ऐ चांद तू जल्दी आना करवां चौथ पर आधारित

नूतनलाल लाल साहू जो अपने सरकारी नौकरी में होते हुए  ड्यूटी के बाद खाली समय में कुछ कलम चलाते है तो इस प्रकार का रचना निकलता है



ऐ चांद तू जल्दी आना
करवां चौथ पर आधारित

हर साल दिवाली के पहले
करवां चौथ का व्रत आता है
लेकिन अखर जाता है
जब तुम,बादल में छिप जाते हो
भावों के फूलों से
मणिमाला पिरोई हूं मैं
ऐ चांद तू जल्दी आना।
आंखे मूंद लेती हूं मैं
चलचित्र की भांति
जब मद्धिम मद्धिम रोशनियां
चांद की नजर आती है
कुछ पाने के सपने है
ऐ चांद तू जल्दी आना।
जीवन एक कहानी है
कभी हंसाती है,कभी रुलाती है
पर चांद,तेरा एक झलक
जीवन सौरभ को, सुरभित कर देता है
ऐ चांद तू जल्दी आना।
मन के भीतर, विशद तरंगे
ऊपर नीचे, आगे पीछे
उठ रही है,हर पल
चैन से बैठ न पा रही हूं
आज मैं दिनभर
भावों के सागर,तन पर मन
धीमें धीमें थिरक रहा है
ऐ चांद तू जल्दी आना।
हर साल दिवाली के पहले
करवां चौथ का व्रत आता है
भावों के फूलों से
मणिमाला पिरोई हूं
ऐ चांद तू जल्दी आना।

नूतन लाल साहू

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर