जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर बड़ी कार्यवाही, 603 बोरी खाद जप्त।*

*जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर बड़ी कार्यवाही, 603 बोरी खाद जप्त।*


प्रशासन द्वारा उर्वरक के अवैध परिवहन, कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी रोकने तथा किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि श्री चंदन रॉय के मार्गदर्शन में सहायक संचालक कृषि एवं उर्वरक निरीक्षक श्री अनिल कुमार कौशिक द्वारा दिनांक 29.05.2026 को विकासखण्ड फिंगेश्वर एवं छुरा के 11 उर्वरक विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया तथा 265 बोरी खाद के विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए 603 बोरी खाद जप्त करने की कार्यवाही की गई।


किसानों से अपील की गई है कि वे उर्वरक केवल अधिकृत विक्रेताओं से निर्धारित दर पर खरीदें तथा पक्का बिल अवश्य लें। 

अधिक कीमत पर बिक्री या अनियमितता की सूचना संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति अथवा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 9977106777, 7987535588 पर दें।

खाद वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है तथा किसानों को समय पर आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे