व पुष्प वर्षा से स्वागत हुवा, पी एंड टी कंप्यूटर के डायरेक्टर और इस मेगा इवेंट के आयोजक श्री तेजेश कुमार यादव ने बताया कि हमारी संस्था विगत 15 वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर आधारित व्यवसायिक शिक्षा में भी छात्रों को लाभान्वित करने का सदैव प्रयास करते रहते हैं इसी कड़ी में दिनांक 6 अप्रैल को मोटिवेशनल स्पीकर अभय खेर और एनएलटीके मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार यादव जी से लगभग 400 से भी अधिक छात्र-छात्राओं को मेगा इवेंट में शामिल कर उनके भविष्य के चुनौतियों से संबंधित सवालों के जवाब और जीवन में एक सफल कैरियर कैसे चुने और उसमें सफलता कैसे प्राप्त करें इन विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया आईएसबीएम की रजिस्ट्रार रानी झा न...
Image
पंचायत सचिव पंचायती राज के महत्वपूर्ण कड़ी: रोहित साहू पंचायत सचिवों के समर्थन में पहुचे रोहित साहू सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद सहित सरपंणच संघ फिंगेश्वर। पंचायत सचिवों की अनिश्चित कालीन हड़ताल विगत 16.03.2023 से चल रही है, जिसके 41 वें दिन में समर्थन हेतु पहुचे सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद रोहित साहू, अध्यक्ष सरपंच संघ फिंगेश्वर होमन लाल साहू के साथ सरपंचगण उपस्थित थे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत सचिव विगत कई वर्षों से सेवा देते आ रहे है लेकिन बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि आज तक ग्राम पंचायत ने पंचायत सचिवों की शासकीयकरण नही किया गया, जिस कारण इनको रिटायर के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार अपने चुनावी घोषणा को अभी तक पूरा कर पाने में असफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया की अभी तक सिर्फ पार्टी की सेवा कर रहे हैं आम जनता की सेवा करने से काफी दूर है। यह आज स्पष्ट रूप से दिख रहा है कभी कोई हड़ताल कर रहे हैं तो कभी कोई अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हुए हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। सचिव पंचायत की महत्...

जय श्री राम की नारा तक सीमित न रहे राम के आदर्शों को आत्मसात करें

Image
* जय श्री राम की नारा तक सीमित न रहे राम के आदर्शों को आत्मसात करें - महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण* फिंगेश्वर  इन दिनों ग्राम पोलकर्रा (फिंगेश्वर) में आयोजक श्री सेवा राम साहू -श्रीमती भानु देवी के यहा  श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ ब्रह्मलीन श्री 108 श्री सिया भुनेश्वरी शरण व्यास जी के कृपा पात्र शिष्य महामंडलेश्वर संत श्री सिया गोवर्धन शरण महाराज जी के अमृत वाणी से श्रीमद् भागवत पुराण का कार्यक्रम चल रहा है पांचवे दिन भगवान श्री कृष्णा -भगवान श्री राम चन्द्र जी के अवतार के बारे में गुरुदेव जी द्वारा जनमानस को बताया गया भगवान कृष्णा जी का जन्म दुराचारी कंस,जिनका काम था  जनताओं को निरंतर वेदना पीड़ा  देना अपने पिताजी को कारावास में रखा अपनी सगी बहन के सात पुत्रों को मारना, अत्याचार करना, तब उनके अत्याचार को अंत करने के लिए भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, आज मानव दुराचारी कंस से भी ज्यादा जघन्य अपराध कर रहे हैं , जिससे समाज खोखली होती जा रही है यही  कलयुग है इसी प्रकार भगवान श्री राम का जन्म भी दुष्टों  के संहार के लिए हुआ है महा प्रतापी दुराचारी रावण के वध के लिए भगवान राम का जन्म हु...

जय श्री राम की नारा तक सीमित न रहे राम के आदर्शों को आत्मसात करें

Image
* जय श्री राम की नारा तक सीमित न रहे राम के आदर्शों को आत्मसात करें - महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण* इन दिनों ग्राम पोलकर्रा (फिंगेश्वर) में आयोजक श्री सेवा राम साहू -श्रीमती भानु देवी के यहा  श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ ब्रह्मलीन श्री 108 श्री सिया भुनेश्वरी शरण व्यास जी के कृपा पात्र शिष्य महामंडलेश्वर संत श्री सिया गोवर्धन शरण महाराज जी के अमृत वाणी से श्रीमद् भागवत पुराण का कार्यक्रम चल रहा है पांचवे दिन भगवान श्री कृष्णा -भगवान श्री राम चन्द्र जी के अवतार के बारे में गुरुदेव जी द्वारा जनमानस को बताया गया भगवान कृष्णा जी का जन्म दुराचारी कंस,जिनका काम था  जनताओं को निरंतर वेदना पीड़ा  देना अपने पिताजी को कारावास में रखा अपनी सगी बहन के सात पुत्रों को मारना, अत्याचार करना, तब उनके अत्याचार को अंत करने के लिए भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, आज मानव दुराचारी कंस से भी ज्यादा जघन्य अपराध कर रहे हैं , जिससे समाज खोखली होती जा रही है यही  कलयुग है इसी प्रकार भगवान श्री राम का जन्म भी दुष्टों  के संहार के लिए हुआ है महा प्रतापी दुराचारी रावण के वध के लिए भगवान राम का जन्म हुआ  ,रामायण ...

तीन साल और चार साल के बच्चो ने भी रखे रोजा देश में खुशहाली और अमन शांति की मांगी मां बाप के साथ दुआ

Image
तीन साल और चार साल के बच्चो ने भी रखे रोजा देश में खुशहाली और अमन शांति की मांगी मां बाप के साथ  दुआ फिंगेश्वर   रमजान का पवित्र महीना जैसे मालूम है कि मुस्लिम वर्ग के लिए यह है महीना बहुत ही मुबारक महीना माना जाता है जिसमें लोग रोजा रखकर  अल्लाह  के नाम पर रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं इस साल का यह रोजा गर्मी के दिनों में अप्रैल माह पड़ा है जिसमें लोग रोजा रख रहे हैं जिसमें सूर्य उगने से पहले शहरी किया जाता है और सूर्य डूबने के बाद अब अफ्तारी किया जाता है इस बीच में किसी चीज के भी जवान के अंदर नहीं डालना है इस कड़कती गर्मी में   फिंगेश्वर के शाहिद अंजुम की तीन साल की बेटी महीरा  अंजुम  ने रोजा रखा  उनके दादा इशाक खान और दादी फूफा फूफी बहन भाई ने मुबारकबाद दिया वही रायपुर सैलानी नगर के रहने वाले तीन साल के मोहम्मद साद  और चार साल के इलमा फातिमा जिनके वालिद रेहान रजा और अम्मी सदब फातिमा  और दादा अहमद अली रिजवी और दादी खतिजा बेगम ने मुबारकबाद दिया इल्मा फातिमा और मोहमद साद ने रोजा रखा और देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी  मोहम्मद साद जो कि रायपुर के रहने वाले हैंइनके वा...

बिना तलाक के दूसरी पत्नी अवैध, आयोग ने दूसरी पत्नि को नारी निकेतन रायपुर भेजने दिये निर्देश आयोग की सुनवाई के दौरान दूसरी पत्नि रखने वाले ने आत्महत्या की दी धमकी, अध्यक्ष ने एफआईआर कराने के दिए निर्देश

Image
बिना तलाक के दूसरी पत्नी अवैध, आयोग ने दूसरी पत्नि को नारी निकेतन रायपुर भेजने दिये निर्देश आयोग की सुनवाई के दौरान दूसरी पत्नि रखने वाले ने आत्महत्या की दी धमकी, अध्यक्ष ने एफआईआर कराने के दिए निर्देश   गरियाबंद 19 अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने  सदस्य डॉ अनीता रावटे की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार गरियाबंद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक की अध्यक्षता में आज 170 वीं जन सुनवाई हुई। आज की जनसुनवाई में कुल 24 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गये थे, जिसमें 13 प्रकरण नस्तीबद्ध किये गये। साथ ही 2 प्रकरण महिला आयोग रायपुर कार्यालय मे स्थानांतरित किये गये। कार्यवाही के दौरान सभापति महिला एवं बाल विकास श्रीमती मधुबाला रात्रे, परियोजना अधिकारी श्री चन्द्रहास साहू, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मिशन वात्सल्य श्री अनिल द्विवेदी, संरक्षण नवा बिहान श्रीमती लता पटेल एवं केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर श्रीमती रेवती यादव उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि लगभग 12 वर्ष पूर्व उसका विवाह अनावेदक प्रभ...

आत्मानंद विद्यालयों में विभिन्न पदों पर की जायेगी भर्ती

आत्मानंद विद्यालयों में विभिन्न पदों पर की जायेगी भर्ती गरियाबंद 19 अप्रैल 2023/ गरियाबंद जिले के अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डों में संचालित शामिल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के लिए संविदा भर्ती की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस चौहान ने बताया कि इन विद्यालयों में विभिन्न 81 रिक्त पदों के लिए संविदा भर्ती की जायेगी। इनमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजिम के लिए 9 पद, फिंगेश्वर में 17, मैनपुर में 12, गरियाबंद में 12, देवभोग में 21 एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा में 10 पदों पर भर्ती की जायेगी। इस संबंध में जिले के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओव्ही डॉट इन पर दिये गूगल फार्म लिंक के माध्यम से 8 मई 2023 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकृत डाक अथवा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

जिले में ग्रामसभा का आयोजन 14 अप्रैल से

जिले में ग्रामसभा का आयोजन 14 अप्रैल से गरियाबंद 13 अप्रैल 2023 / राज्य शासन के निर्देश पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन 14 अप्रैल से प्रारंभ होगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने अनुविभागीय अधिकारी (रा.), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रामसभा आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपद पंचायतवार प्रत्येक ग्रामों में ग्रामसभा आयोजित करने के लिए समय सारणी निर्धारित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा है कि 14 अप्रैल 2023 से आयोजित ग्रामसभा में ग्रामसभा की पूर्व बैठकों में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन, पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा करें एवं पिछली छमाही मे विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम, प्राप्त राशि स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन किया जाए। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गए रोजगार की स्थिति की समीक्षा की जाए। इसके अलावा गौठानो...

जनपद सदस्य ने मनाया जन्मदिन धूमधाम से फिंगेश्वर ब्लॉक के जनपद

Image
फिंगेश्वर जनपद सदस्य ने मनाया जन्मदिन धूमधाम से फिंगेश्वर ब्लॉक के जनपद सदस्य ललिता भागवत साहू ने अपने जन्मदिन जनपद पंचायत में केक काटकर मनाया इस उपलक्ष में जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू राधेश्याम साहू ओमप्रकाश रात्रे श्रीमती टोमेश्वरी  जी उपस्थित थी जनपद अध्यक्ष में  आशीर्वाद वाचन में कहां  ललिता साहू हमारी एक योग्य और बहुत ही अच्छी  मिलनसार जनपद सदस्य हैं मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे यह प्रार्थना करती हूं उपस्थित लोगों ने ललिता साहू को जन्मदिन की बधाई दिए और शुभकामनाएं दिए इस उपलक्ष में जनपद सदस्य के अलावा जनपद कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे सभी को ललिता साहू ने केक और मिठाई  वितरण किया ।

पसौद तक अति शीघ्र नहर लाइनिंग का काम पूर्ण करें - सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू*

Image
*पसौद तक अति शीघ्र नहर लाइनिंग का काम पूर्ण करें - सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू*     Fingeshwar छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल द्वारा निरंतर किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है विधायक मननीय श्री अमितेष शुक्ला जी के प्रयास से  सिकासार पैरी परियोजना सिंचाई विभाग द्वारा सब डिविजनल फिंगेश्वर के अंतिम छोर गांव पसौद  तक नहर लाइनिंग का काम प्रस्तावित हुआ है जो कि विगत वर्षों से पेंडिंग पड़ा हुआ है कार्य पेंड्रा ग्राम तक ही हुआ है बाकी कार्य पेंडिंग पड़ा हुआ है जनपद सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू द्वारा अनुविभागीय अधिकारी  गरियाबंद -राजिम  सुश्री पूजा बंसल जी को अवगत कहां की  ग्राम पसौद सिकासार पैरी  परियोजना सिंचाई विभाग का सबसे अंतिम गांव है खरीब फसल में काफी मसक्कत के बाद पानी पहुचता है लाइनिंग काम होने से पानी खेतो तक जल्दी पहुंचेगा विभाग के निष्क्रियता के चलते अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है  श्रीमती ने कहा पूर्व में  भी आपको अवगत कराते हुए  अति शीघ्र काम चालू करने 7-11-022 को मांग पत्र दिया गया था जिनका अभी तक कोई क्रियान्वयन नही हुआ  सारी बातों को सुनने के बाद अनुविभागीय  अध...

प्रगतिरत निर्माण कार्यो को तेजी से करें पूर्ण कार्य विलंब होने की स्थिति में ठेकेदारों पर लगाये जुर्माना कलेक्टर श्री मलिक ने निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

Image
प्रगतिरत निर्माण कार्यो को तेजी से करें पूर्ण कार्य विलंब होने की स्थिति में ठेकेदारों पर लगाये जुर्माना  कलेक्टर श्री मलिक ने निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद 10 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, आरईएस, जल संसाधन, विद्युत विभाग, पीएमजीएसवाय, पीडब्ल्यूडी सेतु एवं एडीबी के अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यो की सप्ताहवार प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेकर समय-सीमा के हिसाब से कार्य पूर्णता की रिपोर्ट मांगी। कलेक्टर ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यो को विलंब न करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही कार्य विलंब होने एवं समय-सीमा के अंदर पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री मलिक ने निर्माण कार्यो में विलंब करने वाले ठेकेदारों पर विलंब किये गये सप्ताह के हिसाब से जुर्माना भी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने बजट...

हर सफर कुछ सिखाता है

हर सफर कुछ सिखाता है चलते चलते गिरना गिरकर फिर उठना कभी हंसाते कभी रुलाते है हर सफर कुछ सिखाता है। याद करो उन लम्हों को बचपन बीता गई जवानी बनो विद्वान बनो विदूषी हर सफर कुछ सिखाता है। कोई नही इस दुनिया में शाबासी देने वाले तो मायूस न होना प्यारें मानव धर्म निभाइयें हर सफर कुछ सिखाता है। उन लोगों को क्या कहें कटु है बोल जी जिनके तुझमें शक्ति अपार है हर सफर कुछ सिखाता है। न शाम का ठिकाना है न दिन का ठिकाना है बीता हुआ पल वापस नही आता है हर सफर कुछ सिखाता है। कुछ खोने,पाने का न कर गम सुन मुसाफिर चलता चल प्यास बुझती ही कहां है हर सफर कुछ सिखाता है। नूतन लाल साहू की कलम से 

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल से 5 मई 2023 तक

Image
फिंगेश्वर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल से 5 मई  2023 तक किया जा सकता है | कक्षा पहली में प्रवेश हेतु आयु 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह 31 मई 2023 की स्थिति में होना चाहिए | आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का लाभ लेने के लिए परिवार के पास सर्वेक्षण सूची में नाम एवं समस्त सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड होना अनिवार्य है| उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज पूर्व कक्षा की अंकसूची होना आवश्यक है,ऑनलाइन आवेदन पश्चात आवेदक  को सभी दस्तावेज व ऑनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी संस्था में जमा करना आवश्यक होगा | निर्धारित समय पश्चात संस्था द्वारा लाटरी के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा जिसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी |अतः जितने पालक अपने बच्चों को स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहते हैं वो 10 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| उक्त जानकारी संस्था के प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने दी है|

अप्रैल माह तक छुटे हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में प्रगति लाने निर्देश स्कूलों में अधोसंरचना और जरूरी मरम्मत-निर्माण के कार्यों की भी दे जानकारी कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

Image
अप्रैल माह तक छुटे हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में प्रगति लाने निर्देश स्कूलों में अधोसंरचना और जरूरी मरम्मत-निर्माण के कार्यों की भी दे जानकारी कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद 06 अप्रैल 2023/ जिले के प्रतिभावान और इच्छुक छात्र-छात्राओं को निशुल्क मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग दी जाएगी। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने विद्यार्थियों की कोचिंग व्यवस्था के लिए विशेष पहल की है। बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा चयनित उत्कृष्ट कोचिंग संस्थान द्वारा उच्च गुणवत्ता की कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग संस्थान बच्चों को बेहतर तकनीक की मदद से ऑडियो वीडियो तरीके से मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी करवाएंगे। साथ में जिले के विषय विशेषज्ञ शिक्षक गण बच्चों के डाउट क्लियर करने में भी मदद करेंगे। कलेक्टर श्री मलिक ने इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में दो केंद्रों का चयन करने और प्रत्येक केंद्रों में दो विषय विशेषज्ञों के इंतजाम कर आवश्यक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक...
Image
जिले में धान बेचने वाले किसानों को केसीसी लोन का दिलाये लाभ: कलेक्टर श्री मलिक   शासकीय राशन दुकानों में केरोसिन की पर्याप्त उपलब्धता करे सुनिश्चित सहकारी बैंकों में किसानों की सुविधा के लिए पासबुक प्रिंटिंग मशीन रखे सक्रिय कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने सहकारी, खाद्य, आबकारी एवं परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद 06 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सहकारी, खाद्य, नान, परिवहन एवं आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सहकारी बैंक के समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में पंजीकृत धान विक्रेता किसानों और उन्हें दिये जा रहे केसीसी लोन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले शत् प्रतिशत किसानों को केसीसी लोन का लाभ दिलाने के निर्देश सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी और ब्रांच मैनेजरों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि खरीफ ऋण वितरण अंतर्गत सभी किसानों को केसीसी लोन दिलाना सुनिश्चित करे। सहकारी बैंकों में खाताधारी अधिक से अधिक किसानों को केसीसी लोन अंतर्गत खाद-बीज और नगद राशि से लाभान्वित करें, जिससे किसानों को खेती-किसानी में स...

विकास की मुख्य धारा में जोड़ना पहला लक्ष्य -जगदीश गणेशपुर में किया गया सीसी रोड का भूमिपूजन

Image
विकास की मुख्य धारा में जोड़ना  पहला लक्ष्य -जगदीश गणेशपुर में किया गया सीसी रोड का भूमिपूजन फिंगेश्वर - नगर पंचायत फिंगेश्वर वार्ड क्रमांक 15 गणेशपुर में विभिन्न गलियों के लिए सीसी रोड का भूमिपूजन वार्ड पार्षद श्रीमती रंभा ध्रुव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा एवं जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भूमिपूजन के साथ किया गया इस अवसर पर जगदीश यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा फिंगेश्वर को विकास की मुख्य धारा में जोड़ना मेरा पहला लक्ष्य है इस दिशा में हम उत्तरोत्तर आगे बढ़ रहे हैं नगर के सभी 15 वार्डो का विकास किसी न किसी रूप में किया जा रहा है इस योजना में सभी पार्षदों, एल्डरमैन का सहयोग सराहनीय एवं मार्गदर्शन से सतत् विकास कार्य जारी हैं नगर के सभी 15 वार्डो को विकास की मुख्य धारा में जोड़कर आगे बढ़ना हमारा हम सभी का मुख्य ध्येय है आज गणेशपुर में सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया है जिसकी लागत राशि 17 लाख रुपये  है इस अवसर पर काफी संख्या में वार्डवासी एवं स्थानीय पार्षद उपस्थित थे।

पंचायत सचिव संघ हड़ताल के समर्थन में पहुंचे : हरीश*

Image
*पंचायत सचिव संघ हड़ताल के समर्थन में पहुंचे : हरीश*  छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ का एक सूत्रीय मांग को ले कर  जिला गरियाबंद मुख्यालय के गांधी मैदान में विगत 16 मार्च से प्रारंभ लगतार हड़ताल को 18- 20 दिन होने जा रहे जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायत के काम अधर में लटके पड़े है जिसके समर्थन में 3 अप्रैल को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) महासमुंद लोकसभा के युवा अध्यक्ष हरीश साहु पहुंच कर समर्थन देने की बात कहने हुए हड़ताल में बैठे सचिव संघ को संबोधित किया कहा मै और मेरी पार्टी हर दम आपके साथ खड़े होने की बात करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री श्री भुपेश बघेल जी को जल्द ही इन कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं के तहत पंचायत विभाग के रेगुलर कर्मचारी के रूप में पदस्त किया जाए तथा पदोन्नति ,पेंशन , जैसे सुविधाओं का लाभ दिए जाने की बात करते हुए सचिव संघ द्वरा किया गया एक सूत्रीय मांग को जायज बताते हुए मांग पूरा करने की बात रखी और कहा कि जल्द यदि मांग पूरा नही किया जाता तो पूरे छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा सोयी हुई सरकार  को जगाने विरोध प्रदर्शन हेतु रणनीति बना कर उग्र आंदोलन ...

जिला स्तरीय रोजगार मेला 12 अप्रैल को

जिला स्तरीय रोजगार मेला 12 अप्रैल को गरियाबंद 03 अप्रैल 2023/ जिला कौशल विकास प्राधिकरण गरियाबंद, एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद के तत्वाधान में शहीद भृगुनंदन चौधरी शासकीय आईटीआई मजरकट्टा गरियाबंद में 12 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले मे 09 निजी कंपनियों के द्वारा कुल 853 रिक्त पदों में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हितग्राही जिनकी योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा फायर सेफ्टी में डिप्लोमा है, उनका शैक्षणिक/तकनीकी योग्यतानुसार चयन किया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ 12 अप्रैल 2023 को प्रातः 10 बजे से उक्त मेला में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
Image
विधायक श्री अमितेश शुक्ल की अनुशंसा पर 2 करोड़ 64 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति    गरियाबंद 03 अप्रैल 2023/राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अमितेश शुक्ल की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री प्रभात मलिक द्वारा फिंगेश्वर एवं गरियाबंद विकासखण्ड में 42 कार्यो के लिए 2 करोड़ 64 लाख 91 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कौंदकेरा के श्याम चौक में क्रांकटीकरण कार्य हेतु 6 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 17 कौंदकेरा के सेनपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 6 लाख रूपये, गांधी चौक कौंदकेरा में रंगमंच निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत कोपरा के शिव चौक में रंगमंच निर्माण हेतु 3 लाख रूपये, सहाड़ा चौक कोपरा में टीन शेड निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत चैतरा के ग्राम रवेली में सर्व समाज समरसता सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, फिंगेश्वर के वार्ड नं.- 10 में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 8 लाख रूपये, वार्ड नं. 13 गरीबनाथ तालाब फिंगेश्वर में टीन शेड निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रूपये स्वीकृत की गई है। इसी प्र...

होली मिलन समारोह: प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक अमितेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को गले लगाकर दी बधाई,समर्थकों का लगा जमावड़ा..शामिल हुआ पूरा शहर

Image
होली मिलन समारोह: प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक अमितेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को गले लगाकर दी बधाई,समर्थकों का लगा ऐसा भीड़ लगा जैसे ..शामिल हुआ पूरा शहर गरियाबंद प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक अमितेश शुक्ला का आज नगर आगमन पर सैकडो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा उनका स्वागत किया प्रथम पंचायत मंत्री होली मिलन समारोह में शामिल होने आए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुँचे आज कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया, प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक अमितेश शुक्ल ने उपस्थित सभी लोगों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें अबीर और गुलाल के रंग लगाए ,जिसमें काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक समारोह में पहुंचे और अपने विधायाक के साथ जमकर होली खेली कार्यकार्यताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण वा शहरवासी के साथ गरियाबंद विधायक अमितेश शुक्ल ने शानदार ढंग से मनाई। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से ही वे होली के रंग में रंगे नजर आ रहे थे । अलग-अलग समितियों और संस्थानो के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होते हुए व...

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राममय हुआ गरियाबंद,जय जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

Image
भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राममय हुआ गरियाबंद,जय जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका गरियाबंद । नगर में रामनवमी के पावन पर्व पर सिवील लाइन स्थित राम मंदिर से दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली जिसमें झांकियां अखाड़ा प्रमुख आकर्षण रहीं। गाजे बाजे एवं डीजे के साथ निकली भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा में विश्वहिंदू रक्षा मंच के सदस्यों के साथ शहर के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गरियाबंद नगर में रामनवमी के पावन पर्व पर बस स्टैंड से तिरंगा चौक होते हुए भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली शोभायात्रा में युवा जहां बड़ी बड़ी ध्वजाएं हाथों में लेकर लहरा रहे थे वहीं श्रीराम के जयकारे भी लगा रहे थे जिससे पूरा माहौल राममय हो गया। आयोजक हिंदू रक्षा मंच के सदस्यों सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारी विगत एक महीने से की जा रही थी जिसके बाद सोमवार को रामनवमी पर्व पर धूमधाम से श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें एक से बढ़कर एक झांकियां भी सजाई गईं। झांकियों में राम भगवान की 15 फ़ीट की मुर्ती, भगवान श्रीराम, हनुमान, वनवासी राम, लक्...