Posts

जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर बड़ी कार्यवाही, 603 बोरी खाद जप्त।*

Image
*जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर बड़ी कार्यवाही, 603 बोरी खाद जप्त।* प्रशासन द्वारा उर्वरक के अवैध परिवहन, कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी रोकने तथा किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि श्री चंदन रॉय के मार्गदर्शन में सहायक संचालक कृषि एवं उर्वरक निरीक्षक श्री अनिल कुमार कौशिक द्वारा दिनांक 29.05.2026 को विकासखण्ड फिंगेश्वर एवं छुरा के 11 उर्वरक विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया तथा 265 बोरी खाद के विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए 603 बोरी खाद जप्त करने की कार्यवाही की गई। किसानों से अपील की गई है कि वे उर्वरक केवल अधिकृत विक्रेताओं से निर्धारित दर पर खरीदें तथा पक्का बिल अवश्य लें।  अधिक कीमत पर बिक्री या अनियमितता की सूचना संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति अथवा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष ...

गरीब और पात्र परिवार शासन की योजनाओं से न रहें वंचित : रोहित साहू*

Image
*गरीब और पात्र परिवार शासन की योजनाओं से न रहें वंचित : रोहित साहू* *नगरीय निकायों में शुरू होगा महा सर्वे, वर्षों से काबिज पात्र परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक और स्थायी पट्टा*      *राजिम :-* छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप गरियाबंद जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में निवासरत गरीब और भूमिहीन परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने आवश्यक पहल की सराहना की है। शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ विधायक साहू ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि शासन की मंशा बेहद स्पष्ट है कि कोई भी गरीब, श्रमिक और वास्तविक रूप से पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी नगरीय निकायों में नगर के सभी वार्डों में एक व्यापक और पारदर्शी सर्वे अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत पात्र परिवारों को नियमानुसार...

राजिम विधायक रोहित साहू के द्वारा गरियाब पुलिस को प्रदाय डायल 112 के 08 गाडियों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया

Image
🚨 *राजिम विधायक रोहित साहू के द्वारा गरियाबंद पुलिस को प्रदाय डायल 112 के 08 गाडियों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।*  🚨 *जनता की सुरक्षा के लिए गरियाबंद पुलिस सदैव तत्पर।* 🚨 *अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिनटों में पहुंचेगी मदद, डायल 112 सेवा का हुआ विस्तार।* राजिम  गरियाबंद दिनांक 19.05.2026 को राजिम बस स्टैण्ड में आयोजित कार्यक्रम में गरियाबंद पुलिस को प्रदाय डायल 112 के 08 नई गाडियों को राजिम विधायक श्री रोहित साहू, पूर्व सांसद श्री चंदू लाल साहू, पूर्व राजिम विधायक श्री संतोष उपाध्याय, राजिम पालिका अध्यक्ष श्री महेश यादव, जिले के कलेक्टर श्री बी.एस. उईके, गरियाबंद पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, अति0 पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। आपातकालीन सेवा डायल 112 (Emergency Response Support System & ERSS) को और अधिक मजबूत और हाईटेक बनाने के साथ आम जनता को संकट के समय तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से गरियाबंद जिले के थाना गरियाबंद, पाण्डुका, राजिम, फिंगेष्वर, छुरा,...

विधायक श्री रोहित साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने 06 स्व सहायता समूह के महिलाओं को सौंपा 30 लाख रूपये का चेक

Image
फिंगेश्वर के भेण्ड्री में सुशासन तिहार अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित 15 ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों के 544 आवेदनों में से अधिकांष आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण विभागीय स्टॉल व स्वास्थ्य शिविर का जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन विधायक श्री रोहित साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने 06 स्व सहायता समूह के महिलाओं को सौंपा 30 लाख रूपये का चेक हितग्राहियों को चेक, मत्स्य जाल, आईस बॉक्स, ट्रायसायकल एवं आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण गरियाबंद 18 मई 2026/फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम भेण्ड्री मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 15 ग्रामों के लोग सम्मिलित हुए। शिविर में कुल 544 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से अधिकांश आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिसका अवलोकन जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। जिसमें नागरिकों ने वहॉ पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। जनसमस्या निवारण शिविर को सम्बोधित करते हुए राजिम विधायक श्री रोहित साहू...

सर्वाइकल कैसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत विकासखंड फिगेंश्वर में आज 15 किशोरियों ने लगाई एचपीवी की वैक्सीन।

Image
सर्वाइकल कैसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत विकासखंड फिगेंश्वर में आज 15 किशोरियों ने लगाई एचपीवी की वैक्सीन। फिंगेश्वर  माननीय विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र श्री रोहित साहू जी ने सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देशित व क्षेत्र के सभी जनताओ से अपील किया है की भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान को जन जन तक पहुंचाकर सभी लक्षित बालिकाओं को इसका लाभ अवश्य दिलवाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद(छ.ग.)  डॉ. यू.एस. नवरत्न के निर्देशन तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.बारा व खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.स्नेहलता हुमने के मार्गदर्शन में भारत सरकार के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत सर्वाइकल कैसर से बचाव के लिए आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम व फिंगेश्वर में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई।  जिसमें 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आज कुल 15 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। टीका लगाये जाने के बाद इन सभी लाभार्थियों को 30 मिनट तक निगरानी कक्...

विधायक रोहित साहू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं चिराग पासवान से की मुलाकात, राजिम के विकास को मिलेगी नई गति*

Image
*विधायक रोहित साहू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं चिराग पासवान से की मुलाकात, राजिम के विकास को मिलेगी नई गति* राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र में यातायात सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं नई सड़कों की स्वीकृति के संबंध में विधायक रोहित साहू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया। नई दिल्ली प्रवास के दौरान हुई इस शिष्टाचार भेंट में विधायक साहू ने गरियाबंद जिले एवं राजिम विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति तथा बढ़ते यातायात दबाव की जानकारी देते हुए कई अहम प्रस्ताव प्रस्तुत किए। विधायक रोहित साहू ने नेशनल हाईवे 130-सी के अंतर्गत पाण्डुका से मदांगमुड़ा तक 128 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। इसके साथ ही सिंधौरी से पटेवा बाईपास सड़क के निर्माण के लिए भी डीपीआर तैयार कर तत्काल स्वीकृति देने की मांग रखी, ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।इस अवसर पर विधायक सा...

राजिम कुंभ कल्प में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का उत्सव: लोकमहक खल्लारी की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक**“नवलगोल बंधी राम-राम समधी...” की शानदार प्रस्तुति से दिया सामाजिक संदेश*

*राजिम कुंभ कल्प में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का उत्सव: लोकमहक खल्लारी की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक* *“नवलगोल बंधी राम-राम समधी...” की शानदार प्रस्तुति से दिया सामाजिक संदेश*  राजिम। राजिम कुंभ कल्प के पांचवें दिन मुख्य मंच पर लोकमहक खल्लारी की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों में सराबोर कर दिया। विभिन्न पारंपरिक परिधानों और नृत्य शैलियों के साथ कलाकारों ने ऐसा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कि दर्शक अपनी सीटों पर बैठे-बैठे झूमने मजबूर हो गए। लोककला मंच की शुरुआत गणेश वंदना “गाईये गणपति गज वंदन... ” से हुई। विघ्नहर्ता की वंदना सुनकर दर्शक भी भावविभोर होकर गणपति का स्मरण करने लगे। मां शारदे की आराधना में प्रस्तुत गीत “तै नाचत आवे न...” ने मंच को भक्ति रस से भर दिया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत “जन गण मन अधिनायक... जय बोलो भारत माता” ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई दी। इसके बाद प्रेम और लोकजीवन से जुड़े गीत “बड़े बिहनियां कौंवा करे कौव...” और “तोर गुरतुर बोली मोर मन ल मोही डारे...” और कर्मा नृत्य की प्रस्तुति में कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों के साथ “चाहे तै मन ...