मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जन्मदिन पर यूनियन क्लब मोतीबाग में मेगा समर कैंप का किया शुभारंभ, SCI के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ और छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जताया आभार सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छग रीजन एवं यूनियन क्लब रायपुर के तत्वावधान में रायपुर के यूनियन क्लब मोतीबाग चौक में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर 1 मई से लेकर 15 जून तक मेगा समर कैंप का आयोजन सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर भव्य केक भी काटा। उनके साथ सांसद सुनील सोनी, कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ रीजन के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छग साशन के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने मधुर गीत गाकर समा बांधा, इसके साथ ही मंत्री वर्मा ने आशा लता साहू प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव बिलासपुर संभाग को पार्टी का गमझा पहनाकर भ...