Posts

Showing posts from August, 2025

सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की दीर्घायु की कामना गरियाबंद में हरितालिका तीजा का रंगारंग आयोजन, पुराना मंगल बाजार बना आस्था और लोकसंस्कृति का केंद्र

Image
सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की दीर्घायु की कामना गरियाबंद में हरितालिका तीजा का रंगारंग आयोजन, पुराना मंगल बाजार बना आस्था और लोकसंस्कृति का केंद्र गरियाबंद/भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया, 27 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जीवंत पर्व तीजा (हरितालिका तीज) गरियाबंद जिले में मंगलवार को पूरे उत्साह, आस्था और परंपरागत लोक रंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवान शिव और माता पार्वती के अखंड मिलन का प्रतीक यह पर्व पूरे जिले के साथ ही मुख्यालय स्थित पुराना मंगल बाजार में आस्था का केंद्र बना रहा।सैकड़ों सुहागिन महिलाएं और युवतियां दिनभर निर्जला व्रत रखकर शिव–पार्वती की आराधना करती रहीं। पारंपरिक श्रृंगार, लोकगीतों की गूंज और भक्ति रस से सराबोर यह आयोजन छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनोखी छटा बिखेरता दिखा। हरितालिका तीज का महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिविधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, कुंवार...

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

Image
फिंगेश्वर कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण नगर वासियों ने आज कृषि उपज मंडी प्रांगण में संयुक्त बैठक बुलाई गई बैठक में सभी ने अपने विचार प्रस्ताव कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण मैं किये जा रहे विलंब के विषय पर नगर विकास के मुद्दे पर विचार रखें और एक जूटता दिखाई सर्व मंच बैठक में अंतिम निर्णय यही हुआ की कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण जो की फिंगेश्वर में माननीय विधायक माननीय मंत्री जी के घोषणा के तहत बनना है किंतु जिलाधिकारी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सर्वे टीम के द्वारा बार-बार चिन्हित स्थल का सर्वे करना रिपोर्टिंग देना बस यही तक शासकीय प्रक्रिया दिखाई जा रही है ।  आज की बैठक में नगर की युवाओं में भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने को लेकर जबरदस्त आक्रोश था लगभग दो-तीन माह से नगर विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा कृषि महाविद्यालय निर्माण हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है जमीन को लेकर विवाद का विषय राजनीतिक षड्यंत्र  अधिकारियों की मिली भगत का संदेह है?आज तक निर्माण कार्य हेतु किसी भी तरह का प्रयास दि...

देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता का संदेश लेकर कलेक्टर- एसपी के साथ दौड़ा गरियाबंद

Image
देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता का संदेश लेकर कलेक्टर- एसपी के साथ दौड़ा गरियाबंद राष्ट्र प्रेम की जुनून के साथ स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए स्कूली बच्चे, युवा और नागरिकगण गरियाबंद 14 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गरियाबंद जिले में आज स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता को अक्षुण रखने का संदेश लेकर आज सुबह पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद से कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके और पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के साथ पूरा गरियाबंद शहर स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुआ। कलेक्टर श्री उइके ने हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता का संदेश लेकर जिले के स्कूली बच्चे, युवा और गणमान्य नागरिकों ने जोश और जुनून के साथ दौड़ लगाई। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस दौड़ में खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र छात्राओं, स्काउट गाइड के सदस्य, पुलिस के जवान सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने...

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर

Image
जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर गरियाबंद। आदिवासी बहुल गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मज़बूती देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कलेक्टर परिसर में विधायक रोहित साहू ने दो नई अत्याधुनिक एंबुलेंस का उद्घाटन किया। इन एंबुलेंसों से जिले के मैनपुर और छुरा जैसे दूरस्थ, पहाड़ी और जंगली इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को तेज़ और समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। विधायक रोहित साहू ने कहा कि गरियाबंद का बड़ा हिस्सा वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों से घिरा है, जहां समय पर एंबुलेंस सेवाएं पहुंच पाना चुनौतीपूर्ण था। “मुझे लगातार ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से पत्राचार मिल रहा था कि एंबुलेंस सेवाएं दूरदराज के क्षेत्रों में देर से पहुंच रही हैं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। मैंने इस गंभीर समस्या को तत्काल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के संज्ञान में लाया।” उन्होंने बताया कि सीएम साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति योजना के अंतर्गत...

फिंगेश्वर किसान सेवा समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बनाये गये- योगेश ठाकुर फिंगेश्वर

Image
फिंगेश्वर किसान सेवा समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बनाये गये-  योगेश ठाकुर फिंगेश्वर किसान सेवा समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बनाये गये- योगेश ठाकुर  फिंगेश्वर- फिंगेश्वर नगर में किसान सेवा समिति का आवश्यक बैठक आहूत किया गया जिसमें किसान सेवा समिति के द्वारा चुनाव करा कर गठन किया जाना था l वहीं उपस्थित किसान भाइयों के द्वारा सर्व सहमति से निर्विरोध योगेश सिंह ठाकुर नन्हा को अध्यक्ष चुना गया l यह बैठक का आयोजन फिंगेश्वर के नगर पंचायत में रखा गया जिसमे फिंगेश्वर नगर के समस्त किसान भाइयों को बैठक में आंमत्रित किया गया था जिसमे प्रमुख रूप से मौलीपारा, सतनामी पारा, हलबा पारा, टिकरापारा,लालपुर,दर्रीपार गणेशपुर के समस्त किसान भाइयो की उपस्थिति रही l वही बाकि पदाधिकारीगण का भी गठन किया गया जिसमे उपाध्यक्ष संतु निषाद, नरेश लहरे, बिसेलाल साहू, कोषाध्यक्ष रामाधीन साहू, सचिव डोमार ध्रुव सहसचिव छगन साहू, संरक्षक राजा निलेन्द्र बहादूर सिंह जी, भागवत हरित, धनराज सूर्यवंशी,रामूराम साहू,दूजलाल बंजारे, कार्यकारिणी अमरु निषाद, हेमनारायण महिलाँग, कमल यदु अनिल चंद्राकर, जगदी...
गरियाबंद-अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का हंटर,राजिम-पितईबंद में जेसीबी और ट्रॉली जब्त, बढ़ा दबाव, 6 वाहन जप्त, थानों में खड़ी अवैध उत्खनन की कहानी 

सावन में शिवभक्ति का उल्लास, गरियाबंद में दिखा अनुपम नजारा श्रीराधे नवल किशोरी महिला मानस समिति ने , भक्तों को बांटा गया प्रसाद, हर हर महादेव से गूंजा वातावरण

Image
सावन में शिवभक्ति का उल्लास, गरियाबंद में दिखा अनुपम नजारा श्रीराधे नवल किशोरी महिला मानस समिति ने , भक्तों को बांटा गया प्रसाद, हर हर महादेव से गूंजा वातावरण  गरियाबंद, l सावन के पावन माह में शिवभक्ति का ज्वार चरम पर है, और इसी भक्ति भाव में रविवार को गरियाबंद जिला मुख्यालय के पुराने फॉरेस्ट नाका स्थित काली मंदिर के समीप श्रीराधे नवल किशोरी महिला मानस समिति द्वारा भव्य प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मप्रेमियों की इस सेवा भावना के तहत भगवान भूतवाहन भूतेश्वर भोलेनाथ के भक्तों को प्रसादी स्वरूप पोहा, चना एवं शुद्ध पेयजल के पाउच वितरित किए गए। समिति की संयोजिका श्रीमती मंजरी गुप्ता ने जानकारी दी कि यह प्रसादी वितरण समिति द्वारा लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है, जो अब एक वार्षिक धार्मिक परंपरा का रूप ले चुका है। बताया गया कि गरियाबंद से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ धाम में सावन माह में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। विशेषकर कांवर यात्रा के दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक संख्या देखी गई। भक्तजन बाबा के दर्शन करने के लिए कांवड़ में गंगाजल भरकर मं...

राजिम के ग्राम पंचायत चरभट्टी में पंडित रविशंकर शुक्ल एवं शहीद विद्या चरण शुक्ला की जन्म जयंती मनाई गई*

Image
*राजिम के ग्राम पंचायत चरभट्टी में पंडित रविशंकर शुक्ल एवं शहीद विद्या चरण शुक्ला की जन्म जयंती मनाई गई* फिंगेश्वर/ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में राजिम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चरभट्टी में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल के जन्म जयंती के अवसर पर उनके मूर्ति पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने प्रकाश डाला स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल एक शिक्षाविद के रूप में,उन्होंने रायपुर में संस्कृत,आयुर्वेद, विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए महाविद्यालयों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति के समर्थक थे और भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना का श्रेय उन्हें दिया जाता है।  उनके नाम पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए "पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान" की स्थापना की है। रूपेश साहू ने कहा स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल जी ने अंचलवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाई और आजा...

रात का अंधेरा, रेत का कारोबार — अब नहीं चलेगा माफिया का ये व्यापार। पुलिस-खनिज विभाग की जोड़ी ने मचाया हड़कंप, जेसीबी-7 हाइवा जब्त।

Image
रात का अंधेरा, रेत का कारोबार — अब नहीं चलेगा माफिया का ये व्यापार। पुलिस-खनिज विभाग की जोड़ी ने मचाया हड़कंप, जेसीबी-7 हाइवा जब्त। खनिज चोरी करने वालों के लिए अब हर रात भारी पड़ेगी। फिंगेश्वर। क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग और खनिज विभाग ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बिडोरा, फिंगेश्वर और सुखनदी क्षेत्र में रात 1 से 2 बजे के बीच दबिश देकर अवैध रेत उठान और परिवहन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन और 7 हाइवा वाहनों को मौके से जब्त किया गया। यह संयुक्त कार्रवाई फिंगेश्वर, राजिम और पांडुका थाना क्षेत्र की टीमों द्वारा की गई, जिसमें खनिज विभाग की सक्रिय भागीदारी रही। पकड़े गए सभी वाहन फिलहाल संबंधित थानों में खड़े किए गए हैं और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से उक्त क्षेत्रों में अवैध खनन का खेल जारी था, जिसमें रेत माफिया रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर भारी मात्रा में रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे थे। पुलिस व खनिज विभाग की इस सख्त कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन को कि...

रात का अंधेरा, रेत का कारोबार — अब नहीं चलेगा माफिया का ये व्यापार। पुलिस-खनिज विभाग की जोड़ी ने मचाया हड़कंप, जेसीबी-7 हाइवा जब्त।

रात का अंधेरा, रेत का कारोबार — अब नहीं चलेगा माफिया का ये व्यापार। पुलिस-खनिज विभाग की जोड़ी ने मचाया हड़कंप, जेसीबी-7 हाइवा जब्त। खनिज चोरी करने वालों के लिए अब हर रात भारी पड़ेगी। फिंगेश्वर। क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग और खनिज विभाग ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बिडोरा, फिंगेश्वर और सुखनदी क्षेत्र में रात 1 से 2 बजे के बीच दबिश देकर अवैध रेत उठान और परिवहन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन और 7 हाइवा वाहनों को मौके से जब्त किया गया। यह संयुक्त कार्रवाई फिंगेश्वर, राजिम और पांडुका थाना क्षेत्र की टीमों द्वारा की गई, जिसमें खनिज विभाग की सक्रिय भागीदारी रही। पकड़े गए सभी वाहन फिलहाल संबंधित थानों में खड़े किए गए हैं और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से उक्त क्षेत्रों में अवैध खनन का खेल जारी था, जिसमें रेत माफिया रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर भारी मात्रा में रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे थे। पुलिस व खनिज विभाग की इस सख्त कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन को कि...