*अवैध रेत खदान बंद हेतु सौपा ज्ञापन हरीश साहू* ग्राम लचकेरा विकास खण्ड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में विगत कई दिनों से संचालित अवैध रेत खदान का ग्राम एवं क्षेत्र वासियो के कहने परेशानियों को ध्यान में रखते हुए विगत दिनों मौखिक शिकायत किया गया था जिस पर शासन प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार कार्यवाही नही किया गया, जिसके लिए राजिम विधानसभा क्षेत्र एवं लोकसभा अध्यक्ष युवा जोगी कांग्रेस के युवा नेता हरीश साहू ने फिंगेश्वर तहसील कार्यालय में प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवम जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा , वही कहा जिला प्रशासन के नाक के नीचे अवैध रेत, मुरुम परिवहन लाजमी है अवैध कामो पर कार्यवाही ना करना शासन प्रशासन का मौन स्वीकृति होने की ओर इशारा करता है वही साहू जी ने कहा कि यदि अवैध काम 15 दिन के अंदर बंद नही किया गया तो ग्राम लचकेरा एवं क्षेत्र वासियो के साथ मिल कर ग्राम जामगांव में उग्र आंदोलन किया जाने की बात कहते हुए विरोध की सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी कहा है।।
Posts
Showing posts from September, 2024
शिविर में राजिम विधायक श्री रोहित साहू हुए शामिल शिविर में क्षेत्र के हितग्राही हुए लाभान्वित
- Get link
- X
- Other Apps
जामगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन ग्रामीणों के समस्याओं एवं शिकायतों से सबंधित 224 आवेदन हुए प्राप्त, अधिकांश आवेदनों का किया गया निराकरण शिविर में राजिम विधायक श्री रोहित साहू हुए शामिल शिविर में क्षेत्र के हितग्राही हुए लाभान्वित गरियाबंद 20 सितम्बर 2024/ फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम जामगांव में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, क्रेडा, वन, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों द्वारा आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में लोगों के समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 224 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। लंबी प्रक्रियाओं वाले एवं उच्च कार्यालयों के मार्गदर्शन से संबंधित आवेदनों के निराकरण के बारे में आवेदकों को अवगत कराया गया। जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में मौजूद लोगों को भी दी। जिला स्तरीय शिविर में राजिम वि...